icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चंबा में आठवीं सांस्कृतिक संध्या: गिप्पी ग्रेवाल ने श्रोताओं को झूमाया

Chamba, Himachal Pradesh:एंकर गिप्पी ग्रेवाल के नाम रही आठवीं सांस्कृतिक संध्या सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के तौर पर मुख्यमंत्री ने की शिरकत वीओ चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेेले की आठवीं सांस्कृतिक संध्या सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल के नाम रही। उन्होंने एक से बढ़ कर एक गाने गाकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गिप्पी ग्रेवाल से पहले हिमाचली गायक पीयूष राज ने हिमाचली लोकगीतों का शानदार गुलस्ता प्रस्तुत किया। तो वहीं, काकू राम ठाकुर, दिव्या श्रीवास्तव और गजल गायकी के शानदार कलाकार तारिक मालिक, अभिषेक बिष्ट, सुप्रसिद्ध गायक नरेंद्र राही, देसी कलाकार राजेंद्र, मनोज कुमार मनू ने भी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को खूब नचाया। आठवीं सांस्कृतिक संध्या का आगाज पारंपरिक कूंजड़ी मल्हार से हुआ। उसके बाद मुसाधा गायन समेत अन्य स्थानीय समेत अन्य क्षेत्रों की प्रस्तुतियां का दौर शुरु हुआ। सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार से पहले पंडाल में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यातिथि समेत अन्य अतिथियों को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला समिति की ओर से मंच पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
0
0
Report

सावन की पहली सोमवारी पर शेखपुरा-बरबीघा के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़

Sheikhpura, Bihar:सावन की पहली सोमवारी को लेकर शेखपुरा के ऐतिहासिक गिरिहिंडा और बरबीघा के पंचवदन स्थान शिव मंदिर में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।शेखपुरा के गिरिगिहिड़ा पहाड़ की चोटी पर अवस्थित बाबा कामेश्वर नाथ शिव मंदिर में अहले सुबह से ही श्रद्धालु पहाड़ पर चढ़ महादेव पर जल अर्पित कर रहे है।जबकि बरबीघा के कुशेढी स्थित बाबा पंचवदन स्थान शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।इस दौरान हर हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया है।वही सावन की पहली सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किया गया।जबकि सावन की पहली सोमवारी और नागपंचमी को लेकर विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालु भगवान शिव पर जलाभिषेक कर रहे है.
0
0
Report
Advertisement

महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से 8 अपचारी फरार, पुलिस दबिश जारी

Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद महासमुंद के शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से 8 अपचारी बालक फरार। 2 और 3 अगस्त की दरमियानी रात खिड़की की रॉड फैलाकर हुए फरार। बाल संप्रेक्षण गृह में अलग-अलग मामलों में रखे गए थे अपचारी बालक। घटना के समय 27 अपचारी बालकों के बीच से 8 के फरार होने की खबर। रात्रि ड्यूटी पर तैनात थे दो कर्मचारी, फिर भी हुई बड़ी चूक। बताई जा रही है कि इससे पहले भी बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक हो चुके हैं फरार। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने फरार बालकों की तलाश शुरू कर दी है। फरार अपचारी बालकों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल।
0
0
Report

सावन की पहली सोमवारी पर शिवहर के धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Sheohar, Bihar:त्रिपुरारी शरण सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर शिवहर जिले के प्रसिद्ध बाबा भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम मंदिर में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा है श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में धैर्यपूर्वक अपनी बारी की प्रतीक्षा करते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की। वही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा के इंतजाम कर रखा है । मंदिर परिसर तथा आसपास के संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, पेयजल, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. अनंत कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार स्वयं देकुली धाम मंदिर परिसर में लगातार कैंप कर संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
0
0
Report

बांकीपुर उपचुनाव: NDA के नीरज सिन्हा भारी मतों से जीतेंगे दावा

Patna, Bihar:बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की उम्मीद में 200 किलो लड्डू तैयार किए हैं। इस पर राजस्व एवं भूमिसुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अपनी भावनाएं होती हैं, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व और पूर्व विधायक नितिन नवीन के विकास कार्यों के आधार पर NDA प्रत्याशी नीरज सिन्हा भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे प्रशांत किशोर और भाजपा के बीच मुकाबले के सवाल पर मंत्री ने कहा कि उपचुनाव में ऐसी तुलना का कोई खास महत्व नहीं होता और अंतिम फैसला जनता ka hota hai। शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर के आगे होने के बावजूद उन्होंने दावा किया कि EVM के वोटों की गिनती पूरी होने पर NDA प्रत्याशी की भारी जीत होगी。
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ के गुलवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ में 5 हजार मीटर कांस्य पदक जीता

Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर कॉमनवेल्थ खेलों में अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह ने एक बार फिर देश और जिले का नाम रोशन कर दिया है 10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने के बाद अब गुलवीर ने 5 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया है जैसे ही दूसरी सफलता की खबर सिरसा गांव पहुंची पूरे गांव और परिवार में जश्न का माहौल बन गया परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व जताया अलीगढ़ की अतरौली तहसील के सिरसा गांव निवासी धावक गुलवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ खेलों में दूसरा पदक जीतकर इतिहास रच दिया 5 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद उनके घर पर खुशी का माहौल है दादी सहित पूरा परिवार खुशी से झूम उठा परिजनों ने बताया कि पदक जीतने के बाद गुलवीर ने सबसे पहले वीडियो कॉल कर पिता को अपनी सफलता की जानकारी दी पूरा परिवार मोबाइल पर उनकी दौड़ देख रहा था और जीत की दुआ कर रहा था गांव के लोगों ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और भारत माता के जयकारे लगाए अब परिवार को उम्मीद है कि गुलवीर आगामी ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाएंगे बाइट: पप्पू सिंह (पिता) बाइट: लक्ष्मी देवी (माता) बाइट: संजय सिंह गांव निवासी
0
0
Report

बागपत के पूरा महादेव मंदिर में श्रावण सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के प्रसिद्ध पूरा महादेव मंदिर में श्रावण माह के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। हर तरफ बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते नजर आए। श्रावण माह के पहले सोमवार को पूरा महादेव मंदिर शिव भक्तों से गुलजार रहा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों के साथ अन्य श्रद्धालु भी बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए नजर आए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक और पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री बेहाल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री बेहाल। गोरखपुर शहर में सोमवार सुबह से सिटी बस सेवा पूरी तरह ठप हो गई। मानक से कम वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर सभी कंडक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। महेसरा चार्जिंग प्वाइंट पर बसों को खड़ा कर कंडक्टर धरने पर बैठ गए, जिसके चलते शहर की 25 सिटी बसों का संचालन बंद हो गया। बस सेवा ठप होने से हजारों यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह पांच बजे से ही गोरखपुर की सिटी बसें सड़कों पर नहीं उतरीं। महेसरा चार्जिंग प्वाइंट पर सभी बसें खड़ी रहीं और करीब 70 कंडक्टर धरने पर बैठ गए। रोजाना शहर के अलग-अलग रूटों पर चलने वाली बसों के बंद होने से यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। धरना दे रहे कंडक्टरों का आरोप है कि पिछली कंपनी का टेंडर खत्म होने के बाद नई कंपनी को बस संचालन और वेतन भुगतान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन नई कंपनी तय मानकों से कम वेतन दे रही है। कंडक्टरों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया गया। कंडक्टरों का कहना है कि बढ़ती महंगाई में कम वेतन पर परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उनका साफ कहना है कि जब तक तय मानक के अनुसार वेतन देने और समय पर भुगतान का लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। बस सेवा बंद होने का सबसे ज्यादा असर आम यात्रियों पर देखने को मिला। महेसरा, मोहद्दीपुर, रेलवे स्टेशन, कचहरी समेत कई प्रमुख रूटों पर लोग घंटों बस का इंतजार करते रहे। स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और अस्पताल जाने वाले यात्रियों को मजबूरी में ऑटो और ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ा, जिसके कारण उन्हें अधिक किराया भी चुकाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक गोरखपुर शहर में कुल 25 सिटी बसें संचालित होती हैं और इनमें करीब 70 चालक व परिचालक कार्यरत हैं। ये सभी कर्मचारी महेसरा चार्जिंग प्वाइंट पर धरने पर बैठे हैं। ऐसे में शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित बनी हुई है。
0
0
Report

बलिया के शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब, सुरक्षा के बीच जलाभिषेक की धूम

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में शिव मंदिरों में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, हरहर महादेव से गूंज उठा शिव मंदिर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शहर के प्रसिद्ध बालेश्वर मंदिर में जिलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतार देखी गई। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। भक्त और भगवान के आस्था का मिलन ऐसा है कि लोग 5 से 6 घंटे लंबी लाइन में खड़े हैं, इसके बावजूद भी भक्तों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। दूध, गंगाजल, शहद बेलपत्र और मधु के साथ जलाभिषेक कर रहे हैं। शिव भक्तों का कहना है कि सुख-संपन्नता के साथ ही देश की उन्नति और शांति की कामना कर रहे हैं। जनपद के सभी शिव मंदिरों में पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है।
0
0
Report

अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार: ऋषिकेश और राजकोट में लाखों के जेवर बरामद

