icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
123401
Chander Shekhar Chander Shekhar Follow30 Jul 2024, 01:38 pm

रेवाड़ी में प्लाट में खुदाई के दौरान निकला शिवलिंग, मोहल्लावासियों ने मंदिर में रखा

Rasooli, Haryana:

रेवाड़ी शहर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राम सिंह यादव के घर के पास एक प्लॉट की खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग मिला है। सावन माह में शिवलिंग मिलने पर मोहल्लेवासियों में आस्था का सैलाब बह उठा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खुदाई के दौरान यह शिवलिंग निकला और इसे नजदीक के मंदिर में रख दिया गया है। शिवलिंग की प्राचीनता को लेकर लोगों में कोतुहल है, और इसे किस प्रकार स्थापित किया जाए, इस पर चर्चा चल रही है। मोहल्ले वासी इसे भगवान भोले शंकर की कृपा मानते हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जलस्तर घटा, मोहाना नदी पर तटबंध का खतरा टला; ठोकरों पर सवाल

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखनपुर खीरी के इंडो नेपाल बॉर्डर पर विभाजित करने वाली मोहाना नदी के जलस्तर में कमी आई है जिसके चलते तटबंध और रेलवे ट्रैक पर मंडरा रहा खतरा फिलहाल टल गया है। जिला प्रशासन ने तटबंध को बचाने के लिए दर्जनों ठोकरो का निर्माण किया था। आपको बता दें जसनगर सहित दर्जनों गांव फिलहाल तटबंध के दूसरे हिस्से में आते हैं। हमारे संवाददाता ने जिला प्रशासन द्वारा कराए गए इस काम की जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया। आखिर बाढ़ आने पर ही राहत के इंतजाम क्यों किए जाते हैं पहले क्यों नहीं? सबसे बड़ा सवाल यही निकल कर आया है। अब जबकि जलस्तर कम हो गया है तो इन ठोकरों को बेहतर तरीके से बनाया जा सकता है। लेकिन पैनिक कंडीशन में ही लखीमपुर का बाढ़ खंड विभाग सक्रिय होता है यह कमोवेश हर साल होता है और करोड़ों की परियोजनाएं पानी में समा जाती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

लखनऊ में मोबाइल किस्त न चुकाने पर युवक को अगवा कर बंधक, रक्त निकालने का आरोप

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में मोबाइल की किस्त न चुकाना युवक को पड़ा भारी मोबाइल की बकाया किस्त के विवाद में युवक को अगवा कर बंधक बनाने का आरोप निगोहां थाना क्षेत्र के राजाराम खेड़ा पुरहिया गांव का मामला परिवार का आरोप—युवक को जबरन ले जाकर करीब 5 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया बंधक बनाकर मजदूरी कराने और मारपीट करने का भी आरोप परिजनों के मुताबिक युवक को ब्लड बैंक ले जाया गया करीब एक यूनिट खून जबरन निकलवाने का आरोप आरोप है कि खून निकलवाकर बेचने की कोशिश की गई परिवार का दावा—मोबाइल की करीब ₹2,799 की किस्त बकाया थी आरोपियों ने परिजनों से किस्त की रकम खाते में ट्रांसफर कराने की भी कोशिश की युवक की मां ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की मामले में डीसीपी दक्षिणी ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report

काबुल गांव में सड़क निर्माण की मांग पर ग्रामीण आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

Jaipur, Rajasthan:काबुल गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश सड़क निर्माण की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने लगाया जाम आरसी खेड़ा से काबुल और काबुल से बड़ोदिया मार्ग पर ग्रेवल डलवाने की मांग नंदगांव-काबुल मार्ग से अतिक्रमण हटाने और सड़क की सफाई की मांग काबुल गांव की नालियों की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान 11 सितंबर को कलेक्टर को शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप जल्द समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी सूचना पर मौके पर पहुंची थाना अधिकारी प्रिया व्यास
0
0
Report
Advertisement

महिला की दिलेरी: उबलड नदी में जान पर खेलकर बकरियां बचाई, रेस्क्यू में बहादुरी की कहानी

