icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिलासपुर सकरी में हत्या: चार आरोपी गिरफ्तार, युवक की मौत

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक के साथ लाठी-डंडे और हाथ-मुक्के से मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए सकरी पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पूरा मामला ग्राम लोखण्डी का है। पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर की रात 19 वर्षीय शेख इस्माईल घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात करीब एक बजे परिजनों को सूचना मिली कि गांव के कुछ युवकों ने शेख इस्माईल के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के और लाठी-डंडे से मारपीट की है।मारपीट में उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। डायल 112 की मदद से घायल युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया।,इलाज के दौरान 12 सितंबर को शेख इस्माईल की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या समेत अन्य धाराएं जोड़ीं सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में लोखण्डी निवासी अक्षय कुमार गढ़ेवाल, प्रदुम श्रीवास उर्फ पदुम, दिलीप कुमार निर्मलकर और गोविंद पटेल उर्फ दौलत शामिल हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाठी और डंडे भी जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
0
0
Report

खंडवा में मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं से पर्यावरण संरक्षण का उत्साह बढ़ा

Khandwa, Madhya Pradesh:पर्यावरण संरक्षण की पहल को मिल रहा समर्थन, मिट्टी की गणेश प्रतिमा लेने स्टालों पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग. खंडवा में गणेश चतुर्थी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. अनाज मंडी क्षेत्र में मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग प्रतिमाएं खरीदने पहुंच रहे हैं. खास बात यह है कि अन्य विक्रेताओं के साथ ही स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मिट्टी की गणेश प्रतिमा तैयार कर स्टाल लगाए हैं. खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने भी स्टालों का निरीक्षण करने के बाद मिट्टी की गणेश प्रतिमा खरीदी.
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी के एयरपोर्ट पर Indigo उड़ान में पायलट ने उड़ान रोक दी, यात्रियों में हंगामा

JPJai Pal1m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बड़ा हंगामा। • वाराणसी से बेंगलुरु मुंबई मार्ग की इंडिगो फ्लाइट का मामला。 • सुरक्षा जांच और बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद पायलट ने उड़ान से किया इनकार。 • पायलट ने एयरलाइंस और एविएशन को कान में तेज दर्द और अस्वस्थता की दी जानकारी。 • समय पर उड़ान न भरने और अचानक सूचना मिलने पर यात्रियों ने टर्मिनल पर किया प्रदर्शन。 • हंगामा बढ़ता देख सभी यात्रियों को सुरक्षा के तहत विमान से डि-बोर्ड कर टर्मिनल बिल्डिंग में बैठाया गया。 • यात्रियों ने एयरलाइंस प्रबंधन पर रिफ्रेशमेंट और सटीक अपडेट न देने का लगाया आरोप। • एयरलाइंस ने आपात स्थिति में वैकल्पिक पायलट का किया इंतजाम。 • वैकल्पिक क्रू की व्यवस्था होने तक फ्लाइट कई घंटे लेट रही。 • अधिकारियों के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद ही शांत हुआ यात्रियों का गुस्सा।
0
0
Report
Advertisement

संभल के गणेश उत्सव में मुस्लिम इश्तियाक वेग का विशाल लड्डू भोग—भाईचारे की मिसाल

Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल। श्री गणेश चतुर्थी पर चंदौसी में मुस्लिम इश्तियाक वेग की गणेश भक्ति की अनोखी तस्वीर । समाज सेवी मुस्लिम इश्तियाक वेग ने आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के लिए गणेश मंदिर में भगवान गणेश को 2 क्विंटल बूंदी के विशाल लड्डू का भोग अर्पित किया । ढोल ताशे के साथ गणपति बप्पा के जयकारे लगाते विशाल लड्डू को लेकर गणेश मंदिर पहुंचे मुस्लिम इश्तियाक वेग । प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुस्लिम इश्तियाक वेग ने विशाल लड्डू का भोग भगवान गजानन को अर्पित किया । मुस्लिम इश्तियाक वेग पिछले 25 वर्षों से गणेश चतुर्थी पर गणेश मंदिर में विशाल लड्डू का भोग अर्पित करने की परम्परा ।
0
0
Report

