123401
रेवाड़ी में बरसात के बाद बिजली के पोल में लगी आग
Rasooli, Haryana:रेवाड़ी शहर के मोहल्ला नई आबादी में शनिवार दोपहर बारिश के बाद बिजली के पोल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया था। सूचना के अनुसार स्पार्किग से तारों में आग लग गई और कुछ मीटर भी जल गए थे। वहीं करीब 15 मिनट तक चली स्पार्किग से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पाकर बिजली निगम ने तुरंत सप्लाई बंद की और बिजलीकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन दुरुस्त की और सप्लाई बहाल की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
86 वर्षीय ललिता मंडलोई के नेत्रदान से रोशनी बनी; बहू ने देहदान की प्रतिज्ञा ली
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी लाने से बड़ा पुण्य का कार्य शायद ही कोई हो। इसी भावना को साकार करते हुए शाजापुर शहर के हाट मैदान वार्ड क्रमांक 4 निवासी 86 वर्षीय ललिता बाई मंडलोई के निधन के बाद परिजनों ने उनका नेत्रदान कराया। वहीं सास के इस नेक कार्य से प्रेरित होकर उनकी 62 वर्षीय बहू उर्मिला देवी मंडलोई ने भी मृत्यु के बाद देहदान करने का संकल्प लिया है। जानकारी के अनुसार ललिता बाई पति स्वर्गीय रघुनाथ सिंह मंडलोई पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। रविवार सुबह 6:45 बजे उनका निधन हो गया। ललिता बाई ने अपने जीवनकाल में ही नेत्रदान करने की सहमति देकर संकल्प लिया था। उन्हें नेत्रदान के लिए अंकुर प्रगतिशील महिला केंद्र से प्रेरणा मिली थी। उनके निधन के बाद परिजनों ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्रदान कराने का निर्णय लिया। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल में पदस्थ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज पंचोली अपनी टीम के साथ उनके निवास पर पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई। इस तरह ललिता बाई अपने जाने के बाद भी किसी जरूरतमंद की जिंदगी में रोशनी लाने का माध्यम बन गईं। सास के फैसले से प्रेरित होकर बहू ने लिया संकल्प ललिता बाई के नेत्रदान की पहल से परिवार में भी समाजसेवा की भावना को नई प्रेरणा मिली। उनकी बहू उर्मिला देवी मंडलोई (62) ने सास के इस पुनीत कार्य से प्रेरित होकर मृत्यु के बाद अपना शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए दान करने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा देहदान करने वाले व्यक्तियों को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित करने के संबंध में सर्कुलर जारी किए है। मंडलोई परिवार की इस पहल ने समाज को संदेश दिया है कि नेत्रदान और देहदान के माध्यम से मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा की जा सकती है। बाईट-01 चंद्रप्रकाश मंडलोई पुत्र बाईट-02 डॉ मनोज पंचोली जिला मुख्यालय शाजापुर बाईट-03 गायत्री विजयवर्गीय अंकुर प्रगतिशील महिला केन्द्र0
0
Report
मेरठ में दहेज की मांग के बदले खिलौने वाली थार देकर दिया गया सबक
मेरठ में दहेज में थार गाड़ी की डिमांड करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां लड़के वालों को असली थार की जगह खिलौने वाली थार गाड़ी देकर ऐसा सबक सिखाया गया, जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो رہی है। दरअसल, मेरठ के ज्ञानपुर गांव निवासी शमशेर ने अपने बेटे का रिश्ता सोलाना गांव में तय किया था। शनिवार सुबह शमशेर अपने बेटे की चिट्ठी लेकर लड़की वालों के घर पहुंचे। आरोप है कि यहां उन्होंने दहेज में थार गाड़ी की मांग कर दी। इसके बाद लड़की पक्ष ने शमशेर और उनके साथ आए लोगों को सुबह से लेकर रात तक घर में बैठाए रखा और आखिर में उन्हें खिलौने वाली थार गाड़ी थमा दी। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष ने समाज के सामने लड़के वालों की इस मांग को उजागर किया।0
0
Report
अल्मोड़ा गांव में मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद, रेस्क्यू के बाद जंगल छोड़ा जाएगा
Almora, Uttarakhand:नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं की बढ़ती आवाजाही के बीच रविवार सुबह नगर से सटे बख गांव में एक मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। सुबह गांव में तेंदुए की गुर्राहट सुनाई दी तो ग्रामीणों को आसपास तेंदुए की मौजूदगी का अंदेशा हुआ। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो एक मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर केंद्र भेज दिया। पकड़ी गई मादा तेंदुए की उम्र करीब सात साल बताई जा रही है। रेस्क्यू सेंटर में उसका स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया जाएगा। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी。0
