123401
रेवाड़ी में 20 लाख लेकर नौकर फरार, बिजनेसमैन ने बैग में डालकर दिल्ली में दोस्त के पास भेजा था
Rewari, Haryana:रेवाड़ी शहर में एक फैक्ट्री मालिक के 20 लाख रुपए उसका नौकर ही लेकर भाग गया। उसे बैग में रकम डालकर दिल्ली में दोस्त के पास भेजा था लेकिन कुछ देर बाद ही उसके फोन स्विच ऑफ हो गया। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी शहर सेक्टर-4 निवासी ने लक्ष्मी ट्रेडिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग के नाम से शहर के राजीव नगर में फैक्ट्री लगाई हुई है। कंपनी में कॉपर और बर्तन का काम होता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लोकदल अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव हर हाल में कराने का आह्वान किया
Lucknow, Uttar Pradesh:INDIA गठबंधन के प्रमुख घटक दल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने प्रेस वार्ता की. प्रेस वार्ता में SIR, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, किसानों के आंदोलन और उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा. जंतर-मंतर पर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने पहुंचे लोगों को हिरासत में लिया गया और जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित करना इस बात का प्रमाण है कि सरकार जनता और विपक्ष की आवाज से डर गई है. उन्होंने कहा कि अब इस लड़ाई में किसान भी पीछे नहीं रहेगा। किसान दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टरों के साथ पहुंचेगा और लोकतंत्र की इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाएगा. चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके द्वारा 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में घोषित 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम को लोकदल अपना समर्थन देता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से देश की एकता, संविधान और लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने वाले हर कार्यक्रम के साथ लोकदल खड़ा रहेगा. लोकदल अध्यक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव कराने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि चुनाव होते ही उसकी जमीनी हकीकत सामने आ जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव कराने से बचना चाहती है सरकार और उसके अधिकारी चुनाव टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन लोकदल ऐसा नहीं होने देगा. चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि लोकदल सुप्रीम कोर्ट में भी मजबूती से यह पक्ष रखेगा कि पंचायत चुनाव किसी भी कीमत पर टाले नहीं जाने चाहिए पंचायत चुनाव लोकतंत्र की सबसे निचली और महत्वपूर्ण इकाई हैं। इन्हें राजनीतिक स्वार्थ के लिए रोकना गांव की जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ होगा. उन्होंने कहा कि अगर सरकार को अपनी लोकप्रियता और जमीनी पकड़ पर भरोसा है तो पंचायत चुनाव कराने से डर क्यों रही है चुनाव टालने की कोशिश यह साबित करती है कि सरकार अपनी जमीनी स्थिति से घबराई हुई है. सुनील सिंह ने कहा कि किसान, युवा, मजदूर और गांव की जनता अब चुप बैठने वाली नहीं है SIR से लेकर पंचायत चुनाव तक लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की हर लड़ाई लोकदल INDIA गठबंधन के साथ मिलकर सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मजबूती से लड़ेगा.0
0
Report
आगरा के गिरोह ने जानवरों की आवाज़ से संकेत कर कई घर चोरी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में चोरी करने वाले एक ऐसे गिरोह का खुलासा हुआ है, जिसका तरीका जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ये शातिर चोर चोरी के दौरान जानवरों की आवाज निकालकर अपने साथियों को सिग्नल देते थे। पांच-पांच लोगों की टोली बनाकर गांवों में घुसते और एक ही बार में कई घरों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है। आगरा पुलिस ने कागारौल थाना, साइबर सेल और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में चोरी करने वाले इस शातिर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह में करीब 20 लोग शामिल हैं, जो पांच-पांच सदस्यों की टोली बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। इनका तरीका बेहद शातिर