शिर्डी में बनावटी पूजा सामग्री मिलने पर नगरपरिषद ने कड़ी कार्रवाई शुरू की

Shirdi, Maharashtra:राज्यात गणेशोत्सवाची लगबग सुरू असून गणरायाला विराजमान करण्यासाठी प्रत्येक कुटुंबात लगबग सुरू आहे. गणेश उत्सवासाठी लागणाऱ्या डेकोरेशनच्या साहित्यासह पूजेच्या साहित्याची देखील दुकान थाटली आहेत.. शिर्डी शहरामध्ये पूजेच्या साहित्याच्या दुकानावर एक धक्कादायक प्रकार शिर्डी नगरपरिषदेच्या कर्मचाऱ्यांच्या लक्षात आलाय. शिर्डी शहरामध्ये थाटलेल्या पूजा विक्री साहित्याच्या दुकानात हरतालिकाच्या पूजेच्या साहित्यात चक्क प्लास्टिकचे बदाम सापडल्याने एकच खळबळ उडालीये. नगरपरिषदेचा कर्मचारी पूजेचे साहित्य घेण्यासाठी गेला असता त्या कर्मचाऱ्यांच्या निदर्शनास हा प्रकार आलाय.. कर्मचाऱ्यांना तात्काळ वरिष्ठांना माहिती देत या प्रकाराची माहिती दिली असून शिर्डी नगरपरिषद अतिक्रमण विभाग आणि MSF विभागाच्या कर्मचाऱ्यांनी बनावट पूजेचे साहित्य विकणाऱ्याला ताब्यात घेतलय. हा प्रकार लक्षात आल्यानंतर शिर्डी नगरपरिषद प्रशासनाने शिर्डी शहरामध्ये थाटलेल्या पूजेचे साहित्य विक्री करणाऱ्या दुकानांची तपासणी सुरू केली असून बनावट पूजेचे साहित्य किंवा बनावट वस्तू विकणारांवर आता शिर्डी नगरपरिषद प्रशासन कडक कारवाई करणार आहे.
0
0
Report
Advertisement

संभल । बीजेपी मंत्री बी एल वर्मा का सख्त बयान ..यूपी में गुंडई करने वालो लिए बुलडोजर तैयार

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow2m ago
Maulagarh, Uttar Pradesh:संभल । चन्दौसी श्री गणेश रथयात्रा के उद्घाटन के लिए पहुंचे बीजेपी के कैविनेट मंत्री वी एल वर्मा का बड़ा बयान । 2017 में रथयात्रा आज की तरह नहीं निकल पाती थी ... निकलती भी थी . तो चिंता होती थी । योगी राज में कानून का राज स्थापित हुआ है । यूपी में अब पत्थर चलाने वालो की खैर नहीं है ..कोई गुड़ई करेगा या अपराध करेगा ..तो हमारे पास जो बुलडोजर ऐसे ही अपराधियों के लिए है । यूपी में अब विकास और कानून का राज साथ साथ चलेगा । बीजेपी के कैविनेट मंत्री बीएल वर्मा ने बयान देकर देश भर में UCC लागू किये जाने के गृह मंत्री अमित शाह के बयान का भी समर्थन किया । कैविनेट मंत्री वी एल वर्मा ने श्री गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना भी की ।
0
0
Report

स्वामी नारदानन्द ऋषि आश्रम में रामलीला व दशहरा की तैयारियां तेज 11 से 21 अक्टूबर रामलीला मंचन

Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao: शुक्लागंज, उन्नाव। 13 सितंबर 2026। स्वामी नारदानन्द ऋषि आश्रम स्थित प्राचीन हनुमान जी मंदिर परिसर में रविवार को 'स्वामी नारदानन्द दशहरा महोत्सव एवं श्री रामलीला मंचन' को लेकर ऋषि आश्रम समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में 11 से 21 अक्टूबर तक होने वाले 11 दिवसीय रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियों की रूपरेखा तय कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रामलीला मंचन की शुरुआत 11 अक्टूबर को गणेश पूजन, मुकुट पूजन, नारद मोह एवं रावण दिग्विजय से होगी। इसके बाद श्रीराम जन्म, धनुष भंग, राम वनवास, भरत मिलाप, सीता हरण, बाली वध, लंका दहन, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध एवं मेघनाद वध जैसे प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। 20 अक्टूबर को दशहरा मेला एवं रावण वध और 21 अक्टूबर को भरत मिलाप व प्रभु श्रीराम के भव्य राज्याभिषेक के साथ आयोजन का समापन होगा। समिति ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल, यातायात व्यवस्था एवं प्राथमिक चिकित्सा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्णय लिया। प्रशासन एवं पुलिस के समन्वय से मेला परिसर में चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में समिति अध्यक्ष आचार्य सुरेश पाठक, महामंत्री एडवोकेट प्रकाश त्रिपाठी, संयोजक योगेश मिश्रा, प्रबंधक अनिल मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह सेंगर सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की।
0
0
Report