0
Report
Advertisement
आगरा नगर निगम के यूनिपोल टेंडर में अदालत के आदेशों की अवहेलना का आरोप
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग नगर निगम के गले की फांस न बन जाए विज्ञापन के यूनिपोल का टेंडर। टेंडर प्रक्रिया में न्यायालय के आदेश को नजर अंदाज किए जाने जा आरोप। 27 अप्रैल को कोर्ट से स्टे होने के बाद भी 30 अगस्त को विज्ञप्ति जारी करने का आरोप। 1 सितंबर को नगर आयुक्त की अनुमति लेने से 2 दिन पूर्व ही निविदा प्रकाशन होने की बात आई सामने। 4 सितंबर को निविदा प्रकाशन हेतु विधिक राय, लेकिन 30 अगस्त को समाचार पत्रों में प्रकाशित निविदा सवालों के घेरे में। 18 नवंबर को फाइनेंसियल बिड खोलने के बाद, 23 नवंबर को टेंडर कमेटी की स्वीकृत होने पहुंची पत्रावली पर बवाल। 23 नवंबर को टेंडर कमेटी अधिकारी द्वारा समिति की बैठक कर निर्णय लेने की कही गई बात। मामला में कार्यकारणी में पार्षद राकेश जैन, हेमंत प्रजापति और अतुल अवस्थी तीनो पार्षदों ने विज्ञापन प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप मामला की जांच कराए बिना ही नगर आयुक्त बोले, पूरी प्रक्रिया न्यायायोचित तरीके से अपनाई गई किसी को नहीं दिया गया टेंडर, सिर्फ निविदाएँ हुई प्रकाशित। जबकि कार्यकारणी सदस्य हेमंत प्रजापति जो खुद अधिवक्ता है ने न्यायालय के स्टे/विचाराधीन वाद होने पर विज्ञापन विज्ञप्ति निकाला बताया गलत न्यायालय का सम्मान सर्वोपरि,ऐसे में अधिकारियों पर सवाल उठना लाजमी अगर नगर निगम अधिकारियों ने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की है तो सजा जरूर भुगतनी पड़ेगी बाइट संतोष कुमार वैश्य/नगर आयुक्त बाइट हेमंत प्रजापति/पार्षद/कार्यकारणी सदस्य0
0
Report
मेरठ में थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले में VHP नेता डॉ.राजकमल किशोर गुप्ता बोले थूक जिहाद
Barwara Mazra, Uttar Pradesh:मुरादाबाद: मेरठ में थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले में VHP नेता डॉ. राजकमल किशोर गुप्ता का बयान, बोले- थूक जिहाद मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के महलका गांव स्थित एक होटल में तंदूरी रोटी बनाते समय कथित तौर पर थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे कर्मचारी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। वहीं, इस मामले को लेकर मुरादाबाद में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता डॉ. राजकमल किशोर गुप्ता का बयान सामने आया है। उन्होंने इस घटना को 'थूक जिहाद' बताते हुए हिंदू समाज के लोगों से मुस्लिम दुकानदारों से किसी भी प्रकार का सामान नहीं खरीदने की अपील की है। उनका यह बयान सामने आने के बाद मामला और चर्चा में आ गया है।0
0
Report
बागेश्वर के नए एसपी जगदीश चंद्र: साइबर ठगों पर शिकंजा, नशा रोकथाम तेज
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में नए पुलिस कप्तान की एंट्री के साथ ही पुलिसिंग की प्राथमिकताएं भी सामने आ गई हैं। साइबर ठगों पर शिकंजा, नशे के कारोबार पर वार और बिगड़ती यातायात व्यवस्था में सुधार... नवनियुक्त एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने साफ कर दिया है कि इन मोर्चों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। उनका कहना है कि अपराध नियंत्रण के साथ निष्पक्ष विवेचना भी पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। 28 नवंबर को कार्यभार संभालने के बाद एसपी ने सबसे पहले पुलिस कार्यालय की कार्यप्रणाली परखी। शिकायत सेल से लेकर आंकिक शाखा तक का निरीक्षण किया। लेकिन नए कप्तान के सामने चुनौती सिर्फ पुलिस कार्यालय को व्यवस्थित करने की नहीं, बल्कि जिले में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की भी है। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए साइबर टीम को मजबूत करने और लोगों को जागरूक करने की बात कही गई है। वहीं नशे के खिलाफ अभियान, यातायात सुधार और लंबित विवेचनाओं का निस्तारण भी उनके एजेंडे में है। डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी, बागेश्वर0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में आस्था और पर्यावरण बदलेगी: पांच कियोस्कों के साथ निर्वाणयम अभियान
