123401
रेवाड़ी में चार लुटेरे गिरफ्तार, होटल कर्मचारी से की थी लूटपाट
Rewari, Haryana:रेवाड़ी जिले में एक होटल कर्मचारी के साथ लूटपाट करने के मामले में एंटी व्हीकल थैफ्ट पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रेवाड़ी के गांव खेड़ा मुरार निवासी भीम सिंह उर्फ कुकु, गांव बगथला निवासी योगेश उर्फ सिंटी, राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव रायसिस हाल किराएदार गांव बनीपुर निवासी अंकित उर्फ गोलु व जिला नूंह के गांव किरोरी निवासी मनबीर उर्फ मंजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन व वारदात में यूज की गई बाइक बरामद कर ली है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमित शाह ने योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, डबल इंजन सरकार की प्रशंसा
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन और जनकल्याण के नए मापदंड स्थापित कर रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।0
0
Report
कैमूर साइबर पुलिस ने 4.10 लाख धोखाधड़ी का पैसा वापस कर पीड़ित को राहत दी
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग: ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार अविनाश कुमार को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने 1930 हेल्पलाइन के जरिए फ्रीज कराया खाता। कैमूर जिले के साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन व्यापारिक धोखाधड़ी के शिकार एक युवक के ₹4,10,000 की राशि पूरी तरह वापस कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहनिया थाना क्षेत्र के ग्राम केकड़ा (पोस्ट रूपपुर) निवासी अविनाश कुमार, पिता राजेंद्र सिंह, के साथ ₹4,10,000 की ऑनलाइन व्यापारिक धोखाधड़ी हुई थी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने सतर्कता दिखाते हुए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद मामला कैमूर साइबर थाने को ट्रांसफर किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल ने त्वरित तकनीकी अनुसंधान शुरू किया और ठगों के बैंक खातों को समय रहते फ्रीज करा दिया। इसके परिणामस्वरूप, दिनांक 3 जून 2026 को पीड़ित की पूरी राशि उसके खाते में सुरक्षित वापस आ गई। इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर पूरी तरह सतर्क रहें। उन्होंने कहा: “यदि किसी भी अनजान नंबर से कॉल या मैसेज आने पर थोड़ा भी संदेह हो, तो वहीं रुक जाएं और कोई भी वित्तीय लेनदेन न करें। अनजान खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करने से बचें।” पुलिस ने ज़ोर देकर कहा कि यदि अनजाने में किसी के साथ कोई साइबर फ्रॉड हो भी जाता है, तो बिना समय गंवाए समय पर सूचना मिलने से अपराधियों के खाते समय रहते ब्लॉक किए जा सकते हैं, जिससे आपकी गाढ़ी कमाई सुरक्षित बच सकती है।0
0
Report
नोएडा सेक्टर 52 कॉम्प्लेक्स में आग लगने से दमकल ने पहुंचकर आग बुझाई
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: सेक्टर 52 स्थित एक कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं CFO प्रदीप कुमार चौबे ने बताया, "सेक्टर 52 में ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट बना हुआ है। हम लोग पहले ही सेक्टर 74 में आग बुझा रहे थे, जहां काउंटी सोसाइटी में फ्लैट की 12वीं मंजिल पर आग लगी थी। वहां से और अन्य जगहों से तत्काल टीमों को रवाना किया गया। यहां पर शुरूआत में लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी लेकिन हमारा रिस्पॉन्स टाइम इतना अच्छा रहा कि तत्काल हमारी गाड़ियां मौके पर पहुंची और हमारी टीमों ने अंदर घुसकर आग को पूर्णत: बुझा दिया... जो ऊपर कुछ लोग फंसे हुए थे उन्हें भी निकाला गया है…"0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के पूर्वी ज़ोन में स्कॉर्पियो पर रात में गोलीबारी; CCTV फुटेज से जाँच जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के पूर्वी ज़ोन की क़ानून व्यवस्था ध्वस्त. गोमतीनगर विस्तार में स्कॉर्पियो पर रात में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग तहसील सदर अंडरपास के पास खड़ी थी स्कॉर्पियो वाहन。 घटना के वक्त गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था。 शुभम त्रिपाठी, विजय यादव और सोनू यादव वाहन से उतरकर गए थे ऊपर。 अज्ञात बदमाशों ने वाहन को निशाना बनाकर कई राउंड फायर किए。 स्कॉर्पियो में गोलियों के कई निशान, मौके से खोखे बरामद。 सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हमलावरों की तलाश जारी0
0
Report
टोंक पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर फिर हंटर चला कर 32 टन बजरी जप्त
Tonk, Rajasthan:टोंक अवैध बजरी परिवहन पर टोंक पुलिस का चला एक बार फिर हंटर बरौनी थाना पुलिस ने 4 टेक्टर ट्रॉली किए जप्त 32 टन अवैध बजरी जप्त ग्राम बहड पहाड़ी के पास से किए टैक्टर जप्त पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में कुसुम RPS थाना प्रभारी बरौनी ने की कार्यवाही0
0
Report
जारह 33/11 केवी सबस्टेशन से 15 हजार ग्रामीणों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण बिजली