आया नगर में जिम ट्रेनर विजय की गोलीबारी से मौत, 20 से अधिक राउंड फायरिंग

सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे गोलियों की आवाज से आया नगर गांव गूंजा। लोकेशन: साउथ दिल्ली फतेहपुर बेरी। घटना के मृत्युप्राप्त के, पीड़ित परिवार के लिए। घटना: आया नगर गांव में जिम ट्रेनर विजय कुमार पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग। 20 से अधिक राउंड फायरिंग दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों मौके पर। जानकारी के अनुसार फायरिंग में एक की मौत। इलाके में शांति बहाल के लिए दिल्ली पुलिस ने SSB जवानों को आया नगर गांव में तैनात किया। आपसी रंजिश कहा जा रहा है मामला आया नगर गांव में कुछ महीने पहले भी ताबड़तोड़ फायरिंग। मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार की मां ने कहा कि आपसी रंजिश के कारण दबाव बना रहा था。
0
0
Report
Advertisement

नालंदा में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम: हिंदी की एकता और आगे की पढ़ाई पर चर्चा

Pariaunna, Bihar:एंकर:कल्याणपुर स्थित नालंदा शोध संस्थान में हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि हिंदी को देश की एकता, संस्कृति और सामाजिक जुड़ाव की महत्वपूर्ण कड़ी है। हिंदी के इतिहास, वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया।उन्होंने कहा कि देश दुनिया में आज सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा हिंदी है । आज भी हमारे देश में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में नहीं होती है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर अब इंजीनियरिंग और मेडिकल की भी पढ़ाई हिंदी में होगी। केंद्र की सरकार लगातार प्रयासरत है कि देश में बैंक समेत हर विभाग में काम भी हिंदी में ही हो।हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध संस्कृति, साहित्य और परंपराओं को जोड़ने वाली भाषा है। आज के बदलते दौर में हिंदी को नई तकनीक और आधुनिक संचार माध्यमों से जोड़कर इसके व्यापक प्रसार की आवश्यकता है। बाइट:कौशलेंद्र कुमार सांसद जेडीयू
0
0
Report

बेगूसराय के पत्रकारों का विरोध, पत्रकार सुरक्षा कानून सख्ती से लागू करने की मांग

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले और उत्पीड़न के खिलाफ आज जिला के पत्रकारों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। जिला पत्रकार संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में पत्रकारों ने शहर में विशाल विरोध मार्च निकाला। पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून को मजबूती से लागू करने और पत्रकारों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। मार्च के बाद पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बिहार में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। बेगूसराय में जिला पत्रकार संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में पत्रकारों ने विरोध मार्च निकाला। यह विरोध मार्च शहर के हड़ताली चौक से शुरू हुआ, जो सदर अस्पताल चौक, नगर थाना चौक और कचहरी चौक होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचा। इस दौरान पत्रकारों ने पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पत्रकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। मार्च के बाद पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने, पत्रकार सुरक्षा कानून को मजबूती से लागू करने और पत्रकारों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की मांग की गई। दरअसल, हाल के दिनों में सहरसा में समाचार संकलन के दौरान एक स्थानीय डिजिटल पत्रकार के साथ कथित मारपीट और गाली-गलौज की घटना सामने आई थी। वहीं पटना में भी एक पत्रकार को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर घंटों थाने में बैठे रहने का मामला सामने आया। इन घटनाओं को लेकर पत्रकारों में काफी आक्रोश है। जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष शालिग्राम सिंह ने कहा कि पूरे बिहार में पत्रकारों को लगातार टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने मांग की कि पत्रकारों पर हमला करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही पत्रकारों को सुरक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। सहरसा की घटना में पत्रकार के साथ मारपीट के आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है। फिलहाल पत्रकारों ने साफ कर दिया है कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top