icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

MGCU में CAG खुलासे से बड़े वित्तीय घपले का पर्दाफाश

Motihari, Bihar:मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय में CAG کا बड़ा खुलासा—नियम ताक पर मोतिहारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर मोतिहारी में स्थापित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU) इस वक्त शिक्षा नहीं, बल्कि वित्तीय धांधली के गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ताजा ऑडिट रिपोर्ट ने विश्वविद्यालय प्रशासन के भ्रष्टाचार और लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है। सालों से बिना अपनी पक्की बिल्डिंग और कैंपस के चल रहे इस विश्वविद्यालय में सरकारी धन की जिस तरह से बर्बादी हुई है, उसने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। ​DPR में लेट-लतीफी: 850 करोड़ का प्रोजेक्ट 1338 करोड़ पहुंचा कैग रिपोर्ट का सबसे हैरान करने वाला खुलासा विश्वविद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को लेकर है। ​विश्वविद्यालय परिसर का डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) समय पर तैयार न करने और सुस्त रवैए के कारण निर्माण लागत में लगभग 58% की भारी बढ़ोतरी हो गई। ​जो प्रोजेक्ट शुरुआती आकलन में 850 करोड़ रुपये का था, वह प्रशासनिक देरी के चलते बढ़कर 1338 करोड़ रुपये का हो गया। ​अधिकारियों की इस एक लापरवाही से देश के खजाने पर 488 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ गया। ​टेंडर खेल: प्रतिस्पर्धा को दिया गया ‘दफना’, चहेती एजेंसी को मिला काम सार्वजनिक धन के उपयोग में निष्पक्षता और 'कंपटीटिव बिडिंग' (प्रतिस्पर्धी बोली) के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं: ​टेंडर प्रक्रिया में कुल तीन एजेंसियों ने भाग लिया था。 ​विश्वविद्यालय प्रशासन ने तकनीकी मूल्यांकन (Technical Evaluation) के नाम पर दो एजेंसियों को 'अयोग्य' घोषित कर रेस से बाहर कर दिया। ​इसके बाद बिना किसी प्रतिस्पर्धा के अकेली बची एजेंसी की झोली में टेंडर डाल दिया गया। ​गायब मिले अहम दस्तावेज, फर्जीवाड़े की बू कैग की ऑडिट टीम को जांच के दौरान विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड्स में भारी गड़बड़ियां मिलीं。 ​कई बड़े कामों के वर्क ऑर्डर, एग्रीमेंट पेपर्स और कंप्लीशन सर्टिफिकेट (कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र) फाइलों से गायब पाए गए。 ​कागजातों का न होना सीधे तौर पर इस ओर इशारा करता है कि बिना काम पूरा हुए या बिना नियमानुसार एग्रीमेंट किए करोड़ों का भुगतान कर दिया गया。 ​10 सेमिनार में 58 लाख स्वाहा, नाश्ते-खाने का बिल 9 लाख! भवन भले न बना हो, लेकिन पैसों की फिजूलखर्ची में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। वर्ष 2024 के आयोजनों के नाम पर कैग ने बड़ा वित्तीय घपला पकड़ा है: ​आयोजनों पर उड़ाए लाखो: 2024 में आयोजित 10 वर्कशॉप, सेमिनार और मीडिया कॉन्फ्रेंस पर 58 लाख रुपये पानी की तरह बहा दिए गए。 ​वीआईपी नाश्ता और खाना: महज 5 आयोजनों में मेहमानों और आयोजकों के नाश्ते व खाने पर लगभग 9 लाख रुपये का बिल बना दिया गया। ​बिना वर्क ऑर्डर वेंडर चयन: इन इवेंट्स के लिए वेंडरों और एजेंसियों को बिना किसी आधिकारिक वर्क ऑर्डर या टेंडर के मनमर्जी से चुना गया और सीधे पेमेंट रिलीज कर दी गई। ​राष्ट्रपिता के नाम पर बने संस्थान में यह खुलासा बेहद शर्मनाक है। जहां छात्र बुनियादी सुविधाओं और अपने खुद के कैंपस के लिए तरस रहे हैं, वहीं कागजों पर करोड़ों रुपये का यह झोल पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह है कि शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय एजेंसियां इस रिपोर्ट पर क्या सख्त कार्रवाई करती हैं। पूरे मामले में महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी की तरफ से प्रतिक्रिया देते हुए प्रोफेसर प्रसून ने कहा है कि यह कैग का रिपोर्ट नहीं है यह तो कैग का प्रारंभिक अवलोकन है जिसका हमने करीब 250 पन्ना में तथ्य और प्रमाण के साथ कैग को जवाब दे दिया है। यूनिवर्सिटी में कही से भी कोई गड़बड़ी नहीं हुआ है।
0
0
Report

