123401
हरियाणा के रेवाड़ी में सब्जियों के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
Rewari, Haryana:देश और प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा के रेवाड़ी में भी टमाटर और प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। जहां टमाटर पहले 20 रुपये किलो बिक रहा था, अब 100 रुपये किलो तक पहुंच गया है। प्याज के दाम भी 50 रुपये किलो तक बढ़ गए हैं। सब्जी खरीदने आई महिलाओं और आम आदमी का कहना है कि अब महंगी सब्जियां खरीदने से पहले दस बार सोचना पड़ता है कि आखिर खाएं तो खाएं क्या, क्योंकि आमदनी नहीं बढ़ रही है और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्तौड़गढ़: सांवलिया जी मंदिर धर्मशाला में खण्डेलवाल समाज की जिला बैठक सम्पन्न
Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा स्थित सांवलिया जी मंदिर धर्मशाला में खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष पूरणमल जगनाड़िया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रामनारायण शर्मा घोसूण्डा मौजूद रहे। इस दौरान 23 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ में समाज के छात्रावास निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल बोचीवाल और पूर्व मुख्य सचिव महावीर प्रसाद शर्मा शामिल होंगे। साथ ही सत्र 2025-26 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, राजकीय सेवा में नवनियुक्त कर्मचारियों और नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्षों का सम्मान करने का भी निर्णय लिया गया।0
0
Report
फारबिसगंज में दोहरे हत्याकांड: सूखे नशे और अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई असफल
Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के फारबिसगंज में हुए दोहरे हत्याकांड के आज 7 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन पूरे हत्याकांड की वजह बने सूखे नशे के और मार्केटिंग के अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के मामले में पुलिस और प्रशासन फिसड्डी साबित हुआ है, पिछले 7 दिनों में अब तक न तो नशे की खेप बरामद हुई है न ही नशे के एक भी कारोबारी की गिरफ्तारी फारबिसगंज में नहीं हुई है न ही अवैध अतिक्रमण से कराह रहे मार्केटिंग यार्ड में कार्रवाई हुई है हालांकि एहतियात के तौर पर अभी भी फारबिसगंज के अलग अलग जगहों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद जरूर दिखते हैं, मौके का जायजा लिया0
0
Report
फलोदी में शहीद रामचन्द्र चौधरी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
Jodhpur, Rajasthan:शहीद रामचन्द्र चौधरी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की फलोदी के श्रीकृष्ण नगर में शहीद रामचन्द्र चौधरी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन। ग्रामीणों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर बलिदान को किया याद。0
0
Report
Advertisement
कोटा में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा एक्शन
Kota, Rajasthan:KOTA KDA की अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जारी कार्रवाई, धाकड़खेड़ी हाईवे के पास सरकार भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई, भूमि अधिग्रहण कर कोटा विकास प्राधिकरण का लगाया बोर्ड, अवैध निर्माण,बाड़बंदी करके जमीन पर कर रखा था कब्जा, KDC बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में हुई कार्रवाई, KDA तहसीलदार हिम्मत सिंह, कानूनगो विवेक पाल, SHO सत्यनारायण सहित अतिक्रमण दस्ता रहा मौजूद0
0
Report
नीति आयोग के संपूर्णता अभियान 2.0 का निंबाहेड़ा में समापन: क्षेत्रीय सुधारों का मंच
Begun, Rajasthan:#निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा पंचायत समिति परिसर में नीति आयोग के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीचंद कृपलानी उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने की। इस अभियान के तहत 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और पशुपालन सहित छह प्रमुख संकेतकों पर कार्य किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही लक्ष्य है। अंत में सभी ने क्षेत्र को स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया।0
0
Report
बीकानेर के होटल विवाद: सीसीटीवी से सच उजागर, पुलिस पर दबंगई के आरोप
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर श्रीगंगानगर रोड स्थित होटल में विवाद ! पुलिस पर दबंगई का आरोप ! पीड़ित ने बीछवाल थाने में दी शिकायत, सीसीटीवी सामने आने के बाद मामला गरमाया, श्रीगंगानगर रोड स्थित होटल में देर रात साढ़े 12 बजे तीन लोग होटल में घुसे, पीछे गली से किचन का गेट खुलवाकर अंदर जाने का आरोप, अंदर घुसते ही जबरन तलाशी लेने की बात, विरोध करने पर सफाई कर्मचारी से बदसलूकी का आरोप, जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने का आरोप, शिकायत के बाद आरपीएस गौरव सारस्वत जुटे पड़ताल में, थानाधिकारी ने कहा - शिकायत मिली,सीसीटीवी के आधार पर जांच जारी,शियाकायकर्ता ने पुलिस कर्मी होने का लगाया आरोप,हालांकि जांच किया जा रहा सीसीटीवी में कैद लोगो कौन है, पुलिस कर्मी है या नहीं0
0
Report
Advertisement
आलोक दूबे के बयान: भाजपा की दोहरी मानसिकता और अपराधी की पहचान का सवाल