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - झुंझुनूं में आस्था और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनूठी पहल - अब पीपल और बरगद के पेड़ों के नीचे नहीं लगेगा पूजा सामग्री का ढेर! - झुंझुनूं प्रगति संस्थान महिला विंग ने शुरू किया 'निर्वाणयम' अभियान - झुंझुनूं शहर के गांधी पार्क के सामने पहले कियोस्क का हुआ लोकार्पण - नगर परिषद सभापति अब्दुल्ला अगवान ने किया कियोस्क का शुभारंभ - पूजा सामग्री के निस्तारण के लिए कियोस्क में बनाए गए दो अलग-अलग सेक्शन - फूल, हवन सामग्री और खंडित मूर्तियों के निस्तारण की होगी अलग व्यवस्था - शहर के अलग-अलग स्थानों पर पांच नए कियोस्क लगाने की भी घोषणा एंकर — झुंझुनूं में आस्था, परंपरा और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की शुरुआत हुई है। अक्सर लोग पूजा-पाठ के बाद पूजन सामग्री, फूल-माला और खंडित मूर्तियां पीपल और बरगद के पेड़ों के नीचे रखकर चले जाते हैं। समय के साथ यही पूजन सामग्री कचरे का ढेर बन जाती है और आस्था के प्रतीक ये पेड़ गंदगी से घिर जाते हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए झुंझुनूं प्रगति संस्थान की महिला विंग ने 'निर्वाणयम' कियोस्क तैयार किया है। इसमें दो अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। एक में फूल, पुष्प, हवन सामग्री और मिट्टी जैसी पर्यावरण में घुलने वाली सामग्री रखी जाएगी, जिसका उपयोग गमलों, बगीचों और खेतों में किया जा सकेगा। वहीं दूसरी श्रेणी में ऐसी सामग्री रखी जाएगी, जिसका प्राकृतिक तरीके से निस्तारण संभव नहीं है। संस्थान का प्रयास है कि धार्मिक आस्था से जुड़ी सामग्री का सम्मानजनक और पर्यावरण अनुकूल निस्तारण हो सके। बाइट 01 — डॉ. दिलीप मोदी, शिक्षाविद् एवं संस्थान अध्यक्ष वीओ 02 — इस अभियान के पीछे महिला विंग का उद्देश्य सिर्फ स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना भी है। महिला विंग की सदस्य डॉ. ममता जालान का कहना है कि पीपल और बरगद जैसे वृक्ष हमारी संस्कृति और आस्था का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। आधुनिकता और नई पीढ़ी के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी संस्कृति और परंपराओं की सुरक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ 'निर्वाणयम' कियोस्क की परिकल्पना की गई, ताकि घरों में पूजित सामग्री को उचित स्थान मिले और उसका सम्मानपूर्वक निस्तारण हो सके। संस्था की महिला सदस्यों ने इसे अपना नैतिक और सामाजिक दायित्व मानते हुए इस अभियान को शुरू किया है। बाइट 02 — डॉ. ममता जालान, सदस्य, जेपीएस महिला विंग वीओ 03 — वहीं, इस पहल को नगर परिषद का भी सहयोग मिल रहा है। कियोस्क का लोकार्पण करने पहुंचे नगर परिषद सभापति अब्दुल्ला अगवान ने महिला विंग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वच्छ झुंझुनूं के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। धार्मिक आस्था से जुड़ी सामग्री को व्यवस्थित तरीके से एकत्रित करने और उसके उचित विसर्जन की व्यवस्था करना सराहनीय कदम है। सभापति ने भरोसा दिलाया कि नगर परिषद की ओर से इस अभियान में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने इच्छा जताई कि शहर के हर कोने में ऐसे कियोस्क स्थापित हों, ताकि पूजन सामग्री का उचित निस्तारण हो सके。 बाइट 03 — अब्दुल्ला अगवान, सभापति, नगर परिषद, झुंझुनूं फाइनल वीओ — झुंझुनूं शहर के गांधी पार्क के सामने शुरू हुआ यह पहला कियोस्क अब शहर में एक बड़े अभियान का प्रतीक बनने जा रहा है। कार्यक्रम में भामाशाह सत्यदेव दडिया, रामप्रकाश गोल्याण और श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं सहित विभिन्न स्थानों पर कुल पांच नए कियोस्क लगाने की घोषणा भी की गई। झुंझुनूं प्रगति संस्थान महिला विंग की इस पहल में भामाशाहों के साथ नगर परिषद का सहयोग भी मिल रहा है। जरूरत है कि आमजन भी इस मुहिम से जुड़ें और पूजन सामग्री को पेड़ों के नीचे या सार्वजनिक स्थानों पर डालने के बजाय निर्धारित कियोस्क में ही जमा करवाएं। ताकि आस्था भी बनी रहे, परंपरा भी सुरक्षित रहे और पर्यावरण भी स्वच्छ रहे।0
0
Report
खजूरना कलां के खेतों में कीटनाशक से दो गौवंश मौत, क्षेत्र में रोष