Dholpur, Rajasthan:जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने डिस्कॉम के नया बन रहे बिजलीघर जारह का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बिजलीघर निर्माण की जानकारी ली व निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने के लिए डिस्कॉम संवेदक को निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ डिस्कॉम SE विवेक शर्मा मौजूद रहे व उन्होंने नए बिजलीघर की जानकारी दी। डिस्कॉम SE विवेक शर्मा ने बताया की जमीन चिन्हित व अंतिम रूप देने मे दिक़त की वजह से कुछ समय लगा लेकिन अब कार्य तेज करने के निर्देश संवेदक को दिए हुए हैं। SE विवेक शर्मा ने बताया कि जारह बिजलीघर बनने से आसपास के 1500 बिजली उपभोक्ताओं व 15 हजार ग्रामीणों को फायदा होगा। इस क्षेत्र में रबी सीजन में किसानो को कम वोल्टेज व ट्रिपिंग के साथ बिजली मिलती थी। SE विवेक शर्मा ने कलेक्टर को अवगत कराया की 33 व 11 केवी का कार्य 80% हो चुका है वही बिजलीघर का कार्य प्रगति पर है। इस बिजलीघर निर्माण मे राज्य सरकार का 2 करोड़ रुपये खर्च होगा।0
0
Report
Advertisement
योगी जन्मदिन पर त्रिवेणी संगम में पर्यावरण संकल्प, गंगा आरती के साथ सुरक्षित भविष्य
Prayagraj, Uttar Pradesh:सीएम योगी के जन्मदिन पर त्रिवेणी संगम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हाथों में वृक्ष लेकर मां गंगा के आंचल में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सीएम योगी की तस्वीर के साथ आरती करके उनके दीर्घायु होने की कामना भी की। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर पूरे संगम नगरी प्रयागराज सहित पूरा प्रदेश में उत्साह का माहौल है और लोग अपने-अपने तरीके से उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। चूंकि आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है, इसलिए संगम नगरी प्रयागराज में गंगा के तट पर बने दशाश्वमेध घाट पर अनोखा और पावन संगम देखने को मिला। गंगा के तट पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने मां गंगा के आंचल में खड़े होकर एक बड़ा संकल्प लिया। चूंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं एक बड़े पर्यावरण प्रेमी हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य, लंबी आयु और देश के नेतृत्व की कामना के साथ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई और हाथ में पौधे लेकर पर्यावरण संरक्षण का प्रण लिया। इस विशेष अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर सुबह से ही भक्तों और सेवादारों का तांता लगा हुआ है मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों ने मां गंगा की विशेष महाआरती का भी आयोजन किया। हर साल की तरह इस साल भी योगी जी के जन्मदिन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है दशाश्वमेध घाट पर सभी भक्त लोग मिलकर मां गंगा के तट पर योगी जी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। पर्यावरण बचाने के लिए भी सबने संकल्प लिया और आरती की। सभी ने बड़े उत्साह के साथ पूजन करने के बाद मां गंगा से आशीर्वाद मांगा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीर्घायु और इसी प्रकार से प्रदेश की बागडोर संभाल कर जनता की सेवा करते रहे。0
0
Report
प्रतापगढ़ में रन फॉर एनवायरनमेंट से पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैला
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में वन्दे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के अंतर्गत वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रन फॉर एनवायरनमेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उप वन संरक्षक सुरेश अग्रवाल एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर किया। यह जागरूकता दौड़ वन मण्डल कार्यालय स्थित जीरो माइल चौराहा से प्रारम्भ होकर रेंज कार्यालय धरियावाद नाका तक आयोजित की गई। दौड़ में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि जल, जंगल और पर्यावरण का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है। सतत विकास तभी संभव है जब प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम के समापन पर रेंज कार्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही पक्षियों के लिए लगाए गए पानी भरे गये तथा पौधों के थांवले बनाकर उनकी देखरेख और संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं हरित विकास के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य कार्मिक मौजूद रहे。0
0
Report
न्यूटাউন में सुबह से भारी आंधी-बारिश, गर्मी में मिली राहत
Salt Lake City, Utah:Heavy storm rain across Newtown from dawn. With thunder of clouds and lightning. And as a result of this rain, there is some relief from the intense heat. ভোর হতেই নিউটাউন জুড়ে ব্যাপক ঝড় বৃষ্টি।সঙ্গে মেঘের গর্জন ও বিদ্যুৎ এর ঝলকানি। আর এই বৃষ্টির ফলে তীব্র ভ্যাবসা গরম থেকে কিছুটা স্বস্তি।0
0
Report
