icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
123401
Chander Shekhar Chander Shekhar Follow19 Jun 2024, 10:09 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भैया दूज पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद, मां यमुना की डोली खरसाली रवाना

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-शीतकाल के लिए बंद हुए विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट। भैया दूज के पावन पर्व पर आज सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए। मां यमुना की पूजा-अर्चना के बाद पूरी विधि-विधान के साथ कपाट बंद हुए। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली अपने भाई सोमेश्वर देवता की अगुवाई में खरसाली के लिए रवाना हुई। इससे पूर्व आज सुबह मां यमुना के भाई शनिदेव अपनी बहन को लेने खरसाली से यमुनोत्री धाम पहुंचे थे। भाई-बहन के दिव्य मिलन को देखने के लिए धाम में हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। भैया दूज के पावन पर्व पर भाई द्वारा बहन को मायके ले जाने की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। मां यमुना अब अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली में आगामी शीतकाल के लिए श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी। आगामी 6 माह तक श्रद्धालु खरसाली में ही मां यमुना की पूजा-अर्चना और दर्शन कर सकेंगे.
0
0
Report

डिगारू में भीषण रेल हादसा: 7 डिब्बे पटरी से उतर गए, कई यात्री घायल

Guwahati, Assam:रेल दुर्घटना के बाद घटना में एक व्यक्ति ने साफ तौर से कहा है कि अचानक अधिकारों स्टेशन से रेल जब जा रही थी खुशी सेकंड के बाद अचानक घर-घर की शब्द हुई और उसके बाद उन्होंने देखा कि रेल के 7 डब्बा पटरी से उतर गए डिगारू में भीषण रेल हादसा。 आज सुबह के समय हुआ यह दर्दनाक रेल हादसा。 इंजन समेत यात्री ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए。 रेलवे ट्रेन के कुल 7 डिब्बे हुए बेपटरी。 इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। गंभीर रूप से कोई भी घायल नहीं है मिजोरम से कोलकाता जा रही थी ट्रेन。 हादसे का शिकार हुई कोलकाता-सैईरांग एक्सप्रेस。
0
0
Report
Advertisement

पटाखे चलाने की बात पर पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष: CCTV में कैद

Kota, Rajasthan:KOTA पटाखे चलाने की बात पर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष, नयापुरा बस स्टैंड के पास जमकर चले लाठी-डंडे, CCTV में कैद हुई मारपीट पटाखे चलाने की बात को लेकर पड़ोसीयों के बीच शुरू हुआ विवाद। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। नयापुरा बस स्टैंड के पास दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई और लाठी-डंडे चले。 काफी देर तक सड़क पर चलता रहा हंगामा, पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद। सूचना पर नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज कराए गए। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया।
0
0
Report

INDIA गठबंधन की असल कहानी: नीतीश ने बनाई कमान, सोनिया-पर सवाल

Patna, Bihar:PATNA JDU का बड़ा खुलासा, कांग्रेस के बिना INDIA गठबंधन बनाना चाहते थे घटक दल सोनिया गांधी की टिप्पणी पर JDU राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का तीखा पलटवार नीतीश कुमार नहीं थे राजी, कांग्रेस को साथ रखने पर दिया था जोर संजय झा का सवाल, INDIA गठबंधन किसने बनाया? पटना में पहली बैठक नीतीश कुमार ने ही कराई थी बोले संजय झा—INDIA गठबंधन को नीतीश ने बनाया, लेकिन परिवारवाद और अस्वस्थ गठबंधन देखकर छोड़ा सोनिया गांधी को नीतीश कुमार पर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी NDA में खटपट की खबरों को संजय झा ने बताया पूरी तरह बेबुनियाद दावा—NDA में सबकुछ ऑल इज वेल, एकजुटता के साथ चल रही है सरकार
0
0
Report
Advertisement

