123401
पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ. बनवारी लाल का बड़ा बयान
Rasooli, Haryana:पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि सरकार प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी को ऑफलाइन करने पर विचार कर सकती है। उन्होंने बताया कि इन पोर्टलों पर ठीक से काम नहीं हो रहा है जिससे जनता को भारी परेशानी हो रही है। इसके अलावा सरकार सोमवार से जरूरतमंदों को 100-100 गज के बीपीएल प्लॉट प्रदान करेगी। सरकार का पूरा फोकस जनकल्याणकारी योजनाओं पर है। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों के साथ बैठक की थी जिसमें प्रदेश में भाजपा के गिरते ग्राफ के कारणों की समीक्षा की गई थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पत्नी पर कुल्हाड़ी हमला: पति गिरफ्तार, इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के पामेला में एक पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, महिला के गर्दन और सर में गंभीर चोंट आई है परिजनों ने महिला को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है, बताया जा रहा है कि पंडरीपानी निवासी संतोष की शादी पामेला निवासी 29 वर्षीय पिंकी से हुई थी लेकिन विवाद के चलते पिंकी अपने मायके आकर रह रही थी इस बीच मंगलवार को आरोपी पति संतोष महिला के घर पामेला पहुँचा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पति को अपनी पत्नी पर चरित्र शंका थी इस बीच पुनः हुए विवाद के चलते गुस्से में आरोपी ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया , फिलहाल महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है वहीं परपा थाने की पुलिस ने आरोपी पति संतोष को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने परीक्षार्थियों की समस्याओं का निस्तारण का भरोसा दिया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, "UPSSSC के परीक्षार्थी हमसे मिले हैं। हमने चेयरमैन से बात की है और इनकी समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के लिए कहा है। इनकी समस्याएं निस्तारित होंगी। हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ छात्रों, युवाओं के साथ खड़ी है। इनकी जो मांगे हैं, हम उनपर काम कर रहे हैं..." उन्होंने आगे कहा, "बारिश का मौसम है और जहां बाढ़ का प्रकोप है, वहां उससे निपटने के लिए हमारी सरकार ने NDRF-SDRF और जिला प्रशासन को सक्रिय कर रखा है...बाढ़ राहत कार्यक्रम लगातार चल रहा है..."0
0
Report
शाहपुर नदी डायवर्शन पर तेज बहाव में तीन युवक डूबे; एक की मौत, दूसरा लापता
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के शाहपुर-बनाही मार्ग पर शाहपुर थाना क्षेत्र के रूद्रनगर गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छेर नदी के डायवर्शन पर तेज बहाव के कारण एक बाइक सहित तीन युवक पानी की चपेट में आकर तेज धारा में बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डायवर्शन के ऊपर से बाढ़ का पानी उफनाते हुए तेजी से गुजर रहा था और बहाव इतना ज्यादा था कि देखते ही देखते तीनों युवक बाइक समेत नियंत्रण खो बैठे। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचे और बचाव की कोशिश शुरू की। इसी दौरान स्थानीय लोगों की तत्परता से एक युवक को किसी तरह पानी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे तुरंत शाहपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरी ओर, एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक का अब तक पता नहीं चल पाया है और उसकी तलाश जारी है। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर के शोभी टोला, वार्ड नंबर-1 निवासी जितेंद्र राम के 27 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सचिन रोजगार के सिलसिले में गांव से बाहर रहकर काम करता था और करीब पांच दिन पहले ही घर लौटा था। परिजनों को क्या पता था कि कुछ ही दिनों में यह यात्रा उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दुख बन जाएगी। वहीं, लापता युवक की पहचान भी उसी थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर शोभी टोला, वार्ड नंबर-1 निवासी 21 वर्षीय संदीप रवानी के रूप में बताई जा रही है। जबकि तीसरे युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।फिलहाल जिला प्रशासन मृत युवक का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में करवाया है।0
0
Report
Advertisement
बीड़ में वे पावडर रैकेट का पर्दाफाश; मुख्य सूत्रधार गिरफ्तार