था, चोरी के दौरान गिरोह के सदस्य जानवरों की आवाज निकालकर अपने साथियों को सिग्नल देते थे। आरोपी एक बार में ही गांव के दो से ज्यादा घरों को निशाना बनाते थे और खास तौर पर देहात और दूसरे जिलों की सीमा से लगे गांवों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। वारदात करने के लिए आरोपी किराए की कार से दूसरे जिलों में पहुंचते और चोरी के बाद वहां से निकल जाते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य गाजियाबाद, गोरखपुर और हरियाणा के अलग-अलग जिलों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। गिरोह के मास्टरमाइंड के खिलाफ 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है। अब पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है और उनसे जुड़ी अन्य चोरी की वारदातों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।0
0
Report
वाहिद पार्रा ने IAS अधिकारी के वायरल वीडियो पर कड़ी कार्रवाई और माफी की मांग
Aram Pora, Ganderbal, PDP leader Wahid Parra has strongly condemned the incident involving an IAS officer, after a viral video allegedly showed the officer using abusive language towards a female JKAS officer. Parra demanded strict action against the IAS officer and called for an apology to the female officer as well as to the people. He also urged the Central Government to transfer the officer to another state, stressing that action must be taken to send a clear message that such behaviour will not be tolerated.0
0
Report
Advertisement
SCERT निशातगंज में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ SCERT निशातगंज में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन 68500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेराव किया अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की आरक्षण विसंगति दूर करने की मांग पर प्रदर्शन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश के अनुपालन की मांग ओबीसी अभ्यर्थियों को आरक्षित श्रेणी का लाभ देने की मांग संशोधित परिणाम जारी कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग0
0
Report
कुल्लू दशहरा: 5 देवताओं के ठहरने और पानी-खाने की व्यवस्थाओं की मांग
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में 21 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव आयोजित किया जाएगा। वहीं इस दशहरे उत्सव में भाग लेने के लिए सैकड़ों देवी देवता मैदान आएंगे और प्रशासन के द्वारा मैदान में उनके लिए बेहतर व्यवस्था भी की जाती है। लेकिन पांच ऐसे देवता हैं जो ब्यास नदी को पर नहीं करते हैं और वह दशहरा उत्सव के दौरान वाम तट सड़क मार्ग के अँगू डोभि नामक स्थान पर रहते हैं। ढालपूर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए देव संस्कृति शोध संस्थान के अध्यक्ष जयचंद ने कहा कि इन देवताओं में मलाणा के आराध्य देवता जमलू ऋषि, जाना के जमदग्नि ऋषि, सोयल के आजीमल नारायण, शुक्ली नाग और सरवल नाग शामिल है। हालांकि यहां पर उन्हें प्रशासन की ओर से टेंट तो दिए गए हैं लेकिन उनके साथ आये देवलुओं को यहां बारिश के चलते खाना बनाने और रहने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा देवताओं के साथ आये बजंतरियों को भी यहां ठहरने में खासी दिक्कत उठानी पड़ती है। जयचंद ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि यहां पर उनके लिए पानी की भी उचित व्यवस्था करें और उनके ठहरने तथा खाने पीने के स्थान को भी अतिरिक्त टेंट मुहैया करवाया जाए। अध्यक्ष जयचंद ने कहा कि दशहरा उत्सव के दौरान यहां देवी देवताओं से जुड़े हुए विभिन्न संगठनों के द्वारा कई समस्याओं को उठाया जाता है। ऐसे में यह संगठन सभी एक मंच के नीचे आकर ही इन बातों पर चर्चा करें ताकि देवी देवताओं से संबंधित जो भी परेशानी है उसका निपटारा किया जा सके। वहीं उन्होंने जिला प्रशासन से भी मांग उठाई की दशहरा उत्सव से पहले 10 दिन और उसके 10 दिन के बाद तक किसी भी धरना प्रदर्शन की अनुमति यहां पर नहीं दी जानी चाहिए ताकि दशहरा उत्सव में देव समागम के दौरान देवता के साथ आए लोगों और अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े。0
0
Report
दिल्ली में सीपी के पास तिरंगा अभियान से पहले भारी सुरक्षा तैनात
