123401
रेवाड़ी में साइबर सेल ने लौटाए गुमशुदा मोबाइल
Rasooli, Haryana:रेवाड़ी साइबर सेल ने 90 दिनों में 7,59,990 रुपये मूल्य के 40 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद कर मालिकों को सौंपे है। आपको बता दें कि फोन 14,000 से 50,000 रुपये मूल्य के थे। साथ ही साइबर सेल इंचार्ज एएसआई संदीप कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मोबाइल लौटाए। उन्होंने बताया कि यह अभियान 2020 में पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश पर शुरू किया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कटनी में जर्जर भवन ढहाकर नगर निगम ने सुरक्षा के लिए बड़ी कार्रवाई की
Katni, Madhya Pradesh:कटनी: दो मंजिला जर्जर भवन को नगरनिगम ने जेसीबी की मदद से ढहाया, पिछले महीने एक बुजुर्ग की इमारत का छज्जा ढहने से हुई थी मौत.. कटनी:- रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में बजाज एजेंसी के सामने दो मंजिला जर्जर भवन पर आज नगरनिगम ने पॉलिन और जेसीबी की मदद से ढहा दिया है. मुख्य मार्ग होने की वजह से सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी लगाई गई थी. कुछ दिन पहले ही इस पुराने जर्जर भवन का छज्जा गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी जिसके बाद नगरनिगम प्रशासन ने आज यह कार्रवाई की है. जर्जर भवन ढहने को लेकर नगरनिगम आयुक्त तपस्या परिहार ने बताया कि शहर में जर्जर भवन को चिह्नित कर गिराने की कार्रवाई अप्रैल महीने से ही शुरू की गई थी इसी सिलसिले में आज इस जर्जर भवन को गिराया गया है, आगे भी जर्जर भवन पर कार्रवाई जारी रहेगी.0
0
Report
ओलावृष्टि से दसूहा के नौ गांवों में फसल बर्बाद, किसान नुकसान से जूझ रहे
Hoshiarpur, Punjab:बुधवार बेमौसमी तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण दसूहा के लगभग 9 गावो की फसलों को नुकसान पहुंचा है। जिसके कारण अब किसानों को अब हर तरफ नुकसान ही नजर आ रहा है। सबसे अधिक नुकसान गांव बाजवा, बोडल, बेरछा, के किसानों को भुगतना पड़ा है। यहां के किसानों की लगभग धान गन्ने,ओर पशुओं के लिए चारा 80 प्रतिशत से अधिक प्रभावित हुआ है। वहीं अन्य 6 अन्य गावो में 30 से 60 प्रतिशत के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा। भारी ओलावृष्टि के कारण इन गांवों के इन गांवों की लगभग 20 एकड़ से अधिक धान की फसल का झाड़ पूरी तरह खेतों में ही झड़ गया। केवल अब उन किसानों के खेतों में ही प्रालि खड़ी रह गई। जानकारी देते हुए किसानपरमिंदर ,19 बाजवा जरनैल सिंह शमशेर सिंह ,करनैल सिंह,सुरजीत सिंह,राजिंदर सिंह, ने बताया कि उनके द्वारा ज्यादातर जमीन कर्जा उठाकर ठेके पर ली गई थी। आस थी कि इस बार की अच्छी फसल को देखते हुए सारे करजे उतार देंगे लेकिन कटान से पहले ही कुदरती आफाद के कारण सारी फसल बर्बाद हो गई। अब किसानों ने मांग की के खेती बाड़ी विभाग ओर रेवन्यू विभाग जल्द से जल्द रिपोर्ट तलब कर जल्द गिरदावरी करवाई जाए। पिता की मौत के बाद ठेके पर ली 19 किले, सारी फसल हुई बर्बाद। गांव बाजवा के रहने वाले पलविंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता की एक माह पहले मौत हो गई। ठेके पर 10 खेत ओर एक ओर 9 खेत अलग यानी कुल 19 खेत जमीन कर्जे उठाकर उसमें धान की बिजाई करवाई थी। अच्छी फसल हो गई। मर्शन न मिलने के कारण दो दिन बाद कटान का समय रखा था। लेकिन बुधवार सुबह हुई बेमौसमी तेज ओलावृष्टि ने सारी फसल को पूरी तरह खराब कर दिया। जरनैल सिंह ने 5 खेत ठेके पर लिए उसमें धान की बिजाई की। लेकिन ओलावृष्टि के कारण पूरी धान की फसल खेतों में झड़ गई। इसी तरह शमशेर सिंह ने 6 किले, करनैल सिंह ने, सुरजीत सिंह 3, राजिंदर सिंह की भी धान की फसल खेतों में ही झड़ गई। मीठी गिल सहित अन्य किसानों की लगभग 30 एकड़ गन्ने की फसल बर्बाद हो गई। खेतों में बर्बाद फसल,अब प्रति एकड़ ओर होगा 5 हजार का खर्चा। जिन गावो के किसानों की फसल बर्बाद हुई है उनमें से अधिकतम किसानों ने ठेके पर जमीन ले रखी थी। ओर आढ़तियों से पैसे कर्जे पर ले रखे हैं। ऐसे में किसानों को जहां पहले ही फसल बर्बाद होने कारण लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं अब खेतों से धान की खड़ी प्राली को कटवाने के लिए उन्हें प्रति एकड़ 5 हजार के हिसाब से खर्चा देना होगा। क्या बोले खेती बाड़ी अधिकारी। इस संबंध में खेती-बड़ी अधिकारी डॉक्टर अवतार सिंह ने बताया कि आठ गांवों के लगभग किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। जिसमें 3 गावो सबसे अधिक इफेक्ट हुए हैं। जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। और इसके आगे यह रिपोर्ट रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकृत कर दी जाएगी इसके बाद रेवेन्यू डिपार्टमेंट द्वारा इस पर कार्रवाई करते हुए गिरदावरियां करवाई जाएगी।0