Beed, Maharashtra:बीडमध्ये ‘व्हे पावडर’ रॅकेटचा पर्दाफाश; मुख्य सूत्रधाराला अटक आष्टी पोलिसांची कारवाई; आरोपीला ७ सप्टेंबरपर्यंत पोलीस कोठडी ANC - बीडच्या आष्टी येथे दुधात भेसळ करण्यासाठी वापरल्या जाणाऱ्या व्हे पावडरच्या अवैध वाहतूक व पुरवठा प्रकरणाला नवे वळण मिळाले आहे. या प्रकरणातील मुख्य सूत्रधार मानल्या जाणाऱ्या दिलीप जानदेव हंबर्डे याला आष्टी पोलिसांनी ३१ ऑगस्ट रोजी अटक केली. न्यायालयाने त्याला ७ सप्टेंबर २०२६ पर्यंत पोलीस कोठडी सुनावली आहे. या प्रकरणात पोलिसांनी यापूर्वी सुशांत उर्फ बाबू लक्ष्मण गोपाळघरे आणि कैलास जनार्दन हंबर्डे या दोघांना अटक केली होती. कारवाईदरम्यान तब्बल ७२ गोण्या म्हणजे सुमारे १ हजार ८०० किलो व्हे पावडर, अंदाजे २ लाख ६९ हजार ७०० रुपये किमतीचा मुद्देमाल जप्त करण्यात आला. दिलीप हंबर्डेच्या अटकेनंतर या रॅकेटचे धागेदोरे कुठपर्यंत पोहोचले आहेत, तसेच व्हे पावडरचा पुरवठा नेमका कुठून होत होता, याचा तपास पोलिसांकडून सुरू आहे. सध्या दिलीप हंबर्डे आणि कैलास हंबर्डे हे दोघे पोलीस कोठडीत आहेत. या प्रकरणाचा सखोल तपास सुरू असून, आणखी काही जणांचा सहभाग समोर येण्याची शक्यता आहे, अशी माहिती पोलीस निरीक्षक शरद भुतेकर यांनी दिली. बाईट: शरद भुतेकर, पोलिस निरीक्षक0
0
Report
टीएमसी सांसद Derek ओ'ब्रायन शेक्सपियर सरणी थाने पहुंचे नोटिस के सिलसिले में
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): TMC RAJYA SABHA MP DEREK O'BRIEN APPEARS AT SHAKESPEARE SARANI POLICE STATION FOLLOWING NOTICE OVER OFFICE INCIDENT / VISUAL कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन शेक्सपियर सरणी पुलिस स्टेशन पहुँचे। शेक्सपियर सरणी पुलिस स्टेशन ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ'ब्रायन को नोटिस जारी कर पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा था। यह नोटिस 27 अगस्त को कैमक स्ट्रीट स्थित AITC ऑफिस में हुई घटना के सिलसिले में जारी किया गया था।0
0
Report
SP वैद ने पूछा: क्या ऑनलाइन सेवाओं से आप लाभ उठा रहे हैं?
Aram Pora, Ganderbal, Former Jammu and Kashmir Director General of Police (DGP), SP Vaid, Said "My question to the people of J&K and Bharat: Are you benefiting from the online government services available to you, without having to step out of your homes? or are you still making endless rounds of government offices?"0
0
Report
Advertisement
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा स्वाइन फ्लू अब नियंत्रित, प्रदर्शन पर बातचीत का आश्वासन
Noida, Uttar Pradesh:बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री ने कहा स्वाइन फ्लू अब नियंत्रित, प्रदर्शन पर बातचीत का आश्वासन0
0
Report
बगहा में फर्जी नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड 센टर पर प्रशासन की बड़ी रेड
Bagaha, Bihar:बगहा शहर Ramnagar में स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी नर्सिंग होम, अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र और कई जांच घरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। सचेत बात यह है कि संजीवनी और श्री आनंद जैसे सील और बंद अस्पताल संचालक द्वारा जगह और केंद्र के नाम बदल कर अवैध तरीकों से निजी नर्सिंग होम संचालित किए जा रहे थे, जिनकी पूर्व में रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दी गईं थीं। जिला प्रशासन और सीविल सर्जन के आदेश पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक गैर निबंधित मेडिकल संस्थानों की जांच की गई। बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चल रहे इस विशेष अभियान के दौरान किलकारी, अपोलो अल्ट्रासाउंड, कामाख्या अल्ट्रासाउंड, गुड हेल्थ क्लिनिक, जन्मस्थान, जय अंबे पैथोलैब और सिटी पॉलीक्लिनिक समेत कई संस्थानों से जरूरी कागजात मांगे गए, जबकि कई फर्जी अपने मेडिकल सेंटर बंद कर फरार हो गए। ऐसे कुछ जाँच घर और अल्ट्रासाउंड संचालक मौके से फरार मिले हैं जिनकी पहचान की जा रही है, जबकि कुछ के रजिस्ट्रेशन की कागजात वैध पाए गए हैं। जिन संस्थानों ने आवश्यक कागजात जमा नहीं किए हैं, उनके खिलाफ आगे जाँच टीमों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बगहा के अलावा रामनगर शहर में दर्जनों जाँच घर और अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध तरीकों से फर्जी कागजात पर चल रहे हैं। हालात यह है कि कई बड़े निजी अस्पताल और नर्सिंग होम गैर कानूनी तरीकों से संचालित कर मरीजों के जानमाल से खिलवाड़ कर रहे हैं, जबकि सरकार मुफ्त में सरकारी अस्पताल में सेवाएं प्रदान कर रही है लेकिन कुछ चिकित्सक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि रेड के बाद हड़कंप मचा है।0