Advertisement
रामपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में प्रसव, मां‑बच्चा सुरक्षित
Rampur, Uttar Pradesh:चलती ट्रेन में महिला ने बच्ची को दिया जन्म, प्रसव पीड़ा होने पर जीआरपी और मेडिकल टीम हुई सक्रिय, मां और नवजात को अस्पताल में कराया गया भर्ती, पंजाब से बिहार जा रही सरयू यमना एक्सप्रेस ट्रेन में महिला को ट्रेन में हुआ प्रसव, रामपुर स्टेशन पर रेलवे कर्मियों ने संभाला मोर्चा, जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ, यात्रियों ने की सराहना, रामपुर में इंसानियत और तत्परता की एक मिसाल उस समय देखने को मिली जब चलती ट्रेन में एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, महिला ने ट्रेन के भीतर ही एक बच्ची को जन्म दिया, सूचना मिलते ही जीआरपी और रेलवे की मेडिकल टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला और मां-बेटी को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, ल, फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, मामला रामपुर रेलवे स्टेशन का है, जहाँ पंजाब से बिहार जा रही एक ट्रेन में सफर कर रही गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, दर्द बढ़ने पर ट्रेन में मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई, स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल रेलवे प्रशासन और जीआरपी को सूचना दी गई, ट्रेन के रामपुर स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गयी, महिला ने ट्रेन में ही एक बच्ची को जन्म दिया, मेडिकल टीम ने मां और नवजात को प्राथमिक उपचार दिया और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में मां और नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत पूरी तरह सामान्य और स्वस्थ है, समय पर मिली सहायता और रेलवे प्रशासन की तत्परता से एक बड़ा संकट टल गया0
0
Report
ऋषिकेश में सरेआम फायरिंग: शराब के विरोध पर दो घायल, एक गिरफ्तार
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : ऋषिकेश में सरेराह फायरिंग, शराब पीने का विरोध करने पर दो युवकों को मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार एंकर : तीर्थनगरी ऋषिकesh के श्यामपुर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब सरेराह शराब पीने का विरोध करने पर कुछ दबंगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि, ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि बाकी आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। यह खौफनाक वारदात ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र की है। शिकायतकर्ता रविंद्र चंद रमोला के मुताबिक, वह अपने साथियों दीपक मेहर और संजय राणा के साथ सड़क पर मौजूद थे। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवक वहां खुलेआम शराब पीने लगे। जब संजय राणा ने उन्हें सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से टोका, तो आरोपी गाली-गलौज और बदतमीजी पर उतारू हो गए। उस वक्त परिवार साथ होने के कारण संजय वहां से चले गए और आरोपी भी धमकी देते हुए रफूचक्कर हो गए। लेकिन विवाद यहीं शांत नहीं हुआ। ठीक एक घंटे बाद, ये बदमाश पूरी प्लानिंग और हथियारों के साथ वापस लौटे और संजय राणा को ढूंढने लगे। खतरा भांपकर संजय ने अपने दोस्तों को फोन किया। जैसे ही उनके दोस्त जसपाल रावत और मनीष व्यास मौके पर पहुंचे, घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। गोलीबारी की आवाज से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाश भागने लगे, लेकिन मुस्तैद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया और उनकी गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान वसीम के रूप में हुई है, जो कि बिहार का रहने वाला है। वसीम ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस वारदात ने एक बार फिर देवभूमि में कानून व्यवस्था और सरेआम नशा करने वाले तत्वों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। घायल युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, वहीं पुलिस फरार आरोपियों के पीछे दबिश दे रही है।0
0
Report
एटा में सड़क पर संग्राम: दो पक्षों की मारपीट, 5 हिरासत में
Etah, Uttar Pradesh:एटा में शहर के बीचों-बीच सड़क पर दिखा संग्राम आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, सड़क पर खुलेआम हुई मारपीट से राहगीरों में मची अफरा-तफरी, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लेकर भेजा थाने, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के LG शोरूम के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई
Jaipur, Rajasthan:योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन आज सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई शुभकामना संदेश में सीएम ने कहा प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास, सुशासन एवं समृद्धि के नए आयाम स्थापित करता रहे, यही शुभेच्छा है।0
0
Report
फैसल खान बनाम रौशन आनंद: 31 मई से शुरू विवाद की असल उलझन?
