icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्री रामराजा सरकार विकास यात्रा को मिल रहा समर्थन ओरछा–टीकमगढ़ का संपूर्ण विकास कराने के उद्देश्य स

Ravindra AhirwarRavindra AhirwarFollow1m ago
Tikamgarh, Madhya Pradesh:ओरछा–टीकमगढ़ का संपूर्ण विकास कराने के उद्देश्य से 22 नवंबर को टीकमगढ़ से ओरछा तक निकाली जा रही श्री रामराजा सरकार विकास यात्रा का जगह–जगह स्वागत हो रह है। इस यात्रा का शुभारंभ रविवार को दोपहर 2 बजे नजरबाग मंदिर से हुआ जिसका रात्रि विश्राम बिहारीपुरा में हुआ। सोमवार को यात्रा हनुमान चालीसा पाठ एवं श्री राम राजा सरकार की आरती से प्रारंभ हुई और रामनगर, वर्माताल, कुर्राई होते हुए दिगौड़ा पहुंची यात्रा का जगह– जगह जोरदार स्वागत हुआ। रामनगर में यात्रा का स्वागत किशोरी घोष, वर्माताल में सरपंच गब्बर सिंह घोष एवं कुर्राई में सरपंच रहीश घोष एवं मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के जिला मित्र महेश यादव (मंत्री जी) एवं अजय यादव ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा ने दोपहर विश्राम के दौरान कुर्राई में 1 घंटे रामधुन पर भजन किए भजन के दौरान लोग भक्ति में डूब गए। यात्रा अगले दिन 24 नवंबर को बम्होरी 25 नवंबर को ज्योरा– विरोरा 26 नवंबर को पृथ्वीपुर 27 नवंबर को नेगुवाँ होते हुए 28 नवंबर को शाम 4:00 बजे श्री रामराजा मंदिर ओरछा पहुंचेगी जहां पर सभा पश्चात यात्रा का समापन किया जाएगा। इन उद्देश्यों को लेकर की जा रही यात्रा – 1.ओरछा के लक्ष्मी मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाए। 2.ओरछा के कल्याण मंदिर में श्री राधा कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाए। 3.महारानी कुंवर गणेश एवं महाराज मधुकरशाह की प्रतिमा की स्थापना कराई जाए। 4.ओरछा से तारामाई तक रोप-वे का निर्माण कराया जाए। 5.जयपुर की तर्ज पर संपूर्ण ओरछा नगरी को मंदिर के रंग में रंगा जाए, ताकि ओरछा की अंतरराष्ट्रीय पहचान क्रीम सिटी के रूप में बन सके। 6.ओरछा- पृथ्वीपुर–टीकमगढ़–शाहगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाया जाए। 7.ओरछा के सभी प्रवेश मार्गों पर जयपुरी पत्थर से भव्य प्रवेश द्वारों का निर्माण कराया जाए। 8.चंद्रपुरा से ओरछा तक फ्लाईओवर एवं ओरछा से झांसी-खजुराहो फोरलेन तक डिवाइडर एवं आकर्षक लाइटिंग युक्त मार्ग का निर्माण कराया जाए। 9.ओरछा-पृथ्वीपुर– टीकमगढ़- शाहगढ़ होते हुए सागर तक नई रेल लाइन स्वीकृत की जाए। 10.मोहनगढ़ तिराहा टीकमगढ़ में हवाई पट्टी का निर्माण कराया जाए।
0
0
Report

पूर्व जिला अध्यक्ष बोले किसानो की लड़ाई लड़ेगी समाजवादी पार्टी

Deepak DixitDeepak DixitFollow1h ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*45 दिन से धरने पर डटे किसानों के समर्थन में सपा का आर-पार का एलान* *पूर्व जिलाध्यक्ष बोले- किसानों की लड़ाई लड़ेगी सपा, अखिलेश यादव से मिलवाएंगे प्रतिनिधिमंडल* हरदोई की सवायजपुर तहसील के रूपापुर में प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत भूमि का उचित मुआवजा न मिलने से नाराज किसान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले किसान 45वें दिन भी धरने पर डटे रहे। रविवार को धरने में पहुंचे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव ‘पम्मू’ ने किसानों के समर्थन में आर-पार की लड़ाई का एलान किया। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ेगी। भाजपा सरकार में किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। मुआवजा देने के बजाय उन्हें शांति भंग की आशंका में पाबंद किया जा रहा है। पुलिस द्वारा किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धरना स्थल पर प्रतिदिन सपा के फ्रंटल संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भेजा जाएगा। किसानों के प्रतिनिधिमंडल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पहले भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ताला डालकर धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। इस आंदोलन में भी किसानों के हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। किसान बढ़े हुए सर्किल रेट पर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उचित मुआवजा मिलने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान भाकियू तहसील अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र सिंह, तारिक, शेर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
0
0
Report

