123401
रेवाड़ी में 30 हजार रिश्वत लेते ईएसआई त्रिदेव साथ के साथ हुए गिरफ्तार
Rasooli, Haryana:रेवाड़ी विजिलेंस ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ईएसआई त्रिदेव को गिरफ्तार किया। उनके साथी ईएसआई मनोज को भी पकड़ा गया। यह रिश्वत एक पटाखा व्यापारी के मुकदमे से संबंधित थी। पिछले साल दर्ज हुए इस मामले में व्यापारी के भाई से 40 हजार की डील हुई थी, जिसमें से 10 हजार पहले ही दिए जा चुके थे। विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि मनोज को निर्दोष माना जा रहा है, क्योंकि उसे पैसों के लेन-देन की जानकारी नहीं थी। दोनों आरोपी रामपुरा थाने में तैनात थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रेलवे लाइन के गड्ढे में डूबे दो किशोर, मौत
Uska Khurd, Uttar Pradesh:रेलवे लाइन के गड्ढे में डूबे, मौत संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के कुसौना खुर्द में रेलवे लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कुसौना खुर्द निवासी प्रभास उम्र करीब 7 वर्ष और कुनाल उम्र करीब 9 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों बच्चे ग्राम कुसौना खुर्द और ग्राम परसा पांडे के बीच बन रही नई रेलवे लाइन के किनारे खोदे गए गड्ढे के पास शाम को शौच करने गए थे। इसी दौरान वे फिसलकर पानी में डूब गए। ग्रामीणों को जब मामले की जानकारी हुई तो तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी मेंहदावल ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की विधिक कार्यवाई में जुटी है।0
0
Report
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: अभिषेक बंटी ने नामांकन वापस ले लिया, बीजेपी में हड़कम्प
Patna, Bihar:बांकीपुर विधान सभा सीट पर उपचुनाव के दंगल के बीच एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ 'अभिषेक बंटी' ने चुनावी मैदान से पीछे हटते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया है। इस अचानक आए फैसले के बाद से न सिर्फ पार्टी के भीतर बल्कि पूरे इलाके के राजनीतिक गलियारे में भारी हलचल मच गई। अब आपको बताते हैं पर्दे के पीछे की वह कहानी जिसके बाद ही घोषित और नामांकन दाखिल कर चुके उम्मीदवार अभिषेक बंटी ने उम्मीदवारी वापस लेने का ऐलान किया। सूत्रों के अनुसार अभिषेक बंटी के नामांकन वापस के पीछे नॉमिनेशन पर्चा है जिसमे गलत जानकारी अभिषेक बंटी के द्वारा दी गयी थी और सूत्र बताते है कि नामांकन पर्चा की कॉपी जब बीजेपी मुख्यालय को मिली तो हड़कम्प मच गया और नामांकन खारिज होने की संभावना जताई जाने लगी। ऐसे में बीजेपी प्रदेश मुख्यालय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बात पहुंचाई उसके बाद बीजेपी ने अभिषेक बंटी को नामांकन वापसी की घोषणा के लिए कहा और आनन फानन में अभिषेक बंटी ने उम्मीदवारी छोड़ने की घोषणा की और आरएसएस कैडर के नीरज कुमार सिन्हा की उम्मीदवारी तय की गई।0
0
Report
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ का कंकाल मिलने से हलचल, जाँच तेज
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ ट tiger रिजर्व में बाघ का कंकाल मिला है। घटना टाइगर रिजर्व के परिसर ताला के अंतर्गत मझखेता बीट की है जहाँ गश्ती दल को मांसाहारी वन्यप्राणी के कंकाल मिलने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पार्क के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाँच शुरू की गई। क्षेत्र संचालक टाइगर रिजर्व ने बताया है कि डॉग स्क्वाड द्वारा सर्च कराया गया और मेटल डिटेक्टर से भी कंकाल की जांच की गई। वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निरी inspection के बाद प्रथम दृष्टया कहा गया कि बाघ का कंकाल हो सकता है।0
0
Report
Advertisement
NGT bans sports activities at three stadiums, including Jaipur; orders groundwater conservation measures
