icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सहारनपुर एनकाउंटर: यूपी-एसटीएफ ने बदमाश लल्लन को मार गिराया

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में यूपी एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश और बिहार के कुख्यात बदमाश लल्लन को एनकाउंटर में मार गिराया है. सवा लाख के इनामी लल्लन पर बिहार और यूपी में दर्जनों संगीन मामले दर्ज थे. एसटीएफ की घेराबंदी के बाद हुई फायरिंग में वह घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. उसके गिरोह ने लूट, हत्या और डकैती की कई वारदातों को अंजाम दिया था. कुख्यात बदमाश लल्लन को यूपी एसटीएफ ने पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया है. रविवार की देर रात हुए एनकाउंटर में पुलिस ने लल्लन और उसके साथियों की घेराबंदी कर उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा. लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी; जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें लल्लन को गोली लग गई और उसे सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया. क्या जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बिहार में समस्तीपुर जिले के रहने वाले इस बदमाश के खिलाफ बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश में भी दर्जनों मामले लंबित हैं. इन सभी मामलों में यूपी पुलिस इसकी तलाश कर रही थी. इसके बाद एसटीएफ ने सरसावा-नकुड़ मार्ग पर चेकिंग शुरू की. इसी दौरान पुलिस टीम का बदमाशों से आमना सामना हो गया; एसटीएफ ने रुकने के लिए कहा लेकिन लल्लन सिंह ने फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में ललन सिंह को गोली लग गई और वही उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया. एसटीएफ के मुताबिक ललन सिंह उर्फ लल्लन पुत्र शिव शंकर सिंह मूल रूप से समस्तीपुर के थाना मोहिउद्दीन नगर क्षेत्र का रहने वाला था. उसके खिलाफ वाराणसी और चंदौली समेत कई जिलों में संगीन मामले दर्ज हैं. इस बदमाश पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. इस बदमाश पर 8 नवंबर 2022 को वाराणसी में एक सब-इंस्पेक्टर को गोली मारकर उसकी सर्विस पिस्टल लूटने का आरोप है, इसके अलावा 1 नवंबर 2022 को चंदौली में हुई गोलीबारी और डकैती में भी यह शामिल रहा है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, लल्लन सिंह बेहद खतरनाक अपराधी था और उसके खिलाफ हत्या, बैंक डकैती, कैश वैन लूट, हथियार लूट तथा पुलिसकर्मियों पर हमले समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे. उस पर सात लोगों की हत्या का आरोप था. मारे गए लोगों में दो दारोगा, एक बैंक कैशियर और एक निजी सुरक्षा गार्ड भी शामिल थे. वर्ष 2022 में वाराणसी में एक उपनिरीक्षक को गोली मारकर उनकी सरकारी पिस्टल लूटने की सनसनीखेज घटना में भी वह वांछित था. इसके अलावा चंदौली में फायरिंग और लूट की वारदात में भी उसका नाम सामने आया था. पुलिस के मुताबिक वह अपने भाइयों और गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कई बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका था. सहारनपुर में हुई इस मुठभेड़ को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. वहीं फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
0
0
Report

फर्रुखाबाद में अंग्रेजी शराब दुकान विवाद: सेल्समैन पर हमला, ठेका मालिक घायल

Farrukhabad, Uttar Pradesh:अंग्रेजी शराब की दुकान पर देर रात बवाल; सेल्समैन को पीटा, बचाव में ठेका मालिक भी घायल फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास में रविवार देर रात अंग्रेजी शराब की दुकान पर विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और सेल्समैन को तत्काल हटाने की मांग करने लगे। दुकान प्रबंधन द्वारा सोमवार को कार्रवाई ka आश्वासन दिए जाने के बावजूद युवक नहीं माने और विवाद बढ़ गया। बताया गया है कि आरोपियों ने सेल्समैन को पकड़कर दुकान से बाहर खींच लिया और उसके साथ लात-घूंसों व थप्पड़ों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उन्नाव निवासी ठेका मालिक शुभम जायसवाल भी घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल सेल्समैन को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
0
0
Report
Advertisement

खेकड़ा में होटल संचालक द्वारा युवक पर लोहा रॉड से हमला, वीडियो वायरल

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में होटल संचालक की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद होटल संचालक ने युवक पर हमला कर दिया। पीड़ित युवक मोनू पहले से ही बीमार बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल मामला खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव स्थित पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे कट के पास का है, जहां एक होटल संचालक द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किसी मामूली विवाद और कहासुनी के बाद होटल संचालक ने अपना आपा खो दिया और युवक मोनू पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वीडियो में युवक को लगातार पीटते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार पीड़ित मोनू पहले से ही बीमार है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

