123401
रेवाड़ी में रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
Rasooli, Haryana:रिटायर्ड कर्मचारी संघ रेवाड़ी ने प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल यादव के नेतृत्व में सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया था। सूचना के अनुसार उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न मानने पर विधानसभा चुनावों में वोट से सबक सिखाएंगे। वहीं प्रमुख मांगों में 65-70 वर्ष आयु में 15% पेंशन वृद्धि, कम्युटेशन 12 वर्षो में काटना, मेडिकल भत्ता बढ़ाना, पुरानी पेंशन बहाली और कैशलेस चिकित्सा सुविधा शामिल हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवरिया के शिव मंदिर चौराहे पर एंबुलेंस ने तीन पुलिसकर्मियों को टक्कर, तीन घायल
Deoria, Uttar Pradesh:रिपोर्ट... त्रिपुरेश पति त्रिपाठी लोकेशन... देवरिया Anchor... देवरिया जनपद के सदर कोतवाली इलाके के शिव मंदिर चौराहे पर बीती देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित एंबुलेंस ने तीन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को रौद दिया। जिसकी वजह से तीनों को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें बीती देर रात के करीब पुलिस कोबरा टीम 2 अपनी ड्यूटी पर थी। तभी गोरखपुर जनपद की तरफ से आ रही बिहार नंबर प्लेट की एक प्राइवेट एंबुलेंस तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होकर इन सिपाहियों को रौद डाला। जिससे तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ड्राइवर सहित एंबुलेंस को बरामद कर लिया है। घायल सिपाही सुरेंद्र शर्मा ,जितेंद्र यादव और महेंद्र यादव का इलाज गोरखपुर जनपद में चल रहा है।0
0
Report
राम मंदिर चंदा चोरी की साजिश: सुरक्षा कर्मी के पास से गिनती की धांधली
Noida, Uttar Pradesh:मंदिर में व्यवस्था कार्यकर्ता के तौर पर बनता था अनुकल्प मिश्रा का पास. हर विशेष programme में बनता था मंदिर में प्रवेश का पास. व्यवस्था कार्यकर्ता के तौर पर बने पास से ही चंदे की रकम की करता था काउंटिंग. मंदिर में व्यवस्था कार्यकर्ता का रोल होता है कि जो भीड़ आ रही है दर्शन करने के लिए वह व्यवस्थित तरीके से दर्शन कर सके इसके लिए अलग-अलग गेटों पर लगाई जाती है व्यवस्था कार्यकर्ता की ड्यूटी. साज़िश के तहत अनुकल्प मिश्रा को व्यवस्था कार्यकर्ता के तौर पर मंदिर में एंट्री कराई गई और लगा दिया गया चंदा गिनने के काम में. अनुकल्प मिश्रा का हर एक vvip programme में पास भी बनाया जाता था ट्रस्ट की तरफ से. सवाल यह है कि अगर व्यवस्था कार्यकर्ता के तौर पर कागजों पर तैनाती थी तो चंदा काउंटिंग स्थल पर उसको कौन लेकर गया. बिना पास के किसी को भी काउंटिंग स्थल के अंदर नहीं जाने दिया जाता था. ऐसे में अनुकल्प मिश्रा बिना काउंटिंग स्थल का पास बनवाये कैसे काउंटिंग करने पहुंच जाता था. ट्रस्ट ने इस बात को जानते हुए भी नजरअंदाज किया0
0
Report
ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी खुली, अर्जीदारों की अनोखी दुआएं सामने
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग अचलेश्वर मंदिर की दान पेटियाँ खुली दान के साथ निकली अजब गजब अर्जी वाली पर्चियां एक युवक की संकल्प वाली पर्ची सुर्खियों में आई अर्जी की पर्ची में लिखा - "जब तक उसकी मासिक आय 01 लाख रुपये महीने नही हो जाती,तब तक वह सड़क पर कितने भी सुंदर लड़के हो उनकी ओर नहीं दिखेगा" दूसरी अनोखी पर्ची में लिखा- " भूमिया बाबा की कसम खाता हूँ,आज के बाद खुद से बातें नहीं करूंगा और ना ही दिन में बेवजह सपने देखूंगा,यदि ऐसा होगा तो वह तुरंत खुद को रोकेगा" तीसरी पर्ची में री-नीट परीक्षा में सफलता की मांगी दुआ परिवार नौकरी और स्वास्थ्य के लिए भी मन्नतो वाली पर्चियां दान पेटी से मिली हर महीने दान पेटी खोले जाने पर मिलती है इसी तरह की श्रद्धालुओं की अर्जी वाली पर्चियां दान राशि की गणना में करीब 20 रिटायर्ड बैंक कर्मचारी और डाक विभाग के अधिकारियों की टीम ने किया काम मन्दिर को दान में 5 लाख 52000 नगद मिले इसके अलावा सोने चांदी के आभूषण भी दान पेटी से मिले0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर घटना के बाद बंद के साथ राजनीति तेज, विपक्ष और भाजपा में तकरार
