icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
123401
Chander Shekhar Chander Shekhar Follow22 Jul 2024, 04:11 pm

हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री बनवारी लाल ने दीपेंद्र हुड्डा को दिया करारा जवाब

Rasooli, Haryana:

हरियाणा के PWD मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बावल विकास हिसाब मांगने पर पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस पर दलितों के प्रति अत्याचार का आरोप लगाया और गोहाना व मिर्चपुर कांड की याद दिलाई। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने नेताओं को संगठन बनाने से रोका और नौकरियों में बैकलॉग दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस बैकलॉग भरने की बात कर रही है, लेकिन अब एससी समाज उनके झांसे में नहीं आएगा। बनवारी लाल ने कांग्रेस पर नौकरी देने में भेदभाव करने का भी आरोप लगाया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महिलाओं ने शीतला सप्तमी को श्रद्धा से किया भक्तिमय पूजा और दही चावल का भोग

Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन-महिलाओं ने श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाया शीतला सप्तमी पर्व, मंदिरों में पहुंचकर की शीतला माता की पूजा, ठन्डे भोजन का भोग लगाकर किया सेवन डूंगरपुर जिलेभर में आज शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया| इस दौरान महिलाओं ने मंदिरों में जाकर परिवार के आरोग्य एवं सुख समृद्धि की कामनाओं के साथ मां शीतला की विधि विधान से पूजा की | वहीं शीतला सप्तमी पर घरों में चूल्हा नहीं जला | लोगों ने कल बने बासी व्यंजनों का सेवन किया डूंगरपुर जिले में सुबह शुभ मुहूर्त में महिलाओं ने नवीन परिधान धारण कर पूजा की थाली सजाई और विभिन्न मंदिरों में पहुंच कर मां शीतला की विधि विधान से पूजा की | महिलाओं ने बीती रात बनाए हुए व्यंजन-दही चावल से बना ओलिया, पूड़ी, पकौड़ी, हलवे से मां को भोग लगाया और कथा श्रवण कर अपने परिवार की उत्तम स्वास्थ्य की मां शीतला से मंगल कामना की | इधर जिले के विभिन्न मंदिरों के साथ डूंगरपुर शहर के नया महादेव मंदिर, गेपसागर की पाल विजवामाता मंदिर, फ़ौज का बड़ला शीतला माता मंदिरों में श्रद्धालु महिलाओं की भारी भीड़ जुटी। जहा पर महिलाओं ने माता शीतला की पूजा अर्चना की | पूजन कर रही महिलाओं ने बताया कि शीतला माता आरोग्य प्रदान करने वाली देवी हैं | शीतला माता लाल वस्त्र धारण करने वाली चार भुजाओं वाली माता हैं जो अपने हाथों में नीम के पत्ते, कलश, सूप और झाड़ू धारण करती हैं| मां शीतला के हाथों में नीम के पत्ते, कलश, सूप और झाड़ू स्वच्छता के प्रतीक हैं| महिलाओं ने बताया कि मां शीतला की कृपा से उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है | छोटे बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए शीतला सप्तमी का व्रत रखा जाता है और पूजा की जाती है | स्कंदपुराण के अनुसार, ब्रम्हाजी ने शीतला माता को सृष्टि को आरोग्य रखने की जिम्मेदारी दी है और उसी के तहत रोगों से मुक्ति के लिए शीतला माता की पूजा की जाती है |
0
0
Report

हरियाणा सरकार ने 12 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादला-नियुक्ति आदेश जारी किए

