123401
रेवाड़ी में युवक को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Rewari, Haryana:रेवाड़ी जिले में रहने वाले युवक को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोप है कि गांव मोकलवास निवासी युवक और उसके बेटे ने उसे पहले गालियां दीं और फिर जान से मारने की धमकी दी। यह घटना देर रात करीब 11 बजे की है जब युवक को दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने फिर से उसे गालियां दीं। धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने सतपाल और आरोपी के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खैरागढ़ में बिना योग्यता के चिकित्सक पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई: क्लीनिक सीलबंद
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले में बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के चिकित्सा कार्य करने वालों पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में मिली शिकायत और जांच प्रतिवेदन के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को ग्राम डोकराभाठा में करण वर्मा द्वारा संचालित तथाकथित क्लीनिक को सीलबंद कर दिया। ग्राम एटीकसा निवासी प्रेम लाल वर्मा ने शिकायत में बताया था कि उनके 52 वर्षीय परिजन ललित वर्मा, जो मधुमेह से पीड़ित हैं, का उक्त क्लीनिक में उपचार कराया गया। आरोप है कि बिना आवश्यक जांच, शुगर जांच किए ही इंजेक्शन लगाए गए, जिसके बाद मरीज के दाहिने पैर में संक्रमण की शिकायत हुई। कलेक्टर सभ पर्यवेक्षी प्राधिकारी (नर्सिंग होम Act) के निर्देश पर गठित जांच दल ने मामले की जांच की। प्रतिवेदन में बिना शुगर जांच उपचार करने और निर्धारित चिकित्सकीय योग्यता को लेकर गंभीर अनियमितताएं प्रथमदृष्टया पाए जाने का उल्लेख किया गया। कार्रवाई की अनुशंसा के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक सील कर दिया। प्रशासन ने नागरिकों से केवल वैध चिकित्सकों और पंजीकृत संस्थानों से उपचार कराने की अपील की है।0
0
Report
नोएडा के फ्लैट में 75 वर्षीय पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता ने आत्महत्या कर ली
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा-- दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने नोएडा के फ्लैट में की आत्महत्या सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसायटी में फंदे से लटका मिला शव मृतक की उम्र करीब 75 वर्ष, 1975 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी थे राकेश मेहता 6 सितंबर को डायल-112 के जरिए पुलिस को मिली थी आत्महत्या की सूचना सूचना मिलते ही थाना फेस-2 पुलिस मौके पर पहुंची फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किया प्रवेश मौके से सुसाइड नोट मिलने की भी जानकारी सुसाइड नोट में मानसिक तनाव और विभिन्न शारीरिक बीमारियों का जिक्र घटना के समय पत्नी सुमंती मेहता बेटे से मिलने देहरादून गई हुई थीं पति के लगातार फोन नहीं उठाने पर पत्नी को हुई अनहोनी की आशंका पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया राकेश मेहता वर्ष 2007 से नवंबर 2010 तक दिल्ली के मुख्य सचिव रहे 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान दिल्ली प्रशासन की अहम जिम्मेदारी संभाली थी पुलिस आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों की जांच में जुटी फेज 2 थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
पीलीभीत में आरएलडी-एससी-एसटी आयोग बैठक, गठबंधन पर बातचीत
Pilibhit, Uttar Pradesh:उनके कहा कि मुलायम सिंह यादव राजनीतिक रूप से दो कदम भी चल पाए तो चौधरी चरण सिंह के बदौलत चल पाए हैं, वरना मुलायम सिंह राजनीतिक रूप से दो कदम भी नहीं चल पाते। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की बोल की वजह से उनसे कई लोग दूर हो गए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी सोचना चाहिए क्योंकि कांग्रेस अगर अलग हो गई तो एक दिन वह कांग्रेस के लिए भी यही कहेंगे। साथ उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से राजभर अलग हो गए निषाद अलग हो गए सपा के बड़े नेता भी अखिलेश की वजह से अलग हो गए उनमें लोगों को एकत्रित करने की क्षमता नहीं है. वही एससी एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली के स्वतंत्र भारद्वाज के बारे में कहा कि कानून स्वतंत्र भारद्वाज को सजा देगा देर तो ہوئی लेकिन कार्रवाई हो रही है स्वतंत्र भारद्वाज के बड़बोलेपन उसे जेल भेजा है हालांकि पुलिस को शुरू में ही कार्रवाई करना चाहिए .आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम मिश्रा व एससी एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी पीलीभीत में समीक्षा बैठक में पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने कहा कि पीलीभीत के आरएलडी के जिला अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा में सदर सीट मांगी है वह इस पर गठबंधन में बात रखेंगे.0