Ranchi, Jharkhand:जमशेदपुर की घटना के बाद बुलाए गए जमशेदपुर बंद के साथ-साथ राजनीतिक बयान बाजी भी जारी है। एक तरफ जहां विधि व्यवस्था के सवाल पर विपक्ष ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष ने भी पलटवार किया। कांग्रेस नेता किशोर शाह देव ने कहा कि जमशेदपुर की घटना को लेकर सरकार पूरी तरीके से संजीदा है। सरकार में कई प्रशासनिक फेर बदल भी किए हैं ।विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया गया है आरोपी की पकड़ के लिए छापेमारी हो रही है लेकिन विपक्ष इस मामले में राजनीति करने की कोशिश कर रही है जो स्थितियां है उसमें वह अपनी खोई हुई जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है भारतीय जनता पार्टी अब तो यह भी सुझाव दे रही है कि उसे घटना के लिए किस पर कार्रवाई होनी चाहिए और किस पर नहीं यह भाजपा तय करेगी या प्रशासन तय करेगा कि कौन दोषी है । बीजेपी पर निशाना साधते हुए किशोर शाह देव ने कहा कि उनके नेता ये भी कह रहे हैं कि निर्दोष लोगों को फसाया जा रहा है इसीलिए आप धैर्य रखिए आपको बैक फुट पर आना पड़ेगा क्योंकि निष्पक्ष रूप से प्रशासन कार्रवाई कर रही है और बीजेपी जो वहां के हालात को बिगड़ने का प्रयास कर रही है वह ठीक नहीं。0
0
Report
बगहा में नवविवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ी: प्रेम-धोखे की वजह से हड़कंप
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर आ रही है जहाँ शहर में शुक्रवार को उस वक़्त हड़कंप मच गया जब एक नव विवाहिता पारिवारिक विवाद और पति की कथित बेवफाई से आहत होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पटखौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सूझबूझ से काफी मशक्कत करके समझाने बुझाने के बाद महिला को टावर से सुरक्षित नीचे उतारा गया। नवका टोला डुमवलिया स्थित हनुमान मंदिर के समीप मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला को देख मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के दौरान भारी भीड़ वहां जुट गई और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक बगहा-2 प्रखंड के मंगलपुर औसानी पंचायत के वार्ड 12 निवासी विकास साहनी की पत्नी रंजना कुमारी ने आरोप लगाया है कि उसके प्रेमी पति विकास और वो उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद स्थित एक निजी कंपनी में साथ काम करते थे, दोनों के बीच प्रेम विवाह हो गया। विवाह के कुछ दिनों बाद ही पति लौट आया और दूरी बनाने लगा; उसने फोन पर बात करना भी बंद कर दिया। गुरुवार को वह अपने मायके से बगहा पहुंची, जहां पति ने उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया, घर से बाहर निकलवाकर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। आरोप यह भी है कि आरोपी पति किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध में था, इसलिए वह पीड़िता को अपनाने से इंकार कर रहा है। इसी कारण वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई और छलांग लगाने की कोशिश करने लगी। इधर सूचना पर पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोग धैर्यपूर्वक महिला को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा और उसे थाना लाया गया। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाया गया है। बिहार में इस ट्रेंड पर प्रेमी-प्रेमिका इंसाफ की गुहार लगाते गगन-चुम्बी टॉवर पर चढ़ते दिख रहे हैं।0
0
Report
यात्रा दूरी पर बारिश शेड बन गए, तीर्थयात्रियों के लिए मुफ्त भोजन सुविधाएं
Aram Pora, Ganderbal, Nodal Officer Rahul Yadav says, "Rain sheds have been set up at some distance of the journey. Along with that, the points like Barari Mark, Rail Pathari, at different places, for the pilgrims, free community meal facilities and emergency stay facilities are available."0
0
Report
Advertisement
एक माह में अलग अलग चार टावरों पर चढ़े महिला पुरुष,आज गोंडा स्टेशन के सामने टावर पर चढ़ी महिला
Gonda, Uttar Pradesh:टावरों पर चढ़ने पर जिले में मामले का निस्तारण होने की बनी परम्परा,एक महिला बच्चे के साथ रेलवे स्टेशन गोंडा के सामने चढ़ी टावर पर0
0
Report
सतना: गाजीपुर माता मंदिर में चोरी, गर्भगृह से 22 किलो चांदी उखाड़ ली
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले में मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सिंहपुर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर स्थित गाजीपुर माता मंदिर में एक माह के भीतर दूसरी बार चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। इस बार चोरों ने गर्भगृह में घुसकर माता के चांदी जड़ित सिंहासन को तोड़ दिया और उसमें लगी करीब 22 किलो चांदी उखाड़कर फरार हो गए। चोरी गई चांदी की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। गुरुवार जब पुजारी और ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो गर्भगृह का नजारा देखकर हैरान रह गए। माता का सिंहासन पूरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ा था और उस पर जड़ी चांदी गायब थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया。 