123401
हरियाणा में ओबीसी क्रिमिलेयर की सीमा बढ़ाने पर राजनीति तेज
Rewari, Haryana:रेवाड़ी के विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ओबीसी क्रिमिलेयर की सीमा आठ लाख तक बढ़ाने का फैसला ओबीसी वोटर्स को लुभाने के लिए किया है। राव ने बताया कि वे काफी समय से सरकार से मांग कर रहे थे कि केंद्र की तर्ज पर हरियाणा में भी ओबीसी क्रिमिलेयर को छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख किया जाए और कृषि भूमि की आय को इसमें शामिल न किया जाए। अब लोकसभा चुनाव में 5 सीटें हारने के बाद भाजपा को अहसास हुआ कि ओबीसी वोटर उनसे नाराज है। इसी को देखते हुए भाजपा ने यह घोषणा की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इमरान मसूद का बयान: ज्ञानेश कुमार हटाकर चुनाव कराएं, लोकतंत्र पर बड़ा हमला?
Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु (कर्नाटक): कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा," ज्ञानेश कुमार को हटाकर फिर चुनाव कराए क्योंकि उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता को तार-तार कर दिया है। चुनाव आयोग के भरोसे को तोड़ दिया है तो उन्हें हटाकर चुनाव कराए, हम सब तैयार हैं...आपने वोट काट दिया और अब उसका वोट बहाल भी हो जाएगा तो उसे आपने तो मताधिकार से वंचित करा दिया। ये लोकतंत्र को खत्म करने की बहुत बड़ी साजिश है और इन लोगों के खिलाफ राजद्रोह के मुकदमे होने चाहिए क्योंकि ये भरोसे को तोड़ रहे हैं।"0
0
Report
दिल्ली में CCTV निगरानी सख्त, महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोर्ट ने पुलिस एक्शन का आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि सवाल सिर्फ यह नहीं है कि दिल्ली में कितने CCTV कैमरे लगे हैं कोर्ट जानना चाहता है कि क्या CCTV कैमरों की लगातार निगरानी होती है? क्या किसी संदिग्ध गतिविधि को देखकर पुलिस अपराध होने से पहले कार्रवाई कर सकती है? क्या पार्क जैसे सार्वजनिक स्थानों पर रियल-टाइम निगरानी और तुरंत पुलिस पहुंचने की व्यवस्था है? क्या संदिग्ध/अपराध से जुड़े लोगों के डेटाबेस का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल हो रहा है? जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि कोर्ट को पता चला है कि दिल्ली में कुछ असामाजिक/उपद्रवी लोग छात्राओं को परेशान कर रहे हैं। ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।पुलिस को ऐसे मामलों पर पहले से ध्यान देना चाहिए।दिल्ली में हजारों अवैध खाने-पीने की दुकानें जहां कई असामाजिक तत्व इकट्ठा होते हैं और वहां शराब का सेवन भी किया जाता है। उसके बाद उनकी ओर से अपराध की घटनाएं सामने आती है। कोर्ट ने कहा कि पुलिस को सख्त होना पड़े, तो ज़रूर हो। हो सकता है कि कुछ लोग आर्टिकल 21 ( जीवन के अधिकार) की दुहाई दे। पर अपराधियों के मन मे क़ानून का डर ज़रूरी है। उन्हें यह डर होना चाहिए कि अगर मैंने कुछ गलत किया तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। मुझे गंभीर नतीजे भुगतने पड़े। जस्टिस पारदीवाला ने पुलिस से कहा कि अब आपको सबसे ज्यादा ध्यान पूरे दिल्ली शहर में निगरानी बढ़ाने पर देना चाहिए।खास तौर पर उन जगहों पर ज्यादा निगरानी रखनी चाहिए जहां महिलाओं के असुरक्षित होने की संभावना ज्यादा रहती है, जैसे बस स्टैंड,बस स्टॉप,मेट्रो स्टेशन रेलवे स्टेशन स्कूलों और कॉलेजों के बाहर, दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस और साउथ कैंपस के आसपास। जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि पुलिस को खुद सबसे अच्छी तरह पता होता है कि दिल्ली के किन इलाकों में अपराध की दर ज्यादा है।इसलिए ऐसे इलाकों की पहचान करके वहां नियमित सर्वे और निगरानी की जानी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि पुलिस को स्थानीय लोगों से बातचीत करना चाहिए। पुलिस के रूप में आपको लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए। पुलिस की ऐसी इमेज होनी चाहिए कि लोग पुलिस से डरकर नहीं भागे। कोर्ट ने कहा कि हर वो लड़की जिसके साथ छेड़छाड़ या उत्पीड़न हो रहा है, वो हमारी बहन या मां के समान है।दिल्ली पुलिस लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। ऐसी घटनाओं को होने ही न दें0
0
Report
राजनाथ सिंह ने अयोध्या के राम मंदिर में पूजा अर्चना की
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना की。0
0
Report
Advertisement
केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं।0
0
Report
अजमेर में पैगामे रसूल महफिल, उलेमा के साथ मिलादुन्नबी की धूम
Ajmer, Rajasthan:सुल्तान उल हिंद के शहर अजमेर में पैग़ामे रसूल महफिल का इनेक़ाद हुआ। जहां मुल्क के उलेमा इकराम ने शिरकत की और महफिल में नात ओ मनकबत की धूम मच गई। गुलामे मुस्तफ़ा कमेटी के ज़ेरे ऐहतमाम दरगाह इलाका के सोलह खंबा चौक में जश्ने मिलादुन्नबी के मौके पर मुल्क के मुख्तलिफ शहरों से आए अक़ीदत मंदो ने शिरकत की। जहां प्रोग्राम का आगाज कलामे ईलाही से हुआ और नातख्वाओ ने हजरत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में नात पाक के नज़राना पेश किए। इसी तरह महफिल में अल्लाह के वलियों की शान में भी उम्दा मनकबत पढ़ी गई। इस महफिल में मौजूद समाईन झूम उठे और हर तरफ नारे तक़बीर अल्लाह हु अकबर की सदाएं गूंज उठी। महफिल का खास मक़सद पैग़ामे रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और उनसे मोहब्बत को आम करना था। जहां गुजरात,बीकानेर,बासनी के अलावा दीगर उलेमा इकराम ने कुरआन और हदीस की रौशनी में शरीयत और सीरतुन्नबी बयान फरमाया। गुलामे मुस्तफ़ा कमेटी की जानिब से महफिल के आख़िर में इज्तेमाई दुआ और लंगर आम का भी ऐहतमाम किया गया।0
0
Report
कुरुक्षेत्र शाहाबाद में किसान प्रदर्शन तेज, गुरनाम चढूनी आह्वान पर लठ लेकर सड़क पर
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में एक बार फिर आज किसान इकट्ठा हो रहे हैं किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने एक वीडियो के माध्यम से किसानों को शाहाबाद शहीद उधम सिंह स्मारक पर इकट्ठा होने का आवाहन किया था और कहा था कि किसान इस बार लठ लेकर साथ आए इसी के चलते किसान आज लगातार शहीद स्मारक पर पहुंच रहे हैं और किसानों के हाथों में लठ दिखाई दे रहे हैं किसानों का साफ तौर से कहना है कि अगर आज पुलिस की तरफ से बल प्रयोग किया जाता है तो किसान भी जवाबी कार्रवाई करेगा। हम आपको बता दें कि किसान धान की खरीद न होने से परेशान है किसानों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से अब तक पोर्टल पर वेरिफिकेशन भी पूरे नहीं किए गए किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि प्रशासन अब तक ना तो किसानों की धान का रजिस्ट्रेशन पूरा कर पाया है और ना ही राइस मिलर का रजिस्ट्रेशन अभी तक पूरा हो पाया है किसानों की 60% फसल मंडी में आ चुकी है ऐसे में किसान मजबूर है कि वह सड़कों पर उतरे。0
0
Report
Advertisement
धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस के एसी कोच में धुआँ, ब्रेकिंग समस्या से यात्रियों में हड़कंप
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के कतरासगढ़ स्टेशन से कुछ दूरी पर कतरी नदी ब्रिज के समीप धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13351 के एसी कोच के पास अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई, जब ट्रेन कतरासगढ़ स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। बताया़ जाता है कि धुआं निकलता देख ट्रेन को कतरी नदी ब्रिज पर कुछ देर के लिए रोक दिया गया। प्रारंभिक जांच में ब्रेक बाइंडिंग (ब्रेक संबंधी तकनीकी समस्या) के कारण धुआं निकलने की बात सामने आई। हालांकि, किसी तरह की आग लगने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद ट्रेन को कतरासगढ़ स्टेशन लाया गया, जहां संबंधित एसी कोच की गहन जांच की गई। जांच के दौरान स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट के विलंब से गंतव्य अलेप्पी के लिए रवाना कर दिया गया। घटना के दौरान यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। तकनीकी खराबी दूर होने और ट्रेन के सुरक्षित रवाना होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
बलरामपुर जंगल में 35 वर्षीय युवक का सिर कटा शव मिला; हत्या की आशंका
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर 2 अक्टूबर से लापता 35 वर्षीय युवक का कटा हुआ सिर मिला जंगल मे चितमा गांव से लगे हुए जंगल मे युवक धड़ अलग और सिर अलग जगहों पर पाया गया हत्या की जताई जा रही है आशंका पुलिस और फोरेसनिक कि टीम घटना की जांच में जुटी हुई है कोदौरा गांव का रहने वाला था मृतक पस्ता थाना क्षेत्र की घटना0
0
Report
सीधी के पहाड़ी पंचायत शिविर में ग्रामीणों की भागीदारी, विधायक ने प्रशासन पर नाराज़गी जताई