बैठक में अनुपस्थित 13 सेक्टर मजिस्ट्रेटो से मांगा एसडीएम ने माँगा स्पष्टीकरण

Deepak DixitDeepak DixitFollow1h ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक लेखपाल से स्पष्टीकरण तलब* हरदोई की सवायजपुर तहसील सभागार में एसडीएम माधव उपाध्याय ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों , राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों के साथ बैठक की। बैठक में अनुपस्थित 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक लेखपाल से स्पष्टीकरण तलब किया गया। एसडीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से उनके क्षेत्र के बूथों की जानकारी ली। एसडीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा बूथों निरीक्षण के दौरान खराब रास्तों व व कई विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन न होने, जर्जर शौचालय और नेटवर्क की समस्याओं के बारे में जानकारी एसडीएम ने समस्याओं के जल्द निराकरण के संबंधित विभागों को निर्देश दिए। कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने बूथों का कई बार निरीक्षण कर लें और वहां मिलने वाली कमियों को समय रहते दूर कराएं। एसडीएम में बैठक में अनुपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट नरेंद्र वर्मा, रीशू बाबू, विकास,सुभाष चंद्र, राजेश कुमार,राजकुमार,रविंद्र प्रताप, राजकमलतथा महेंद्र यादव समेत तेरह से स्पष्टीकरण मांगा है वही अनुपस्थित लेखपाल महेश कुमार से भी जवाब तलब किया है बैठक में प्रमोद सिंह, छोटेलाल, अशोक दुबे,डॉ धर्मेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

थाने में कार्यकर्ताओं को कुर्सी नहीं मिलने पर प्रभारी मंत्री नाराज

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow5h ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने पुलिस और लेखपालों की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई है। मंत्री ने पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि थानों में पुलिस द्वारा उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जाता और बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दी जाती। मामला सामने आने के बाद प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में पुलिस को सख्त चेतावनी दी।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। कुछ इंस्पेक्टर अपनी मनमानी कर रहे हैं, अगर उन्होंने अपना रवैया नहीं बदला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लेखपालों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए मंत्री ने कहा कि एक ही नाम को दो-दो बार दर्ज किए जाने जैसी शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने अधिकारियों को इन मामलों को गंभीरता से लेने की बात कहती नजर आई ।
0
0
Report

हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चाचा समेत तीन घायल

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow5h ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार करीब 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सिया देवी अस्पताल के सामने इटावा-आगरा हाईवे पर हुई। महोबा जिले के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले चार युवक दो बाइकों से इटावा ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने आ रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब छह बजे हाईवे पर पहुंचते ही उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दीपू पुत्र रामखेलावन गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर सवार 27 वर्षीय हनुमंत गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है। दूसरी बाइक पर सवार धर्मेंद्र और 20 वर्षीय रिंकू को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

AIMIM के प्रवक्ता शादाब चौहान के बयानों को लेकर पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन न दीे कड़ी प्रतिक्रिया

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow7h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद। AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान के बयानों को लेकर पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। लाल किले पर हरा झंडा फहराने और लखनऊ फतह करने के बयान पर एसटी हसन ने कहा कि भारत अनेकता में एकता वाला देश है। यहां भगवा, हरा और सफेद सभी रंग हमारी तहजीब और संस्कृति का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान है, जो सभी धर्मों का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसी गैर-जिम्मेदाराना बातें नहीं करनी चाहिए, क्योंकि देश सबका है और हमेशा सबका रहेगा। वहीं, आजम खां पर शादाब चौहान की टिप्पणी का जवाब देते हुए एसटी हसन ने नसीहत दी कि शादाब चौहान आजम खां साहब के पास जाएं, वह उन्हें दूसरा ही नहीं, बल्कि तीसरा कलमा भी सिखा देंगे।
0
0
Report

