123401
हरियाणा में पंचायती जमीन की पैमाइश देखने गए पूर्व सैनिक पर हुआ हमला
Rasooli, Haryana:पाडला गांव के निवासी पूर्व सैनिक पीड़ित पर कथित कब्जाधारियों ने जानलेवा हमला किया। सूचना के अनुसार घटना 28 तारीख को हुई पंचायती जमीन की पैमाइश के अगले दिन घटी। वहीं हमलावरों ने लाठी-डंडों और कस्सी से पीड़ित के सिर पर वार किया और फरार हो गए। जिसके चलते पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहटा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार; 105 पुड़िया बरामद
Danapur, Bihar:खबर दानापुर के बिहटा से है जहां पटना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहटा थाना क्षेत्र से अभिषेक कुमार नाम के एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 105 पुड़िया स्मैक जैसा पदार्थ, जिसकी कुल अनुमानित वजन 18.9 ग्राम है, बरामद किया गया है। इसके अलावा 8,080 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोईलवर पुल के समीप सोन नदी किनारे एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर-02 अमरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में बिहटा थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी दल का गठन किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुमार, पिता राजेश साह, निवासी बंधु छपरा, थाना बरहरा, जिला भोजपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 105 पुड़िया स्मैक जैसा पदार्थ और 8,080 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने इस मामले में बिहटा थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि वह मादक पदार्थ की आपूर्ति किस नेटवर्क के जरिए करता था और इस कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।0
0
Report
नागौर के होटल में गोलीबारी: एक घायल की मौत, एम्बुलेंस पलटी
Nagaur, Rajasthan:नागौर खरनाल के निकट एक होटल पर फायरिंग खाना खाने आये युवक द्वारा फायरिंग करने की सुचना फायरिंग में एक से एक युवक हुआ घायल घायल को एंबुलेंस की मदद की किया जोधपुर रैफर के लिए ले जाया जा रहा था रास्ते में खींवसर के निकट घायल युवक को ले जा रहीं से एम्बुलैंस पलटी घायल युवक की हुई मौत सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस पहुंची मौके पर, पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की शुरू0
0
Report
सेरिया गांव में पिंजरे में कैद लेपर्ड, जंगल में छोड़ा गया
Udaipur, Rajasthan:सलूंबर जिले का सेरिया गांव में ग्रामीणों की मांग पर लगाए गए पिंजरे में लेपर्ड कैद हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि लेपर्ड ने गांव में पशुओं का शिकार किया था। इसके बाद गांव में लोगों ने दहशत का माहौल था। अंधेरा होने के बाद ग्रामीणों ने खेतों की तरह जाना बंद कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने लेपर्ड की ज्यादातर मूवमेंट की जगह पिंजरा लगाया। सुबह ग्रामीणों को दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। सभी मौके पर पहुंचे तो लेपर्ड पिंजरे ने कैद मिला। सूचना पर वन विभाग के रेंजर खेमराज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लेपर्ड को पशु चिकित्सालय लाया गया। यहां लेपर्ड का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर जंगल में छोड़ जाएगा。0
0
Report
Advertisement
पटना-भोपाल डायरेक्ट उड़ान 10 अगस्त से, शुरुआती किराया 4600 रुपये
Patna, Bihar:पटना और भोपाल के बीच 10 अगस्त 2026 से एलायंस एयर द्वारा पहली बार सीधी (डायरेक्ट) फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है। इस यात्रा में लगभग ढाई घंटे लगेंगे और शुरुआती किराया करीब 4,600 रुपये है। इसके अलावा अन्य एयरलाइंस (जैसे इंडिगो और एयर इंडिया) की कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी उपलब्ध हैं। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार और रविवार) चलेगी। भोपाल और उसके आसपास बिहार के छात्र पढ़ाई करते हैं। सीधी उड़ान से छात्रों का सफर आसान होगा。 मप्र के लोग आसानी से बोधगया, राजगीर व पटना साहिब जैसी ऐतिहासिक जगहों पर आ सकेंगे। पटना से भोपाल के लिए 70 सीटों वाला विमान सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगा। यह सोमवार, बुधवार और रविवार को संचालित होगा। भोपाल से पटना के लिए यह फ्लाइट सिर्फ रविवार को रहेगी। अब पटना एयरपोर्ट से उड़ानों की कुल संख्या 39 जोड़ी हो जाएगी。0