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले के सिहावल विकासखंड के पहाड़ी पंचायत में आयोजित सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत खंड स्तरीय शिविर में ग्रामीणों की बेहद कम मौजूदगी देखने को मिली. करीब 18 विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए लगाए गए इस शिविर में ग्रामीणों की अपेक्षा अधिकारी-कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं ज्यादा नजर आईं. ग्रामीणों की कम मौजूदगी पर सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक नाराज हो गए और उन्होंने मंच से ही जनपद पंचायत सिहावल के CEO रोहित उपाध्याय और पंचायत सचिव अतुल सिंह को फटकार लगाई. विधायक ने शिविर के पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने को प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए जवाबदेही तय करने की बात कही. राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं पर भी उन्होंने आरोप लगाए कि अतिक्रमण आदि मामले सामने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकारी शिविर सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं बल्कि मौके पर समाधान और लाभ पहुंचाना चाहिए. अब विधायक की नाराजगी के बाद अधिकारियों और पंचायत अमले के सामने चुनौती है कि आने वाले शिविरों में ग्रामीण भागीदारी कैसे बढ़ाई जाए, और जमीन अतिक्रमण पर प्रशासन क्या कार्रवाई करेगा.0
0
Report
Advertisement
नीमच: चपलाना-बड़कुआं के पास तूफान वाहन पलटा, 14 सवार, 10 घायल, कोई हताहत नहीं
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच जिले के मनासा क्षेत्र से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है, जहाँ ग्राम चपलाना और बड़कुआं के बीच रामदेवजी मंदिर के पास एक तूफान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के वक्त वाहन में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें से 10 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी लोग मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम रतनपिपलिया से मालवीय समाज के थे, जो एक तूफान में सवार होकर भमेसर में गमी के कार्यक्रम और अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। घटना मनासा के चपलाना–बड़कुआं मार्ग का है, जहाँ रामदेवजी मंदिर के पास बने अंधे मोड़ पर चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मध्य डायल 112 टीम तुरंत मौके पर पहुँची। डायल 112 में तैनात पायलट राहुल भट्ट, आरक्षक अजय प्रताप सिंह और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि इतने बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद सभी घायलों को तुरन्त मनासा के शासकीय अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।0
0
Report
गेवरारोड-पेंड्रा रेल लाइन: बारिश से रेनकट के चलते गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग
Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - पेंड्रा एंकर - East West रेल कॉरिडोर परियोजना के तहत गेवरारोड से पेंड्रा तक निर्माणाधीन लगभग 135 किलोमीटर लंबी रेल लाइन की निर्माण गुणवत्ता गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है. पेंड्रा रोड के 24 किलोमीटर रेलवे ट्रैक में मार्च 2026 में इंजन का सफल परीक्षण किया गया था, उसी 24 किलोमीटर ट्रैक पर किए गए गुणवत्ताहीन काम की पोल बारिश में खुल गई है. रेलवे ट्रैक पर बड़े-बड़े रेन कट साफ नजर आ रहे हैं जो सीधे रेलवे ट्रैक तक पहुंच गए हैं. रेनकट 20 से 25 मीटर लंबे और 8 मीटर चौड़े हैं, गहराई 2 से 3 मीटर तक है, ऐसे में ट्रैक और ठेका कंपनियों के काम पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय ग्रामीण ट्रैक की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं और सरकार से जांच व कार्यवाही के साथ गुणवत्तापूर्ण काम की मांग कर रहे हैं. Vo2 पूरी परियोजना में अर्थवर्क/सिविलवर्क की गुणवत्ता सबसे बड़ा कार्य होता है; बारिश ने दिखा दिया है कि कई रेनकट इतने चौड़े और लंबे हैं कि जगह-जगह रेलवे ट्रैक को खतरा हो गया है. ठेका कंपनियों ने रेत की बोरियां लगा कर रेलवे ट्रैक बहने से बचाने की कोशिश की है, पर कई जगह गहराई 2 से 3 मीटर तक है. ट्रैक के नीचे 98% MDD (Maximum Dry Density) अनिवार्य है, लेकिन कॉम्पैक्शन deficiency के कारण रेनकट बने. स्थानीय इंजीनियर भी स्वीकार कर रहे हैं कि रेनकट तब हुआ जब अर्थवर्क में कॉम्पैक्शन की कमी थी. साइट इंजीनियर विकास कुमार का कहना है कि रेनकट से ट्रैक की सुरक्षा खतरे में है. साउथ ईस्ट कोलफील्ड लिमिटेड द्वारा 66.18% और इरकॉन इंटरनेशनल द्वारा 26.89% आदि के शेयरों के साथ यह रेलवे लाइन बनाई जा रही है; ट्रैक पर मालगाड़ी के साथ यात्री ट्रेनें भी चलेंगी, ऐसे में ठेका कंपनियों का गुणवत्ता-हीन कार्य बड़ा नुकसान और खतरा बन सकता है.0
