icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
123401
Chander Shekhar Chander Shekhar Follow30 Jun 2024, 12:22 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दूसरे ग्रुप का ब्लड चढ़ाने पर बच्चे को हुआ कैंसर,कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों पर दर्ज हुआ मुकदमा

ZIZAHID IMAMFollow1m ago
Mau, Uttar Pradesh:मऊ शहर के कोतवाली थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों पर एससी/एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही क्षेत्राधिकारी सदर को जांच सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक शकुंतला देवी पत्नी संजय चौधरी जो डुमराव थाना सरायलखनसी की रहने वाली है।जिन्होंने आरोप लगाया है कि विवान चाइल्ड केयर के डॉक्टर विवेक सिंह द्वारा शारदा नारायण हॉस्पिटल के डॉक्टर संजय सिंह से O ब्लड ग्रुप के स्थान पर B ग्रुप का ब्लड लिया गया और पीड़िता के पोते अभिनव को चढ़ा दिया गया।जबकि बच्चे की तबियत ज़्यादा थी और उसका O ग्रुप का ब्लड था।जिससे हालत गंभीर होने पर लखनऊ में भर्ती कराया गया जहां पता चला कि गलत ब्लड चढ़ाने पर बच्चे को कैंसर हो गया है।वही पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टरों से मिलने गए तो जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया गया ।जिसके बाद पीड़िता ने विशेष न्यायालय एससी/एसटी में एप्लिकेशन के माध्यम से मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है और कोतवाली पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। हालांकि लापरवाही के चलते कोर्ट आदेश दिया है।
0
0
Report

जमशेदपुर में सलटेक्स विभाग द्वारा मुफ्त पंजीकरण कैंप, 25 नवम्बर तक खुला

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर झारखण्ड सरकार के निर्देश पर व्यापारीयों का सैलटेक्स विभाग मे मुफ्त निबंधन किया जा रहा है, जमशेदपुर सैलटेक्स विभाग कार्यालय के चौथे तल्ले पर कैम्प लगाया गया है, विभाग के एडिशनल कमिशनर ने जानकारी देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर इस पखवाड़ा का आयोजन किया गया है, उन्होंने बताया कि जिन भी व्यापारी का निबंधन सैलटेक्स विभाग मे नहीं हुआ है, वे सभी व्यापारी इस कैम्प का लाभ उठा सकते है, राज्य सरकार के निर्देश पर इस कैम्प को 25 नवंबर तक रोज सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक निबंधन होगा, जिन भी व्यापारी का निबंधन नहीं हुआ है, वे अपना निबंधन बिलकुल मुफ्त विभाग मे करवा सकते है, उन्होंने सभी व्यपारियों से अपील भी की है कि आप अपना निबंधन विभाग मे करवा ले और राज्य सरकार की इस पहल का लाभ उठाये।
0
0
Report

जालौन के सरकारी स्कूल चोरी: पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार, टैबलेट और उपकरण बरामद

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सरकारी स्कूल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरों के कब्जे से सरकारी स्कूल से चोरी किया गया टैबलेट, इनवर्टर और तीन स्टार्टर व 920 रुपए बरामद, आरोपियों के कब्जे से चोरी के उपकरण, 2 लोहे के पेंचकस, 1 हथौड़ी प्लास बरामद, पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी दर्ज है मुकदमें, पुलिस ने दोनों आरोपियों निहाल और पिंटू के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर भेजा जेल, कोंच कोतवाली पुलिस ने कूंड़ा मार्ग स्तिथ नहर पुलिया के पास से की गिरफ्तारी।
0
0
Report
Advertisement

अ Ajaypar बाबा के दावों से परिवार टूटने की आशंका, वीडियो वायरल

Chhatarpur, Madhya Pradesh:अब DNA कराए बिना पता चलेगा कि बच्चे का असली बाप कौन, अजयपार बाबा एक युवक को बताया वीडियो तेजी से वायरल - यह मध्य प्रदेश की छतरपुर के अजयपार बाबा हैं एक व्यक्ति से कह रहे हैं कि आपकी पत्नी ने जिस बेटे को जन्म दिया है वह आपका नहीं है... पत्नी का किसी ओर से चक्कर वह किसी और का बच्चा है ... यानी अब अब डीएनए करवाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि बाबा बताने लगे है... ये बाबा परिवार तोड़ेंगे...लोग इनके भरोसे खून खराबा करेंगे... जो ठीक से बोल नही सकता वो बता रहा है कि बच्चे का असली बाप कौन है... ये वही बाबा है जो कुछ दिन पहले सांप के छू वाले पर दहशत में अस्पताल में एडमिट हो गया था...
0
0
Report

