icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
123401
Chander Shekhar Chander Shekhar Follow9 Jul 2024, 10:15 am

रेवाड़ी के पंजाबी मार्केट में व्यापारियों की समस्या सुनने पहुंचे पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव

Rewari, Haryana:

पिछले चार-पांच दिनों से रेवाड़ी शहर की पंजाबी मार्केट आधे से ज्यादा बंद है। सीवरेज के कारण दो दुकानों की दीवारें जमीन में धंस गईं जिससे आसपास की दुकानों को प्रशासन ने बंद करवा दिया। बड़ा हादसा होने के डर से यह कदम उठाया गया। चार-पांच दिन बीत जाने के बावजूद बाजार खुलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं जिससे व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तीन दिन से बिजली गुल: 150 घरों में गर्मी से लोग परेशान, अनशन-रोड जाम

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के माधौगढ़ नगर के चितौरा रोड पर पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण करीब 150 घरों के लोग भीषण गर्मी और उमस से बेहाल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर फुंक जाने के बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि बिजली समस्या को लेकर विद्युत विभाग के एसडीओ से संपर्क किया गया था। उन्होंने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली न होने से पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में लगातार तीन दिन तक बिजली न आने से बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है। एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अनशन करेंगे और सड़क जाम करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने और जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की बात कही है। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

बाराबंकी में सरयू का जलस्तर 70 सेमी ऊपर, ग्रामीण पलायन के लिए मजबूर

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में सरयू का रौद्र रूप, लाल निशान से 70 सेमी ऊपर पहुंचा जलस्तर, पलायन को मजबूर ग्रामीण नेपाल से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी के बाद सरयू नदी ने एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है और करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। रामनगर, रामसनेहीघाट और सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ और कटान की चपेट में हैं। हालात बिगड़ने पर ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। सबसे भयावह स्थिति हेतमापुर में है, जहां सरयू की तेज धार अब आबादी और धार्मिक स्थलों तक पहुंच गई है। बाबा नारायण दास महाराज की तपोस्थली स्थित मंदिर कटान के मुहाने पर पहुंच गया है। मंदिर को बचाने के लिए बाढ़ खंड और तहसील प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन तेज बहाव के सामने बचाव कार्य चुनौती बना हुआ है। हाल की रिपोर्टों के अनुसार हेतमापुर में नदी की कटान से कई मकान और एक पुरानी मस्जिद भी नदी में समा चुकी है। नदी के पानी ने पशु चिकित्सालय को भी घेर लिया है। ग्रामीणों को अब पशुओं के इलाज और सरकारी पशु चिकित्सा सेवाओं को लेकर चिंता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कटान रोकने के लिए किए जा रहे इंतजाम तेज धारा के सामने टिक नहीं पा रहे हैं। कई जगह खेत और जमीन नदी में समा चुके हैं, जबकि प्रभावित परिवार सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। सुंदरनगर, बेलहारी, बलाईपुर, बाबापुरवा, ललपुरवा, कोड़री और सरसंडा समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। हजारों बीघा कृषि भूमि कटान की भेंट चढ़ने और करीब 50 घरों के प्रभावित होने से ग्रामीणों के सामने सुरक्षित आशियाने की चिंता खड़ी हो गई है। कई परिवार अपने मकान खुद तोड़कर ईंट और घरेलू सामान निकालने में जुटे हैं। सरयू का बढ़ता जलस्तर तपेसिपाह गांव के लिए भी संकट बढ़ा रहा है। गांव को बाढ़ के पानी ने चारों ओर से घेर लिया है। संजय सेतु से रेलवे ब्रिज तक कई पिलर पानी में डूबे हैं। नदी के बढ़ते तेवर से ग्रामीणों में दहशत है और कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थान तलाशने को मजबूर हैं। अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि मंदिर और आबादी को बचाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और जिला प्रशासन पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है。
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी में 308 पहियों वाले महा ट्रक की धूम, लोग सेल्फी के दीवाने