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर के उबलड गांव में महिला की दिलेरी, उफनती नदी में जान जोखिम में डालकर बचाई बकरियों की जान! अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसी झमकू बाई, बकरियों को बहने से बचाने के लिए बीच पानी में लकड़ी पकड़कर डटी रही। बड़ा हादसा टला: ग्रामीणों की सूझबूझ और मदद से महिला और बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से इंसानियत और ममता को शर्मसार नहीं, बल्कि सलाम करने वाली एक खबर सामने आई। उबलड गांव में एक महिला ने अपने बेजुबान जानवरों को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। मामला अलीराजपुर के उबलड गांव का है, जहां झमकू बाई नाम की महिला अपने बकरे और बकरियों को लेकर नदी पार कर रही थी। इसी दौरान अचानक ऊपरी इलाके में हुई तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और पानी का बहाव तेज हो गया। पानी के तेज थपेड़ों के बीच बकरियां बह न जाएं, इसके लिए झमकू बाई पानी के बीचों-बीच एक लकड़ी का सहारा लेकर मजबूती से खड़ी हो गई। अपनी जान की परवाह किए बिना वह घंटों तक उफनते पानी में बेजुबानों को संभाले रही। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद झमकू बाई और उसकी बकरियों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। झमकू बाई के इस साहस की अब पूरे इलाके में तारीफ हो रही है।
0
0
Report
Advertisement

भालू को आबादी के पास छोड़ने पर बालोद के ग्रामीणों का आक्रोश, 24x7 सुरक्षा जारी

Raipur, Chhattisgarh:बालोद रानीमाई मंदिर के पास से पकड़े गए भालू को मरदेल गांव से महज 500 मीटर दूर छोड़ने पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग की गाड़ियों को रोककर तीन रेंजरों समेत पूरी टीम को करीब तीन घंटे तक घेर कर रखा। ​मामला बिगड़ता देख डौंडी और दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप था कि भालू को उसके मूल क्षेत्र में न छोड़कर आबादी के पास छोड़ दिया गया, जिससे गांव में दहशत फैल गई है। ​तनाव बढ़ता देख बालोद एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उन्होंने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया कि भालू को दोबारा रेस्क्यू किया जाएगा और जब तक वह पकड़ा नहीं जाता, तब तक सुरक्षा के लिए गांव में 5 वनकर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। लिखित समझौते के बाद ही ग्रामीणों ने अधिकारियों और वाहनों को जाने दिया।
0
0
Report

बारिश के दौरान मंदसौर में जान जोखिम में डालकर कार और बाइक के वीडियो वायरल

Mandsaur, Madhya Pradesh:मनीष पुरोहित/मंदसौर: मंदसौर में सोमवार ہوئی बारिश के दौरान जोखिम में जान डाले जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से viral हो रहे हैं। पहला वीडियो सुवासरा का बताया जा रहा है जिसमें रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे से भरे पानी के बीच से कार सवार वाहन निकालने का प्रयास करता है लेकिन कार बहने लगती है; हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह लोगों ने रस्सी के सहारे कार को बांधा और ट्रैक्टर के जरिए बाहर निकल लिया गया। दूसरा वीडियो मल्हारगढ़ का बताया जा रहा है जिसमें बहते पानी के बीच से मोटरसाइकिल सवार निकालने का प्रयास करते हैं और बीच में फंस जाते हैं। दोनों वीडियो के साथ संदेश में दावा किया गया है के वीडियो सोमवार का है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बारिश के बाद नदी नाले उफान पर आते हैं तो थोड़ी देर बाद उतर भी जाते हैं, लेकिन अति शीघ्रता के चक्कर में लोग अपनी जान को जोखिम में डालने से बाज नहीं आते।
0
0
Report

पटना में दरोगा भर्ती परीक्षा के विरोध पर सुरक्षा बढ़ी, वाटर कैनन भी तैनात

Patna, Bihar:पटना में दरोगा भर्ती परीक्षा और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर छात्रों के आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है गांधी मैदान गेट नंबर-10 के पास छात्रों का प्रदर्शन प्रस्तावित है जिसे देखते हुए जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है जेपी गोलंबर के पास तीन लेयर की बैरिकेडिंग की गई है मौके पर वाटर कैनन और वज्र वाहन भी तैनात किए गए हैं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top