0
Report
Advertisement
बांदा में चाय पर चुनावी चर्चा तेज
Mainpuri, Uttar Pradesh:चुनावी चर्चा चाय पर बांदा0
0
Report
जबलपुर सांसद के नवाचार से 15 छात्रों के लिए दिल्ली दर्शन का मौका
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर सांसद आशीष दुबे ने एक नवाचार करते हुए छात्र-छात्राओं को सांसद दिल्ली दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से देश की राजधानी को जानने का मौका दे रहे है। जबलपुर सांसद आशीष दुबे का कहना है कि जबलपुर के मेधावी छात्र-छात्राओं को एक प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित कर दिल्ली दर्शन कराया जाएगा। जिसमें की संसद भवन से प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण और सांस्कृतिक धरोहरों से उनका परिचय कराया जाएगा। जबलपुर सांसद आशीष दुबे का कहना है कि चयन के माध्यम से 15 छात्रों और पांच शिक्षकों को दिल्ली ले जाया जाएगा और इसके बाद वहां पर उन्हें दिल्ली भ्रमण का मौका मिलेगा। सांसद आशीष दुबे का कहना है कि देश की युवा ही भारत के भविष्य के निर्माता हैं छात्र छात्राओ में प्रतिभा की कमी नहीं है आवश्यकता है कि उन्हें उचित अवसर और मंच उपलब्ध कराने की है इस नवाचार से उन्हें यह मौका मिलेगा0
0
Report
मैदानी टीमों ने इंदौर में अवैध शराब रोकथाम के लिए कड़ी निगरानी शुरू की
Indore, Madhya Pradesh:उपायुक्त एवं सहायक आयुक्त ने किया मैदानी अमले का निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश\n\nइंदौर जिले में अवैध शराब के परिवहन विक्रय एवं संग्रहण पर प्रभावी रोकथाम के लिए आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है।\n\nइसी क्रम में उपायुक्त आबकारी इंदर सिंह जामोद एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी द्वारा मांगलिया टोल पर पहुंचकर मैदानी अमले द्वारा की जा रही नाकाबंदी एवं जांच कार्यवाही का निरीक्षण किया।\n\nअधिकारियों ने मौके पर तैनात टीम की कार्यप्रणाली एवं वाहनों की जांच व्यवस्था का जायजा लिया \nप्रभावी कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।\n\nअभियान के तहत 8 टीमों का गठन कर इंदौर जिले के विभिन्न टोल नाकों पर नाकाबंदी की गई। इसके साथ ही आबकारी दुकानों, बार, अन्य आबकारी केंद्रों एवं ढाबों का निरीक्षण कर नियमों के पालन की जांच की जा रही है।\n\nअधिकारियों ने मैदानी अमले को निर्देशित किया कि अवैध शराब के विरुद्ध सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए0
0
Report
Advertisement
शाजापुर: भादौ के दूसरे मंगलवार को मंगलनाथ महादेव की शाही सवारी
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में भादौ माह के दूसरे मंगलवार को मंगलनाथ महादेव की शाही सवारी निकाली गई। मां राजराजेश्वरी माता मंदिर के पीछे स्थित मंगलनाथ महादेव मंदिर से सवारी का शुभारंभ हुआ, उसके बाद सवारी बस स्टैंड, मगरिया चौराहा, सोमवारिया बाजार, आजाद चौक,नईसड़क होते हुए रात 12 बजे वापस मंदिर पहुंचेगी। मंदिर के पुजारी द्वारा पूजन और आरती के बाद मंगलनाथ महादेव विशेष रथ में सवार हुए। सवारी में ढोल, डीजे, बैंड और आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। बस स्टैंड पर दोपहर से ही श्रद्धालु महादेव के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे थे। सवारी के मार्ग में श्रद्धालुओं ने स्वागत द्वार बनाए और पुष्पवर्षा की। परंपरा के अनुसार मंगलनाथ महादेव सोमवारिया बाजार स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर भी पहुंचे। यहां दोनों महादेव का एक साथ पूजन किया गया और प्रसाद का वितरण हुआ। शाजापुर संभाग का एकमात्र स्थान है जहां भादौ माह के दूसरे मंगलवार को महादेव नगर भ्रमण करते हैं। श्रावण माह के बाद भादौ में भी महादेव की भक्ति में श्रद्धालु मग्न नजर आए। भक्तों ने भोले बाबा के जयकारे लगाए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।0
0
Report
एनआईए ने सहारनपुर के PNB नकली मुद्रा मामले में आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार किया