सिमडेगा हॉकी: पुरुष वर्ग में COE सिमडेगा ने लिटिल टाइगर को हराकर खिताब दोहराया

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा। 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर जिला हॉकी चैंम्पियनशिप का रविवार को भव्य समापन हुआ। पुरुष वर्ग में सीओई सिमडेगा ने लिटिल टाइगर को 5-3 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। वहीं महिला वर्ग में सीओई सिमडेगा ‘ए’ ने एसटीसी सिमडेगा को 5-3 से हराकर लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। समापन समारोह में एसडीएम सुमन तिर्की ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देगा। उन्होंने खिलाड़ियों से लगातार अभ्यास कर राष्ट्रीय स्तर पर सिमडेगा का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विधायक भूषण बाड़ा ने सिमडेगा को हॉकी की नर्सरी बताते हुए खेल के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी ने कहा कि 58 टीमों और 128 मुकाबलों वाली यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक रही है और सिमडेगा हॉकी के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। संबोधन- एसडीओ- सुमंत तिर्की बाइट-3- महासचिव मनोज कोनबेगी हॉकी झारखंड
0
0
Report

हरदा नगरपालिका ने शहर से 160 लावारिस सुअर हटाकर साफ-सफाई का किया दावा

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:नगरपालिका की कार्रवाई में 160 लावारिस सुअर पकड़े,हरदा शहर के विभिन्न वार्डों में चलाया गया अभियान, सुअरों को शहर से बाहर किया गया,हरदा। नगरपालिका हरदा द्वारा शहर में लावारिस सुअरों की समस्या के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगरपालिका अमले ने शहर के विभिन्न वार्डों में कार्रवाई करते हुए लगभग 160 लावारिस सुअरों को पकड़कर शहर से बाहर किया। नगर पालिका कार्रवाई के दौरान सुअरों को पकड़कर शहर से बाहर किए जाने की व्यवस्था की गई। नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों को लावारिस सुअरों से होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। अभियान आगे भी आवश्यकता के अनुसार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

सतना में धार्मिक झंडे के विवाद पर पुलिस ने स्थिति शांत कराई

Satna, Madhya Pradesh:सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के टिकुरिया टोला स्थित कंधी किराना वाली गली में धार्मिक झंडी को लेकर बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद रविवार शाम बड़ों तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पहुंचने और नारेबाजी करने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही कोलगवां टीआई सुदीप सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, शनिवार रात एक छोटे बच्चे ने सड़क पर झूल रही धार्मिक झंडी को नोचकर नीचे गिरा दिया था। इसे लेकर दूसरे पक्ष के बच्चे ने विवाद शुरू कर दिया। रात में किसी तरह मामला शांत हो गया, लेकिन रविवार शाम बच्चों के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बड़े लोग मौके पर जुट गए। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही टीआई सुदीप सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद शांत कराया। इसके बाद एक पक्ष ने अपनी धार्मिक झंडियां भी निकाल लीं। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि दोबारा किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। देर शाम दोनों पक्षों को थाने से बाहर बुलाकर समझाइश। विवा‍द के बाद सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने देर शाम दोनों पक्षों को पुलिस कांफ्रेंस हॉल में बुलाया। यहां दोनों पक्षों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। सीएसपी ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और त्योहार भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामूली विवाद को लेकर माहौल खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
0
Report

कवर्धा के भोरमदेव शक्कर कारखाने ने दो साल में देश की सर्वाधिक रिकवरी पाकर उत्कृष्टता अवॉर्ड जीता

