हरियाणा में मंत्री ने किया 5 पार्क और व्यायामशालाओं का उद्धघाटन
Rasooli, Haryana:हरियाणा के जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बावल में 2.41 करोड़ रुपये की लागत से 5 पार्क और व्यायामशालाओं का शिलान्यास किया था। सूचना के अनुसार गांव बिशनपुर, किशनपुर, नांगल उगरा, पावटी और मंगलेश्वर में ये सुविधाएं बनेंगी। वहीं मंत्री ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यह प्राचीन विधा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है और साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा योग को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