Jaipur, Rajasthan:NGT ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम समेत 3 क्रिकेट स्टेडियम पर खेल गतिविधियों पर रोक लगाई. शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर, डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई स्टेडियम में भी रोक लगाई है. क्रिकेट स्टेडियमों के रखरखाव में भूजल के उपयोग, एसटीपी ट्रीटेड वाटर के उपयोग, वर्षा जल संचयन, पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन न करने पर रोक लगाई है. केंद्रीय भूजल प्राधिकरण, एनजीटी ने बार-बार नोटिस दिया, लेकिन स्टेडियम ने जरूरी जानकारी, अनुपालन रिपोर्ट नहीं भेजी. मामला क्रिकेट स्टेडियमों के रखरखाव में भूजल के उपयोग, उपचारित सीवेज जल (एसटीपी ट्रीटेड वाटर) के उपयोग, वर्षा जल संचयन, भूजल संरक्षण संबंधी पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से संबंधित है. आदेश दिया गया कि तीनों स्टेडियम अगली सुनवाई तक पूर्व अनुमति के बिना किसी भी खेल गतिविधि का आयोजन नहीं करेंगे. अधिकारियों ने कहा कि भूजल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है इसलिए स्टेडियमों द्वारा भूजल के स्थान पर उपचारित एसटीपी जल के उपयोग, वर्षा जल संचयन, पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है. CGWA को प्राप्त अनुपालन रिपोर्ट के आधार पर अद्यतन विवरण तैयार करने की अनुमति भी प्रदान की गई है. मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी. नोट—सवाई मानसिंह स्टेडियम, एनजीटी के फाइल शॉट्स के साथ खबर को चलाए।0
0
Report
NGT halted game activities in 3 stadiums including Jaipur; order for water conservation
Jaipur, Rajasthan:NGT ने SMS समेत 3 स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर रोक लगाई,बार बार नोटिस थमाए गए,फिर भी रिपोर्ट नहीं भेजी आशीष चौहान, जयपुर-NGT ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम समेत 3 क्रिकेट स्टेडियम पर खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी.शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर,डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई स्टेडियम में भी रोक लगाई है.क्रिकेट स्टेडियमों के रखरखाव में भूजल के उपयोग,एसटीपी ट्रीटेड वाटर के उपयोग, वर्षा जल संचयन,पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन न करने पर रोक लगाई है.केंद्रीय भूजल प्राधिकरण,एनजीटी ने बार-बार नोटिस दिया,लेकिन स्टेडियम ने जरूरी जानकारी,अनुपालन रिपोर्ट नहीं भेजी. मामला क्रिकेट स्टेडियमों के रखरखाव में भूजल के उपयोग, उपचारित सीवेज जल (एसटीपी ट्रीटेड वाटर) के उपयोग, वर्षा जल संचयन,भूजल संरक्षण संबंधी पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से संबंधित है.अधिकरण ने पाया कि केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (CGWA), एनजीटी द्वारा बार-बार नोटिस एवं अवसर दिए जाने के बावजूद तीन स्टेडियमों ने आवश्यक जानकारी , अनुपालन रिपोर्ट नहीं दी.इन परिस्थितियों में एनजीटी ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए निर्देश दिया कि तीनों स्टेडियम अगली सुनवाई तक अधिकरण की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी खेल गतिविधि का आयोजन नहीं करेंगे. अधिकरण ने अपने आदेश में कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते जल संकट को देखते हुए भूजल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है. इसलिए स्टेडियमों द्वारा भूजल के स्थान पर उपचारित एसटीपी जल के उपयोग,वर्षा जल संचयन,पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है.अधिकरण ने केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (CGWA) को प्राप्त अनुपालन रिपोर्ट के आधार पर अद्यतन समेकित विवरण तैयार करने की अनुमति भी प्रदान की है.मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी.0
0
Report
बांसवाड़ा में डूबने से मौत: क्या पुलिस जांच में हत्या की आशंका?