0
Report
बारां के गोदाम में गेहूं की गड़बड़ी: 50 किलो कट्टों से 5-10 किलो कम
Baran, Rajasthan:खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गरीबों को दिये जाने वाले गेहूं में गड़बड़ी, राशन के गेहूं के 50 किलो के कट्टों में 5 से दस किलों गेहूं निकालने का लगाया आरोप, ट्रक चालकों ने विरोध कर किया हंगामा, कई बरसों से तौल में चल रही थी गड़बड़ी, अधिकारी पहुंचे मौके पर राजस्थान राज्य भंडारण व्यवस्था निगम के गोदाम में ट्रक चालक और ट्रक यूनियन ने गेहूं के कट्टों से अनाज निकालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले की शिकायत जिला रसद अधिकारी प्रिया शर्मा से की गई, जिन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराने और सभी कट्टों का वजन कराकर ही सप्लाई भेजने का आश्वासन दिया है। ट्रक चालक दिनेश सुमन ने बताया कि वह गोदाम से गेहूं का लदान कर रहा था। इसी दौरान कुछ ऐसे कट्टे ट्रक में चढ़ाए जा रहे थे जिनकी सील टूटी हुई थी और दोबारा सुतली से सिलाई की गई थी। आरोप है कि इन कट्टों में निर्धारित मात्रा से कम गेहूं भरा हुआ था। विरोध करने पर कथित रूप से उसे धमकाया गया और कहा गया कि यदि आपत्ति है तो कट्टे उतारकर लोडिंग-अनलोडिंग का खर्च देकर ट्रक ले जाए। इसके बाद चालक ने ट्रक यूनियन के जनरल सेक्रेटरी मन्नू पठान को सूचना दी। मन्नू पठान अपने साथियों के साथ गोदाम पहुंचे और आरोप लगाया कि मौके पर कई कट्टों में 5 से 10 किलो तक गेहूं कम मिला। उनका कहना है कि एफसीआई द्वारा किसानों से खरीदा गया प्रत्येक कट्टा 50 किलो का होता है और राशन डीलर तक भी उसी वजन में पहुंचना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह गेहूं शाहाबाद क्षेत्र के सहरिया और बीपीएल परिवारों के लिए भेजा जा रहा था। ट्रक यूनियन का कहना है कि पहले भी राशन डीलरों तक कम गेहूं पहुंचने की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिनका आर्थिक नुकसान ट्रांसपोर्टरों और चालकों को उठाना पड़ता है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने तक गेहूं का उठान नहीं किया जाएगा। फिलहाल गोदाम परिसर में गेहूं से लदे ट्रकों को रोक दिया गया है और सभी कट्टों की जांच की मांग की जा रही है। जिला रसद अधिकारी प्रिया शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलते ही जांच शुरू करा दी गई है। सभी कट्टों का वजन कराकर ही उन्हें भेजा जाएगा। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ट्रक यूनियन ने पूरे मामले की राज्य स्तर पर जांच कराने की मांग करते हुए सवाल उठाया है कि कट्टों से निकाला गया गेहूं आखिर कहां खपाया जा रहा था।0
0
Report
श्रीमाधोपुर-सीकर में तेज बारिश से जलभराव, खेतों में बाजरे की फसल प्रभावित
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर, सीकर. अलसुबह मौसम ने यू-टर्न ले लिया। काली घटाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई, जो शहर तथा ग्रामीण आंचल में लगभग एक घंटे तक मूसलाधार रही। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। घने बादल छाने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई, सड़कों पर पानी की धाराएं बहने लगीं। शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया और घरों व दुकानों में भी पानी घुस गया। देर रात और अलसुबह भी तेज बारिश हुई। खेतों में खड़ी बाजरे की फसल कई जगह जमीन पर फैल गई, जिससे किसानों को नुकसान की आशंका है। अजीतगढ़ क्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई; ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और रास्तों में पानी भर गया। मौसम के बदले मिजাজ से गर्मी व उमसभ राहत मिली, पर किसानों की चिंता बढ़ी।0
0
Report
Advertisement
सोलापुर में शिवरत्न सभागृह नामकरण: अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर तीखा संघर्ष शुरू
Solapur, Maharashtra:सोलापुर जिल्हा परिषदेतील शिवरत्न सभागृहाच्या नामांतरावरून नव्या वादाला सुरुवात - जिल्हा परिषदेचे उपाध्यक्ष इंद्रजीत पवार यांनी स्थायी समितीच्या सभेत मांडला ठराव - शिवरत्न बदलून अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह नाव देण्यासाठी एकमताने ठराव मंजूर - नामांतराच्या मुद्द्यावरून राष्ट्रवादी शरद चंद्र पवार पक्ष आणि संभाजी ब्रिगेड आक्रमक - नामांतराच्या निमित्ताने भाजप विरुद्ध मोहिते पाटील पुन्हा नवा संघर्ष पेटण्याची दाट शक्यता0