JPJai Pal2m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी में बाहुबली ट्रक की एंट्री! 308 पहियों वाला विशालकाय महा-ट्रक पहुंचा वाराणसी। अद्भुत नजारा देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़. डाफी टोल प्लाजा पर रोका गया ट्रक! विशाल आकार के कारण सड़क के साइनबोर्ड और पोल हटाकर बनाया गया वैकल्पिक रास्ता. देखने के लिए लोगों में भारी कौतूहल! 100 किलोमीटर दूर से पहुंचे लोग, सड़क पर सेल्फी, वीडियो और रील्स बनाने की लगी होड़. 200 टन वजनी भारी-भरकम मशीन, बेल्जियम से आई है विशालकाय मशीन 200 टन से ज्यादा वजनी इंडस्ट्रियल बॉयलर/रिएक्टर वेसल को ले जा रहा है यह महा-ट्रेलर. चीनी मिल और एथेनॉल प्लांट में होगी तैनाती! उत्तर प्रदेश के लखीमपुर स्थित चीनी मिल में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए मंगाया गया है उपकरण. समुद्र से सड़क तक की महा-यात्रा! बेल्जियम से समुद्री रास्ते ओडिशा के पारादीप पोर्ट पहुंचा; फिर 5 महीने में ओडिशा, झारखंड, बिहार होते हुए पहुंचा यूपी. वाराणसी में सबसे बड़ी चुनौती! ट्रक की ऊंचाई और चौड़ाई के कारण रास्ते में पड़ने वाले 3 फुट ओवर ब्रिज के हिस्से अस्थायी रूप से हटाए जाएंगे. 24 घंटे में सिर्फ 8-10 किलोमीटर का सफर! भारी वजन, पुलों की लोड क्षमता, तीखे मोड़ और हाईटेंशन बिजली तारों के कारण बेहद धीमी गति से चल रहा काफिला. ट्रक ही बना कर्मचारियों का घर: 40 लोगों की क्रू टीम साथ! इंजीनियरों व ड्राइवरों का खाना-पीना और सोना ट्रक पर ही; 14 गाड़ियों का काफिला कर रहा एस्कॉर्ट. एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम रास्ते को क्लियर कराने और जाम से बचाने में लगातार जुटी. WKT - वायरल ट्रक को दिखाते हुए एवं इकट्ठा हुई भीड़ में लोगों से बातचीत करते हुए.
0
0
Report

इटावा में रिटायर्ड दरोगा के साथ गैस एजेंसी दिखाकर 10 लाख ठगी

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में फर्जी विज्ञापन दिखाकर गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर करीब 10 लाख की ठगी; न्यायालय के आदेश पर मुकदमा हुआ दर्ज पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. इटावा जनपद के थाना भरथना इलाके के अंतर्गत राजगंज मोहल्ले के रहने वाले रिटायर्ड दरोगा श्रीकृष्ण तिवारी से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. इस पूरे मामले में पीड़ित रिटायर्ड दरोगा ने न्यायालय के आदेश पर थाना भरथना में मुकदमा दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित के पास मौजूद जमीन को लेकर कुछ लोग उनके संपर्क में आए और फर्जी विज्ञापन दिखाकर गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर करीब 10 लाख रुपए ठगी कर लिए. एजेंसी नहीं मिली तो पीड़ित द्वारा कई बार संपर्क किया गया लेकिन फोन नहीं उठा और संतोषजनक जवाब नहीं मिला. जिसके बाद पीड़ित को लगा कि ठगी हो गई है. तभी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच में जुटी है. पीड़ित ने बताया कि उनकी दो बेटियों की शादी जनवरी और जून के माह में होनी है जिससे रुपए वापस न मिलने से परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 6 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी. इटावा के एसएसपी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर एक मुकदमा थाना भरथना में पंजीकृत किया गया है. आरोपी द्वारा फर्जी विज्ञापन दिखाकर गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर करीब 10 लाख रुपए की ठगी के बारे में बताया गया. विवेचना की जा रही है. जो भी साक्ष्य आएंगे उसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