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 6 आईएएस और 6 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारियों में अनिरुद्ध यादव, जो वर्तमान में नारनौल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा हरियाणा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब प्रोजेक्ट लिमिटेड के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं उप प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को एचएसआईआईडीसी का अतिरिक्त प्रबंध निदेशक तथा ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट, गुरुग्राम का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। अदिति सिंघानिया, जो वर्तमान में गुरुग्राम में सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) के पद पर कार्यरत हैं, को ऐलनाबाद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है। राहुल कंवारिया, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), अंबाला को पेहोवा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है। रुहानी, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), रेवाड़ी को फिरोजपुर झिरका का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है। सुमन यादव, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), यमुनानगर को उचाना कलां का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है। योगेश दिलहोर, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), सोनीपत को डबवाली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार एचसीएस अधिकारियों में विजेंद्र हुड्डा, जो वर्तमान में जिला परिषद तथा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, चरखी दादरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, को चरखी दादरी के जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वेद प्रकाश, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), डबवाली को नगर निगम, हिसार का अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है। लक्ष्मी नारायण, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), फिरोजपुर झिरका को शहीद हसन खां मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नल्हड़ (नूंह) का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। रमित यादव, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), उचाना कलां को हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा), गुरुग्राम का संयुक्त निदेशक लगाया गया है। गुरविंदर सिंह, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पेहोवा को नारनौल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है। पारस भगोरिया, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), ऐलनाबाद को नगर निगम, करनाल का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।
0
0
Report

गंगा जलस्तर बढ़ने से मोहिउद्दीननगर- मोहनपुर में बाढ़ का खतरा, कई स्कूल बंद

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से मोहिउद्दीननगर और मोहनपुर प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। गंगा के जलस्तर में प्रतिदिन 20 से 30 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की जा रही है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही कई इलाकों में झील जैसा नजारा दिखाई देने लगा है। सरारी कैंप पर तैनात सहायक अभियंता मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को गंगा का जलस्तर 47.25 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 45.50 मीटर से 1.75 मीटर ऊपर है। जलस्तर में अभी वृद्धि की प्रवृत्ति बनी हुई है। जलस्तर बढ़ने से मोहिउद्दीननगर प्रखंड के रासपुर पतसिया पूरब-पश्चिम, हरैल, कुरसाहा, दुबहा, महमद्दीपुर, तेतारपुर और बोचहा पंचायत के निचले इलाकों में पानी फैल गया है। मोहनपुर प्रखंड के धरणीपट्टी पश्चिम, दक्षिणी डुमरी, राजपुर जौनापुर और विशनपुर बेड़ी पंचायत के निचले क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बाढ़ का पानी फैलने से आनंदगोलवा-गोला पट्टी, दुबहा-अदलपुर, दियारा मोड़-चपरा और विशनपुर बेड़ी-मटिऔर सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ है। चापर स्थित डब्ल्यूपीयू में भी पानी प्रवेश कर गया है। ग्रामीणों के अनुसार वार्ड संख्या 9, 12, 13, 14 और 15 में पानी तेजी से फैल रहा है। बाढ़ के पानी को देखते हुए दोनों प्रखंडों के करीब डेढ़ दर्जन विद्यालयों को प्रशासनिक आदेश से बंद कर दिया गया है। जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो करीब 45 विद्यालयों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। पटोरी एसडीएम विकास कुमार पांडेय ने बताया कि प्रशासन स्थिति पर 24 घंटे नजर रख रहा है। मोहिउद्दीननगर में 65 और मोहनपुर में 70 नावों का निबंधन कराया गया है। इनमें से मोहिउद्दीननगर में 18 नावों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है तथा प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। एसडीएम ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है。
0
0
Report
Advertisement

