icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम बाल संप्रेक्षण गृह से 7 बाल फरार, CCTV वीडियो से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के बाल संप्रेक्षण गृह से शनिवार देर रात 7 बाल अपचारियों के फरार होने के मामले में अब सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सातों बाल अपचारी परिसर से मुख्य गेट की ओर भाग रहे हैं, जबकि पीछे एक व्यक्ति लाठी लेकर उन्हें रोकने के लिए दौड़ता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वही होमगार्ड सैनिक है, जिससे कुछ देर पहले मारपीट कर बाल अपचारी ने चाबियां छीन ली थीं। हालांकि, अकेला होमगार्ड सातों को रोक नहीं पाया और सभी मुख्य गेट से बाहर निकल गए। मामले में पुलिस ने पहले 6 बाल अपचारी को पकड़ लिया था, जबकि एक फरार था। अब जानकारी है कि उसे भी उज्जैन से पकड़ लिया गया है। लेकिन इस घटना ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गार्ड की ड्यूटी, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था में हुई लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है, अब इस पर कार्रवाई का इंतजार है।
0
0
Report

सावन के दूसरे सोमवार पर शिव भक्त जलाभिषेक से भक्ति का चमत्कार

Delhi, Delhi:आज सावन का दूसरा सोमवार को शिव भक्त शिवलिंग पर जलअभिषेक करने पहुँच रहे हैं मंदिर मे बम बम भोले गूंज रहे हैं शिव मन्दिर मे हर उम्र के शिव भक्त पहुँच रहे सावन के व्रत रख रहे हैं भक्त लोकेशन दिल्ली एंकर आज सावन मास का दूसरा सोमवार है। खास आज के दिन भगवान शिव की पूजा, व्रत और जलाभिषेक का विशेष विधान है. सावन के दूसरे सोमवार का व्रत भी रख रहे हैं. शिव भक्त जल, गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा और भांग चढ़ा रहे हैं ऐसी आस्था के साथ मान्यता हैं इस दिन सच्चे मन से शिव आराधना करने से शांति, सुख और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. साउथ वेस्ट दिल्ली के शिव मन्दिर मे ZEE मीडिया की टीम पहुंची. जहाँ शिव भक्तो ने अपनी आस्था शिव के प्रति बताई
0
0
Report

मैनपुरी-करहल सेंट वी.पी.एस.विद्यालय की अनोखी अटेंडेंस मशीन वायरल,कागज-माचिस से बनाई अटेंडेंस मशीन...

Ajay KumarAjay KumarFollow8m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी सेंट वी.पी.एस.विद्यालय की अनोखी अटेंडेंस मशीन वायरल,कागज-माचिस से बनाई अटेंडेंस मशीन 2 सेकंड में लगती हाजिरी। कागज और माचिस के डिब्बे से बनी'अटेंडेंस मशीन'टीचर और छात्र-छात्राओं की अनोखी अटेंडेंस मशीन वायरल,स्लाइड करते ही बदल जाता है निशान,लोगों ने की तारीफ । सोशल मीडिया पर टीचर और छात्र-छात्राओं की देशी अनोखी अटेंडेंस मशीन लोगों का दिल जीत रही है,सेंट वी.पी.एस.विद्यालय के टीचर ने हाजिरी लगाने के लिए कमाल का तरीका निकाला है। वीडियो में दिख रहा है कि टीचर और छात्र-छात्राओं ने फोटो के ऊपर एक स्लाइडर बनाया है,इसे कागज और माचिस के डिब्बे की मदद से तैयार किया गया है। अगर बच्चा Absent है तो फोटो के ऊपर'A'दिखता है,जैसे ही स्लाइडर सरकाते हैं तो'A'हटकर'P'यानी Present आ जाता है। बच्चों ने बताया कि मुझे अपनी अटेंडेंस स्वयं लगाने से ऐसा विश्वास है कि कभी गलती नहीं हो सकती और प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरणा भी मिलती है वीडियो वायरल होते ही टीचर और छात्र-छात्राओं के इस आइडिया की खूब तारीफ हो रही है,लोग कह रहे हैं ऐसे ही टीचर बच्चों को तकनीकी और क्रिएटिव शिक्षा देते हैं।
0
0
Report
Advertisement

लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार किया

Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ दो जने गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी जप्त की एंकर इन्ट्रो- सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 किलो 304 ग्राम अवैध गाजें के दो जनों को गिरफ्तार किया है। लक्ष्मणगढ़ थानाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस रेलवे स्टेशन के पास नाकाबंदी कर रही थी इसी दौरान सामने से आ रही मोटर साइकिल को रोका जिस पर दो युवक बैठे थे। जिनकी तलाशी ली तो उनके पास 2 किलो 304 ग्राम अवैध गाजा पाया गया। जिसे पुलिस ने बरामद कर लक्ष्मणगढ़ वार्ड संख्या 30 निवासी पवन कुमार शर्मा और वार्ड संख्या 9 निवासी विनोद कुमार कुमावत को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। थानाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच नेछवा थानाधिकारी को सौंपी गई है।
0
0
Report
Advertisement

मराठवाड़ा में कपास के बदले सोयाबीन; पेराई क्षेत्र घटा

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:मराठवाड्यात यंदा मान्सूनचे उशिरा आगमन आणि जून महिन्यात पावसाचे अल्प प्रमाण यांमुळे खरिपाच्या केवळ ८६ टक्के क्षेत्रावर पेरण्या पूर्ण झाल्या आहेत. मराठवाड्यातील शेतकऱ्यांनी यंदा कापसाऐवजी सोयाबीनला पसंती दिली आहे. लातूर आणि परभणी जिल्हे वगळता उर्वरित ६ जिल्ह्यांत सोयाबीनची सरासरीपेक्षा जास्त क्षेत्रावर पेरणी झाली आहे. मात्र, लातूर वगळता एकाही जिल्ह्यात कापसाचे पेरणी क्षेत्र सरासरीपेक्षा जास्त नाही. मराठवाड्यात २२ लाख ८१ हजार ८२१ हेक्टर खरिपाचे सरासरी क्षेत्र आहे. आतापर्यंत त्यापैकी १९ लाख ५३ हजार ७६० हेक्टरवर खरिपाच्या पेरण्या झाल्या आहेत. त्यामुळं सर्वच पिकांवर परिणाम होणार खास करून कापसाचा टप्पा यंदा खूप कमी झाला आहे कापसाचे तब्बल अडीच लाख हेक्टरने क्षेत्र घटले आहे..
0
0
Report

वाशीम में 85 NCC कैडेट्स ने निकाली हर घर तिरंगा साइकिल रैली

Washim, Maharashtra:वाशीम:‘हर घर तिरंगा’अभियानाच्या जनजागृतीसाठी वाशिमच्या श्री बाकलीवाल विद्यालयातील ८५ एनसीसी कॅडेट्सनी वाशीम शहरात भव्य सायकल रॅली काढली.‘वंदे मातरम’,‘भारत माता की जय’ आणि ‘हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा’अशा घोषणांनी शहर दुमदुमून गेले. विद्यालयापासून सुरू झालेली रॅली प्रमुख मार्गांवरून जात जिल्हा क्रीडा संकुलात पोहोचली.यावेळी नागरिकांनी घरांवर आणि दुकानांवर अभिमानाने राष्ट्रध्वज फडकवावा,असे आवाहन कॅडेट्सनी केले.जिल्हाधिकारी योगेश कुंभेजकर आणि निवासी उपजिल्हाधिकारी विश्वनाथ घुगे यांच्या मार्गदर्शनाखाली ही रॅली आयोजित करण्यात आली होती.
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक इको विलेज 1 में CAM शुल्क के खिलाफ कैंडल मार्च