0
Report
लखीमपुर खीरी के रामापुर-जुलाहनपुरवा के रपटा पुल पर युवक नदी में डूबा, तलाश जारी
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सदर तहसील इलाके के रामापुर - जुलाहनपुरवा के बीच रपटा पुल पर मजदूरी करने जा रहा युवक साइकिल सहित उल्ल नदी की तेज धार में बह गया। बहने के बाद युवक बचाने की गुहार लगाता रहा लेकिन तेज धार के बीच डूब रहे शख्स को बचाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। और अंततः युवक बहता हुआ अदृश्य हो गया। मामले की आनन फानन में सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पीएसी की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लापता शख्स का नाम जाबिर बताया जा रहा है और यह लखपेड़ागंज का निवासी बताया जा रहा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
पानीपत में फर्जी सरकारी नंबर प्लेट लगाकर रौब झाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार
Panipat, Haryana:निजी कारों पर भारत सरकार और हरियाणा सरकार लिखकर घूम रहा था फर्जी अधिकारी फर्जी सरकारी नंबर प्लेट और सायरन लगाकर लोगों पर झाड़ता था रौब दो कारें जब्त एक गिरफ्तार पानीपत समालखा। निजी वाहनों पर फर्जी सरकारी नंबर प्लेट लगाकर खुद को अधिकारी बताने और आम लोगों पर रौब झाड़ने के मामले का समालखा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ट्रैफिक पुलिस और समालखा चौकी की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने अर्टिगा और सियाज दो कारें जब्त की हैं। इनमें फर्जी सरकारी नंबर प्लेट के साथ ‘भारत सरकार’ और ‘हरियाणा सरकार’ लिखा हुआ था। एक कार में सायरन भी लगा मिला。 एसएचओ महिपाल ने बताया कि असंध रोड पर ट्रैफिक पुलिस का नाका लगा हुआ था। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी निजी कार पर सरकारी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा है और सायरन बजाकर लोगों पर रौब जमा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो कारों की जांच की। दोनों पर जीवी नंबर की प्लेट लगी मिली, जबकि आरसी में वाहनों के वास्तविक नंबर अलग थे。 पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब दो-तीन महीने से इस तरह की गतिविधि कर रहा था। अर्टिगा के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है。 पुलिस अब यह जांच कर रही है कि फर्जी जीवी नंबर प्लेट कहां से बनवाई गई, किसने उपलब्ध कराई और क्या इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान फर्जी नंबर प्लेट तैयार कराने और सरकारी पहचान के दुरुपयोग से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जाएगा。 बाइट महिपाल एस एच् ओ0
0
Report
दिल्ली के टैगोर गार्डन में सीवर जाम से लोग दहशत, बीमारी का खतरा बढा
Delhi, Delhi:दिल्ली के मादीपुर विधानसभा के टैगोर गार्डन में सीवर जाम के कारण लोगों में आक्रोश है। सीवर का गंदा पानी घरों के बाहर और गलियों में जमा है, जिससे भीषण बदबू आती है और बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। कई शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। लोगों का कहना है कि एमसीडी जल बोर्ड और सिविक एजेंसियाँ तक कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है। यहां के बच्चों के स्कूल जाते समय गंदे पानी में गिरने का खतरा भी बना रहता है, इसलिए लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सीवर जाम से मुक्ति मिल सके ताकि जल समस्या से निजात मिल सके और राहत मिल सके।0
0
Report
हिसार में नकाबपोशों की गोलीबारी, शराब ठेकेदार की मौत
Hisar, Haryana:हिसार ब्रेकिंग: हिसार में कैमरी रोड स्थित बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड के बाहर बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने क्रिकेट मैच देखकर निकले दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस हमले में शराब ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। वारदात रविवार रात करीब 11:45 बजे की है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