बारां में सजा रिश्तों का अनूठा मंच, जीवनसाथी परिचय सम्मेलन बना यादगार

Ram MehtaRam MehtaFollow8h ago
Baran, Rajasthan:बारां में सजा रिश्तों का अनूठा मंच, जीवनसाथी परिचय सम्मेलन बना यादगार बारां फ्रेंड्स क्लब बारां के तत्वावधान में अन्नपूर्णा की नगरी बारां में जीवनसाथी परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम उत्साह और सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। आयोजक एवं क्लब की संस्थापिका अध्यक्ष सपना गोयल ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य तलाकशुदा, विधवा, विदुर सहित सभी वर्गों के योग्य युवक-युवतियों को सम्मानपूर्वक जीवनसाथी चयन का मंच देना था, ताकि वे नई शुरुआत कर सकें। समारोह में कोटा से प्रमोद खटकीड़ा, जोधपुर से लीला राव एवं सरफुद्दीन मसूदी मुख्य अतिथि रहे। सोहनलाल जंगम, दिलीप शाह, वरिष्ठ पत्रकार सीपी गोयल, अमृता खंडेलवाल, हरि अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता निभाई। मंच संचालन ज्योति प्रकाश शर्मा ने किया। विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजनों, परिवारों एवं प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सपना गोयल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब भविष्य में जरूरतमंद लोगों को मंच देता रहेगा।
0
0
Report

मुहम्मदाबाद गोहना में सोने-चांदी की खरीदारी का नया ठिकाना

VKVasim KhanFollow9h ago
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:🎉 **मुहम्मदाबाद गोहना में सोने-चांदी की खरीदारी का नया ठिकाना!** ✨ अब खूबसूरत आभूषणों की खरीदारी के लिए मऊ जाने की जरूरत नहीं। आपके अपने शहर में खुल चुकी है **मोती सोनार फैंसी ज्वेलरी शॉप की दूसरी भव्य शाखा।** 💎 **खास आकर्षक ऑफर:** जितने ग्राम सोना खरीदिए, उतने ही ग्राम चांदी बिल्कुल मुफ्त! 👉 100 ग्राम सोने की खरीदारी पर 100 ग्राम चांदी मुफ्त! ✨ 18 एवं 22 कैरेट सोने के आकर्षक आभूषण ✨ हॉलमार्क के साथ शुद्धता का भरोसा ✨ पसंदीदा डिजाइन ऑर्डर पर मात्र 2 दिन में उपलब्ध वर्ष **1980 से विश्वास और गुणवत्ता की पहचान** बना चुका मोती सोनार परिवार अब मुहम्मदाबाद गोहना में भी अपनी सेवाएं दे रहा है। 📍 **पता:** विजय स्तंभ चौक, पुरानी पोस्ट ऑफिस के ठीक नीचे, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। 📞 **संपर्क:** शेख बेलाल अली – 9064553598 शेख आफताब– 8918056176 **मोती सोनार फैंसी ज्वेलरी शॉप** *चार दशकों से अधिक का विश्वास, अब आपके अपने शहर में!* ❤️ 🛍️ खरीदारी का मन हो तो एक बार जरूर पधारें और इस शानदार ऑफर का लाभ उठाएं। मोतीसोनार फैंसी ज्वेलर्स मुहम्मदाबादगोहना #ज्वेलरीशॉप 100 ग्राम सोनेकीखरीदारी 100ग्रामचांदीमुफ्त मऊ #शुभारंभ
0
0
Report
Advertisement