Baran, Rajasthan:खजूरना कलां में कीटनाशक युक्त फसल खाने से 2 गौवंश की मौत, दवा के असर से 5 से 10 मिनट के भीतर पेट फूलने से तड़प-तड़प कर दम तोड़ रहे मवेशी बारां जिलें के अंता तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजूरना कलां में रबी की फसल में इस्तेमाल किए जा रहे तेज और जहरीले कीटनाशकों ने मूक पशुओं की जान को संकट में डाल दिया है। खेतों में छिड़की गई दवा के असर वाली फसल को खाने से क्षेत्र में अब तक 2 गौमाता की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, वर्तमान में रबी की फसल को कीटों से बचाने के लिए किसान खेतों में अत्यधिक प्रभावशाली कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। खुले में घूमने वाले मवेशी और गौवंश जब अनजाने में इन फसलों को खा लेते हैं, तो जहर का असर इतनी तेजी से होता है कि महज 5 से 10 मिनट के भीतर उनका पेट फूल जाता है और मौके पर ही उनकी जान निकल जाती है। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और गौभक्तों में गहरा दुख और रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने किसानों से अपील की है कि वे खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें और खेतों के चारों ओर तारबंदी या निगरानी रखें, ताकि कोई भी मवेशी अंदर प्रवेश न कर सके। साथ ही, प्रशासन और पशुपालन विभाग से भी इस गंभीर समस्या पर ध्यान देने और पशुपालकों को जागरूक करने की मांग की गई है。0
0
Report
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत मौके पर
Jaunpur, Uttar Pradesh:तेز रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; चालक फरार जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नेवादा हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में آنے से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज गति से आ रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही लाइन बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
जांजगीर-चांपा: बलौदा में पति की हैवानियत, गर्म तेल से पत्नी झुलसी; आरोपी गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ जांजगीर-चांपा बलौदा में पति की हैवानियत, पत्नी पर उड़ेला खौलता गर्म तेल, पूरी तल रही पत्नी के ऊपर पीछे से डाल दी गर्म तेल की कढ़ाई, चेहरा और शरीर गंभीर रूप से झुलसने पर सिम्स बिलासपुर में चला इलाज, उपचार के बाद महिला ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत, बलौदा पुलिस ने आरोपी पति बिरजू दिवाकर (46 वर्ष) को किया गिरफ्तार, धारा 118(2), 85 BNS के तहत कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा।0
0
Report
नालंदा के जघारो में सड़क हादसा: परिवार के 13 की मौत, चालक घायल
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के वेन प्रखंड स्थित जघारो गांव में उस वक्त मातम पसर गया, जब एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा झारखंड के रामगढ़ के पास हुआ, जहां रजरप्पा मंदिर दर्शन के लिए जा रही स्कॉर्पियो भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में वाहन में सवार 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि केवल चालक की जान बच सकी। चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने गांव जघारो से झारखंड के रजरप्पा मंदिर जा रहे थे। इस दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मंत्री ने मृतकों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की है。0
0
Report
झांसी में क्रेशर खनन माफिया ऋषभ सुशील गुप्ता नियम को ताक पर रखकर कर रहे हैं बड़े व्यापने पर अवैध खनन
Garautha Khurd, Uttar Pradesh:लोकेशन झांसी *झांसी गरौठा तहसील क्षेत्र ग्राम सिर्बो चौकरी में क्रेशर माफिया बेलगाम, विधायक का लेटर पैड भी बेअसर! ग्रामीणों ने लखनऊ में खटखटाया CM का दरबार* *सीएम योगी ने दिए जांच और कार्रवाई के आदेश मगर मामला ठंडे बस्ती में,* *गरौठा (झांसी)* झांसी की धरती पर क्रेशर माफिया का आतंक इस कदर हावी है कि अब तो सत्ता पक्ष के विधायक की भी नहीं सुन रहा गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने अपने लेटर पैड पर कार्रवाई के लिए लिखा, अधिकारियों को फोन किया, लेकिन ऋषभ स्टोन क्रेशर संचालक ने विधायक तक को ठेंगा दिखा दिया। आखिरकार इंसाफ के लिए तड़प रहे सिर्वो और चौकरी गांव के पीड़ित