0
Report
आरक्षण विरोधी प्रदर्शन: पुलिस ने करणी सेना जिलाध्यक्ष समेत 40-50 पर एफआईआर
Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया है पुलिस ने करणी सेना के जिलाध्यक्ष समेत 40,50 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है बिना अनुमति के प्रदर्शन किया और पुलिस से धक्का मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है प्रदर्शनकारियों ने बैरियर तोड़कर बाहर निकलकर नारेबाजी की हंगामें के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए उप निरीक्षक रवि वर्मा ने तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई, करणी सेना के जिलाध्यक्ष राजू चौहान समेत 40 50 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर जमीन कब्जे के विवाद में महिलाएं भिड़ीं सपा नेताओं से
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। Date: 02-09-2026 लोकेशन: गोरखपुर राजघाट क्षेत्र के खोखरटोला में जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल हुआ; महिलाएं और सपा नेता आमने-सामने आ गए। आरोप हैं कि सपा नेता जफर अमीन डक्कू अपने समर्थकों और शहर सपा अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के साथ विवादित जमीन पर पहुंचे और वहां लगे टिनशेड और पाइप हटाने लगे। महिलाओं ने इसका विरोध किया तो तीखी नोकझोंक शुरू हो गई; मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। राजघाट पुलिस ने महिला की तहरीर पर जफर अमीन डक्कू, शब्बीर कुरैशी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है; जी मीडिया आरोपों की पुष्टि नहीं करता। स्पष्ट रहे कि जमीन किसकी है, इसी से विवाद की असल तस्वीर सामने आएगी, क्योंकि दोनों पक्ष दावा कर रहे हैं कि जमीन उनके कब्जे में है। मामला राजस्व अभिलेखों और दस्तावेजों के सत्यापन के بعد ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने मामला शांत रखने के लिए दो CCTV कैमरे लगवाए हैं; प्रशासन की निगरानी जारी है। मसलए में पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पॉटील ने कहा कि मुकदमा दर्ज किया गया है; जमीन के वास्तविक स्वामित्व की स्थिति राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर तय होगी। अभी राजघाट क्षेत्र में संघर्ष को रोकने के लिए सुरक्षा तैनाती और शांति व्यवस्था बनाये रखने पर जोर है।0
0
Report
दो दिनों से लगातार बारिश से आसनसोल समेत कई इलाकों में जलभराव
Noida, Uttar Pradesh:ASANSOL (WEST BENGAL): CONTINUOUS RAINFALL OVER TWO DAYS LEADS TO WATERLOGGING IN SEVERAL AREAS0
0
Report
करौली की धानवी सिंह पिचानोत ने जयपुर में घुड़सवारी में गोल्ड मेडल जीता
Karauli, Rajasthan:करौली की 11 वर्षीय धानवी सिंह पिचानोत ने जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय सप्त शक्ति हॉर्स शो 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ धानवी के नाम अब घुड़सवारी में कुल 14 पदक हो गए हैं। उनकी इस सफलता से करौली का नाम खेल जगत में रोशन हुआ है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में धानवी ने अपनी घुड़सवारी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के दम पर गोल्ड मेडल हासिल किया। कम उम्र में घुड़सवारी जैसे खेल में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर वह अपनी अलग पहचान बना रही हैं। धानवी की अब तक की उपलब्धियों में कुल 14 पदक शामिल हैं। उनकी लगातार सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। घुड़सवारी के क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि को करौली के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
गुम नाबालिग लड़की के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Darogapara, Chhattisgarh:चक्रधरनगर पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर मामले में आरोपी युवक दिलेश्वर चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, 17 मार्च 2025 को नाबालिग के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 25 जनवरी 2025 को घर से बिना बताए चली गई है। मामले में अपराध क्रमांक 109/2025 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि नाबालिग की पहचान आरोपी से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों के बीच कई महीनों तक बातचीत होती रही। 25 जनवरी को आरोपी ने बालिका को रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड बुलाया और शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। पुलिस के अनुसार आरोपी बालिका को बस से बिहार ले गया, जहां उसके माता-पिता ईंट भट्ठे में काम करते थे। करीब 6-7 महीने बाद दोनों बिहार से सारंगढ़ क्षेत्र में आए। इसके बाद आरोपी मजदूरी के लिए ओडिशा चला गया और बालिका भी उसके साथ रहने लगी। बाद में दोनों आरोपी के गांव में आकर रहने लगे। पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।0