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर मे पंजाब नेशनल बैंक की सहारनपुर करेंसी चेस्ट से बरामद 17.29 करोड़ रुपये की नकली भारतीय मुद्रा के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे बैंक कर्मचारी और एफआईआर में नामजद मुख्य आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बैंक के तीन कर्मचारियों की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें निलंबित किया गया था। अब एनआईए की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों और नकली करेंसी की साजिश की परतें खुलने की उम्मीद बढ़ गई है। मामला 29 अगस्त 2026 को उस समय सामने आया, जब सदर बाजार थाना पुलिस को पंजाब नेशनल बैंक की सहारनपुर करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा बरामद होने की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में बैंक के तीन कर्मचारियों की भूमिका सामने आई। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में सदर बाजार थाने में एफआईआर संख्या 0431/2026 दर्ज की थी। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआइए ने 3 सितंबर 2026 को केस को अपने स्तर पर दोबारा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान अमित कुमार को फरार आरोपी के रूप में चिन्हित किया गया था। एनआइए ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। एनआइए के मुताबिक, मामले की जांच अभी जारी है। एजेंसी का लक्ष्य नकली करेंसी से जुड़ी पूरी साजिश का पर्दाफाश करना और मामले में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचना है। इससे आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है.0
0
Report
नीमच के पेट्रोल पंप पर डीजल चुराकर फरार बदमाश CCTV में कैद
Neemuch, Madhya Pradesh:घटना सीसीटीवी में कैद नीमच-निंबाहेड़ा रोड स्थित चंगेरा मंडी के पास रामाया पेट्रोल पंप पर ठगी की एक और घटना सामने आई है। यहाँ एक सफेद रंग की वेन्यू कार में सवार बदमाश 2700 रुपए का फुल टैंक डीजल डलवाकर बिना भुगतान किए फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कार के फ्रंट शीशे पर शिव शक्ति लिखा हुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। फुटेज में देखा जा सकता है कि गाड़ी में सवार व्यक्ति डीजल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए ही अपनी गाड़ी लेकर तेजी से रफूचक्कर हो गया। पेट्रोल पंप संचालक द्वारा इस पूरे मामले की शिकायत नीमच कैंट थाने में दर्ज कराई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी और वाहन की तलाश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में SSC CHET परीक्षा तकनीकी खराबी से रद्द, 2500 अभ्यर्थी प्रभावित
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को एसएससी की सीएचटी परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। सर्वर में दिक्कत के चलते कई अभ्यर्थियों के सिस्टम में निर्धारित समय पर लॉगिन नहीं हो पाया। परीक्षा निरस्त किए जाने की जानकारी मिलने के बाद छात्र-छात्राओं ने केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची नॉलेज पार्क कोट कोतवाली पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझाकर शांत कराया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को दोपहर 12 बजे से आदर्श परीक्षा केंद्र पर एसएससी की सीएचटी परीक्षा आयोजित होनी थी। परीक्षा में करीब 2500 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था थी। अभ्यर्थी निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। परीक्षा शुरू होने के दौरान केंद्र के सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते कुछ अभ्यर्थियों के कंप्यूटर सिस्टम में निर्धारित समय पर लॉगिन नहीं हो सका। वहीं काफी देर तक परीक्षा शुरू नहीं होने पर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई। छात्रों ने परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि वे दूर-दराज के क्षेत्रों से परीक्षा देने पहुंचे हैं और परीक्षा केंद्र की तकनीकी खामी के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। परीक्षा कराए बिना वापस भेजे जाने पर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई। पुलिस के मुताबिक सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण एसएससी एनआर (नॉर्थ रीजन) की ओर से परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। अभ्यर्थियों को बताया गया कि अब यह परीक्षा रविवार यानी 13 सितंबर 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को बिना परीक्षा दिए ही लौटना पड़ा। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाकर शांत कराया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है。0
0
Report
स Singrauli जिला अस्पताल में 3 वर्षीय मासूम की मौत के बाद हंगामा, इलाज में लापरवाही के आरोप
