रेवाड़ी में नए एसपी के रूप में गौरव राजपुरोहित ने संभाला कार्यभार
Rewari, Haryana:सोनीपत से स्थानांतरित होकर रेवाड़ी पहुंचे आईपीएस अधिकारी गौरव राजपुरोहित ने शुक्रवार को रेवाड़ी के नए SP के रूप में कार्यभार संभाल लिया। DSP हेडक्वार्टर पवन कुमार, डीएसपी ट्रैफिक आशीष चौधरी और सभी शाखा इंचार्जों ने बुक्के भेंट कर उनका स्वागत किया। लघु सचिवालय में पुलिस सलामी के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ। SP गौरव राजपुरोहित 2018 बैच के अधिकारी हैं और उन्होंने दिल्ली IIT से बीटेक किया है। उन्होंने DCP ईस्ट सोनीपत और ASP असंध के तौर पर भी सेवाएं दी हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