ग्रामीण अपना गांव छोड़कर लखनऊ मुख्यमंत्री जनता दरबार में पहुंच गए। *विधायक की अनदेखी, तो जनता का फूटा गुस्सा* ग्रामीणों का आरोप है कि जब क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जवाहर लाल राजपूत की सिफारिश को क्रेशर माफिया रद्दी की टोकरी में फेंक सकता है, तो आम किसान की क्या औकात? स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से क्रेशर संचालक का हौसला सातवें आसमान पर है। *ब्लास्टिंग से दहल रहे गांव, दरक रहे आशियाने* सिर्वो-चौकरी में दिन-रात हो रही हैवी ब्लास्टिंग से धरती कांप रही है। धमाकों से गरीबों के कच्चे-पक्के मकानों में दरारें आ गई हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खेतों में खड़ी सोने जैसी फसलें धूल और राख की मोटी चादर से काली पड़कर बर्बाद हो रही हैं। किसान बर्बादी की कगार पर हैं। *जहर बन रही हवा, बीमार हो रहे बच्चे* वायु और ध्वनि प्रदूषण मानकों से 10 गुना ज्यादा। गांव में सांस लेना मुश्किल, बच्चों और बुजुर्गों में आंखों में जलन, दमा और सांस की बीमारी फैल रही है। गांव में जैसे गैस चैंबर जैसे हालात हैं। *अंत में CM दरबार में न्याय की गुहार* स्थानीय स्तर पर हर दरवाजा खटखटाने के बाद हताश ग्रामीणों का जत्था शैलेंद्र कुमार शर्मा, हरिराम सिर्वो, राजेंद्र कुमार, मुन्नालाल, रामप्रसाद चौकरी, रामहेत नुनार के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की बात गंभीरता से सुनी और सख्त लहजे में अधिकारियों को आदेश दिया - *"विधायक की नहीं सुनने वाले इस माफिया की तुरंत जांच करो, अवैध ब्लास्टिंग मिली तो क्रेशर सीज कर जेल भेजो सीएम के आदेश के बाद झांसी प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना है कि क्या सीएम के डंडे के बाद भी यह क्रेशर माफिया बच पाता है या फिर इस पर बुलडोजर चलता है?0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद विजयनगर में टप्पेबाज ने iPhone 16 चुरा लिया, CCTV वीडियो सामने
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे पर टप्पेबाजी का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरीके से टप्पेबाज सलीम को निशाना बनाते हुए उसका iPhone 16 गाड़ी से साफ कर देते हैं। सलीम अपने नीजी काम से गौर सिटी जा रहा था और इसी दौरान उसे टप्पे बाजो ने अपना निशाना बना लिया। फिलहाल पुलिस को शिकायत दे दी गई है और पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है। सीसीटीवी0
0
Report
भोपाल के आचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल राहत प्रयास
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल Exclusive भोपाल के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग आग लगते ही इलाके में मचा हड़कंप काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखा सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची आग बुझाने का काम जारी है प्लास्टिक होने से आग तेजी से फैली अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद0
0
Report
धनबाद रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन से घायल युवक के दोनों पैर कटे
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति के दोनों पैर घुटने के ऊपर से कटकर शरीर से अलग हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान बिहार के भोजपुर जिले के राजापुर गांव निवासी बबलू सिंह के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर सात की है। रेलवे कंट्रोल रूम और रेल मास्टर से एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलने के बाद RPF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां बबलू सिंह रेलवे ट्रैक के पास गंभीर रूप से घायल मिले। ट्रेन की चपेट में आने से उनके दोनों पैर घुटने के ऊपर से कट चुके थे। इसके बाद RPF ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि बबलू सिंह पारसनाथ में एक व्यक्ति के साथ कैटरिंग का काम करते थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना के समय वह कथित तौर पर नशे की हालत में थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्हें प्लेटफॉर्म नंबर सात से प्लेटफॉर्म नंबर एक जाना था। फिलहाल बबलू सिंह का SNMMCH में इलाज जारी है। RPF उनके परिजनों से संपर्क करने में जुटी है। वहीं, रेलवे स्टेशन पर यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