0
Report
वाशीम के किसान ने तीन एकड़ में त्रिपल क्रॉपिंग से आय बढ़ाई
Washim, Maharashtra:अँकर:वाशिम तालुक्यातील पांडवउमरा येथील शेतकरी महादेव ढोबळे यांनी तीन एकर शेतात हळद,गोभी आणि सोयाबीनची एकत्र लागवड करून तिहेरी पीक पद्धतीचा यशस्वी प्रयोग केला आहे. गेल्या तीन वर्षांपासून ते हा प्रयोग करत असून मागील वर्षी त्यांना प्रति एकर साडेपाच लाख रुपयांचे उत्पन्न मिळाले.कमी क्षेत्रातही तिहेरी पीक पद्धतीतून अधिक उत्पन्न मिळू शकते,हे त्यांनी आपल्या प्रयोगातून सिद्ध करून दाखवले आहे。0
0
Report
हाथरस में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस का सराहनीय कदम
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस- कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस का सराहनीय कदम एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चला अभियान रात में दूर से दिखाई देंगे कांवड़िए, हादसों का खतरा कम जैकेट की रिफ्लेक्टिव पट्टियां वाहन चालकों को करेंगी सतर्क थाना चंदपा पुलिस ने आगरा-अलीगढ़ बाईपास का मामला0
0
Report
Advertisement
केराकत में नौवीं के छात्र की नदी में डूबकर मौत, गांव में कोहराम
Jaunpur, Uttar Pradesh:केराकत तहसील क्षेत्र के पसेवा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार पसेवा गांव निवासी आदर्श कुमार (13), जो कक्षा 9 का छात्र था, नदी में मछली पकड़ने के लिए गया था। इसी दौरान नदी के किनारे उसका पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में डूब चुका था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद छात्र के शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आदर्श अपने परिवार में तीन बहनों और दो भाइयों के बीच चौथे नंबर पर था। बेटे की असमय मौत से मां नंदिनी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।0
0
Report
तिरंगे के सम्मान के लिए जागरूकता जरूरी: फटे ध्वजों से उठता सवाल
New Delhi, Delhi:15 अगस्त आने वाला है... हर घर तिरंगा अभियान फिर से जोर पकड़ रहा है... बाजारों में तिरंगे बिक रहे हैं... लोग अपने घरों, दुकानों और वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन क्या हम सिर्फ तिरंगा फहराना जानते हैं... या उसका सम्मान करना भी? ज़ी मीडिया की यह रिपोर्ट आपको झकझोर देगी। देश में आजादी के महापर्व की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। हर गली, हर मोहल्ले और हर बाजार में देशभक्ति का माहौल बनने लगा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत लाखों लोग अपने घरों और वाहनों पर तिरंगा फहराएंगे। लेकिन इस उत्साह के बीच एक ऐसा सच भी है, जो हर देशभक्त को सोचने पर मजबूर कर देगा। ये तस्वीरें उन राष्ट्रीय ध्वजों की हैं जो पिछले राष्ट्रीय पर्वों के बाद आज तक खंभों, चौराहों और गलियों में फटे, मैले और बदहाल हालत में लटके हुए हैं। कहीं तिरंगा बारिश और धूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है, तो कहीं जमीन पर गिरकर अपमानित हो रहा है। लेकिन जिम्मेदार विभाग, जनप्रतिनिधि और आम लोग... सभी की नजरें मानो इन पर पड़ना ही बंद हो गई हैं। जिस तिरंगे की शान बचाने के लिए हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए, आज वही राष्ट्रीय ध्वज कई जगह केवल सजावट का सामान बनकर रह गया है। स्वतंत्रता दिवस के बाद उसका सम्मान और रखरखाव शायद ही किसी की प्राथमिकता बनता है। भारतीय ध्वज संहिता साफ कहती है कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है। क्षतिग्रस्त या फटे हुए तिरंगे को सार्वजनिक रूप से नहीं फहराया जा सकता और उसका सम्मानजनक तरीके से निस्तारण किया जाना चाहिए। लेकिन जमीनी हकीकत कई जगह इससे बिल्कुल उलट दिखाई देती है। ज़ी मीडिया सभी देशवासियों से अपील करता है कि इस स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को केवल उत्सव की सजावट न बनाएं। राष्ट्रीय ध्वज हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान है। उसे पूरे सम्मान के साथ फहराएं और पर्व समाप्त होने के बाद भी उसकी गरिमा बनाए रखें। क्योंकि तिरंगे का सम्मान ही सच्ची देशभक्ति की सबसे बड़ी पहचान है।0
0
Report
इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026: योगी समेत मंत्रियों की उपस्थिति 11-13 अगस्त
