icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नूंह में भाजपा का महिला आरक्षण बिल विरोध: राहुल गांधी का पुतला फूंका गया

Nuh, Haryana:नूंह जिले में भारतीय जनता पार्टी की ओर से महिला आरक्षण बिल को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका और विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की。 यह प्रदर्शन केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को लेकर विपक्षी दलों के रुख के विरोध में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया。 इस दौरान वैशाली तोमर ने कहा कि महिला आरक्षण बिल देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस महत्वपूर्ण विधेयक का समर्थन करने में विफल रहे, जिससे उनकी सोच स्पष्ट होती है। उनके अनुसार, यह बिल महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर देगा。 उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। हरियाणा सरकार का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में महिलाओं को पहले से ही पर्याप्त आरक्षण दिया जा चुका है, जिससे उनकी भागीदारी बढ़ी है。 तोमर ने यह भी उल्लेख किया कि देश के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिम महिलाओं सहित कई वर्गों ने भी इस बिल का समर्थन किया है, जो इसकी आवश्यकता और प्रासंगिकता को दर्शाता है। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे महिलाओं के अधिकारों और उनके उत्थान के प्रति गंभीर नहीं हैं。 कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि देश की महिलाएं इस मुद्दे को लेकर जागरूक हैं और भविष्य में इसका जवाब देंगी。
0
0
Report
Advertisement

अंबिकापुर के रियासी क्षेत्र में पटाखा गोदाम में आग, फायर ब्रिगेड जुटी

Kusu, Chhattisgarh:एंकर -अंबिकापुर शहर के रियासी इलाके के मुकेश प्लास्टिक और पटाखा दुकान में आग लगने अफरा तफरी मच गई। जिला प्रशासन ने तत्काल आसपास के इलाके को खाली कराया गया। आग की सूचना मिलते ही पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सहित कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए। दरअसल अंबिकापुर शहर के राम मंदिर रोड में स्थित मुकेश प्लास्टिक और पटाखा दुकान का संचालन एक साथ किया जा रहा था। करीब दोपहर 12:00 अचानक एक ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद देखते ही देखते दुकान में आग ने विकराल रूप ले लिया। इधर मौके पर पहुंची नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत किया जा रहा है। वहीं दूसरे जिलों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई गई है। आग लगने 4 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इस आग को बुझाने के लिए टीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने पूरे इलाके को खाली कर दिया गया है। अवैध रूप से संचालित पटाखा गोदाम को लेकर लगातार स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत भी की गई। लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा आज स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इधर मौके पर पहुंचे पर्यटन मंत्री ने भी कहा कि इस तरह से रिहायशी इलाकों में कोई भी बड़े गोदाम नहीं होने चाहिए। जहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ना पहुंच सके। इधर जिले के कलेक्टर अजित वसंत ने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है रिहायशी इलाके में जिस तरीके से फटाखा गोदाम का संचालन किया जा रहा था। इस पर भी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। लेकिन करोड़ों के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। आग बुझाने का कार्य लगातार जारी है।
0
0
Report
Advertisement

बेतिया में महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का शक

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां एक महिला पुलिसकर्मी का संदिग्ध स्थिति में शव मिला है। महिला पुलिसकर्मी संकेषी कुमारी का संदिग्ध स्थिति में शव मिला है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या को अंजाम दिया है। इस मामले में एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार वालों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा होगा। हत्या या आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि महिला पुलिसकर्मी संकेषी कुमारी की एक साल पहले सुजीत कुमार से शादी हुई थी। दो दिन पहले संकेषी कुमारी अपने मायके में शादी समारोह में आई थी; अगले दिन उसका पति उसे घर ले गया। दोनों में विवाद हुआ फिर मायके वालों को पता चला कि संकेषी की हत्या हो गई है। पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी संकेषी कुमारी के पति को हिरासत में लिया है; पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
0
0
Report

नाबालिग के साथ दुष्कर्म: आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: विकासनगर स्लग: नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार...! एंकर: विकासनगर कोतवाली पुलिस ने नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है... दरअसल 22 अप्रैल को एक व्यक्ति ने विकासनगर कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी को विकासनगर निवासी साकिब बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है... पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की... पुलिस ने नाबालिक के घर के आसपास जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तारी कर लिया... 19 वर्षीय आरोपी साकिब विकासनगर के जीवनगढ़ का रहने वाला है... जिसके कब्जे से अपहृत युवती बरामद कर लिया गया.... युवती ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि युवक ने बहला फुसलाकर उसका अपहरण किया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया... पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मुकदमे में 64BNS और पॉक्सो एक्ट में बढ़ोतरी कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया...
0
0
Report
Advertisement