0
Report
भाजपा के 65 पार्षद प्रत्याशी: चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारी तेज
Pali, Rajasthan:पाली नगर निगम से भाजपा के 65 प्रत्याशियों की बैठक नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं पाली नगर निगम के सभी 65 भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने भाग लिया। बैठक में चुनावी रणनीति, जनसंपर्क एवं वार्डवार संगठनात्मक तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, नगर निगम चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश भड़ाना, सांसद पी.पी. चौधरी, पूर्व सांसद पुष्प जैन, महाराष्ट्र के पूर्व विधायक नरेन्द्र पंवार, शिरडी विधायक विवेक कोल्हे, मंचासीन रहे। बैठक के दौरान कांग्रेस के ओबीसी सुमेरपुर नगर अध्यक्ष भरत कुमार परिहारिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। परिहारिया पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हुए थे तथा करीब 10 वर्षों से सुमेरपुर नगर अध्यक्ष के दायित्व पर रहे हैं। उनके भाजपा में शामिल होने को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका एवं भाजपा के बढ़ते जनाधार के रूप में देखा जा रहा है。0
0
Report
पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने भाई और भाभी की हत्या कर दी, आरोपी गिरफ्तार
Karhi, Chhattisgarh:दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी... सगे भाई ने की अपने ही भैया और भाभी की निर्मम हत्या... पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच था विवाद... आधा एकड़ जमीन के बंटवारे पर कर दी अपने ही रिश्तों का खून... पुलिस ने किया मामले का खुलासा आरोपी को भेजा जेल... लोरमी थाना के नवलपुर गांव का मामला... मुंगेली जिले के लोरमी थाना के ग्राम नवलपुर में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर चल रही रंजिश में सगे भाई ने अपने ही भाई और भाभी की हत्या कर दी। आरोपी ने लोहे की कुदाल से दोनों पर हमला किया और वारदात को चोरी का रूप देने के लिए घर में छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने आरोपी नंदु कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे की कुदाल भी बरामद की गई है। 24 अगस्त को घर का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों को नंदकुमार कश्यप और उनकी पत्नी गौरीबाई के शव अलग-अलग बिस्तरों पर मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। बिलासपुर सिम्स में कराए गए पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में दोनों की मौत हत्या से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद लोरमी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस और साइबर सेल की विशेष टीम ने जांच तेज कर दी। जांच के दौरान पुलिस को दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहे पैतृक जमीन के विवाद की जानकारी मिली। जमीन के बंटवारे और माता-पिता की देखरेख से जुड़े हिस्से को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। 16 अगस्त को खेत में खाद डालने के बाद भी दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद 17 अगस्त की रात भी नंदु अपने भाई नंदकुमार के घर पहुंचा था, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ था। 19 अगस्त की दरम्यानी रात नंदु कश्यप लोहे की कुदरी लेकर भाई के घर पहुंचा। पड़ोसी की बाड़ी की ओर से बाउंड्री पार कर वह छत के रास्ते मकान में दाखिल हुआ। बरामदे में सो रहे नंदकुमार पर उसने कुदरी से हमला कर दिया।हमले की आवाज सुनकर नंदकुमार की पत्नी गौरीबाई जाग गईं और उन्होंने आरोपी को पहचान लिया। पुलिस के अनुसार पहचान सामने आने के बाद आरोपी ने गौरीबाई पर भी कुदरी से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। घर के कमरे और अलमारी को खोलकर चोरी की घटना का रूप देने का प्रयास किया। इसके बाद आंगन में रखे पानी से अपने हाथ-पैर और कुदरी को धोया। मकान में बाहर से ताला लगाया और वारدात में इस्तेमाल कुदरी को ट्यूबवेल में छिपा दिया। लेकिन पुलिस की जांच में जमीन विवाद की कड़ी सामने आई और पूछताछ के दौरान नंदु कश्यप पर शक गहराता गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने भाई और भाभी की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर ट्यूबवेल से लोहे की कुदरी बरामद कर ली गई है।0
0
Report
Advertisement