द्वारका सेक्टर-6 मार्केट में छज्जे टूटने का खतरा, नागरिकों की सुरक्षा सवाल

New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका सेक्टर-6 की मार्केट को द्वारका की सबसे बड़ी मार्केट कहा जाता है। इस मार्केट में रोजाना हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। लेकिन इस मार्केट की मौजूदा हालत लोगों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। मार्केट की दुकानों के ऊपर बने छज्जे बेहद जर्जर हालत में हैं। कहीं छज्जों से सीमेंट और मसाला टूटकर नीचे गिर रहा है, तो कहीं छज्जों के अंदर लगा सरिया तक बाहर दिखाई देने लगा है। हालत इतनी खराब है कि यहां खरीदारी करने आने वाले लोगों के सिर पर हर वक्त खतरा मंडरा रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस मार्केट में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत हजारों लोग रोजाना आते हैं। ऐसे में अगर किसी छज्जे का बड़ा हिस्सा अचानक नीचे गिर गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
0
0
Report

बाराबंकी में लेखपाल के बेटों पर हमला, FIR दर्ज, पुलिस जांच जारी

Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में लेखपाल के बेटों पर हमले, मारपीट और फायरिंग का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक तरफ लेखपाल घनश्याम सिंह के बेटों पर हमला करने का आरोप है, तो दूसरी तरफ दूसरे पक्ष ने भी लेखपाल के बेटों पर मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच में जुटी है। दरअसल, पूरा मामला 15 नवंबर की रात का है। लेखपाल घनश्याम सिंह के बेटे अखंड प्रताप सिंह और सूरज सिंह पर हमले का आरोप लगा है। लेखपाल पक्ष का आरोप है कि पुराने मुकदमे में सुलह-समझौते को लेकर उन पर दबाव बनाया जा रहा था। जब सुलह करने से इनकार किया गया तो अभिनव तिवारी समेत कई लोगों ने उनके बेटों के साथ मारपीट की। लेखपाल पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उनकी कार में तोड़फोड़ की और फायरिंग भी की। लेखपाल का कहना था कि घटना के बाद कई दिनों तक पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी, जिसके चलते मामला सुर्खियों में आया। वहीं, इस पूरे मामले में दूसरे पक्ष ने भी पलटवार किया है। दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि जन्मदिन की पार्टी के बाद घर से निकले दुर्गेश पांडेय और अभिनव तिवारी के साथ लेखपाल के बेटों ने मारपीट की। दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज होने के बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बाराबंकी के कोतवाली नगर क्षेत्र का यह मामला दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में अंतरजनपदीय गिरोह के छह महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार, 5 चोरियों का खुलासा

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी करने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह में छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जो भीड़भाड़ वाले बाजारों और धार्मिक स्थलों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने सभी सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रॉबर्ट्सगंज और ओबरा की पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अभियान चला रही थी। इसी दौरान 17 नवंबर को रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सहिजन खुर्द स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर के पास बोलेरो सवार छह महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरोह के चोरी करने का तरीका सामने आया। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का पुरुष सदस्य किशन कुमार बोलेरो से अलग-अलग स्थानों पर रेकी करता था और भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा धार्मिक स्थलों को चिह्नित करता था। इसके बाद महिला सदस्य भीड़ में शामिल होकर महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी कर लेती थीं। चोरी के आभूषण बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट ली जाती थी। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने एक लाख 87 हजार 200 रुपये नकद, करीब दो लाख 10 हजार रुपये कीमत के पीली धातु के आभूषण और तीन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल करीब 13 लाख रुपये कीमत की बोलेरो भी सीज की गई है। बरामद एक लॉकेट की पहचान चोरी की घटना की पीड़िता ने मौके पर पहुंचकर की है। पुलिस ने इस गिरोह के जरिए रॉबर्ट्सगंज की चार और ओबरा की एक, कुल पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। गिरफ्तार सभी सात अभियुक्त गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य संभावित सहयोगियों और चोरी के आभूषण खरीदने वालों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