0
Report
बिलासपुर पुलिस ने 151.33 ग्राम चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप, 151.33 ग्राम चिट्टा बरामद तो पंजाब के अमृतसर से संबंधित तीन आरोपी गिरफ्तार। टॉप- बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश। धराडसानी फोरलेन सड़क पर नाकाबंदी के दौरान कार नंबर PB01F-7422 को चेक किया गया। कार की तलाशी के दौरान उसमें सवार तीन व्यक्तियों से 151.33 ग्राम चिट्टा बरामद की गई। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 40 वर्षीय जितेन्द्र सिंह पुत्र करज सिंह, निवासी न्यू कृपा नगर, नारायणगढ़, स्याटा, तहसील एवं जिला अमृतसर, पंजाब, 25 वर्षीय जोवन जीत सिंह पुत्र हरदीप सिंह, निवासी न्यू कृपा नगर, नारायणगढ़, स्याटा, तहसील एवं जिला अमृतसर, पंजाब और 32 वर्षीय गुरचंट सिंह पुत्र करज सिंह, निवासी न्यू कृपा नगर, नारायणगढ़, स्याटा, तहसील एवं जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। वहीं इस संबंध में पुलिस थाना झण्डुता में ND&PS एक्ट की धारा 21 एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की proceeding की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद नशे के स्रोत तथा इसके बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि नशे की पूरी सप्लाई चेन का पता लगाकर इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा सके। इस बात की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि बिलासपुर पुलिस नशे के कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
ऊना में ऑफ ड्यूटी लेडी कांस्टेबल के गहने चोरी गैंग का एक आरोपी मेरठ से गिरफ्तार
Una, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में ऑफ ड्यूटी लेडी कांस्टेबल को बदमाशों ने बातों में उलझाकर उसके गहने चोरी कर लिए थे। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के एक आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया है और दूसरा साथी अभी फरार है। SHO ऊना सदर थाना और साइबर सेल की टीम ने करीब 25 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में आरोपी की तलाश की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड लेकर पूछताछ होगी ताकि अन्य मामलों और सदस्यों के बारे में जानकारी मिल सके। लोगों से अपील है कि अजनबी व्यक्तियों के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।0
0
Report
बैतूल की बैठक में बीजेपी नेता के बयान से DJ प्रतिबंध पर विवाद
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के मुलताई में शांति समिति की बैठक के दौरान भाजपा नेता और नगर पालिका एल्डरमैन नीलेश चावरिया के बयान पर हंगामा हो गया। बैठक में डीजे पर प्रतिबंध को लेकर सहमति बन रही थी, लेकिन नीलेश चावरिया ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि डीजे प्रतिबंधित हुआ तो दुर्गा जी का विसर्जन नहीं, मैय्यत निकालूंगा। बयान के बाद बैठक में माहौल गरमा गया। प्रशासन ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली। भाजपा नेता के बयान की अब कड़ी आलोचना हो रही है और जिले में डीजे प्रतिबंध की मांग भी तेज हो गई है。0
0
Report
कोसमी डैम में डूबने से कार्तिक धुर्वे की मौत, परिवार में मातम
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के हमलापुर निवासी 10वीं कक्षा के छात्र कार्तिक धुर्वे की कोसमी डैम में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार्तिक अपने दो दोस्तों के साथ डैम में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोनों दोस्तों ने मदद के लिए आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन जब तक मदद पहुंची, तब तक कार्तिक की जान जा चुकी थी। कार्तिक के पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
कुलदीप साहू समेत तीन को फांसी की सजा, रायपुर जेल शिफ्ट की तैयारी