Ranchi, Jharkhand:प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने लालपुर में हुई जघन्य घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और इसमें शामिल अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। आलोक दूबे ने राज्य में हाल के विभिन्न आपराधिक मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि रातु में एक व्यक्ति और उसके बेटे द्वारा मुंह बोली बेटी की निर्मम हत्या, कांके में नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ क्रूरता और हत्या, तथा रांची के सदर इलाके में आदिवासी महिलाओं और बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार जैसी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों में भारतीय जनता पार्टी की चुप्पी उसकी दोहरी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने हजारीबाग के विष्णुगढ़ की घटना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि जब तक आरोपी की पहचान सामने नहीं आई थी, तब तक भाजपा ने मामले को तूल दिया, लेकिन जैसे ही आरोपी का संबंध भाजपा से जुड़ा पाया गया, पार्टी चुप्पी साध गई। दूबे ने कहा कि भाजपा अपराध को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास करती है और केवल चुनिंदा मामलों में ही मुखर होती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधी की पहचान उसके धर्म से नहीं, बल्कि उसके अपराध से होनी चाहिए。0
0
Report
आगरा परशुराम चौक पर हुए उपद्रव से ब्राह्मणों में आक्रोश फिरोजाबाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सोपा
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद कल आगरा के सिकंदरा स्थित भगवान परशुराम चौक पर हुए उपद्रव को लेकर फिरोजाबाद में ब्राह्मणों में भारी रोष है। फिरोजाबाद ब्राह्मण महासभा पंजीकृत शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष सुनील वशिष्ठ और पदाधिकारियों के साथ मिलकर घटना का विरोध दर्ज कराते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सोपा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर हुई थी। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने से धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हुईं, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि असामाजिक तत्वों की हरकतें आपत्तिजनक हैं और समाज में वैमनस्य फैलाने की साजिश प्रतीत होती हैं। समिति ने प्रशासन से उच्चस्तरीय की निष्पक्ष जांच करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की मौजूद पदाधिकारी शोभायात्रा अध्यक्ष सुनील वशिष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी उमाकांत पचौरी गुड्डा पहलवान प्रशांत वशिष्ठ नरेंद्र शर्मा आदि लोगमौजूद थे0
0
Report
FIR में नाम नहीं; विनीत सिंह बोले, साजिश से निपटेंगे—चुनाव पर असर नहीं
Varanasi, Uttar Pradesh:FIR में नहीं था मेरा नाम बाद में एक पुलिस अधिकारी ने विवेचना के दौरान नाम लिखा. विनीत सिंह ने कहा मुझे नहीं पता किसने मेरे खिलाफ की साजिश. विनीत सिंह ने कहा 24 साल के बोझ से मिला छुटकारा अब कभी नहीं आना होगा कोर्ट-कचहरी. विनीत सिंह ने कहा धनंजय सिंह और अभय सिंह को शांति से रहना चाहिए. विनीत सिंह ने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में नहीं पड़ेगा कोई फर्क.0
0
Report
Advertisement
रुद्रपुर ट्रेन लूट: हथियारबंद बदमाशों ने चलती ट्रेन में सात लाख लूटे
Vijayawada, Andhra Pradesh:रुद्रपुर के सिंह कॉलोनी स्थित जपनीत ऑटो के दो कर्मचारी रितिक मंडल और साहिब सिंह रूद्रपुर से दिल्ली सामान खरीदने के लिए संपर्क क्रांति ट्रेन से जा रहे थे। दोनों कर्मचारियों के पास करीब सात लाख रुपये नकद थे, जिन्हें उन्होंने बेल्ट में सुरक्षित रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि बदमाशों को इस रकम की पहले ही भनक लग चुकी थी और तीन संदिग्ध पूरे रास्ते उन पर नजर बनाए हुए थे। जैसे ही ट्रेन रूद्रपुर से चलकर बिलासपुर स्टेशन के पास धीमी हुई, बदमाशों ने दोनों कर्मचारियों को घेर लिया। हथियारों के बल पर उन्हें धमकाया गया और 7 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की और चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। इस वारदात से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और पीड़ितों ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही व्यापारीयों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में व्यापारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।0
0
Report
फरीदाबाद में शराब ठेके के पास विवाद, तीन युवकों पर पिटाई का वीडियो वायरल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद में शराब के ठेके के पास ठंडी पानी की बोतल न मिलने को लेकर हुआ विवाद विवाद के दौरान तीन युवकों के साथ लोगों ने की मारपीट मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा virus फरीदाबाद के लकड़पुर कट के पास का बताया जा रहा वीडियो पुलिस का कहना मामले की नहीं है कोई जानकारी0
0
Report
अनाज मंडी में गेट पास नहीं कटने से किसान प्रदर्शन, मैनुअल पास से आश्वासन मिला
