icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
123401
Chander Shekhar Chander Shekhar Follow16 Jun 2024, 07:51 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोपीगंज में बहन हत्या: दो भाइयों ने गला दबाकर हत्या, गिरफ्तारी

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:खबर भदोही से है, जहां गोपीगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो सगे भाइयों ने अपनी ही बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में एक बालिग और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला गोपीगंज थाना क्षेत्र के जखाव गांव का है। दोनों भाई अपनी बहन के मोबाइल पर एक युवक से बातचीत करने और उससे शादी की बात को लेकर नाराज थे। इसी बात को लेकर 4 नवंबर को दोनों भाइयों ने मिलकर अपनी बहन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक की उम्र 18 वर्ष और दूसरे की उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top