Kusu, Chhattisgarh:एंकर: दोहरे हत्याकांड मामले में आरोपी कुलदीप साहू सहित तीन लोगों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाया है। जहाँ सभी आरोपी अंबिकापुर सेंट्रल जेल में रखा गया है। इधर फांसी की सजा मिलने के बाद आरोपी कुलदीप साहू को लेकर जेल प्रबंधन का बड़ा बयान सामने आया है। सजा मिलने के बाद कुलदीप साहू के चेहरे में भय दिख रहा है। उसे रायपुर जेल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्योंकि रायपुर जेल में फांसी घर की व्यवस्था है। फिलहाल अंबिकापुर के जेल में कुलदीप साहू अपने सहयोगियों आरोपियों के साथ बंद है। आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सजा सुनाई गई। सजा सुनाते समय कुलदीप साहू के चेहरे में भय दिख रहा था। वही कुलदीप साहू जो एक सप्ताह पहले कोर्ट से निकलते समय मुस्कुरा रहा था।0
0
Report
महासमुंद: सिरपुर चौकी के पास चाकूबाजी में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन - महासमुंद एंकर-सिरपुर में हुए जानलेवा चाकूबाजी की घटना पर पुलिस ने चंद घंटों के भीतर 03 आरोपियों को दबोच लिया है। गले पर चाकू से 03 वार कर, वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। घेराबंदी कर तीनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है। मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पूरी घटना थाना तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरपुर चौकी का है।दरअसल पूरी घटनाक्रम में प्रार्थी परमानंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई की घटना दिनांक को रात्रि में राकेश साहू अपने घर से खाना खाकर जब लौट रहा था, तब अंबेडकर चौक के पास, हरि ध्रुव ने उसे रोका और लिफ्ट मांगा। राकेश ने हरि ध्र्द ने उसे रोका और लिफ्ट मांगा। राकेश ने हरि ध्रुव को लिफ्ट देने से मना कर दिया, इसी बात पर हरि ध्रुव, राकेश को गाली गलौज करने लगा। उसी समय राकेश साहू ने प्रार्थी परमानंद और टिकेश्वर साहू को आवाज देकर बुलाया। जो दोनो को समझा-बुझाकर अपने कार्य स्थल अस्पताल वापस चले गये। कुछ देर बाद राजेश ठाकुर ने प्रार्थी परमानंद को फोन करके बोला की तुम लोगो का आपसी क्या विवाद हुआ है, हरि ध्रुव से जाकर माफी मांग लो। प्रार्थी के बार-बार कहने पर की अस्पताल के पास आ जाओ बात कर लेते हैं। कहने पर राजेश ठाकुर नहीं माना और प्रार्थी को लक्ष्मण मंदिर के पास चलने को कहा जहां प्रार्थी अपने भाई राकेश साहू व टिकेश्वर साहू के साथ मजबूर होकर गया, वहां उसने देखा कि राजेश ठाकुर के साथ सुरेश मिरी व हरि ध्रुव मौजूद थे। जो पहुंचते ही गाली गलौच कर मारना शुरू कर दिए। हरि ध्रुव द्वारा अपने पास रखें धारदार हथियार से जान से मारने की इरादे से प्रार्थी पर हमला कर दिया। जिससे प्रार्थी के गले पर तीन-चार बार वार करने से गले, ठुड़ी से अत्यधिक खून बहने लगा और गंभीर चोट लगा। प्रार्थी द्वारा जान बचाकर भागने पर तीनों आरोपियों ने उसका पीछा भी किया। इसके बाद प्रार्थी को राकेश साहू व टिकेश्वर साहू बचाकर चौकी सिरपुर लेकर आए। थाना तुमगांव अंतर्गत चौकी सिरपुर में हुई चाकूबाजी एवं जानलेवा हमले की घटना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध में संलिप्त 03 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।0
0
Report
ग्वालियार के दुल्लपुर में कचरे की आग से दो परिवार भिड़े; छतों से फायरिंग
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के दुल्लपुर गांव में बुधवार शाम कचरे में लगी आग ने दो पड़ोसी परिवारों के बीच बड़ी जंग करा दी। देखते ही देखते मामूली बहस पथराव और फायरिंग में बदल गई। पूरी गली ईंट-पत्थरों से भर गई और कई कारों के कांच फूट गए। वारदात का वीडियो भी सामने आया है。 वीओ- बताया जा रहा है कि दुल्लपुर में रामवीर गुर्जर और रघुवीर गुर्जर का परिवार आमने-सामने रहता है। शाम के वक्त रघुवीर पक्ष के लोग घर के बाहर खड़ी कारों के पास ही कचरा जला रहे थे। रामवीर ने कारों में आग लगने का खतरा बताते हुए उन्हें मना किया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों तरफ से लोग इकट्ठा हो गए। आरोप है कि रघुवीर, भूरा, उदय, प्रहलाद गुर्जर और उनके परिजनों ने रामवीर के घर पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जवाब में दूसरे पक्ष के लोग भी छतों पर चढ़ गए और पलटवार किया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमलावरों ने छत से फायर भी किए। अचानक हुए बवाल से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाटीपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात बिगड़ते देख गोला का मंदिर थाने से और फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस ने मौके से रघुवीर और भूरा गुर्जर को पकड़ लिया है, बाकी आरोपी भाग निकले।पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों में यह झगड़ा नया नहीं है। करीब चार महीने पहले भी दोनों पक्षों में जानलेवा हमला हुआ था। उस मामले में 11 लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था, जिसमें बाद में उदय गुर्जर का नाम भी जोड़ा गया था। उसी केस में राजीनामा के दबाव को लेकर फिर से तनाव बना हुआ था फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है और फायरिंग के आरोप की भी जांच की जा रही है。 बाइट- जयराज कुबेर -ASP ग्वालियर0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में ED गठबंधन के विरोध में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जुलूस-नारे
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में आज इडी गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पैदल मार्च निकलते हुए जमकर नारेबाजी की. शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए फूल बाग मैदान पर पहुंचे. और मुख्य चुनाव आयुक्त और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस पार्टी के विधायक सहित जिला कार्यकारणी के सदस्य शामिल हुए तो वही समाजबादी पार्टी और सहयोगी दल भी शामिल थे. वही प्रदर्शन कारियों ने ज्ञानेश कुमार के रूप में मुखौटा लगाकर रस्सी से बांध कर 420 लिखा और अपनी ऊँगली को काटकर प्रदर्शित किया. वही मटका फोडा पुतला देहन भी किया।0
0
Report
रतलाम के कुंदनपुर में घर में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने रातभर निगरानी की
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के कुंदनपुर में बीती रात ग्रामीणों को मगरमच्छ के साथ जागकर रात गुजारनी पड़ी। मामला रतलाम जिले के बाजना के पास कुंदनपुर इलाके का है, जहां मगरमच्छ अचानक केसु डोडियार के घर में घुस गया। घर में हलचल की आवाज सुनकर परिजनों ने कमरे के कोने में देखा तो सामने मगरमच्छ नजर आया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर जुटे और किसी तरह मगरमच्छ को काबू में किया। वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की टीम सुबह मौके पर पहुंची। ऐसे में पूरी रात ग्रामीण मगरमच्छ को काबू में रखकर उसकी निगरानी करते रहे। सुबह वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर पास की तेलनी नदी में सुरक्षित छोड़ दिया। वहीं, सैलाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वन्यजीवों की हलचल ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पहले नीलगाय और जंगली सूअरों से किसान परेशान थे, अब तेंदुए की आवाजाही के बाद मगरमच्छ की घर में एंट्री ने चिंता और बढ़ा दी है।0
0
Report
बालोद पुलिस ने अवैध शराब और असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी
Raipur, Chhattisgarh:बालोद। जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बालोद पुलिस ने व्यापक अभियान छेड़ा है। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन में पुलिस ने महिला सुरक्षा, अवैध नशे के कारोबार और असामाजिक तत्वों की अड्डेबाजी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है。 जिले में 'मिशन नवचेतना' के तहत अवैध शराब व नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीते 24 घंटों में आबकारी एक्ट के 50 प्रकरण दर्ज कर 50 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। वहीं, सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए शांति भंग की आशंका में धारा 170 बीएनएस (BNS) के तहत 11 मामलों में 11 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। महिला एवं बालिका सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया कि छेड़छाड़ और अपहरण से संबंधित दर्ज 3 मामलों में त्वरित वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे महिला उत्पीड़न, अवैध नशे के कारोबार अथवा असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि जिले को अपराधमुक्त बनाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
नूंह: गोहत्या के मामले में तीसरी महिला आरोपी गिरफ्तार, 300 किलोग्राम मांस बरामद