लल्लितपुर में अवैध शराब के ठेके पर कबूतरा जाति के दो गुटों में हिंसक टकराव

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के मऊमाफी ग्राम में अवैध शराब के ठेकों को लेकर कबूतरा जाति के दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ. लाठी-डण्डों का जमकर उपयोग हुआ और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग के आरोप भी लगाए. इस भिड़ंत में लगभग 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को एम्बुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज भेजा गया. आरोपियों के against कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. घटना सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मऊमाफी ग्राम की है. दोनों पक्षों में एक पक्ष मऊमाफी कबूतरा डेरा और दूसरा पक्ष बम्हौरीनागल कबूतरा डेरा बताया जा रहा है.
0
0
Report

बस्ती में प्रेमिका से मिलने की जिद पर युवक ने दी जान, गांव में हड़कंप

Basti, Uttar Pradesh:लोकेशन – बस्ती यूपी प्रेमिका से मिलने की जिद, परिजनों का इनकार और फिर एक खौफनाक अंत... बस्ती में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रेमिका के घर के सामने 25 वर्षीय युवक शिवकुमार की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शिवकुमार देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। युवक प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा था, लेकिन परिजनों ने उसे मिलने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी की जिद और पारिवारिक विरोध को लेकर दोनों परिवारों के बीच काफी दिनों से विवाद भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले परशुरामपुर थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हुआ था। मंगलवार को पुलिस ने युवक को थाने से छोड़ा था, लेकिन अगले ही दिन उसकी मौत की खबर सामने आ गई। मृतक शिवकुमार ठाकुरपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है। पूरा मामला हर्रैया थाना क्षेत्र के बसेवा राय गांव के पास का है।
0
0
Report
Advertisement

झापोली हादसे के पीड़ित परिवारों को राहत, प्रत्येक को 15 लाख रुपये

Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं छापोली करंट हादसे के पीड़ित परिवारों को राहत 8 मृतक मजदूरों के परिवारों को 5-5 लाख के चेक सौंपे पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने वितरित किए सहायता राशि के चेक 2 नवंबर को मिक्सर मशीन 11 हजार वोल्ट लाइन से टकराने पर हुआ था हादसा हादसे में 8 मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत प्रत्येक परिवार को 15 लाख सहायता और एक सदस्य को संविदा नौकरी का हुआ था समझौता झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी के छापोली गांव के कदम कुंड रास्ते पर सीसी सड़क निर्माण के दौरान हुए हादसे के पीड़ित परिवारों को राहत देने की दिशा में प्रशासन अहम कदम उठाया है। हादसे में जान गंवाने वाले 8 मजदूरों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे गए। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने तहसीलदार झूंडाराम कूड़ी, सीआई रामपाल मीणा, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मनफूल महरिया के साथ पीड़ित परिवारों को चेक वितरित किए। गौरत है कि 2 नवंबर को छापोली के कदम कुंड रास्ते पर सीसी सड़क निर्माण कार्य के दौरान मिक्सर मशीन 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई थी। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही 8 मजदूरों की मौत हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर सरकार के साथ उच्च स्तरीय वार्ता हुई थी। इसमें प्रत्येक मृतक के परिवार को विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने पर सहमति बनी थी।पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने बताया कि विद्युत विभाग की जांच रिपोर्ट और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रत्येक पीड़ित परिवार को 5-5 लाख रुपये के चेक सौंपे गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि समझौते के अनुसार शेष सहायता राशि भी निर्धारित समय सीमा में परिवारों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके。
0
0
Report