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 1 सोसाइटी के निवासी CAM चार्ज बढ़ाये جانے के विरोध में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, इन लोगों के द्वारा रविवार रात्रि में कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें सोसाइटी के सैकड़ो की तादात में लोग शामिल हुए और इन लोगों ने कैम चार्ज बढ़ाने का विरोध किया। सोसाइटी लोगों ने सोसाइटी के अंदर कैंडल मार्च निकालते हुए जमकर नारेबाजी की कि और आरोप लगाया कि नियमों का पालन ने करते हुए मेंटेनेंस एजेंसी वाईजी स्टेट के द्वारा मेंटेनेंस चार्ज 40% बढ़ा दिया गया है, जिससे कि यहां पर रहने वाले 7000 परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है, जबकि अगर उन्हें मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाना था तो कोर्ट से बनाई गई अपेक्स कोर कमेटी में पहले बताना था लेकिन उनको बिना सूचित करें इनके द्वारा यह चार्ज बढ़ा दिया गया है, जून में उनके द्वारा चार्ज बढ़ा दिया गया है और तभी से सभी लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है ,इसे जल्द से जल्द मेंटेनेंस एजेंसी को वापस लेना होगा वरना हम लगातार अपना धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। वही सोसाइटी के निवासी संजय शर्मा ने कहा कि जून से लगातार हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और रविवार रात्रि में भी हमारे द्वारा कैंडल मार्च किया गया।वही जीत बहादुर सिंह ने कहा कि हम लोग पिछले रविवार से सांकेतिक धरना भी दे रहे हैं और मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ हमारे द्वारा कैंडल मार्च भी निकाला जा रहा है जब तक यह बढ़ा हुआ चार्ज वापस नहीं होगा हमारे द्वारा प्रदर्शन चलता रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र के दुखभंजन महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार की भव्य सजावट

Kurukshetra, Haryana:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शिव मंदिरों को फूलों व लड़ियों सजाया गया है आज सावन का दूसरा सोमवार है सुबह से शिव मंदिरों में शिव भक्तों की लंबी-लंबी लेने लगी हुई है और शिवलिंग पर जल, दूध, धतूरा, फूल चढ़ा रहे हैं और शिव भक्त कावड़िया भी हरिद्वार से गंगाजल लेकर चल रहे हैं जो यह तस्वीर देख रहे हैं कुरुक्षेत्र के श्री दुख भंजन मंदिर बड़े ही सुंदर तरीके से सजाया गया है महादेव के नाम का करें नशा, कांवड़ यात्रा में किसी भी प्रकार के नशे से रहें दूर स्नेहित सरोवर पर स्थित श्री दुखभंजन महादेव भगवान शिव के नाम का करें, ॐ नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। शिविर में कांवड़ियों के लिए तीनों समय निशुल्क भोजन, ठहरने, विश्राम, पेयजल, चिकित्सा सहायता, पैरों में मेहंदी लगाने तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। श्रद्धालुओं से अपील की कि वे नशामुक्त होकर कांवड़ यात्रा करें, प्रसाद ग्रहण करें और भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर समाज को सकारात्मक संदेश दें
0
0
Report
Advertisement

अंतरराज्यीय अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई: 3 किलो अफीम सहित गिरफ्तार आरोपी

Mandsaur, Madhya Pradesh:भाव गड़ में पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकाइल की पेट्रोल टंकी के भीतर बनी गुप्त चैंबर से 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 06 लाख रुपये आंकी गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. 08.08.2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक काले रंग और लाल पट्टी वाली हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल (TN 37 BJ 0448) चालक पेट्रोल टंकी के अंदर गुप्त चैंबर बनाकर पिपलियामंडी से मंदसौर नयाखेड़ा, ग्राम नन्दावता होते हुए राजस्थान के रास्ते गुजरात जाने वाला है। सूचना पर ग्राम करजु व करनाखेड़ी के बीच शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी: श्यामlal/pita hajari जाति बंजारा (उम्र 42 वर्ष), निवासी गुन्दा रेल, थाना कनेरा, तहसील निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)। जप्त मशरुका: 03 किलो अवैध अफीम (कीमत 06 लाख रुपये), मोटरसाइकिल क्रमांक TN 37 BJ 0448 (कीमत 50,000 रुपये), एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल (कीमत 10,000 रुपये)। आरोपी के विरुद्ध थाना भावगढ़ पर अपराध क्रमांक 150/26 धारा 8/18 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि यह अवैध अफीम वह कहां से लेकर आया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top