Back
रेवाड़ी में पीला पंजा: भू-कालोनियों के खिलाफ सख्त कदम, विपक्ष की मजबूती उजागर
NZNaveen Zee
Oct 04, 2025 10:15:53
Rewari, Haryana
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र को मुबारकबाद देते हुए कहा: अहिरवाल में कई सालों बाद कांग्रेस ने किसी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बोले; प्रजातंत्र में विपक्ष का मजबूत होना आवश्यक। कहीं भी अनाधिकृत कालोनियाँ ना काटी जाए इसके लिए सरकार गंभीर। आम जनता को भू माफियाओं से बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर लेकर आए अफॉर्डेबल हाउस स्कीम तथा दीनदयाल योजना। रेवाड़ी भी अब गुड़गांव के तर्ज पर चलेगा पीला पंजा। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर आज रेवाड़ी पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता की। कैबिनेट मंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र को शुभकामनाएं दी और कहा कि अहिरवाल में कई सालों बाद कांग्रेस ने किसी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। राव नरेंद्र हमारी कम्युनिटी से आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में विपक्ष का मजबूत होना बहुत जरूरी है। सत्ता पक्ष पर अंकुश लगाने का विपक्ष ही करता है। उन्होंने कहा कि मैं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र से उम्मीद करता हूं कि सरकार की अच्छाइयों को भी उजागर करेंगे। सोशल मीडिया पर राव नरेंद्र से जुड़े घोटाले का वीडियो वायरल होने पर कहा कि घोटाले का वीडियो बहुत पुराना है वह इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी द्वारा जारी किया गया था उसके बाद कांग्रेस ने राव नरेंद्र को तीन बार कांग्रेस का टिकट दिया और यह कोई मुद्दा नहीं बचा। वहीं कुछ दिन पूर्व विपक्ष द्वारा सत्ता पक्ष के एक बड़े नेता पर रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियाँ कटवाने के सवाल पर कहा कि रेवाड़ी के लोग चिन्हित करें कि कौन अवैध कॉलोनी काटवा रहा है। प्रदेश में कहीं भी अनाधिकृत कॉलोनिया ना काटी जाए इसको लेकर सरकार गंभीर है। आम जनता को भू माफिया से बचने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अफॉर्डेबल हाउस स्कीम तथा दीनदयाल योजना लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि गुड़गांव में कई हजार करोड़ रुपए की सरकारी संपत्तियों को कब्जा धारियों से मुक्त कराया गया है जो सरकारी जमीन पर कब्जा कर किराया ले रहे थे। अब जल्द ही गुड़गांव के तर्ज पर रेवाði में भी कब्जाधारियों पर पीला पंजा चलेगा। साथी रेवाड़ी जिला प्रशासन को इस पर गौर करना चाहिए कि कोई भी अवैध कॉलोनी ना काटे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल, जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, पीपीपी के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉक्टर सतीश खोला मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowOct 04, 2025 12:33:510
Report
DSDharmindr Singh
FollowOct 04, 2025 12:33:360
Report
ASARUN SINGH
FollowOct 04, 2025 12:32:410
Report
ADAbhijeet Dave
FollowOct 04, 2025 12:32:230
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowOct 04, 2025 12:32:040
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 04, 2025 12:31:470
Report
PSPritesh Sharda
FollowOct 04, 2025 12:31:190
Report
KSKamal Solanki
FollowOct 04, 2025 12:31:080
Report
SJSubhash Jha
FollowOct 04, 2025 12:30:550
Report
ADAbhijeet Dave
FollowOct 04, 2025 12:30:320
Report
3
Report
0
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 04, 2025 12:18:301
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 04, 2025 12:18:060
Report
KSKULWANT SINGH
FollowOct 04, 2025 12:17:590
Report