शाहपुर में छापेमारी: हेरोइन के साथ 10 लाख रुपये मूल्य की बरामदगी, महिला गिरफ्तार

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देशन पर जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब 10 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है। इस मामले में एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसका पति पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। इसके बारे में जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी रवि कुमार ने मीडिया से साझा किया है। एसडीपीओ रवि कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर क्षेत्र के कनैला गांव में अवैध रूप से हेरोइन की तस्करी का कारोबार चलाया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने पूरी योजना के तहत रानीसागर स्थित कनैला गांव में एक संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से तस्करों को संभलने का मौका नहीं मिला। इधर छापेमारी के दौरान पुलिस दल ने मौके से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद कीं। तलाशी के दौरान पुलिस ने 50.83 ग्राम हेरोइन जब्त की, इसके अलावा मौके से कुल 63 केन बियर किंग फिसर, 2,860 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। जब्त की गई हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की इस दबिश के दौरान मौके से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान ज्योति देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रानी सागर कनैला गांव की रहने वाली है और आरोपी बम बहादुर पासवान की पत्नी है। हालांकि, छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी बम बहादुर पासवान पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहा। स्थानीय पुलिस और विशेष दल द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। विशेष छापेमारी टीम का नेतृत्व एसडीपीओ जगदीशपुर रवि कुमार और शाहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में शाहपुर सीओ आनंद प्रकाश की उपस्थिति में की गई थी। एसडीपीओ रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ NDPS अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि इस अवैध कारोबार के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जिला प्रशासन और पुलिस की इस कठोर कार्रवाई से क्षेत्र के मादक पदार्थों के कारोबारियों और तस्करों में भारी हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जिले में नशे का अवैध कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों और तस्करों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।
0
0
Report

खजौली डाकघर में चोरी: थाने से 300 मीटर दूर वारदात

Madhubani, Bihar:मधुबनी में अपराधियों के हौसले बुलंद, अब सरकारी डाकघर में चोरी।थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर हुई वारदात से पुलिस गश्ती पर उठे सवाल। मधुबनी जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। हत्या, लूट और चोरी की घटनाओं के बीच अब सरकारी कार्यालय भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ताजा मामला खजौली बाजार का है, जहां चोरों ने थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित डाकघर शाखा को अपना निशाना बनाया है। घटना खजौली रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पोस्ट ऑफिस की है। देर रात चोरों ने डाकघर के मुख्य गेट समेत कई तालों को तोड़कर कार्यालय में प्रवेश किया। इसके बाद दो आलमारियों और लॉकर को भी तोड़ डाला। चोरों ने कार्यालय में घण्टो जमकर उत्पात मचाया और कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। डाकघर के अधिकारी के अनुसार, दो आलमारियों, लॉकर और कई तालों को तोड़ा गया है। कार्यालय को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डाक विभाग के अधिकारी और खजौली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी कार्यालय सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे होगी। स्टेशन के समीप बाजार में हुई इस वारदात से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत है। वहीं, पुलिस की रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

10 साल का यशराज बोधगया से दिल्ली 1200 किलोमीटर पैदल यात्रा, गाय को राष्ट्रमाता बनवाने की मांग

Gaya, Bihar:10 साल की उम्र में अनोखा संकल्प: बोधगया से दिल्ली तक 1200 KM का पैदल सफर: प्रधानमंत्री से मिलकर गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग करेगा नन्हा यशराज गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर बोधगया का 10 साल का मासूम यशराज 1200 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकला है। गाय की मूर्ति से सजे विशेष रथ को खुद खींचते हुए यशराज बोधगया से दिल्ली तक का सफर तय करेगा, जहां उसकी इच्छा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर अपनी मांग रखने की है। जिस उम्र में बच्चे खेलकूद और स्कूल में व्यस्त रहते हैं, उस उम्र में बोधगया का 10 वर्षीय यशराज एक अनोखे संकल्प के साथ दिल्ली के लिए निकल पड़ा है। 10 नवंबर को बोधगया मठ से उसने अपनी 1200 किलोमीटर की लंबी और कठिन यात्रा की शुरुआत की। गाय की मूर्ति से सजा विशेष रथ वह खुद खींचकर दिल्ली ले जाएगा। इस सफर में उसके पिता भी उसका पूरा साथ दे रहे हैं। कम उम्र में बड़े संकल्प लेना यशराज के लिए नया नहीं है। इससे पहले सात साल की उम्र में यशराज बोधगया से अयोध्या तक 500 किलोमीटर की साइकल यात्रा पूरी कर चुका है। वहीं, आठ साल की उम्र में उसने 9 हजार किलोमीटर की यात्रा कर नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था, जबकि नौ साल की उम्र में वह देश के 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा भी सफलतापूर्वक पूरी कर चुका है। यशराज के अनुसार, चारधाम यात्रा के दौरान तमिलनाडु में गायों की दुर्दशा और हत्या देखकर उसके मन में गौ-संरक्षण का विचार आया। अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की गुहार लगाना चाहता है। बाइट:- यशराज (बच्चा) बोधगया में ढाबा चलाने वाले उसके पिता प्रकाश कुमार गुप्ता बेटे के इस हौसले और संकल्प में पूरी ढाल बनकर साथ खड़े हैं। उनका कहना है कि देश में गायों की हत्या रोकने, उनके संरक्षण और सम्मान के उद्देश्य से ही यह यात्रा शुरू की गई है। बाइट:- प्रकाश कुमार गुप्ता (पिता) 10 साल के यशराज का यह अटूट हौसला और अनोखा संकल्प रास्ते में मिलने वाले हर इंसान के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि नन्हे यशराज का यह संकल्प और उसकी आवाज दिल्ली के गलियारों तक पहुंचकर कितना असर दिखाती है।
0
0
Report