Noida, Uttar Pradesh:DELHI : HEAVY SECURITY DEPLOYED AT CP AHEAD OF CJP LEHRA DO TIRANGA CAMPGIAN /VISUALS/ NARRA CHAITANYA (DCP)S/B0
0
Report
Advertisement
भभुआ में शिक्षिका के घर करोड़ों की चोरी: एफएसएल- DIU टीम जुटी
Khajuria Khurd, Bihar:बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए जेवरात व नकदी, जांच में जुटी एफएसएल, डीआईयू व डॉग स्क्वॉयड टीम वियो - भभुआ नगर थाना क्षेत्र के शिवपुर मोहल्ले में चोरों ने एक शिक्षिका के बंद मकान को निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता सीमा कुमारी शिवपुर स्थित विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वह दो दिनों के लिए परिवार सहित बनारस स्थित अपने दूसरे आवास पर गई हुई थीं। इसी दौरान सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे की कुंडी और ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। जब आसपास के लोगों और स्थानीय ने दरवाजे का ताला टूटा देखा, तब घटना की सूचना पीड़िता को फोन पर दी गई। शिक्षिका सीमा कुमारी के अनुसार, चोरों ने अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर करीब 5 किलो चांदी, शादी व मायके से मिले भारी मात्रा में सोने के आभूषण और लगभग 2 लाख रुपये नकद पार कर दिए। चोरी गए सामान का कुल मूल्य एक करोड़ रुपये से भी अधिक आंका जा रहा है। शिक्षिका ने इसे भीषण चोरी बताते हुए कहा कि चोर केवल कीमती गहने व नकदी ही समेट कर ले गए हैं। उन्होंने किसी परिचित या मुखबिर पर संदेह भी जताया है। वारदात की सूचना मिलते ही भभुआ थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी अनुसंधान के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) तथा जिला आसूचना इकाई (DIU) की टीम को मौके पर बुलाया गया है। इसके अलावा अपराधियों की टोह लेने के लिए डॉग स्क्वॉयड की मदद भी ली जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और दावा किया है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाइट - शिक्षिका सीमा कुमारी0
0
Report
अमरौहा के रामलीला मंचों पर डांस मामले पर पुलिस चेतावनी, आयोजकों को कार्रवाई की धमकी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा जनपद में हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवाला मंदिर और रहरा अड्डा, जबकि गजरौला क्षेत्र के काकाठेर में आयोजित रामलीलाओं के मंचों पर डांस के आरोप सामने आए हैं। मामले में अमरोहा पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर सभी रामलीला कमेटियों और आयोजकों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति न करने के निर्देश दिए। पुलिस ने चेतावनी दी है कि दोबारा ऐसे मामले सामने आने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हसनपुर की शिवाला रामलीला कमेटी के सदस्य राकेश अग्रवाल ने बताया कि वे उस समय बाहर थे और चार-पांच दिन पहले जानकारी मिली कि रावण के दरबार में बाल कलाकारों ने कोई गाना प्रस्तुत किया था। जानकारी मिलने के बाद वृंदावन से आई रामलीला कमेटी के कलाकारों से बात की गई और स्पष्ट कर दिया गया कि आगे ऐसा कार्यक्रम नहीं होगा। राकेश अग्रवाल ने कहा कि बाल कलाकारों ने कपड़े पहने हुए थे, फिर भी कमेटी इस तरह के आयोजन की निंदा करती है और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। वहीं, रामलीला के मुख्य कलाकार युवराज सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि रावण के दरबार का दृश्य था और वहां इस तरह की प्रस्तुति हर साल होती है। उन्होंने किसी गलत गतिविधि से इनकार किया। तीन Ramलीला मंचों पर सामने आए इन मामलों के बाद धार्मिक आयोजनों की मर्यादा और आयोजकों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। संत समाज ने भी विरोध जताया है। अमरोहा जनपद के विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेता हेमंत सारस्वत ने भी इस पर आपत्ति जताई है उन्होंने कहा है कि ऐसे आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।0
0
Report
रांची में 10–12 दिसंबर को नेशनल फॉरेस्ट्री कांग्रेस, रजिस्ट्रेशन पूरी तरह नि:शुल्क