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 11 से 13 अगस्त तक इंडिया एक्सपो मार्ट में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का आयोजन होगा, जिससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 अगस्त को कई अन्य मंत्री सहित शामिल हो सकते हैं; उसी को लेकर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 और वीवीआईपी मूवमेंट की तैयारियों को लेकर एक बैठक की। इस बैठक में पुलिस अधिकारियों सहित और अन्य सभी भागों के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे; जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समय से और सही तरीके से सभी तैयारियां पूरे करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं अतिथि प्रबंधन पर विशेष जोर देने के लिए कहा गया। बैठक में तीनों दिवस के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पहले दिन यानी 11 अगस्त को प्रदर्शनी का शुभारंभ तथा बायोएनर्जी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर तकनीकी एवं नीतिगत सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को सम्मेलन के दूसरे दिन सीईओ राउंडटेबल, राज्य सरकारों के विशेष सत्र, निवेश एवं उद्योग सहयोग, ग्रीन हाइड्रोजन, कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी), एथेनॉल, बायोडीजल, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ.), वेस्ट-टू-एनर्जी, बायोमास, कार्बन मार्केट, वित्तपोषण तथा नवीन तकनीकों से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में अत्याधुनिक तकनीकों एवं नवाचारों का प्रदर्शन भी जारी रहेगा। बैठक में बताया गया कि इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी (आईएफजीई) एवं एमएम एक्टिव साई-टेक कम्युनिकेशंस द्वारा उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का उद्देश्य "लो कार्बन वर्ल्ड के लिए बायोएनर्जी समाधानों को आगे बढ़ाना" विषय पर वैश्विक स्तर पर विचार-विमर्श एवं तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना है। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि एक्सपो में 25 से अधिक सम्मेलन सत्र आयोजित होंगे, जिनमें 120 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय वक्ता, 150 से अधिक प्रदर्शक, 1,000 से अधिक प्रतिनिधि तथा 15,000 से अधिक व्यावसायिक आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन के दौरान कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी), एथेनॉल, बायोडीजल, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ), ग्रीन हाइड्रोजन, वेस्ट-टू-एनर्जी, बायोमास, बायो-मोबिलिटी, कार्बन मार्केट, कार्बन कैप्चर, यूटिलизниशन एंड स्टोरेज (सीसीयूएस) सहित बायोएनर्जी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
आसनसोल में मिनीबस चालक पर बाइक सवार का हमला CCTV वीडियो वायरल
Asansol, West Bengal:চলন্ত বাস থামিয়ে এক মিনিবাস চালকের ওপর মটর সাইকেল আরোহীর হামলার ঘটনার সিসিটিভি ফুটেজ ভাইরাল। এই ঘটনায় চাঞ্চল্য ছড়ালো আসানসোলের দেন্দুয়া-কল্যাণেশ্বরী রোডে। দেন্দুয়া হাসপাতালের কাছের ঘটে। মাইথন থেকে আসানসোলগামী একটি মিনিবাসকে মোটরসাইকেলে আসা যুবকদের জোরপূর্বক দাঁড় করায়। বাসের খালাসির অভিযোগ, গাড়ি থামতেই চালককে বেপরোয়া মারধর করে চম্পট দেয়। খবর পেয়েই ঘটনাস্থলে পৌঁছায় স্থানীয় কল্যাণেশ্বরী ফাঁড়ির পুলিশ। গুরুতর আহত অবস্থায় চালককে উদ্ধার করে পিঠাকিয়ারি হাসপাতালে ভর্তি করানো হয়।।0
0
Report
बेगूसराय सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत, परिजनों में कोहराम
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बताते चले बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के खराहट गांव निवासी काली चरण प्रसाद के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, अजय कुमार सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना परिजनों ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया।फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बाइट परिजन0
0
Report
जालौन में किशोरी से छेड़खानी मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में किशोरी से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के दर्ज मामले में फरार रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल, पकड़े गए आरोपी ने किशोरी से छेड़खानी की घटना को दिया था अंजाम, जालौन की कोंच कोतवाली पुलिस ने पंचानन चौराहे के पास जालौन रोड से की गिरफ्तारी。0
0
Report
Advertisement