मोतिहारी के पिपरा कोठी के पास ट्रक टक्कर से आग, दो ट्रक जलकर राख

Motihari, Bihar:मोतिहारी के पिपरा कोठी थाना इलाके के मठबनवारी चौक के पास एक भीषण हादसा हो गया इस हादसे में दो ट्रक धु धु कर जल गए। आग की लपटे इतनी तेज थी की आग पर काबू पाने में घंटों तक मसकत करनी पड़ी। बताया जाता है कि पिपरा कोठी थाना इलाके के मठ बनवारी चौक के पास एक गीट्टी लदी ट्रक पहले से खड़ी थी तभी पीछे से टTiles मार्बल लदी आई एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी.... टक्कर लगने से दोनों ट्रकों में आग लग गया इस भीषण आग की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। आग लगने के बाद NH - 27 पर लंबी जाम लग गई वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा घंटे घंटे ट्रक चालक और खलासी घायल भी हो गया........ गनीमत यह रही कि समय रहते पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक के चालक और उपचालक को अस्पताल भेजवाया..... वरना दोनों ट्रक के चालक और उपचालक की जान चली जा सकती थी .
0
0
Report

दानापुर में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार

Danapur, Bihar:दानापुर के मनेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ताजपुर तिलहाड़ी रोड स्थित सूर्य मंदिर के पास एक ट्रैक्टर से अवैध शराब उतारकर उसकी खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर-02 के नेतृत्व में मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने छापेमारी टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने सूर्य मंदिर के पास छापेमारी की, जहां एक ट्रैक्टर संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर 2 के अनुसार, ट्रैक्टर के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। वाहन की तलाशी लेने पर 296.73 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब के साथ एक ट्रैक्टर भी जब्त किया है। मामले में मनेर थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस शराब तस्करी में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। कार्रवाई में मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल रहे。
0
0
Report

हरियाणा नगर निकाय हड़ताल 6 सितम्बर तक बढ़ी; वेतन-भत्ते की नई पेशकश

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़: हरियाणा के नगर निकाय कर्मचारियों की हड़ताल अब 6 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। कर्मचारी मुख्य रूप से नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार का दावा है कि कर्मचारियों की 13 में से 12 मांगों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन नियमितीकरण के मुद्दे पर कानूनी परीक्षण जारी है। सरकार ने कहा: नियमितीकरण का रास्ता साफ होने तक कर्मचारियों को हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉयमेंट ऑफ सर्विसेज (सिक्योरिटी) एक्ट-2024 के दायरे में लाने की तैयारी है। इसके तहत 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा समेत कई लाभ देने का प्रस्ताव है। वेतन 19 हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपये 10 वर्ष से अधिक सेवा वालों को भत्तों सहित 25,560 रुपये तक मासिक भुगतान सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को 2,000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता दुर्घटना में मृत्यु पर सहायता 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये स्वास्थ्य परीक्षण, कैशलेस चिकित्सा और चिरायु योजना का लाभ चिकित्सा अवकाश 20 दिन करने का प्रस्ताव पिछले वर्ष के अधिकतम 5 अर्जित अवकाश जोड़ने का प्रावधान योग्य कर्मचारियों को पदोन्नति का रास्ता आउटसोर्स कर्मचारियों को ईएसआई और ईपीएफ का लाभ कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कई शहरों में कूड़ा उठाने और सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की बात सरकार ने कही है। सरकार ने कर्मचारियों से जल्द समाधान के लिए सहयोग की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को शासन का नोटिस, 15 दिन जवाब जरूरी

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को शासन का कारण बताओ नोटिस, उत्तर प्रदेश शासन के नियुक्ति अनुभाग-5 ने जारी किया नोटिस, अनुशासनहीनता और आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप, डीएम जालौन की रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया दोषी माने गए, कलेक्ट्रेट से बिना अनुमति फर्नीचर लेकर नई तहसील पहुंचने का आरोप, तहसील में हंगामा और धरना करने का भी आरोप, नगर पालिका उरई में जांच के दौरान निजी लोगों और मीडिया को लेकर पहुंचने का आरोप, अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों से अमर्यादित व्यवहार की शिकायतों का जिक्र, अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय के बहिष्कार का भी नोटिस में उल्लेख, सोशल मीडिया पर शासन-प्रशासन के खिलाफ पोस्ट करने का आरोप, कई अधिकारियों, कर्मचारियों और संगठनों की शिकायतों का नोटिस में हवाला, शासन ने 15 दिन में मांगा जवाब जवाब, नहीं देने पर उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई।
0
0
Report