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। इसी उपलब्धि पर कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए नेशनल को-ऑपरेटिव शुगर फेडरेशन, नई दिल्ली की ओर से एफिशिएंसी अवार्ड मिला है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को कारखाना परिसर में 28 हजार शेयरधारी गन्ना किसानों को 30 रुपए प्रति किलो की रियायती दर पर 50 किलो शक्कर वितरण का शुभारंभ किया। किसानों को लगातार तीसरे वर्ष यह सुविधा दी जा रही है। इस वर्ष 4 हजार 686 नए किसानों को शेयरधारदारी बनाया गया है। विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव शक्कर कारखाना किसानों का अपना कारखाना है और देश में सर्वाधिक रिकवरी किसानों की मेहनत, गुणवत्तापूर्ण गन्ने और कारखाना प्रबंधन की कार्यकुशलता का परिणाम है। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए कारखाना परिसर में डोम निर्माण की घोषणा की। पिछले वर्ष 2 लाख 55 हजार मीट्रिक टन गन्ने की पेराई हुई थी, जिसे इस वर्ष 4 लाख मीट्रिक टन करने का लक्ष्य है। साथ ही 10 हजार किसानों से गन्ना अनुबंध का लक्ष्य रखा गया है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी किसानों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत ने कवर्धा को नई पहचान दिलाई है। बाइट-1- विजय शर्मा डिप्टी सीएम छग शासन
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साइबर फ्रॉड के एक बड़े इंटरनेशनल नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। साइबर क्राइम विंग की कार्यवाही में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि इन सभी आरोपियों की जानकारी जनता ने ही पुलिस तक पहुंचाई थी। इसके बाद शहर के पॉस इलाके में स्थित विंडसर हिल्स स्थित डुप्लेक्स से इन पांचो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियो से 23 मोबाइल, 37 सिम, 11 एटीएम कार्ड, 03 लैपटॉप एवं 06 पासबुक सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। ASP सुजावल जग्गा ने बताया है कि पकड़े गए आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया है कि महीने में लगभग 07 से 08 करोड़ रूपयों का ट्रांजेक्शन किया जाता था, जो साल का लगभग 100 करोड़ का होता है। आरोपियों के दुबई एवं श्रीलंका से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। यह सभी किराये के डुप्लेक्स में एक साथ रहे थे और आरोपियों में 4 ग्वालियर के और एक दतिया जिले का रहने वाला है। जांच पड़ताल में यह सामने आया है कि सभी क्विक मनी बनाने के चक्कर में लगे हुए थे और इन सभी की उम्र 28 के आस-पास की है। यह सभी डुप्लेक्स में ऑफिस बनाकर ऑनलाइन सट्टा, बैंक अकाउंट की खरीद फरोख्त और ऑनलाइन गैम्बलिंग के जरिए फ्रॉड कर रहे थे। आरोपियों द्वारा 100पैनल नामक वैवसाइट के माध्यम से सट्टा खिलाने का कार्य किया जा रहा था। आरोपीगणों के मोबाइल फोन में कई सारे बैंक अकाउंट की डिटेल्स प्राप्त हुई हैं जिनके संबंध में जानकारी संबधित बैंक से ली जा रही है। वही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच की जा रही है। तकनीकी जांच एवं बैंकिंग डाटा के विश्लेषण के आधार पर साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन सट्टा, गैम्बलिंग, बैंक खातों की खरीद-फरोख्त एवं संभावित साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुडे अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वही किराये पर मकान देने वाले की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report

जेल से धमकी का आरोप, अमेठी में प्रधान पद की दावेदारी पर गरमाया विवाद

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी।अमेठी में ग्राम प्रधान पद की दावेदारी को लेकर विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर प्रधान पद के प्रत्याशी अभिषेक प्रजापति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिषेक का दावा है कि पूर्व मंत्री ने जेल के अंदर से फोन कर उनके पिता को धमकी दी। आरोप है कि फोन के बाद पूर्व मंत्री के भतीजे अरुण प्रजापति, अपने भाई और तीन-चार अन्य लोगों के साथ कथित तौर पर असलहों से लैस होकर अभिषेक के घर पहुंचे। अभिषेक के मुताबिक आरोपितों ने घर पहुंचकर गाली-गलौज की और हमला करने का प्रयास किया। पीड़ित पक्ष ने किसी तरह मौके से हटकर अपनी जान बचाई। पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के परसावां गांव का बताया जा रहा है। अभिषेक प्रजापति का कहना है कि पंचायत चुनाव को लेकर वह गांव में विकास कार्यों की कथित कमियों और अनियमितताओं को लेकर सवाल उठा रहे थे। इसी के बाद विवाद बढ़ने का आरोप है। घटना के बाद अभिषेक प्रजापति ने अमेठी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल जेल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी खड़ा हो रहा है। यदि पूर्व मंत्री ने जेल के अंदर से फोन किया है तो जेल के भीतर मोबाइल फोन या संचार का माध्यम पहुंचने की जांच भी जरूरी होगी। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है और जेल प्रशासन का पक्ष भी सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट होगी।
0
0
Report
Advertisement