Ranchi, Jharkhand:रांची में आगामी 10, 11 और 12 दिसंबर को नेशनल फॉरेस्ट्री कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा। डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेस्ट, एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट चेंज की ओर से इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रांची के डोरंडा स्थित वन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर 17 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 20 नवंबर तक चलेगी। खास बात यह है कि रजिस्ट्रेशन पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में वाइल्डलाइफ, फॉरेस्ट लाइवलीहुड, क्लाइमेट चेंज और हाइड्रोलॉजी समेत 12 अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञ अपनी राय और अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम में होने वाली चर्चाओं का डॉक्यूमेंटेशन भी किया जाएगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि मौजूदा समय में वन और पर्यावरण से जुड़े बदलावों और चुनौतियों पर व्यापक चर्चा की जरूरत है। नेशनल फॉरेस्ट्री कांग्रेस के जरिए वन विज्ञान और पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे रिसर्चर्स, स्कॉलर्स और विभिन्न संस्थाओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। बाइट: संजीव कुमार, PCCF & HoFF0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर कोर्ट हवालात में बंदी की आत्महत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में कोर्ट हवालात में पेशी पर लाए गए एक बंदी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे न्यायालय परिसर और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक बंदी की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जिसे कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। कड़ी सुरक्षा और पहरेदारी के बीच हवालात के शौचालय में हुई इस घटना ने पुलिस अभिरक्षा और सुरक्षा तंत्र की_muھस्ती पर बेहद गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वही बार संघ एसोसिएशन ने मामले में जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह सनसनीखेज वारदात थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोर्ट परिसर हवालात की है। आज पेशी पर लाए गए बंदी दीपक को सुनवाई से पहले हवालात में रखा गया था। इसी दौरान वह शौच के बहाने अंदर गया और वहां फंदे से लटक गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला, तब जाकर पुलिसकर्मियों के होश उड़े। आनन-फानन में दरवाजा खोला गया तो अंदर दीपक का शव लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में जुट गई। अदालत परिसर, जिसे जिले का सबसे संवेदनशील और सुरक्षित इलाका माना जाता है, वहां हवालात के अंदर बंदी का खुदकुशी कर लेना पुलिस की भारी लापरवाही को उजागर कर रहा है। सीधे तौर पर व्यवस्था से बड़े सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अभिरक्षा में हुई इस मौत ने साफ कर दिया है कि कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था में कहीं न कहीं बहुत बड़ा झोल है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम ने मौका-ए-वारदात से अहम सुराग जुटाए हैं और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लेकिन सवाल वही हैकड़ी पहरेदारी के बीच हुई इस बड़ी चूक और लापरवाही पर जिम्मेदार अफसरों की जवाबदेही कब तय होगी? वही वकीलों के बार सेंट्रल संघ एसोसिएशन ने जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। बाइट - राजेश अवस्थी, सचिव बार संघ0
0
Report
पुष्पक एक्सप्रेस में चार यात्रियों पर हमले के आरोपी की हिरासत में मौत, हैलट में तोड़ा दम;
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। लखनऊ से कानपुर जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला समेत चार यात्रियों पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी नेपाली युवक की कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार रात उन्नाव रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने उसे हिरासत में लिया था। इसके बाद उसे आरपीएफ पोस्ट की हवालात में रखा गया। देर रात युवक ने कथित तौर पर किसी नुकीली वस्तु से अपने गले पर कई वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हिरासत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, शुक्रवार को आरपीएफ कमांडेंट ने किसी कर्मचारी पर कार्रवाई की बात से इनकार करते हुए जांच जारी होने की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात पुष्पक एक्सप्रेस में सफर कर रहा नेपाली युवक कथित तौर पर नशे में यात्रियों से गाली-गलौज और अश्लील हरकतें कर रहा था। यात्रियों ने विरोध किया तो उसने ब्लेड जैसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। घटना में एक महिला समेत चार यात्री घायल हो गए। ट्रेन में अचानक हुए हमले से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना देकर मदद मांगी। रात 10:20 बजे उन्नाव स्टेशन पर हिरासत में लिया- शिकायत मिलने के बाद मंगलवार रात करीब 10:20 बजे ट्रेन के उन्नाव स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल पुत्र कउदे और पता नेपाल के डॉग जिले के बिजोली टिकरी थाना क्षेत्र का बताया। इसके बाद उसे आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया। हवालात में खुद को किया घायल, हैलट में मौत- देर रात अनिल ने कथित तौर पर किसी नुकीली वस्तु से अपने गले पर कई वार कर लिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर आरपीएफ स्टाफ उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। इस दौरान उसका भतीजा भी साथ था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को कानपुर में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आरपीएफ की हवालात में आरोपी के पास नुकीली वस्तु कैसे पहुंची और निगरानी के बावजूद उसने खुद को गंभीर रूप से घायल कैसे कर लिया। हालांकि, इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे। अधिकारियों ने कहा- जांच जारी- आरपीएफ कमांडेंट लखनऊ देवेश शुक्ला ने बताया कि प्रकरण की जांच चल रही है। अभी किसी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, सीओ जीआरपी लखनऊ हृकेश यादव ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है।0
0
Report
आगरा में अचानक बदला मौसम: तेज आंधी-बारिश से किसानों की फसल बर्बाद
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में गुरुवार को अचानक बदला मौसम का मिजाज दोपहर बाद तेज आंधी और तूफान के साथ हुई तेज बारिश तेज बारिश ने आम जनजीवन किया अस्तब्यस्त बारिश के बाद अचानक गिरा तापमान बारिश ने लोगों को सर्दी के आने का कराया एहसास आगरा के अछनेरा क्षेत्र में धान की फसल पूरी तरह नष्ट तेज बारिश और रुक रुक कर हो रही बारिश ने किसानों की खड़ी फसल की बर्बाद फसल बर्बाद देख निकले किसानों के आंसू, खेत में घुटनों तक पानी0
0
Report
Advertisement
जालौन में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, जांच शुरू
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अनियंत्रित होकर पलटा मिट्टी से भरा ट्रैक्टर, हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर चालक की हुई मौत से परिजनों में मचा कोहराम, सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के नगरा रोड का मामला।0
0
Report
बुलंदशहर सड़क हादसे में ईको कार पेड़ से टकराई, पांच मौत: पुरुष, महिला, बच्ची
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, पांच की मौत। हादसे में तीन पुरुष, एक महिला और मासूम बच्ची की मौत। कासगंज के सिढ़पुरा से बेलोन जा रहा था एक ही परिवार। ईको वैन में सवार थे आठ लोग, तीन लोग हादसे में घायल। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया रेफर। नरौरा थाना क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।0
0
Report
डायमंड डायग्नोस्टिक सेंटर के रेडियोलॉजिस्ट पर लड़की से गलत हरकत, VIDEO वायरल
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर डॉक्टर की करतूत निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर में रेडियोलॉजिस्ट द्वारा लड़की से गलत हरकत करने का मामला आया सामने। लड़की की शिकायत पर पहुंचे लोगों ने खाकी की मौजूदगी में आरोपी डाक्टर को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। बांसी कोतवाली तिराहा स्थित डायमंड डायग्नोस्टिक सेंटर का बताया जा रहा है वायरल वीडियो। वायरल वीडियो में पिट रहे रेडियोलॉजिस्ट की पहचान डॉ. एल. एस. सिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में 50 शैयायुक्त चिकित्सालय, बांसी में हैं तैनात। बड़ा सवाल सरकारी सेवा में तैनात रेडियोलॉजिस्ट निजी सेंटर पर कैसे कर रहे थे अल्ट्रासाउंड ? वेतन सरकारी काम प्राइवेट जिले में स्वास्थ्य विभाग के कार्यप्रणाली पर उठ रहे है सवालिया निशान।0
0
Report
Advertisement