बेगूसराय में मां-प्रेमी पर हत्या के प्रयास: 10 वर्षीय बच्ची ने किया दावा

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया गांव में एक 10 वर्षीय बच्ची ने अपनी मां और उसकी कथित प्रेमी पर गला दबाकर और फंदे से लटकाकर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है. बच्ची के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचा लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई कर दी, फिर बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पासवान की पत्नी कामिनी देवी का मुंगेर निवासी अंकित कुमार के साथ कथित प्रेम संबंध हो रहा था. आरोप है कि पति के घर से बाहर रहने के दौरान वह युवक पिछले कई दिनों से महिला के घर में ठहरा हुआ था. बच्ची लक्ष्मी कुमारी पांचवीं कक्षा की छात्रा है, उसने बताया कि उसने अपनी मां को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा और इसका विरोध किया. इसके बाद उसकी मां और युवक ने मिलकर उसे फंदे से लटकाकर जान से मारने का प्रयास किया. हालांकि बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसकी जान बच गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला और युवक को पकड़ लिया. इस दौरान दोनों के साथ मारपीट भी की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है. हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. सूचना मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई. मारपीट में घायल अंकित कुमार को इलाज के लिए बलिया अस्पताल भेजा गया. पुलिस बच्ची के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं.
0
0
Report
Advertisement

निहाल कुमार पांडेय बने ग्रामीण विकास अधिकारी, नगरा में खुशी की लहर

Chapra, Bihar:बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही नगरा प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई। नगरा पंचायत के अर्वा कोठी निवासी स्वर्गीय राजेंद्र कुमार पांडेय एवं माता रम्भा पांडेय के पुत्र निहाल कुमार पांडेय ने ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RD0) बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निहाल की प्रारंभिक शिक्षा गांव के बीबी राम हाई स्कूल से हुई, जहां से उन्होंने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय से बीए एवं एमए की डिग्री प्राप्त की। सफलता के बाद निहाल कुमार पांडेय ने कहा कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और स्वाध्याय उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी रही। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता रम्भा पांडेय, बहन रश्मि पांडेय एवं रुचि पांडेय, भाई नितिन पांडेय, शिक्षक जगन्नाथ सिंह काका, इनायतुल्ला, शिक्षक नसीम अख्तर तथा मेंटोर शंकर सुमन को दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन और मेहनत की होती है। निहाल की सफलता पर उनके मित्र सागर प्रसाद, रितिक कुमार, समाजसेवी ईरशाद कुरैशी, मोनू कुमार पांडेय, फणीन्द्र कुमार सिंह समेत कई शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0
0
Report

गोड्डा के ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने पदयात्रा निकाली; प्रशासन पर दबाव बढ़ा

Godda, Jharkhand:करीब छियासी करोड़ की लागत से बन रहे गोड्डा के मखनी लाठीबाड़ी पथ में ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ समाज सेवियों और ग्रामीणों ने पदयात्रा निकाली।गाजे बाजे के साथ चलते हुए इस यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। बताते चलें कि चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री रहते गोड्डा के लाठीबाड़ी मखनी पथ के करीब 14 किमी लंबी सड़क की आधारशिला रखी गई थी। लेकिन ठेकेदार के मनमाने तरीके से काम करने के वजह से आने वाले समय में ग्रामीणों को काफी दिक्कतें आ सकती हैं । इस मुद्दे पर झारखंड के मुख्य सचिव तक शिकायत की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। गोड्डा का pwd विभाग भी पता नहीं क्यों इस मुद्दे पर कुछ बोलने से परहेज कर रहा है。
0
0
Report
Advertisement

नागौद के हरदुआ उपकेंद्र पर आउटसोर्स कर्मी चढ़ा चालू लाइन, आत्मघाती धमकी

Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के नागौद क्षेत्र स्थित हरदुआ विद्युत उपकेंद्र में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल आउटसोर्स ऑपरेटर अजय वर्मा नौकरी से निकाले जाने के विरोध में चालू विद्युत लाइन पर चढ़ गया और आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी देने लगा। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार अजय वर्मा का आरोप है कि कुछ दिनों पहले आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में की गई कटौती का सभी कर्मचारियों ने विरोध किया था। जिसका बदला अधिकारियों ने उनको सेवा से हटा कर लिया गया है, जबकि कुछ को दूरस्थ स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इसी कार्रवाई के विरोध में वह सबस्टेशन की चालू लाइन पर चढ़ गया और अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर जान देने की धमकी देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। नागौद पुलिस भी मौके पर पहुंची है और कर्मचारी को सुरक्षित नीचे उतारने और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।कर्मचारी द्वारा लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है。
0
0
Report
Advertisement