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा शहर के तिरुपति नगर के सन्मति कालोनी के देवराज राठौड़ पुत्र अमर सिंह राठौड़ स्कूल गया था, वापीस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, देवराज के साथ दो दोस्त ने, बताया कि वो तीनों नहाने गए थे उस दौरान देवराज डूब गया जिसकी जानकारी के बाद आज सुबह से SDRF टिम ने रेस्क्यू अभियान चलाया तो शाम को करीब को युवक का शव पानी में मिला ,शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल मोर्चरी घर रखवाया वही मेडिकल बोर्ड की टिम गठित कर शव का पीएम करवाया, मृतक की मां ने बेटे की हत्या की आश्का जताई है, फिलहाल पुलिस ने शव का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया, वही परिजनों की आश्का पर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, युवक की पानी में डूबने से मौत हुई या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश है पूरे मामले में DYSP मनीष चारण ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि मामले को जांच कर अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।शव का पीएम करवाकर कोतवाली सीआई बुद्धराम बिश्नोई ने पुलिस जाप्ते के साथ शव परिजनों के साथ घर पहुंचाया है। वीओ - परिजन और पुलिस बाइट - बुद्धराम बिश्नोई सीआई - कोतवाली थाना0
0
Report
Advertisement
तिजारा में आकाशीय बिजली गिराने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के तिजारा में बारिश के बीच चलती बाइक पर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तिजारा क्षेत्र के भिन्डूसी के रामनगर गांव जाने वाले मार्ग की है। पाटन अहीर निवासी पंकज सेन और खरोला निवासी दिनेश सिंह गुर्जर बाइक से रामनगर गांव जा रहे थे; रास्ते में हल्की बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली उनकी चलती बाइक पर आ गिरी। बिजली गिरते ही दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जरौली थाना पुलिस के थाना अधिकारी हनुमान यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल तिजारा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पंकज सेन को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिनेश सिंह गुर्जर का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।0
0
Report
राजस्थान में 80 हजार वन मित्र: महिलाओं सहित सभी ग्राम पंचायतों में साझेदारी के दिन
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान की पंचायतों में 80 हजार वन मित्र लगेंगे, हर ग्राम पंचायत में 7, दो महिलाओं का चयन जरूरी जयपुर-पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है. जनभागीदारी को जोड़ने के लिए अब हर पंचायत में 7 वन मित्र बनाए जाएंगे. इनमें से दो महिलाएं जरूरी होंगे.. आखिरकार वन मित्रों को पर्यावरण की दिशा में क्या रोल होगा.. देखिए इस रिपोर्ट में ! 11 हजार से ज्यादा पंचायतों में लगेंगे वन मित्र- राज्य सरकार ने वन पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. वन विभाग ने राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम सात 'वन मित्र' पंजीकृत करने के निर्देश जारी किए हैं. इनमें न्यूनतम दो महिलाओं का चयन अनिवार्य होगा. इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार ने सभी मुख्य वन संरक्षकों को आदेश जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. राजस्थान में 11,341 ग्राम पंचायत है. हर पंचायत में करीब 7 ग्राम पंचायतें है. यानी करीब 80 हजार वन मित्र लगाए जाएंगे, जिसमें से करीब 22 हजार महिला वन मित्र होगी. ये काम होगा वन मित्रों का- आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा में 'वन मित्र' योजना लागू करने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति समीक्षा बैठक में योजना को तेजी से लागू करने के निर्देश दिए गए, जिसके बाद अब सभी ग्राम पंचायतों में वन मित्रों के चयन और पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वन मित्र अपने-अपने क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने, जनसहभागिता बढ़ाने और विभागीय गतिविधियों में सहयोग की भूमिका निभाएंगे. इनका चयन एक वर्ष की अवधि के लिए किया जाएगा. आवेदन के लिए ये प्रारूप- वन विभाग ने वन मित्र बनने के इच्छुक लोगों के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप भी जारी किया है. आवेदन में अभ्यर्थी को अपना नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, ग्राम पंचायत का विवरण, पर्यावरण वन संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी देनी होगी. आवेदनकर्ता को यह शपथ पत्र भी देना होगा कि वन मित्र के रूप में चयन होने पर वह वन विभाग या राज्य सरकार पर किसी प्रकार का वित्तीय दावा नहीं करेगा. साथ ही यह भी घोषित करना होगा कि वह वन, वन्यजीव से जुड़े किसी अपराध या अन्य आपराधिक मामले में लिप्त नहीं रहा है.0