भोजपुर में दीपावली रात दोहरे हत्याकांड: पुलिस ने मुख्य आरोपी रितेश यादव को गिरफ्तार

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव में दीपावली की रात हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितेश यादव के रूप में हुई है जो रामडीहरा गांव का ही निवाशी है। पुलिस ने उसे जगदीशपुर के नया टोला से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद सड़क जाम के दौरान पुलिस ने 48 घंटे के भीतर main आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। पुलिस ने दावा किया कि वादे के मुताबिक 24 घंटे के भीतर ही मुख्य नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। मामले में मृतकों के भतीजे मुन्ना यादव के आवेदन पर सात लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पहले लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की। इसके बाद वाहन से कुचलकर दिनेश यादव और कमलेश यादव की हत्या कर दी गई। घटना में परिवार के छह अन्य लोग भी घायल हुए थे। सभी घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फरार छह अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। हत्या में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो की बरामदगी के लिए भी पुलिस की विशेष टीम कार्रवाई कर रही है। एफएसएल और डीआईयू की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस शराब तस्करी को लेकर चले आ रहे पुराने विवाद समेत घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जगदीशपुर एसडीपीओ रवि कुमार ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या में इस्तेमाल स्कॉर्पियो की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। वहीं, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मदन यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बातचीत कर सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.
0
0
Report

नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से हटने पर जेडीयू में गहरा क्षोभ

Patna, Bihar:जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा सोनिया जी की पुस्तक में नीतीश कुमार जी की चर्चा जिस तरह से इंडिया गठबंधन को लेकर हुई है, उससे कहीं ना कहीं जनता दल यूनाइटेड के अंदर गहरा क्षोभ है। हम यह मानते हैं कि जिस इंडिया गठबंधन का नेतृत्व आज सोनिया जी और राहुल जी कर रहे हैं, उसके जनक और उसके सूत्रधार नीतीश कुमार जी हैं। दरअसल इस गठबंधन को बनाने के दौरान ज्यादातर क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस को साथ लेकर चलने में सहमत नहीं दिखी थीं। नीतीश कुमार जी ने ही उन सबको सहमत कराया कि कांग्रेस को साथ लेकर इंडिया गठबंधन बनाया जाए और फिर पटना की पहली बैठक संपन्न हुई। लेकिन नीतीश कुमार जी ने यह भांप लिया था कि यह गठबंधन नहीं चलने वाला है। कांग्रेस और सहयोगी दलों की जो भूमिका, उनकी महत्वाकांक्षा और क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थ को देखते हुए उन्होंने यह मान लिया था कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन (NDA) का मुकाबला कर पाने का माद्दा कांग्रेस और उनके साथी दलों में कतई नहीं है। इसीलिए उन्होंने इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ा। अब इस पूरे प्रकरण को सोनिया जी ने जिस तरह से अपनी पुस्तक में एक खास तरीके की रणनीति के अंतर्गत जो बातें कही हैं, वो कहीं ना कहीं लोगों को गुमराह करने वाली हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top