Nuh, Haryana:गोकशी के मामले में नूंह सीएस स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार। मामलों में तीसरी गिरफ्तारी, 300 किलो गोमांस बरामदगी के मामले में पहले सलमान और मुनफिदा हो चुके हैं गिरफ्तार जिला नूंह में गो-तस्करी और गोकशी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सीएस स्टाफ नूंह ने थाना आंकेड़ा में दर्ज गोकशी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरी महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी अभिमन्यु ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना आकेड़ा में अगस्त माह में हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौ-संवर्धन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस समय सीएस स्टाफ नूंह की एक टीम गांव खेड़ला रोड नजदीक बाई अड्डा पर गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि गांव बाई निवासी कुछ लोग मिलकर गौकशी का धंधा करते हैं और 14 अगस्त को मकसूद के मकान में दो गोवंश का वध करके मांस को एक शादी में सप्लाई करने की तैयारी में हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मकान पर दबिश दी तो पुलिस को देखकर मकान के अंदर से पांच पुरुष और पांच महिलाएं भागने लगीं। पुलिस ने एक व्यक्ति सलमान उर्फ पोतू पुत्र अब्दुल रहीम को मौके पर काबू कर लिया, जबकि अन्य अंधेरे और कीकरों का फायदा उठाकर भाग गए। मौके से तीन प्लास्टिक कट्टों में करीब 300 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, दो कुल्हाड़ी, चार छुरी, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो लकड़ी के गुटके और एक दाब बरामद हुआ था । बरामद मांस का पशु चिकित्सक से मेडिकल परीक्षण कराया गया। मामलें की जांच के दौरान 14 अगस्त को आरोपी सलमान उर्फ पोतू को तथा 26 अगस्त को आरोपी महिला मुनफीदा उर्फ फीदा पत्नी मकसूद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । इसी मामलें में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को तीसरी आरोपी महिला सायना उर्फ सन्ना पत्नी साकिर निवासी बाई थाना आकेड़ा जिला नूंह को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने बताया कि गोकशी जैसे गंभीर अपराध में चाहे महिला हो या पुरुष किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा । अक्सर देखने में आता है कि कुछ लोग महिलाओं को आगे कर इस प्रकार के अपराध करते हैं और बाद में महिला होने का फायदा उठाकर उन्हें छुड़ाने के लिए सिफारिशें आदि करते हैं, लेकिन एसपी डॉ. अर्पित जैन इस मामलें को लेकर बेहद सख्त हैं और किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरतना चाहते । उन्होंने बताया कि इस मामलें में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बकाया है, जिनकी तलाश जारी है। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा.0
0
Report
भूकंप के बाद इमारत की दरारें सवाल, पांच मंजिला मकान ढहने की जांच जारी
New Delhi, Delhi:भूकंप के बाद आई दरारों के दावे ने उठाए सवाल 20-25 साल पुरानी थी इमारत, पहले दो मंजिल थीं; बाद में बढ़ाई गईं अतिरिक्त मंजिलें रेस्क्यू ऑपरेशन को किया गया बंद ऑफीशियली स्टेटमेंट आना अभी है बाकी शाहदरा जिला के न्यू सीमापुरी में इमारत ढहने के बाद सबसे बड़ा सवाल उसके निर्माण और उसकी हालत को लेकर उठ रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि मंगलवार रात आए भूकंप के बाद 5 मंजिला इमारत में दरारें दिखाई देने लगी थीं। पड़ोसियों के मुताबिक, इसके बाद मकान मालिक इमारत खाली कराने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। संबंधित विभागों की जांच और तकनीकी आकलन के बाद ही यह साफ होगा कि इमारत किन परिस्थितियों में ढही。 मृतक के परिजनों ने बताया कि जो पांच मंजिला मकान गिरा उसके बराबर में एक मकान था जिसे एमसीडी द्वारा नोटिस दिया गया था उसमें घर में ही रिपेयरिंग का काम चल रहा था करीब 20 से 25 साल पुरानी यह इमारत न्यू सीमापुरी के ई-ब्लॉक में ई-401 नंबर के करीब 25 वर्ग गज के प्लॉट पर बनी थी। एमसीडी के मुताबिक, यह झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में आता है और जमीन डीयूएसआईबी की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुरुआत में इमारत केवल दो मंजिला थी। बाद में इसमें अतिरिक्त निर्माण किया गया और पिछले करीब डेढ़ साल में तीन मंजिलें और बनाए जाने की बात सामने आई है। ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें थीं, जबकि ऊपरी मंजिलों में अलग-अलग परिवार रहते थे。 हादसे के बाद मलबा हटाने में कई विभागों की टीमें एक साथ जुटीं। दिल्ली पुलिस, दमकल, एमसीडी, डीडीएमए और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने मलबे को हिस्सों में हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश की।_local_people_ बचाव अभियान के दौरान आसपास के हिस्से को खाली कराया गया और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। देर शाम तक 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। इनमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल भेजा गया。 आसपास की इमारतों पर भी असर इमारत गिरने से उसके दोनों तरफ की दो इमारतें को आंशिक नुकसान पहुंचा। पास स्थित ईदगाह की चारदीवारी का कुछ हिस्सा भी ढह गया। बचाव अभियान के दौरान आसपास के हिस्से को खाली कराया गया और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। दमकल और एंबुलेंस के वाहनों के लिए रास्ता खुला रखने को पुलिस ने यातायात भी नियंत्रित किया। स्थानीय जानकारी के मुताबिक, इस इलाके में कई परिवार कचरा और प्लास्टिक बीनने का काम करते हैं। इमारत में रहने वाले लोगों में ऐसे परिवार भी शामिल थे। हालांकि, हादसे के समय इमारत में कुल कितने लोग मौजूद थे और कितने परिवार वहां रह रहे थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच से साफ होगी वजह डीसीपी शाहदरा राजेंद्र प्रसाद मीणा के मुताबिक, ई-401 नंबर की चार मंजिला इमारत करीब 25 वर्ग गज के प्लॉट पर बनी थी। इसके गिरने से बगल की दो से तीन इमारतें भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं। मलबे से 12 लोगों को निकाला गया है और हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। बचाव दल यह सुनिश्चित करने में जुटे थे फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन अब बंद कर दिया गया है इमारत के निर्माण, अतिरिक्त मंजिलों और उसकी मौजूदा स्थिति से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। भूकंप के बाद दरार आने और मकान मालिक की ओर से इमारत खाली कराने की कोशिश किए जाने के स्थानीय लोगों के दावे की भी जांच की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी。 डीसीपी शाहदरा राजेंद्र प्रसाद मीणा के मुताबिक, हादसे के बाद अब तक कुल 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। इनमें आठ घायलों को इलाज के लिए ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेजा गया है। घायलों में मोमीन मिर्जा (56), अब्दान (3), अब्दुल रहमान (28), देवरुद्दीन (28), सलमा (50), छोटे (34), सकीना (35) और समद (30) शामिल हैं。 हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। इनमें करीब 12 साल की एक बच्ची शामिल है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। इसके अलावा 21 वर्षीय गुलफसा की भी मौत हुई है। वह करीब चार माह की गर्भवती थी। और पुलिस मृतकों व प्रभावित लोगों की पहचान समेत अन्य जानकारियां जुटा रही है。 रिपोर्ट - राकेश चावला0
0
Report
मaharajpur: फार्महाउस से 275 बोरियाँ खाद जब्त, FIR दर्ज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के महाराजपुर तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से खाद का भंडारण करने वाले कारोबार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बबलू पटेल के निजी फार्म हाउस पर रात में छापा मारकर 275 बोरियों से ज्यादा खाद जब्त कर परिसर को सील कर दिया गया है और आरोपी के खिलाफ महाराजपुर थाने में FIR दर्ज की गई है, मसला ग्राम पुर / नाथपुर मौजा का है। नौगांव एसडीएम ने बताया कि बीती रात की सूचना मिली थी कि फार्म हाउस पर छापा मारा जिसमें 218 बोरी मृदाकल्प और 57 बोरी यूरिया जब्त, जिसकी कीमत करीब 3 लाख है। करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि ग्राम और तहसील महाराजपुर में बबलू पटेल द्वारा अवैध रूप से खाद का भंडारण किया गया है। सूचना पर तत्काल तहसीलदार और पुलिस बल के साथ मौके पर कार्रवाई की गई। मौके पर 218 बोरियां NFL की मृदाकल्प और 57 बोरियां यूरिया की पाई गईं। जांच में स्टॉक से संबंधित कोई वैधानिक रिकॉर्ड नहीं मिला, जिसके कारण गोदाम को सील कर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