0
Report
बांसवाड़ा में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, छह घायल; पुलिस ने मामला दर्ज किया
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा दानपुर थाना क्षेत्र के कटुंबी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया गया, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में हुक्मचंद पुत्र मंगल, मंजू पुत्री हुक्मचंद, गुलशन पुत्र हुक्मचंद, रंगली पत्नी हुक्मचंद, हकी पत्नी दीपा तथा रमी पत्नी हकरू शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष ने रमेश पुत्र लालू, हरदू पुत्र लालू, लोकेश पुत्र हरदू, निलेश पुत्र रमेश और नितेश पुत्र रमेश पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही दानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
अबोहर नगर निगम चुनाव में भाजपा 28 सदस्य के बावजूद AAP मेयर घोषित
Fazilka, Punjab:ਅਬੋਹਰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਹੰਗਾਮਾ ਹੋ ਗਿਆ । ਭਾਜਪਾ ਕੋਲ 28 ਮੈਂਬਰ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਮੇਅਰ ਘੋਸ਼ਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ । ਡੀਸੀ ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌर ਖੁਦ ਇਸ ਮੌਕੇ ਚੋਣ ਕਰਵਾਉਣ ਪਹੁੰਚੇ ਸਨ। ਦੱਸ ਦੇਈਏ ਕਿ ਆਪ ਕੋਲ 20 ਮੈਂਬਰ ਹਨ ਜਦਕਿ ਅਬੋਹਰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਕੁਲ 50 ਵਾਰਡ ਹਨ । 1 ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ 1 ਅਜ਼ਾਦ ਉਮੀਦਵਾਰ ਹੈ। ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਕੋਲ 28 ਮੈਂਬਰ ਹਨ । ਵਿਧਾਇਕ ਸੰਦੀਪ ਜਾਖੜ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਭਾਜਪਾ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਡੀਸੀ ਦੀ ਗੱਡੀ ਘੇਰ ਲਈ ਅਤੇ ਓਹਨਾ ਨੂ ਨਿਗਮ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲਣ ਦਿੱਤਾ । ਅਬੋਹਰ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਸੰਦੀਪ ਜਾਖੜ ਨੇ ਅੱਜ ਦੀ ਮੇਅਰ ਚੋਣ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪ੍ਰੋਸਿਡਿੰਗ ਰਜਿਸਟਰ ਮੀਡੀਆ ਸਾਹਮਣੇ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ । ਤੇ ਕਿਹਾ ਸਿਰਫ ਜੇਤੂ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਹਾਜਰੀ ਦੇ ਹਸਤਾਖਰ ਹੀ ਹੋਏ ਨੇ । ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਰਜਿਸਟਰ ਵਿਚ ਨਹੀਂ ਲਿਖਿਆ ਕਿ ਕੌਣ ਮੇਅਰ ਬਣਿਆ ਜਾਂ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ । ਸੰਦੀਪ ਜਾਖੜ ਨੇ ਮੁੜ ਚੋਣ ਦੀ ਮੰਗ ਰੱਖੀ ਹੈ。0
0
Report
अंबाला में लगातार बारिश से जलभराव, लोग सुरक्षित स्थानों को पलायन कर रहे
Noida, Uttar Pradesh:अंबाला(हरियाणा): लगातार बारिश और टंगरी नदी में जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। लोग घर खाली करके सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए मजबूर हैं।0
0
Report
महाराष्ट्र में UCC को लेकर 11 सदस्यीय कमेटी बना, विपक्ष ने विरोध जताया
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र में UCC की तैयारी - 11 सदस्यीय कमेटी बनी, रजा एकेडमी का विरोध महाराष्ट्र सरकार ने Uniform Civil Code यानी समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा कदम उठाया है। विधानसभा में 11 लोगों की कमेटी बनाई गई है जो UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी। कमेटी में कौन-कौन? इस कमेटी में रिटायर्ड जज और सोशल एक्टिविस्ट को रखा गया है। कमेटी का काम महाराष्ट्र के लिए UCC का ड्राफ्ट बनाकर सरकार को देना है। विरोध में कौन? रजा एकेडमी के सदर सईद नूरी ने UCC को हर मजहब के लिए हानिकारक बताया। उन्होंने कहा: "ये कानून आदिवासी, दलित, ईसाई, जैन, बौद्ध - सबके लिए नुकसानदायक है। ये संविधान के खिलाफ है." सईद नूरी ने ये भी बताया कि इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। अब सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला देता है, ये देखना होगा。 अब आगे क्या? 11 सदस्यीय कमेटी ड्राफ्ट बनाएगी। उसके बाद इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने की वजह से आगे की प्रक्रिया पर सबकी नजर है。0
0
Report
Advertisement
उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे का भूमिपूजन, नागदा में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे का भूमिपूजन, नागदा को केंद्रीय विद्यालय की भी सौगात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा में हाईवे परियोजना की रखी आधारशila, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधरोपण... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नागदा दौरे के दौरान उज्जैन और रतलाम जिले के लिए कई बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने करीब ₹5017 करोड़ की लागत से बनने वाले उज्जैन-जावरा 4 लेन ग्रीनफील्ड हाईवे का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही नागदा में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ किया और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। नागदा के ऋणमुक्तेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उज्जैन-जावरा 4 लेन ग्रीनफील्ड हाईवे का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, विधायक चिंतामण मालवीय सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमपीआरडीसी) द्वारा करीब 98.73 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड हाईवे का निर्माण कराया जाएगा। लगभग ₹5017 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना उज्जैन के मंगरोला गांव से शुरू होकर जावरा तक जाएगी और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी देगी। यह हाईवे हाइब्रिड एन्युटी मोड (HAM) पर बनाया जाएगा। इससे उज्जैन और रतलाम जिले को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, यात्रा का समय कम होगा और सिंहस्थ-2028 के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन भी आसान होगा। साथ ही उद्योग, व्यापार, कृषि और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को भी गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदिर परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने नागदा को केंद्रीय विद्यालय की सौगात देते हुए विद्यालय का शुभारंभ किया। पहले चरण में कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई शुरू होगी। प्रत्येक कक्षा में 40 विद्यार्थियों के हिसाब से कुल 200 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनमें 25 प्रतिशत सीटें शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत आरक्षित रहेंगी। प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 3 अगस्त से नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे और केंद्रीय विद्यालय जैसी परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई गति देंगी। बेहतर सड़क संपर्क, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे प्रयासों से मालवा क्षेत्र के विकास को मजबूती मिलेगी, वहीं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को भी बड़ा आधार मिलेगा। बाइट - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव0
0
Report
सहरसा में ड्यूटी के दौरान वर्दी न पहनने पर तीन पुलिस कर्मी निलंबित
Saharsa, Bihar:जहां ड्यूटी के दौरान वर्दी नहीं पहनने पर तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया. यह कार्रवाई कोसी रेंज के DIG कुमार आशीष ने की है. दरअसल कोसी रेंज के DIG कुमार आशीष सदर थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान थाने में बगैर वर्दी के ड्यूटी करने वाले एक जमदार और दो चौकीदार पर जब DIG की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिसकर्मियों से वर्दी नहीं पहनने का कारण पूछा, जिसके बाद उन पुलिसकर्मियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. जिसके बाद कोसी रेंज के DIG कुमार आशीष ने उन्हें निलंबित कर दिया, साथ ही उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को फूल वर्दी में रहने तथा थाना की व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. इसके अलावा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और कांडों के निष्पादन की समीक्षा की.0
0
Report
परबतसर में आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय demanding? प्रदर्शन, 15 जुलाई से आंदोलन की चेतावनी
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का गुस्सा सड़क पर उतर आया है। समय पर मानदेय न मिलने और अपनी अन्य मांगों को लेकर इन कार्मिकों ने आज जमकर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। आंगनबाड़ी कार्मिकों का आरोप है कि वे पूरी निष्ठा के साथ काम करते हैं, लेकिन उन्हें मानदेय समय पर नहीं मिलता। कई बार निवेदन के बाद भी उन्हें केवल कोरा आश्वासन ही मिला है। नाराज कार्यकर्ताओं ने आज परबतसर (शहरी और ग्रामीण) के समस्त कार्यालयों को बंद रखने का फैसला किया है। साथ ही 14 जुलाई तक मांगे पूरी न होने पर 15 जुलाई से काम ठप करने और सरकारी योजनाओं का पूर्ण बहिष्कार करने की चेतावनी दी है。0
0
Report
Advertisement