भदराड Bhaderwah में DIG शुक्ला ने नागरिक सुरक्षा हेतु पुलिस-जन सहयोग पर जोर दिया

Bhaderwah, Anchor: Deputy Inspector General of Police, Doda-Kishtwar-Ramban Range, Sargun Shukla held her maiden introductory meeting with members of the general public and civil society organizations in Bhaderwah. The interaction focused on strengthening police-public relations, addressing local concerns and enhancing coordination between the police and civil administration. Deputy Inspector General DKR Range Sargun Shukla conducted an introductory meeting with representatives of civil society, traders, social organizations and members of the public at Dak Bungalow Bhaderwah. Senior Superintendent of Police Doda Kartik Shrotrya, SP Bhaderwah Vinod Sharma, Additional Deputy Commissioner Bhaderwah Sunil Kumar Bhutiyal, SDPO Bhaderwah Naveed Shoket Qazi, Tehsildar Kamalpreet Singh and other senior officers of police and civil administration were present during the meeting. Representatives of religious organizations including President Anjuman-e-Islamia Bhaderwah Riaz Ahmed Najar, President Sanatan Dharam Sabha Bhaderwah Satish Kotwal, Political leaders, NGOs and others also participated in the meeting and assured full coordination with police. During the interaction, participants highlighted various issues related to public safety, traffic management, drug abuse, youth engagement and overall law and order. The DIG patiently heard the concerns and suggestions put forth by the participants and assured them that all genuine issues would be addressed on priority. She emphasized that effective policing is possible only with active public participation and called for greater cooperation between citizens and law enforcement agencies to maintain peace and harmony in the region. The DIG also stressed the importance of community policing and directed officers to remain accessible to the public. She reiterated the commitment of Jammu and Kashmir Police to ensuring a safe and secure environment for residents as well as visitors. The meeting concluded with an interactive session where members of civil society appreciated the initiative and expressed their willingness to work closely with the police for the betterment of the region. Feed. Shots Byte of DIG DKR Range Sargun Shukla. Regards Raja Rehber Jamal Chenab Valley
0
0
Report

तृतीय श्रेणी शिक्षक तबादले आठ साल बाद भी अटका, डार्क जोन बने राजस्थान

Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों को लेकर पिछले 8 वर्षों से जारी इंतजार एक बार लटकता हुआ नजर आया है। राज्य सरकार द्वारा 19 जून से 5 जुलाई तक सभी संवर्गों के लिए स्थानांतरण प्रतिबंध हटाने की घोषणा के बावजूद तृतीय श्रेणी शिक्षकों को इससे बाहर रखने पर व्यापक नाराजगी देखने को मिल रही है। शिक्षक संगठनों ने इसे दोहरा रवैया करार देते हुए विरोध जताया है। राज्य में तबादला नीति का इतिहास लगभग 31 वर्षों पुराना है। वर्ष 1994 में अनिल बोर्दिया कमेटी द्वारा तैयार ड्राफ्ट से इसकी शुरुआत हुई, लेकिन आज तक कोई स्थायी नीति लागू नहीं हो सकी। 1997-98 में ग्रामीण ठहराव आधारित निर्देश, 2005 में विभागीय दिशा-निर्देश, 2015 और 2018 में मंत्री स्तरीय समितियों का गठन तथा 2020 में रिपोर्ट तैयार होने के बावजूद कैबिनेट मंजूरी नहीं मिल पाई। 2024 में फिर ड्राफ्ट पेश हुआ, लेकिन नीति अब भी लंबित है। वर्तमान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले 2018 से पूरी तरह ठप हैं। प्रदेश के करीब 10 जिलों—बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, सिरोही, बीकानेर, बारां, झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़—को ‘डार्क जोन’ घोषित किया गया है, जहां पदों की कमी के कारण स्थानांतरण लगभग असंभव है। प्रदेश में तबादला नीति पर फिर विवाद। तबादलो से तृतीय श्रेणी शिक्षक फिर हुए नजरअंदाज। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 8 साल से तबादले पूरी तरह ठप। 19 जून से ट्रांसफर खुले, पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों को नहीं मिली राहत। 31 साल से शिक्षकों की तबादला नीति सिर्फ कागजों में। प्रदेश के 10 जिले बने ‘डार्क जोन’ इन जिलों तबादले मुश्किल। शिक्षकों में आक्रोश, आंदोलन के संकेत। शिक्षक संगठनों के अनुसार कई शिक्षक 15 से 20 वर्षों से अपने गृह जिले में तबादले का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन नीति के अभाव में केवल प्रभावशाली लोगों को ही लाभ मिल पा रहा है। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत प्रदेशाध्यक्ष रंजीत मीणा ने सरकार के फैसले को भेदभावपूर्ण बताते हुए जल्द स्थायी तबादला नीति लागू करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top