अजमेर के घुघरा ग्राम में फर्जी पट्टे मामला: ग्रामीण उच्चस्तरीय जांच की मांग

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के घुघरा ग्राम में फर्जी पट्टे मामला: तुल पकड़ता जा रहा है.. तत्कालीन सरपंच पूजा भंसाली के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है... बड़ी संख्या में जिला कलेक्टर कार्यालय पहंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए जारी किए पट्टों के दस्तावेज भी प्रशासन को जांच के लिए सौंपे... पूर्व सरपंच पूजा भंसाली पर गरीब ग्रामीणों का हक मारने का आरोप लगाते हुए बताया कि शहर की पोश कालोनियों में रहने वाले रसूखदार और सम्पन्न लोगों को ग्राम की जमीन पर पट्टे जारी कर मोटी रकम जमा कर ली... मामले में सबूतों के साथ शिकायत का दावा करते हुए पूर्व सरपंच लखपत राम और ग्रामीण किशन सिंह ने बताया कि फर्जी पट्टे वितरित कर पूर्व सरपंच भंसाली ने अपने मिलने वाले और मोटा पैसा देने वालो को पद का दुरुपयोग कर अनुचित लाभ पहुंचाया है... मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बाइट - लखपत राम,पूर्व सरपंच बाइट - किशन सिंह,ग्रामीण
0
0
Report

NTPC हादसे में तीन मजदूरों की मौत; विधायक ने मुआवजे की मांग की

Ansar Nagar, Jharkhand:टंडवा एनटीपीसी हादसा: घटनास्थल पर पहुंचे विधायक उज्ज्वल दास और जेएलकेएम नेता गुलाम, मृतकों के परिजनों को तीन-तीन करोड़ मुआवजा देने की मांग चतरा: टंडवा एनटीपीसी के बाहरी कोयला प्रबंधन केंद्र स्थित कोयला कन्वेयर बेल्ट में हुए दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसा कन्वेयर बेल्ट के जंक्शन नंबर एक पर हुआ, जहां सामान उठाने वाली ट्रॉली गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। यहां सिम्प्लेक्स कंपनी द्वारा काम कराया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर विधायक उज्ज्वल दास, जेएलकेएम नेता मोहम्मद गुलाम और पूर्व विधायक किशुन कुमार दास पहुंचे। मृतकों में एक की पहचान टंडवा निवासी राजेंद्र सोनी उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह वर्ष 2019 से कंपनी में कार्यरत थे। चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। विधायक उज्ज्वल दास ने एनटीपीसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की बात कही। वहीं जेएलकेएम नेता मोहम्मद गुलाम ने आरोप लगाया कि कन्वेयर बेल्ट का आवरण 33 टन भार उठाने की क्षमता रखता है, जबकि उससे 66 टन तक भार ले जाने का काम कराया जा रहा था। उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की। गुलाम ने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन करोड़ रुपये मुआवजा, आश्रितों को नौकरी और मृतक की पत्नी को पेंशन देने की मांग की। साथ ही मलबा जल्द हटाकर दबे मजदूरों को निकालने की अपील की। पूर्व विधायक किशुन कुमार दास ने भी कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की。
0
0
Report
Advertisement

नालंदा में धान अधिप्राप्ति लक्ष्य बढ़ा, पैक्स भुगतान में देरी का मामला गर्म

Pariaunna, Bihar:एंकर: बिहारशरीफ टाउन हॉल में धान अधिप्राप्ति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, जिलाधिकारी उदिता सिंह, कई विधायक और जिले के पैक्स अध्यक्ष शामिल हुए। इस دوران किसानों से धान खरीद, पैक्सों की समस्याओं और भुगतान में हो रही देरी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि इस वर्ष नालंदा जिले में 1 लाख 56 हजार मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया गया है। वहीं पैक्सों को मिलने वाले परिवहन भाड़े में बढ़ोतरी करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मिल टैगिंग, धान अधिप्राप्ति के बाद समय पर भुगतान और चावल की कुटाई के बाद एसएफसी से भुगतान में देरी का मुद्दा भी उठा। वहीं परवलपुर पैक्स अध्यक्ष उदयनंदन प्रसाद सिंह ने कहा कि किसानों को धान बेचने के 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाता है, लेकिन एसएफसी से पैक्सों को समय पर राशि नहीं मिलती। उन्होंने पुरानी त्रिपक्षीय समझौता व्यवस्था फिर से लागू करने की मांग की। पैक्स अध्यक्षों का कहना है कि भुगतान में देरी और अधिक ब्याज के कारण कई पैक्स आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। स्थिति यही रही तो पैक्स अध्यक्षों को अपनी निजी संपत्ति तक बेचने की नौबत आ सकती है。
0
0
Report