लखीमपुर-खीरी भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow9h ago
Datelikalan, Uttar Pradesh:भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ मां गायत्री के जयकारों से गूंजा मितौली, पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रख सैकड़ों माताओं-बहनों ने लिया भाग लखीमपुर-खीरी। विकासखंड मितौली स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के सामने मेला मैदान में युग चेतना विस्तार केंद्र, अखिल विश्व गायत्री परिवार मितौली के तत्वावधान में चार दिवसीय विराट 24 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पीत वस्त्र धारण किए माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मां गायत्री के जयकारों से पूरा मितौली क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर तथा मितौली कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार चौबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए पश्चिम दिशा में पंचमुखी हनुमान मंदिर के निकट शारदा सहायक नहर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलशों में जल भरा। इसके बाद यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी आचार्य टोली में टोली नायक नरेंद्र विद्यार्थी, सहायक टोली नायक आचार्य डी. पटेल, गायक आचार्य जय सिंह, वादक आचार्य अर्पित पांडेय एवं देवेंद्र कुमार ने कलश यात्रा में शामिल माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे आचार्य अमर पाल ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। चार दिनों तक होंगे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन यज्ञ समिति के अनुसार 23 से 26 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में संगीत-प्रवचन, ध्यान-साधना, प्रज्ञा योग, देवपूजन, गायत्री महायज्ञ, प्रज्ञा पुराण कथा, विभिन्न संस्कार एवं दीप महायज्ञ सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 24 नवंबर को प्रातः ध्यान-साधना एवं प्रज्ञा योग के बाद देवपूजन और गायत्री महायज्ञ होगा। शाम को 'नारियों जागो, स्वयं को पहचानो' विषय पर प्रवचन होगा। 25 नवंबर को गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कारों के साथ शाम को 'राष्ट्र समर्थ और सशक्त कैसे बने' विषय पर प्रवचन, दीप महायज्ञ तथा नशा निवारण संकल्प कराया जाएगा। 26 नवंबर को प्रातः ध्यान-साधना, प्रज्ञा योग एवं गायत्री महायज्ञ के बाद विभिन्न संस्कार, पूर्णाहुति तथा परम वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में संकल्प कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके साथ ही साधना, ज्ञानघट, अंशदान, प्रशिक्षित समयदानी बनने एवं युग साहित्य प्रचार का संकल्प दिलाया जाएगा। आयोजन के अंतिम दिन विशाल भंडारे के साथ शांतिकुंज से आई आचार्य टोली की विदाई होगी और चार दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन किया जाएगा। आयोजक समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में यज्ञ स्थल पहुंचकर आहुतियां अर्पित करने तथा धर्म, समाज और राष्ट्र कल्याण के इस पुनीत अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।
0
0
Report

मुख्यमंत्री योगी की मां सावित्री देवी को हिंदू युवा वाहिनी ने दी श्रद्धांजलि, शोक सभा आयोजित

Basti, Uttar Pradesh:बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी की जिला इकाई ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। न्याय मार्ग स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित सभा का नेतृत्व जिला महामंत्री विनय सिंह ने किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। महामंत्री विनय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्म देने वाली मां सावित्री देवी का निधन पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन त्याग, सादगी और संस्कारों की मिसाल रहा। उन्होंने कहा कि सावित्री देवी के जीवन से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी और राष्ट्र उन्हें सदैव याद रखेगा। शोक सभा में विनय सिंह, कन्हैयालाल, विजय द्विवेदी, अवधेश मिश्रा, रवि शुक्ला, प्रमोद पांडेय, अमित सिंह, दुर्गेश पांडेय, धर्मेंद्र सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को दबोचा

Guru Bachan SinghGuru Bachan SinghFollow11h ago
Bhoji Pura, Uttar Pradesh:​भोजीपुरा । पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। ​पुलिस के अनुसार अपराधों की रोकथाम संदिग्धों की चेकिंग और वांछित अपराधियों की तलाश के क्रम में उपनिरीक्षक पवन कुमार अपनी टीम के साथ चौकी बिलबा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम बिलबा से गुजर रही देवरनिया नदी के पास स्थित सरकारी कूड़ेदान के समीप से आरोपी को हिरासत में लिया गया। ​गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रदीप पुत्र चरन सिंह यादव, निवासी ग्राम आसपुर प्रीतमराय, थाना भोजीपुरा, बरेली के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसे 23 नवंबर 2026 को तड़के करीब 1:19 बजे गिरफ्तार किया गया। ​बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना भोजीपुरा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
0
0
Report

डॉ दानिश खान बने गोल्ड मेडलिस्ट, मास्टर मेन स्कीट में 29 निशाने साधकर बने राष्ट्रीय चैंपियन