गौरतलब है कि इसी मंदिर में 2 और 3 जून की दरम्यानी रात भी चोरी हुई थी। उस दौरान चोर सिंहासन की सीढ़ियों से करीब 3 किलो चांदी उखाड़कर ले गए थे। पुलिस ने जांच और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के दावे किए थे, लेकिन एक माह बाद भी न तो आरोपी पकड़े गए और न ही पहली चोरी का खुलासा हो सका। ग्रामीणों में चर्चा है कि यदि पहली वारदात के बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाई होती और मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई होती, तो दूसरी और कहीं बड़ी चोरी को रोका जा सकता था। लोगों का मानना है कि पुलिस की निष्क्रियता का फायदा उठाकर चोर दोबारा मंदिर पहुंचे और इस बार सिंहासन में बची पूरी चांदी लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की FIR कर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है。0
0
Report
कबीरधाम में बाढ़ के बीच रपटे से लोगों की जान जोखिम में, स्थायी पुल बनवाने की मांग तेज
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा ब्रेकिंग एक्सक्लूसिव वीडियो उफनती नदी, जान हथेली पर... कबीरधाम में बाढ़ के बीच जान जोखिम में डालकर रपटा पार करने को मजबूर ग्रामीण कवर्धा/कुकदूर। कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश से छोटे-बड़े नदी-नाले उफान पर हैं। प्राकृतिक आपदा के साथ प्रशासनिक लापरवाही भी ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रही है। कुकदूर क्षेत्र के पुटपुटा से सेदूरखार मार्ग पर स्थित ढोलढोली गांव के पास आगर नदी का रपटा बाढ़ में डूब जाने से दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। रपटे पर तेज बहाव होने के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उसे पार करने को मजबूर हैं। कई बार ग्रामीणों को बाढ़ का पानी कम होने का दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ता है, लेकिन जरूरी काम, इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों के कारण लोग खतरा उठाने से भी पीछे नहीं हटते। यह स्थिति किसी बड़े हादसे को खुला न्योता दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष इसी रपटे में एक ट्रैक्टर बह गया था, जबकि एक शिक्षक मोटरसाइकिल सहित तेज बहाव में फंस गए थे और बाल-बाल बचे थे। बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों और संजीवनी 108 एंबुलेंस को होती है, जिससे समय पर इलाज मिलना भी चुनौती बन जाता है। लगातार सामने आ रहे खतरे के बावजूद अब तक यहां स्थायी पुल का निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की सुरक्षा और आवागमन की सुविधा को देखते हुए आगर नदी पर जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि हर बारिश में लोगों को अपनी जान दांव पर न लगानी पड़े। बारिश का कहर और प्रशासनिक उदासीनता मिलकर वनांचल के लोगों के लिए हर मानसून को एक बड़ी परीक्षा बना रहे हैं। अब सवाल यह है कि किसी बड़े हादसे के बाद प्रशासन जागेगा या समय रहते स्थायी समाधान किया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
हरदा में मानसून सक्रिय, भारी बारिश से ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश के चलते टिमरनी क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर जलभराव और रास्ते बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण टिमरनी क्षेत्र के कई नदी-नालों में पानी का स्तर बढ़ गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई बच्चों को पानी से भरे रास्तों से होकर स्कूल पहुंचना पड़ा, जबकि कुछ स्थानों पर रास्ते बंद होने से परेशानी और बढ़ गई। मौसम विभाग ने हरदा जिले में आगामी दिनों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।0
0
Report
खेतड़ी में VBVRamji योजना का ब्लॉक-स्तर शुभारंभ, रोजगार में वृद्धि का भरोसा
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी में किया गया वीबीवीरामजी का शुभारंभ खेतड़ी का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम गोठड़ा में हुआ आयोजित मनरेगा को बदलकर किया वीबीवीरामजी योजना विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने श्रमिकों का माला व तिलक लगाकर किया स्वागत झुंझुनूं के खेतड़ी में राज्य सरकार की वीबीवीरामजी योजना का ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ खेतड़ी उपखंड की गोठड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम में विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने श्रमिकों को माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया तथा योजना के शुभारंभ पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि राज्य सरकार ने मनरेगा योजना को वीबीवीरामजी योजना के रूप में आगे बढ़ाते हुए श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। अब पात्र श्रमिकों को 100 दिनों के बजाय और ज्यादा दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे ग्रामीण परिवारों को अधिक रोजगार और आर्थिक संबल मिलेगा। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सुनिल चौहान ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए श्रमिकों से इनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास एवं श्रमिक कल्याण के लिए लगातार नई पहल कर रही है। योजना के शुभारंभ पर उपस्थित महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जताई। गोठड़ा ग्राम पंचायत में प्रथम चरण में 70 महिला एवं पुरुष श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे。 बाइट - इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, विधायक, खेतड़ी0
0
Report
दरगाह परिसर के ट्रांसफॉर्मर हटाने की मांग तेज, बारिश में सुरक्षा जोखिम बढ़ा
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ दरगाह हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही के झालरा मैदान में लगा बिजली का ट्रांसफॉर्मर मकामी और ज़ायरीन के लिए जान पर आफत बन गया है। टाटा पॉवर के अफ़सरान की अनदेखी बरसात के मौसम में किसी की जान ना लेले इसके लिए अब दरगाह कमेटी नाज़िम बेहद फिक्रमंद हैं। नाज़िम मोहम्मद बिलाल खान के मुताबिक़ इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट टाटा पॉवर को इस सिलसिले में कई मर्तबा आगाह किया जा चुका है और लेटर के ज़रिए ट्रांसफार्मर हटाने को कह दिया गया है लेकिन बरसात का मौसम नज़दीक आ जाने पर भी इस बिजली के ट्रांसफार्मर को नही हटाया गया है। ऐसे में टाटा पॉवर की अनदेखी और सुस्ती से किसी ज़ायरीन की ज़िंदगी पर ना बन जाये,मजबूरन कमेटी को दीगर ऑप्शन का इंतेखबी अमल अपनाना ही होगा। गौरतलब है कि गुजिश्ता 3 सालों से दरगाह कमेटी नाज़िम दफ़्तर के ज़रिए टाटा पॉवर डिपार्टमेंट से इस ट्रांसफार्मर को हटाने की गुजारिश की जा रही है। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नही किये जाने से मकामियो और ख़ुद्दामें ख्वाजा समेत कमेटी नाज़िम मोहम्मद बिलाल खान में टाटा पॉवर डिपार्टमेंट पर नाराज़गी दिखाई दे रहे है।0
0
Report
Advertisement
जीरापुर में JE के घर विवाद, पत्नी के पहुंचते ही हंगामा मचा
Bhopal, Madhya Pradesh:राजगढ़ जीरापुर में JE के घर विवाद, पत्नी के पहुंचने पर मचा हंगामा भरण-पोषण मामले के चलते JE को तलाशते हुए जीरापुर पहुंची पत्नी घर पर एक अन्य महिला के मौजूद होने की जानकारी के बाद बढ़ा विवाद दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी, मौके पर लगी लोगों की भीड़ सूचना मिलते ही डायल-112 और जीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची, कराया शांत दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दिए आवेदन पुलिस मामले की जांच में जुटी, फिलहाल कोई एफआईआर दर्ज नहीं0
0
Report
बारिश ने बांध का जलस्तर 8 फीट 3 इंच तक पहुँचाया; किसान हुए राहत
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक) रात भर बरसे बदरा, ढाई इंच बरसात दर्ज लांबा हरि सिंह व आसपास के गांवों में गुरुवार रात को रात भर रुक रुक कर तेज गर्जना और हवा के साथ बरसात हुई। इससे राम सागर बांध में पानी की आवक बढ़ने से गेज बढा। तापमान में गिरावट आने से लोगों को तेज उमस गर्मी से राहत मिली वही खेतों में बोई फसल को फायदा मिलने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें हटी। बांध पर कार्यरत कर्मचारी श्रवण नामा बताया कि बांध पर 62 एमएम बरसात दर्ज की गई वहीं बांध में पानी की आवक शुरू होकर गेज बढ़ कर 8 फीट 3 इंच दर्ज किया गया बांध में पानी की आवक जारी है। इधर झाडली गाँव मे सोहदरा नदी में भी पानी दौड़ा。0
0
Report
झांसी में यूपी-टीईटी: 20 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा, कड़ी निगरानी
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में यूपी-टीईटी परीक्षा जिले में 20 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच दो पालियों में कराई जा रही है। प्रथम पाली 9.30 बजे से 12.00 बजे तक और द्वितीय पाली 2.30 बजे से 5.00 बजे तक लिखित परीक्षा कराई जा रही है जिसमें प्रत्येक पाली 7446 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। नकलविहीन और शान्तिपूर्ण तरीके से टीईटी परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस के साथ परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा खुफिया विभाग की टीमों की भी तैनाती की गई है। सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डर की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