Yamuna Nagar, Haryana:अनाज मंडी में गेट पास ना काटे जाने से नाराज़ किसानों का गुस्सा आज उस वक्त फूट पड़ा जब उन्होंने जिला सचिवालय के बाहर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। प्रशासन ने जल्द ही मैनुअल तरीके से गेट पास जारी करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया। दरअसल, अनाज मंडी में तकनीकी कारणों के चलते गेट पास जारी नहीं हो पा रहे थे, जिससे किसानों को अपनी फसल की बिक्री में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही मंडी में इंतजार कर रहे किसानों का सब्र टूट गया और उन्होंने विरोध जताते हुए जिला सचिवालय के बाहर जाम लगा दिया। किसानों का कहना था कि गेट पास ना बनने के कारण उनकी फसल मंडी में खड़ी है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा और अस्थायी तौर पर मैनुअल तरीके से गेट पास जारी किए जाएंगे ताकि किसानों को राहत मिल सके। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद किसानों ने कुछ देर बाद जाम खोल दिया और स्थिति सामान्य हो गई। हालांकि किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।0
0
Report
Advertisement
कांगन प्रीमियर लीग 2026 का भव्य उद्घाटन, 20 टीमें धमाकेदार मुकाबलों के लिए तैयार
Aram Pora, Ganderbal, The Kangan Cricket Board (KCB) on Wednesday inaugurated the much-anticipated Kangan Premier League 2026 at Sheikh-ul-Alam Sports Stadium, marking a significant boost to sports activities in the region. The opening match of the tournament was played between Royal Goodwill and Valley Stars Ganderbal. A total of 20 teams are participating in the league, promising an exciting series of matches. The inaugural ceremony was attended by MLA Mian Mehar Ali, SDPO Kangan Rajeev Raina, SHO Kangan Younis Ah Khan, and President of Kangan Cricket Board Peerzada Ashraf, along with other officials and sports lovers. Speaking on the occasion, MLA Mian Mehar Ali reiterated his commitment to promoting sports in the constituency, stating that he will continue to support initiatives aimed at boosting sports activities and nurturing young talent. Meanwhile, KCB President Peerzada Ashraf expressed gratitude to all stakeholders and emphasized the importance of such tournaments in providing a platform for emerging players from Kangan.0
0
Report
प्राथमिक विद्यालय पूरे खेमकरन में कक्षा 5 के बच्चों का अंक पत्र वितरण के साथ विदाई कार्यक्रम सम्पन्न
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा। आज झंझरी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पूरे खेमकरन में कक्षा 5 के बच्चों को अंक पत्र वितरण के साथ ही रोली चंदन लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगल कामनाएं प्रदान करते हुए विदाई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षक अजय शुक्ला , ए आर पी नरेंद्र गुप्ता , शिक्षक राम प्रताप वर्मा, तेजेंद्र द्विवेदी, दीपक चौधरी, अनिल पांडेय, मुक्त गिरी ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही दीप प्रज्वलन किया। विद्यालय के बच्चों ने इस अवसर पर बहुत सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित शिक्षकों समेत अभिभावकों का मन मोह लिया। कक्षा 5 के सभी उत्तीर्ण बच्चों को रोली चंदन का टीका करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के साथ उन्हें विदा किया गया।इस अवसर विद्यालय के प्रधानाध्यापक साबिर अली समेत सभी शिक्षकों और शिक्षा मित्रों ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।0
0
Report
गुरुग्राम गैंगस्टर कौशल चौधरी के अवैध साम्राज्य पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस का कड़ा प्रहार जारी है। ताज़ा कार्रवाई में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के अवैध साम्राज्य को निशाना बनाया गया है। पुलिस और डीटीपी विभाग की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ गैंगस्टर के अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया。 दरअसल गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा इलाके में गैंगस्टर कौशल चौधरी द्वारा अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। कौशल चौधरी ने HSVP विभाग की लगभग 1,000 गज जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर रखा था। इस बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से डेयरी चलाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान डीटीपी विभाग और गुरुग्राम पुलिस ने इस पूरे कब्जे को ध्वस्त कर दिया। यह बड़ी कार्रवाई डीटीपी विभाग और गुरुग्राम पुलिस द्वारा आपसी तालमेल के साथ अंजाम दी गई ताकि किसी भी विरोध की स्थिति से निपटा जा सके। गैंगस्टर कौशल चौधरी का खौफ केवल गुरुग्राम ही नहीं, बल्कि पूरे दिल्ली-एनसीआर में फैला हुआ है। प्रशासन की इस कार्रवाई का मकसद अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ना है। कौशल चौधरी पर 36 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती और चोरी के मामले शामिल हैं और फिलहाल गैंगस्टर कौशल भोंडसी जेल में बंद है। इस कार्रवाई से गुरुग्राम पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराधी चाहे जेल के भीतर हो या बाहर, उनके द्वारा अवैध तरीके से बनाई गई संपत्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
Advertisement