खूंटी में प्याज के दाम 50-55 रुपए, रसोई पर महंगाई का असर

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूंटी。 एंकर - खूंटी में सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि लोगों के लिए समस्या बन गया है। वहीं प्याज के दाम में अचानक वृद्धि समस्या का कारण बन गया है। प्याज यहाँ 30 रुपए प्रति किलो बिक्री हो रहा था वहीं अब 50-55 रुपए बिक्री होने लगा है। प्याज का अचानक बढ़ा दाम लोगों के आँखों में आँसू ला रहा है। वहीं अन्य सब्जियों के दामों में भी वृद्धि हो गयी है। लेकिन प्याज के दाम बढ़ने से लोग बतला रहे हैं कि रसोई में इसका सीधा असर पड़ेगा। दुकानदार ललित ने बताया कि वर्तमान समय में 50 रुपए प्रति किलो करके बिक्री कर रहे हैं। पहले 28-30 रुपए करके प्याज बेचते थे। लेकिन अब 50 रुपए बेच रहे हैं। लियाकत अली ने बताया कि थोक मंडी से प्याज दाम बढ़कर आ रहा है। फिर यहाँ थोक विक्रेताओं से प्याज लेकर बाजार में बिक्री करते हैं। प्याज के दाम में बढ़ोतरी होने से कमाई भी कम हो रही है। वहीं बारिश की वजह भी ये सब में दाम बढ़ने का कारण भी है। पानी से गलता है। ग्राहक विश्वनाथ घोष ने बताया कि सब्जी खरीदने आये हैं लेकिन जिस प्रकार दामों में इजाफा हो गया है रसोई में इसका असर पड़ने लगा है। वहीं प्याज 50 रुपए प्रति किलो करके खरीदारी किये ।
0
0
Report

दरधा नदी की उफान से मसौढ़ी में ग्रामीण सड़क 50 फीट टूट गई

Masaurhi, Bihar:दरधा नदी के उफान से 50 फीट बह गई ग्रामीण सड़क। सड़क के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा है। एसडीएम एसडीपीओ ने किया निरीक्षण। मसौढ़ी: पुनपुन के नजदीक चंदासी से बाकरचक जाने वाली ग्रामीण सड़क बाढ़ के पानी में बह गया, जिससे सड़क का लगभग 50 फीट हिस्सा टूट गया है। जिसके ऊपर से दरdha नदी का पानी बह रहा है। सड़क नवनिर्मित है, जिसका निर्माण चार माह पूर्व ही हुआ है। सड़क चंदासी शिवमंदिर से बाकरचक को जोड़ती है। इस लिंक सड़क की लंबाई लगभग एक किलोमीटर है। वर्तमान में धनरुआ की तरफ से बहने वाली दरघा नदी का पानी खेतों में प्रवेश कर चुका है। चंदासी के पास ही बीच में यह सड़क है जो बाकरचक तक जाती है। खेतों में बढ़ते पानी का दबाब बढ़ने से यह बीच में एक पुलिया के समीप टूट गया जिससे पानी सड़क के ऊपर से बहने लगी और सड़क 50 फीट तक टूट गई। सड़क टूटने की जानकारी मिलते ही मसौढ़ी एसडीएम, एसडीपीओ और पुनपुन सीओ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि यह ग्रामीण सड़क बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हुई है। इससे आवागमन प्रभावित नहीं है; सिर्फ इस सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ है。
0
0
Report
Advertisement