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow11h ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी निशानेबाज दानिश खान ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के साथ साथ मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली में आयोजित 69वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता (NSCC) के मास्टर मेन इंडिविजुअल स्कीट मुकाबले में दानिश खान ने स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। 21 नवंबर 2026 को डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित फाइनल मुकाबले में उन्होंने 29 निशाने साधे और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से दो निशानों की बढ़त बनाकर पहला स्थान हासिल किया। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की ओर से आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के शॉटगन इवेंट 12 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक निर्धारित किए गए हैं। प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) के नियमों के तहत किया जा रहा है। इसमें स्कीट और ट्रैप जैसी शूटिंग स्पर्धाएं शामिल हैं। मास्टर मेन स्कीट का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को आयोजित हुआ, जिसमें क्वालिफिकेशन राउंड के प्रदर्शन के आधार पर आठ निशानेबाजों ने जगह बनाई। दानिश खान ने क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 125 में से 109 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद फाइनल में उन्होंने 29 निशाने लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। तेलंगाना के जे. जयेशचंद ने 27 निशाने लगाकर रजत पदक हासिल किया, जबकि दिल्ली के सैयद हम्माद मीर 25 निशानों के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। फाइनल मुकाबले में तेलंगाना के राहुल राव 20 निशानों के साथ चौथे, ई. चेतन रेड्डी 16 निशानों के साथ पांचवें और वीकार अहमद शफीक 14 निशानों के साथ छठे स्थान पर रहे। उत्तर प्रदेश के ही हरीस उल इस्लाम सातवें स्थान पर रहे। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 125 में से 111 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था, लेकिन फाइनल में पांच निशाने ही लगा सके। राजस्थान के प्रताप सिंह भी पांच निशानों के साथ आठवें स्थान पर रहे। दोनों के बीच टाई-शॉट के बाद अंतिम स्थान निर्धारित किया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दानिश खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि को उत्तर प्रदेश की शूटिंग खेल प्रतिभा के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। डॉ दानिश खान ने कहा कि 1990 से अब तक 36 साल के इस सफर में अब तक कोई भी स्टेट चैंपियनशिप मिस नहीं की और पिछले 20 सालों में कोई नेशनल चैंपियनशिप को मिस नहीं किया हे यह सफर काफी लंबा रहा है मेरे लिए उन्होंने बताया कि मैं पेशे से ऑर्थोपेडिक्स सर्जन हूं ,और अपना निजी क्लिनिक भी चलाता हूं इसके साथ साढे 300 किलोमीटर का एक लंबा सफर तय कर दिल्ली शूटिंग के लिए जाता हूं और फिर वहां से 12:00 बजे लौटकर अपने क्लीनिक को भी देखता हूं। 1990 से अब तक सैकड़ो मेडल मिल चुके हैं जिसमें दो गोल्ड मेडल नेशनल और दो ब्रॉन्ज मेडल नेशनल 8 इंडिया ओपनस के मेडल , अपने नाम कर चुका हूं और और उन्होंने बताया कि मेरा ख्वाब है कि मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए मेडल जीत कर लाऊं पोडियम पर खड़ा हूं और राष्ट्रगान बजे यह मेरा सपना है और तैयारी कर रहे उन सभी खिलाड़ियों के लिए भी उन्होंने कहा कि अगर दिल ओर लगन के साथ कोशिश की जाए सब कुछ पॉसिबल हे।
0
0
Report

लखनऊ में जमीनी विवाद ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली

Raghvendra singhRaghvendra singhFollow11h ago
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ । सुशान्त गोल्फ सिटी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कटरा बक्कास में 12 बजे दिन में जमीन पर निर्माण कार्य कराने को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। डीसीपी साउथ मोहम्मद मुस्ताक द्वारा दी गई प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार सरदार सुखविन्दर सिंह निवासी आलमबाग, लखनऊ जो शताब्दी अस्पताल, अहिमामऊ में आईसीयू इंचार्ज के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं, द्वारा ग्राम कटरा बक्कास में क्रय की गई अपनी जमीन पर कुछ मजदूरों को लगाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान बगल की जमीन के स्वामी नईम निवासी ग्राम कटरा बक्कास मौके पर पहुंचे तथा बिना जमीन की पैमाइश कराए निर्माण कार्य कराए जाने पर आपत्ति जताते हुए कार्य रुकवा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के मध्य विवाद हो गया। पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान सरदार सुखविन्दर सिंह द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से नईम पर फायरिंग कर दी गई। जिससे नईम के दाहिने सीने के निचले हिस्से में 2-3 गोली लगने से वह घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल नईम को तत्काल उपचार हेतु मेदान्ता अस्पताल, लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुशान्त गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय मय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एवं जानकारी संकलित की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों एवं घायल से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 5 पुलिस टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर दबिश एवं तलाश की जा रही है। एडीसीपी साउथ वसंत कुमार रल्लापल्ली ने बताया कि प्रकरण में प्राप्त तहरीर एवं साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top