मेरठ राज ज्वैलर्स: 400 ग्राम सोने की चोरी 48 घंटे में सुलझी, 2 गिरफ्तार

मेरठ: राज ज्वैलर्स में 400 ग्राम सोने की चोरी का 48 घंटे में खुलासा, पश्चिम बंगाल से 2 गिरफ्तार मेरठ। थाना सदर बाजार पुलिस ने राज ज्वैलर्स में हुई सोने की ज्वैलरी चोरी का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हुगली से 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 382 ग्राम ज्वेलरी बरामद की है。 दरअसल 25 सितंबर की रात सदर बाजार क्षेत्र में राज ज्वैलर्स के द्वितीय तल का शटर और सरिया काटकर प्लास्टर और मोम में जड़ी करीब 400 ग्राम सोने की ज्वैलरी चोरी हो गई थी। पीड़ित एसके अजीजू की तहरीर पर थाना सदर बाजार पर मुकदमा दर्ज किया गया था。 SSP मेरठ के निर्देश पर SP सिटी और CO कैंट के पर्यवेक्षण में 3 टीमें गठित की गईं। टीमों ने सीसीटीवी, सर्विलांस और स्वॉट टीम की मदद से आरोपियों की पहचान की。 पूछताछ में आरोपी विश्वनाथ पाथर उर्फ छोटो और साहिल मंडल दोनों निवासी ग्राम कोलाबुकुर, थाना ताइकेस्वर, जनपद हुगली, पश्चिम बंगाल के रूप में सामने आए। लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम हुगली पहुंची और मिर्जानगर गांव के पास से दोनों को दबोच लिया。 चोरी की साजिश कैसे रची - पूछताछ में विश्वनाथ ने बताया कि वह पहले मेरठ में राज ज्वैलर्स की बिल्डिंग में ही हैदर की दुकान पर सर्राफा कारीगर था, इसलिए उसे दुकान की पूरी जानकारी थी। पैसे की जरूरत के चलते उसने चोरी का प्लान बनाया और अपने गांव के साहिल को शामिल किया। 19 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा पर वह बंगाल चला गया था। 24 सितंबर को साहिल हैदराबाद से और विश्वनाथ बंगाल से दिल्ली में मिले और रात में मेरठ आकर वारदात को अंजाम दिया。 साहिल ताला काटने के लिए ब्लेड साथ लाया था। वारदात के समय विश्वनाथ बाहर निगरानी करता रहा और साहिल अंदर घुसा, सीसीटीवी उपकरण हटाया और ज्वैलरी चोरी कर ली। इसके बाद दोनों गाजियाबाद से कालका मेल पकड़कर बंगाल भाग गए और सोने का कुछ हिस्सा गला भी दिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 196.300 ग्राम और 185.800 ग्राम कुल 382.100 ग्राम सोने की ज्वैलरी बरामद की है। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर मेरठ लाया गया है और आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ में SUV गैंग गिरफ्तार: पांच जिलों में चोरी का खुलासा, 2 घायल

Azamgarh, Uttar Pradesh:एसयूवी से रेकी, रात में घरों में घुसकर मशीन से काटते थे ताले, पांच जिलों में चोरी का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर घायल, दो तमंचे, पांच कारतूस और 15,250 रुपये बरामद, दो की तलाश जारी। anchor तक जानकारी नहीं। साक्ष्यों के आधार पर तहबरपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास दो तमंचे, 5 खोखा व जिंदा कारतूस और 15,250 रुपये नकद बरामद हुए हैं। गिरोह SUV खड़ी कर गांवों में रेकी कर चोरी करता था और रात में घरों के भीतर घुस कर ताले काटते थे। चोरी का माल बेचकर पैसा बांट लिया जाता था। आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर, बलिया, जौनपुर और अंबेडकरनगर में भी घटनाएं सामने आईं। पहले भी 20 अगस्त को अहरौला और तहबरपुर में मुठभेड़ों में गिरोह के सदस्य गिरफ्तार हुए थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

4 नवंबर को बुचावास पहुँचेगी 'हम भारत के लोग' यात्रा

Churu, Rajasthan:हम भारत के लोग’ संदेश के साथ निकाली जा रही यात्रा आगामी 4 नवंबर को चूरू जिले के गांव बुचावास पहुंचेगी। यात्रा के आगमन को लेकर मंगलवार शाम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुचावास में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 4 नवंबर को यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम को लेकर मनोज जांगिड़ ने बताया कि यात्रा के दौरान लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लोक नृत्य सहित पारंपरिक वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में युवाओं और नई पीढ़ी को भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीण संस्कृति एवं परंपराओं से युवा परिचित हो सकें। वहीं एडवोकेट गायत्री पूनिया ने बताया कि कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएंगी। महिलाएं कबड्डी के मैदान में उतरकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति, महिला सहभागिता और खेल भावना को एक साथ मंच देने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में यात्रा के स्वागत, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी तथा ग्रामीणों की सहभागिता को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान मनोज जांगिड़, एडवोकेट गायत्री पूनिया, रामकिशन सुथार, सूबेदार महावीर प्रसाद दुगड़ सहित अनेक ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report

दिल्ली मंत्री का दावा: AAP विधायक सरकारी कर्मियों के साथ मारपीट कर रहे हैं

Noida, Uttar Pradesh:तिलक नगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने पर दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, "...उनके (AAP) विधायकों द्वारा सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट की खबरें आती रहती हैं... मैं वहां अपने इंजीनियर के साथ था, और वे अपने गुंडों के साथ आए और बदतमीजी करने लगे। मैं अरविंद केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि जब आप ऐसी जगहों का दौरा करते हैं, तो हमारे पंजाब में युवा लड़कियों के साथ मारपीट हो रही है—इसलिए कृपया उनके बारे में भी कुछ कहें... आप अपने गुंडों को 'जेन-Z' कहते हैं, और यह सही नहीं है। अगर आप हमारे किसी काम में बाधा डालते हैं और हमें काम करने से रोकते हैं, तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top