Rishikesh, Uttarakhand:ऋषिकेश और राजकोट में लाखों की चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, ₹50 लाख के जेवर बरामद ऋषिकेश पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एम्स ऋषिकेश के आवासीय परिसर और गुजरात के राजकोट में लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक बेहद शातिर अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अस्पताल में मरीज बनकर घूमता था और बंद मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था。 मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान आंध्र प्रदेश के गुंटूर निवासी 'मंडलपु शिवा अंजनेयुलु' के रूप में हुई है। यह शातिर अपराधी पहले बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल परिसरों में दाखिल होता था और बंद पड़े घरों को अपना निशाना बनाता था。 पुलिस की गिरफ्त से बचने और अपनी पहचान छुपाने के लिए आरोपी अलग-अलग नामों से बने फर्जी आधार कार्डों का इस्तेमाल करता था। इन्हीं जाली पहचान पत्रों के जरिए वह चोरी की वारदात से पहले होटलों और धर्मशालाओं में ठहरता था। आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है और वह इससे पहले आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा और गुंटूर में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है。 वी.ओ(2): आरोपियों के पास से बरामदगी में पुलिस ने कुल मिलाकर लगभग ₹50 लाख की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, फर्जी पहचान पत्र और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। ऋषिकेश चोरी से बरामद सामान गढ़वाली नथ, सोने का हार, 2 मंगलसूत्र, मांगटीका, सोने की अंगूठियां, चांदी की पायल, बिछुए, पेचकस और 3 फर्जी आधार कार्ड। राजकोट (गुजरात) चोरी से बरामद सामान 4 सोने की अंगूठियां, चेन मय पेंडेंट, सोने का हार, कंगन, ब्रैसलेट और भारी मात्रा में चांदी के आभूषण。 पुलिस फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि अन्य संभावित वारदातों का भी पता लगाया जा सके。 बाइट परमिंदर डोभाल ( SSP देहरादून )
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा के वासुदेव तीर्थ जलाभिषेक के बाद भक्त बोले- 2027 में फिर बनेगी योगी सरकार

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा नगर के श्री वासुदेव तीर्थ पर जलाभिषेक के बाद कांवड़ियों और शिवभक्तों ने की योगी सरकार की सराहना, बोले- 2027 में फिर बनेगी सरकार अमरोहा मैं सावन के पहले सोमवार पर द्वापर युग से जुड़े पौराणिक श्री वासुदेव तीर्थ परिसर में स्थित 151 फीट ऊंचे भव्य शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों और डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। जलाभिषेक के बाद कुछ कांवड़ियों और शिवभक्तों ने बातचीत में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर सराहना की। उनका कहना था कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कुछ श्रद्धालुओं ने अपनी राजनीतिक राय व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में भी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनेगी। वहीं, उन्होंने समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार पर भी निशाना साधा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
0
0
Report

ऋषिकेश मंडी में नवनिर्मित दुकानों के आवंटन घोटाला और भ्रष्टाचार का आरोप

Rishikesh, Uttarakhand:ऋषिकेश मंडी समिति में नवनिर्मित दुकानों के आवंटन पर बवाल, 30-33 लाख के लेनदेन का आरोप ऋषिकेश स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में नवनिर्मित दुकानों के आवंटन को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है। मंडी समिति के पुराने लाइसेंस धारकों ने आवंटन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए प्रशासन पर भ्रष्टाचार और धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। वर्ष 2002 से लाइसेंस धारक व्यापारी सुनील कुमार जायसवाल का आरोप है कि पारदर्शिता को दरकिनार कर धनबल और रिश्वत के दम पर दुकानें बांटी गई हैं। दावा किया गया है कि प्रति दुकान 30 से 33 लाख रुपये तक का लेन-देन हुआ है। कुल 10 नवनिर्मित दुकानों में से 7 दुकानें ऐसे बाहरी लोगों को दे दी गईं, जिन्हें मंडी के काम का कोई अनुभव ही नहीं है। कागजों में फर्जी तरीके से माल की अधिक आवक और टैक्स दिखाकर अपनों को फायदा पहुंचाया गया। व्यापारी का कहना है कि जब उन्होंने मंडी सचिव और अधिकारियों से आवंटन नियमों की जानकारी मांगी, तो उन्हें डरा-धमकाकर भगा दिया गया। पीड़ित व्यापारी और क्षेत्रीय पार्षद रामकुमार संगर ने इस विवादित आवंटन को तुरंत निरस्त कर निष्पक्ष जांच की मांग की है और मंडी सचिव को शिकायती पत्र सौंपा है। दूसरी ओर, आरोपों को खारिज करते हुए मंडी समिति के सहायक चंद्रशेखर ने कहा कि आवंटन पूरी तरह नियमों के तहत हुआ है और लगाए गए सभी आरोप तथ्यहीन हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top