गोपालगंज में एड्स जागरूकता के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में एड्स से बचाव व जागरूकता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें एएनएम, जीएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया आज सदर अस्पताल परिशर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन डीएम समीर सौरभ के सीएस ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे डीएम समीर सौरभ ने बताया कि एचआईवी एड्स को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें एचआईवी एड्स से संबंधित जानकारी डॉक्टर एएनएम जीएनएम को दी जा रही है ताकि अपने जगहों पर जाकर लोग से ट्रेन्ड करे जागरूक करे साथ ही संक्रमित मरीजों की पहचान कैसे करे व उनका जल्द ईलाज शुरू हो सके यह मुख्य उद्देश्य है बाइट- समीर सौरभ ,डीएम,गोपालगंज
0
0
Report

जामताड़ा लूटकांड: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरद्ध, देसी पिस्टल बरामद

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। 12 नवंबर 2026 के मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की थी। इसके लिए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम रजा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में आतिश कोयरी (20 वर्ष), प्रेम गोराई (35 वर्ष) और सोमू पात्रो (20 वर्ष) शामिल हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के सालानपुर थाना क्षेत्र के एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर घटना में अपनी संलिपता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि जयराम और आर्यन नामक व्यक्तियों ने अधिक पैसे का लालच देकर आरोपियों को इस वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया था।
0
0
Report
Advertisement

देहरादून भ्रष्टाचार मामला: सूरज के आरोप, गामा का दावा पुलिस जांच में साफ

Dehradun, Uttarakhand:एंकर देहरादून से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलचल मचा दी है। एक तरफ हैं पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा के निजी सचिव रहे सूरज पाल सिंह, जिनका आरोप है - दुकान आवंटन के नाम पर उनसे 20 लाख रुपये लिए गए..... तो दूसरी तरफ हैं खुद पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, जिनका कहना है - आवंटन नगर निगम से हुआ है, सूरज हमारा ही बच्चा है, गुमराह हो गया है। और अब तीसरी तरफ है पुलिस, जिसने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। नगर निगम देहरादून में दुकान आवंटन के नाम पर एक बार फिर बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। आरोप पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा पर लग रहे हैं । क्योंकि उसके मेयर रहते हुए यह गड़बड़झाला हुआ था। इस पूरे गड़बड़झाला ने फिर से सियासी पारा गर्म कर दिया है। इस भ्रष्टाचार का शिकार हुए पीड़ित सूरज ने कहा कि दुकानदार... दूकान आवंटित करने के नाम पर उनसे 20 लाख रुपये लिए गए थे और कहा गया था कि दुकान मिल जाएगी। लेकिन अभी तक की दुकान उन्हें नहीं मिली है। साथ ही सूरज ने कहा कि उन्हें पूर्व मेयर ने अपना निजी सचिव बनाकर रखा था जिसमें 4 साल तक न तो उन्हें दुकान दी गई और न ही कोई सैलरी उन्हें मिली है। बार भी आश्वासन मिलने के बाद मजबूरन पीड़ित सूरज ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है और न्याय की मांग की है। पीड़ित सूरज के आरोपों पर पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि यह तो आवंटन का मामला है आवंटन नगर निगम से किया जाता है । पूर्व मेयर ने पीड़ित व्यक्ति सूरज को नालायक़ बेटे की संज्ञा देते हुए कहा कि वह दिशाहीन हो गया है .. रास्ते से भटक गया है ... उसे समझाने का प्रयास किया जाएगा। अब इस मामले में पुलिस की एंट्री हो चुकी है .... जिसमें एसपी सिटी शेखर सुयाल ने कहा कि सूरज नाम के व्यक्ति की कंप्लेंट मिल गई है और उस पूरे मामले पर जांच शुरू हो गई है। एसपी सिटी ने ये भी कहा कि - इस मामले जांच सीओ लेवल के ऑफिसर द्वारा की जाएगी और सभी तथ्यों को जुटाने पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । अब इस मामले में आरोप भी आपके सामने है, जवाब भी आपके सामने है, और पुलिस की जांच भी शुरू हो गई है। अब सवाल ये है - नगर निगम के रिकॉर्ड क्या कहते हैं? सूरज के पास 20 लाख देने के क्या तथ्य हैं? और पुलिस की फैक्ट फाइंडिंग में क्या सामने आता है?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top