Patna, Bihar:फैसल खान (खान ग्लोबल classes) बनाम रौशन आनंद (ज्ञान बिंदु कोचिंग) क्या फसाद की शुरुआत फैसल खान की ओर से की गयी ? दरअसल 31 मई का एक CCTV फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है रौशन आनंद का बैनर पोस्टर कुछ लोग फाड़ते नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह फैसल खान से जुड़े लोग हैं …. 2 जून को फैसल खान के कोचिंग पर हमला हुआ था. आरोप लगा था की रौशन आनंद से जुड़े लोगों ने हमला किया. सवाल उठ रहा है की क्या 31 मई की हुई घटना का जवाब देने के लिए कोचिंग पर हमला किया गया था. हालांकि घटना स्थल पर रोशन आनंद नहीं थे और उनकी गिरफ्तारी भी हो गई है. .. 3- इसके बाद क्या कोचिंग पर हमले का जवाब देने के लिए ही खान सर के गार्ड के द्वारा हवाई फायरिंग की गई थी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है अब यह सवाल खड़े हो रहे हैं. .. वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई0
0
Report
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाकर देने वाले ट्री मेन सुरेंद्र बंटी की कहानी
Bagheri Kalan, Rajasthan:विश्व पर्यावरण दिवस विशेष आज के दौर में जहां अधिकांश लोग मोबाइल और सोशल मीडिया की दुनिया में व्यस्त हैं, खैरथल जिले के पेहल गांव का एक व्यक्ति ऐसा भी है जिसने पूरी जिंदगी पेड़ों के नाम कर दी। न उसके पास कोई आधुनिक साधन है, न उसने आज तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया, उसकी पहचान सिर्फ एक है धरती को हरा-भरा बनाने का जुनून। यह कहानी है सुरेंद्र सैन उर्फ बंटी जिसे इलाके में लोग प्यार से ट्री-मेन् कहकर पुकारते हैं। पिछले 46 वर्षों से वे पर्यावरण संरक्षण की ऐसी मिसाल पेश कर रहे हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर सुरेंद्र बंटी की कहानी इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने सिर्फ पौधे नहीं लगाए, बल्कि उन्हें अपने बच्चों की तरह पालकर विशाल वृक्ष बनाया। उनका दावा है कि उन्होंने अब तक 1 लाख 10 हजार से अधिक पौधे लगाए हैं और यदि कोई देखना चाहे तो वे अपने लगाए अधिकांश पेड़ आज भी दिखा सकते हैं। सुरेंद्र बताते हैं कि बचपन में वे अपने गुरु संत घीसा दास महाराज के साथ रहते थे। वहीं से उन्हें प्रकृति प्रेम और पौधरोपण की प्रेरणा मिली। आठ साल की उम्र में लगाया गया पहला पौधा धीरे-धीरे जीवन का मिशन बन गया। समय बीतता गया, लेकिन पौधों के प्रति उनका समर्पण कम नहीं हुआ। आज भी वे रोजाना घंटों तक पौधों की देखभाल में जुटे रहते हैं। सुरेंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे अधिकांश पौधे खुद अपने घर पर तैयार करते हैं। इसके बाद उन्हें कंधों पर उठाकर कई किलोमीटर दूर पहाड़ियों और चट्टानी इलाकों तक ले जाते हैं। हजारों पौधे आज विशाल वृक्ष बनकर लोगों को छाया, ऑक्सीजन और पर्यावरणीय सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। गर्मियों में जब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाता है, तब भी सुरेंद्र का अभियान जारी रहता है। वे कई बार 8 से 10 किलोमीटर दूर से अपने घर से पानी भरकर लाते हैं और दुर्गम पहाड़ियों पर चढ़कर पौधों को सींचते हैं। सुरेंद्र उर्फ बंटी बताते हैं कि वह ऊंची चट्टानों पर घंटों तक पौधों की देखभाल करते हैं। यही कारण है कि उनके लगाए पौधों की जीवित रहने की दर बेहद अधिक है।0
0
Report
Advertisement