कोसी प्रक्षेत्र के DIG ने छात्रों को नशा से दूर रहने का सुझाव दिया

Madanpur, Bihar:नशा मुक्ति कोसी निर्माण अभियान के तहत मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सूखा नशा के दुष्प्रभाव, इससे होने वाले सामाजिक नुकसान और नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य एवं करियर बनाने के अवसरों को लेकर छात्रों को जागरूक किया। छात्रों को संबोधित करते हुए डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि सूखा नशा समाज को अंदर से खोखला करने का काम कर रहा है। इसके खिलाफ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना होगा। उन्होंने छात्रों से अपील की कि उनके आसपास यदि कोई व्यक्ति सूखा नशा का सेवन करता है अथवा इसके कारोबार में शामिल है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी तथा पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। डीआईजी ने कहा कि सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है और इसके कारोबार में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा जागरूक होंगे तो समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। करियर को लेकर छात्रों से संवाद करते हुए डॉ. आशीष ने कहा कि प्रत्येक छात्र को जीवन में बड़ा सपना देखना चाहिए और उस सपने को हासिल करने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत करनी चाहिए। आज छात्रों के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध हैं। छात्रों को अपनी क्षमता पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए। बाइट : डॉ. कुमार आशीष, DIG कोसी प्रक्षेत्र
0
0
Report
Advertisement

गोरेटिला झरने के हादसे में चार बच्चों की मौत, पानी जांच में जुटी टीम

Shivpuri, Madhya Pradesh:लोकेशन: शिवपुरी शिवपुरी से इस वक्त की बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। गोरेटिला झरने में पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार पर ऐसी आफत टूटी कि महज 10 दिनों के भीतर परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। एक के बाद एक बच्चों की बिगड़ती तबीयत और फिर मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के मुताबिक, 16 अगस्त को करीब 25 से 30 लोग पिकनिक मनाने गोरेटिला झरने पहुंचे थे। वहां परिवार के दो बच्चों ने झरने में स्नान किया। इसके कुछ समय बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों को बुखार, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। शुरुआत में परिवार ने इसे सामान्य बीमारी समझा, लेकिन धीरे-धीरे परिवार के दूसरे बच्चे भी इसकी चपेट में आने लगे। इलाज के दौरान एक के बाद एक चार बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में 11 वर्षीय तारुफ, 13 वर्षीय ताहिर, 8 वर्षीय तौसीफ और 18 वर्षीय अयाज शामिल हैं। एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। गोरेटिला झरने के पानी के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है, ताकि बीमारी की वास्तविक वजह सामने आ सके। हालांकि, जिला स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल बीमारी को दूषित पानी या किसी वाटर-बॉर्न इंफेक्शन से जोड़ने से इनकार किया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। अब हर किसी की नजर जांच रिपोर्ट पर है कि आखिर बच्चों की मौत की वजह क्या रही।
0
0
Report

भागलपुर में गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा, नवगछिया-शहरों में भारी जलमग्न

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा का जलस्तर एक बार घटने के बाद फिर तेजी से बढ़ रहा है। सुल्तानगंज और कहलगांव में गंगा नदी खतरे के निशान के 1 मीटर से ज्यादा ऊपर है नवगछिया और भागलपुर शहरी इलाके में खतरे के निशान के करीब है फिर भी नवगछिया में गंगा तो तबाही मचा ही रही साथ साथ शहरी इलाके के निचले हिस्से भी जलमग्न है। बूढ़ानाथ ,आदमपुर, शंकर टॉकीज, क़िलाघाट, चम्पानगर तक का निचला हिस्सा जलमग्न है। बूढ़ानाथ में मसानी काली मंदिर में आधा डूब चुका है। दियारा इलाके के लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं इन सबके बीच बूढ़ानाथ पार्क के आगे गंगा के पानी मे बच्चे पानी मे कूद फांद करते नजर आते हैं साथ ही बच्चे छोटे छोटे टिन के नाव के सहारे पानी से अपने घर को जा रहे हैं जिससे हादसे की भी आशंका बनी हुई है। जलस्तर में अभी और बढ़ोतरी की सम्भावना है। बूढ़ानाथ से जायजा लिया है संवाददाता अश्वनी ने....
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top