साहिबगंज में विकास योजनाओं की हकीकत परखी, केंद्रीय सचिव ने किया निरीक्षण

PPPritam PandeyFollow14m ago
Mirzacheuki, Jharkhand:साहिबगंज। आकांक्षी प्रखंड मंडरो में विकास योजनाओं की जमीनी प्रगति परखने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार के संयुक्त सचिव प्रिय रंजन पहुंचे। उन्होंने सिमड़ा पंचायत के फुलो लक्ष्मी गांव में निर्माणाधीन जलमीनार, फॉसिल पार्क, कौड़ी खुटाना पंचायत की आंगनबाड़ी और मिर्जाचौकी स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में आईसीटी लैब, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति, परीक्षाफल, संक्रमण दर, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। इसके बाद मिर्जाचौकी हाट में मोबाइल मेडिकल यूनिट का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव ने शिक्षकों को आपसी समन्वय के साथ शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार सहित शिक्षा, योजना एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
0
0
Report

गोरखपुर के तरकुलही देवी मंदिर में प्रसाद के विवाद पर मारपीट, वीडियो वायरल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चौरी चौरा से बड़ी खबर है... यहां के सुप्रसिद्ध तरकुलही देवी माता मंदिर परिसर में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को कई लोग घेरकर दौड़ा-दौड़ाकर लात-मुक्कों से पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रसाद के पैसे के लेनदेन को लेकर दुकानदार और श्रद्धालु के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि पहले श्रद्धालु ने अपने साथियों के साथ दुकानदार से मारपीट की। इसके बाद आसपास के दुकानदार भी विवाद में कूद पड़े और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और मामले में कुछ लोगों का शांति भंग में चालान किया है। मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालु और प्रसाद बेचने वाले दुकानदार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जानकारी के मुताबिक़, विवाद पैसे के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद श्रद्धालु ने अपने साथियों के साथ दुकानदार से मारपीट कर दी। दुकानदार की पिटाई होते देख आसपास के दूसरे दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मंदिर परिसर में मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में कई लोग एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। युवक को दौड़ाकर लात-मुक्कों से पीटने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहे सभी लोग कौन हैं, इसकी पुलिस जांच कर रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चौरी चौरा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस वायरल वीडियो और मौके से मिली जानकारी के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान भी किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सवाल ये है कि आखिर मंदिर परिसर में विवाद की शुरुआत कैसे हुई और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे?
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत में डीजल डालकर आग लगाने के दो आरोपी गिरफ्तार, रामदास अस्पताल में भर्ती

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र मैं एक शख्स पर डीजल डालकर आग लगाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है दरअसल गांव भीकमपुर में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे 50 वर्षीय रामदास पर डीजल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 43 वर्षीय राजेश कुमार पर रामदास के 62 हजार रुपये बाकी थे। आरोप है कि पैसे मांगने पर राजेश और उसके बेटों ने गाली-गलौज की, फिर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। परिजनों ने आग बुझाई और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के बेटे धर्मेंद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी और आज राजेश कुमार और उसके बेटे अनिकेत (20) को गिरफ्तार कर मेडिकल के बाद चालान कर दिया है।
0
0
Report

थाईलैंड रिसॉर्ट मामला: रसूखदार समेत 3 गिरफ्तार, 7 युवतियां हिरासत में

Noida, Uttar Pradesh:थाईलैंड की युवतियों और 3 युवकों को हिरासत में लेने के मामले में खेल ! रिसोर्ट में युवतियों के साथ डांस कर रहा था एक रसूखदार वायरल विडियो में झूमता हुआ दिखाई दे रहा यह रसूखदार पुलिस इस पार्टी में ड्रग्स आदि के उपयोग की आशंका जता रही है ऐसे में पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहा है बड़ा सवाल जब इतना गंभीर मामला है तो रसूखदार को छोड़ा या भाग निकला ? क्या पुलिस ने इस रसूखदार को निकाला दिया और बाकी को किया गिरफ्तार ? SHO का कहना है कि जब वे पहुंचे तब 7 युवतियों के साथ रिसॉर्ट में 3 ही जने थे इसी लिए केयर टेकर सहित तीन युवकों को ही गिरफ्तार किया गया बहरहाल मामले में अब जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के एक्शन का इंतजार ?
0
0
Report

जालौन में पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट और रिवाल्वर दिखाकर हत्या की कोशिश—वायरल

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पेट्रोल पंप कर्मी के साथ मारपीट और अवैध रिवाल्वर दिखाते वीडियो वायरल, एक युवक और पेट्रोल पंप कर्मचारी के बीच आपसी कहासुनी को लेकर हुआ विवाद, युवक ने शराब के नशे में सेल्समैन को जातिसूचक गालियां देकर की मारपीट, दबंग युवक ने पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन को अवैध रिवाल्वर दिखाकर की जान से मारने की कोशिश, पूरी घटना का वीडियो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध रिवाल्वर को बरामद कर दबंग युवक हिरासत में लिया, पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पहुंचाया कोतवाली, मामले की जांच में जुटी पुलिस, जालौन कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top