आसींद के दांतड़ा बांध में मछलियों की मौत से ग्रामीण परेशान

Noida, Uttar Pradesh:दांतड़ा बांध में पिछले तीन-चार दिनों से बड़ी संख्या में मछलियों के मरने का मामला सामने आया है। लगातार हो रही मछलियों की मौत से क्षेत्र में चिंता का माहौल है, वहीं ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बांध के किनारों पर बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां आकर जमा हो रही हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल गई है। बदबू के कारण लोगों का वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत करा दिया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। वहीं ठेकेदार पर्वत सिंह चारण ने बताया कि पिछले दो दिनों से बांध में दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मछलियों में किसी प्रकार की बीमारी के कारण यह स्थिति बनी है। यह समस्या केवल दांतड़ा बांध तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के अन्य तालाबों से भी मछलियों के मरने की शिकायतें मिल रही हैं। विभाग द्वारा लगातार दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है और जल्द ही स्थिति नियंत्रण में आने की उम्मीद जताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

UP बोर्ड: लड़कियों का दबदबा, दसवीं में 90.42% पास, बारहवीं में 80.38%

Noida, Uttar Pradesh:माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। हाईस्कूल में 90.42 फ़ीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। वहीं बारहवीं में 80.38 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। ख़ास बात यह है कि इस बार बोर्ड के रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है। दसवीं और बारहवीं दोनों की परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। दसवीं और बारहवीं परीक्षा के रिजल्ट में लड़कियां टॉपर हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि चुनौतियां जरूर थीं, लेकिन हमने समय से परिणाम को जारी किया है। दसवीं के परीक्षा परिणाम में पिछले सालों की तुलना में काफ़ी सुधार हुआ है। जबकि बारहवीं का परिणाम भी बेहतर है。
0
0
Report

बिहार में 11 ग्रीनफील्ड टाउनशिप: मुंगेर समेत खरीद-बिक्री रोक से राजस्व संकट

Munger, Bihar:मुंगेर :बिहार सरकार ने राज्य में सुनियोजित शहरीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास का फैसला लिया है जिसमे मुंगेर जिला को भी शामिल किया गया है। सेटेलाइट टाउनशिप क्षेत्र में जमीन की खरीद - बिक्री हस्तांतरण और नए निर्माण पर तत्काल रोक लगा दी गयी। वही सरकार की इस फैसले को लेकर जब जमीन से जुड़े कारोबारी से बात की तो उनका कहना है की सरकार की यह सैटेलाइट टाउनशिप विकास का फैसला अच्छा लेकिन सरकार को एक साल तक राजस्व का काफी नुकसान होने वाला है। क्योकि बिहार में मध्य वर्गीय परिवार अक्सर छोटा -मोटा जमीन की खरीद बिक्री करते है अगर एक साल तक यह रोक लगी रहेगी तो उन परिवार को काफी नुकसान होगा इसके साथ जिले में राजस्व को नुकसान के साथ बाजार में भी प्रभाव पड़ेगा । कारोबारियों ने बताया की बिहार के पूर्ब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना को लायी थी लेकिन कोई अमल नहीं हुआ था ।उन्होंने कहा की सरकार ने जो योजना लायी है लोगो में भ्रम की स्थिति बन गयी है। सरकार को एक अधिसूचना जारी करना होगा की जिन- जिन जिलों में जमीन की खरीद - बिक्री पर रोक लगायी है वह कौन सा जमीन को चिन्हित किये है।इसके साथ सरकार राज्य और नगर निगम निगम में एक डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाना होगा। जिससे की आम जनमानस या उद्योगपति को भूमि अधिग्रहण करने में बिचौलियों के माध्यम से जो समस्या आती है, सरकार अगर भूमि अधिग्रहण कर डेवलट्रो को देती है। इससे आमजन मानस सहित बिल्डरों को फायदा होगा। कारोबारियों ने बताया की मुंगेर जिला में 70 प्रतिशत जमीन ख़ास महल है जिसकी रिजिस्ट्री नहीं होती है लेकिन उसकी खरीद - बिक्री हो रही है इस तरह की समस्या को सरकार को ध्यान देना होगा जिससे की जिले को एक अच्छा टाउनशिप बना सकते है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top