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिला अस्पताल में 3 वर्षीय मासूम की मौत। परिजनों का आरोप, समय पर नहीं मिला इलाज, डॉक्टरों ने बरती लापरवाही। अस्पताल परिसर में परिजनों का जोरदार हंगामा। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस, जांच का दिया आश्वासन। सिंगरौली जिले के जिला अस्पताल सह ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्य सेवाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में भर्ती 3 वर्षीय मासूम दीपांश पनिका को गंभीर निमोनिया की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। परिजनों का सीधा आरोप है कि बच्चे को भर्ती कराने के बाद मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों ने समय रहते उचित उपचार नहीं दिया। हालत बिगड़ने पर बार-बार गुहार लगाने के बावजूद डॉक्टरों की ओर से ध्यान नहीं दिया गया, जिससे मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल परिसर में भारी तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला। इस पूरे मामले में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्चे की हालत भर्ती के समय से ही नाजुक थी और उसे बचाने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए गए थे। वहीं पुलिस प्रशासन ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हाई कोर्ट ने चौथी श्रेणी भर्ती के पोस्टिंग से जुड़ी भेदभाव पर जवाब मांगा
Jaipur, Rajasthan:हाईकोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील रामप्रताप सैनी की बाईट इंट्रो- क्यों-हाईकोर्ट जयपुर, 8 सितंबर। राजस्थान हाईकोर्ट ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती- 2024 के जरिए सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को चौकीदार व रसोइया का काम देने पर प्रशासनिक सुधार विभाग के एसीएस, उप सचिव और सामाजिक न्याय विभाग के निदेशक से जवाब मांगा है। जस्टिस गणेश राम मीणा ने यह आदेश नरेन्द्र सैनी व अन्य की याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए。 बॉडी- याचिका में अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने बताया कि याचिकाकर्ता भर्ती की चयन व लिखित परीक्षा में सफल रहे, उन्होंने अच्छी मेरिट प्राप्त की। ऐसे में उन्हें सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर नियुक्ति दी गई। याचिका में कहा गया कि चतुर्थ श्रेणी के पद का काम कराने के बजाए हॉस्टल में रसोइया व चौकीदार का काम करवाया जा रहा है। जबकि उनसे कम मेरिट वाले अन्य अभ्यर्थियों को उनके इच्छित गृह जिले आवंटित कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर नियुक्ति दी है। अन्य अभ्यर्थियों से बेहतर मेरिट होने के बावजूद उन्हें कम पसंद का अनुचित पद दूरस्थ जगह पर आवंटित किया है। नियुक्ति के पदस्थापन में उनके साथ भेदभाव हुआ है। राज्य सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग के परिपत्र के अनुसार मेरिट-कम-प्रेफरेंस के आधार पर पोस्टिंग व आवंटन का प्रावधान है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से रसोइया का काम नहीं करवाया जा सकता, क्योंकि दोनों की वेतन श्रृंखला में अंतर है। वहीं समान भर्ती में अन्य विभाग में नियुक्त कर्मचारियों से चतुर्थ श्रेणी का ही काम करवाया जा रहा है, लेकिन उन्हें मेरिट के अनुसार न नियुक्ति दी और न ही जिला आवंटित किया, जो गलत है। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है。 BYTE- रामप्रताप सैनी, याचिकाकर्ता के अधिवक्ता महेश पारीक, ज़ी मीडिया जयपुर।0
0
Report
Advertisement
भीम क्षेत्र के विधायक के धमकी वीडियो ने नगरपालिका चुनाव हिला दिया
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर नगर पालिका चुनाव से पहले भीम विधायक द्वारा मतदाताओं को धमकी का विडियो वायरल एमएलए हरिसिंह रावत बोले- मेरा प्रत्याशी नहीं जिता तो टूटेंगे मकान और दुकानें मेरी कोई ज़िम्मेदारी नहीं भीम विधानसभा क्षेत्र में अगर विकास करवाना है तो मेरा आदमी जितना चाहिये नहीं तो विकास की कोई उम्मीद करना मत भीम नगरपालिका चुनाव प्रचार के दौरान एक भाजपा प्रत्याशी के समर्थक मे वोट मांगने गये थे विधायक विधायक बोले अगर किसी में मेरे खिलाफ वोट दिये तो उनके कच्चा चिट्ठा खोलूँगा, बोले अभीतक में चुप बैठा था अब अगर मेरा बोर्ड नहीं बना तो देख लेना0
0
Report
कोटा के कैथून में कुण्ड डूबने से बालक की मौत, गोताखोरों ने शव निकाला
Kota, Rajasthan:कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक बालक की कुंड में पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर नगर निगम की गोताखोर रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे बालक के कुंड में डूबने की सूचना मिली। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने करीब 35 फीट गहरे पानी से बालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बालक कुंड तक कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है。0
0
Report
गाय चोरी के बवाल में पिकअप चालक पकड़ा गया; दो पक्षों में हंगामा
Churu, Rajasthan:गाय चोरी पर बवाल, पिकअप में डालकर ले जा रहे पिकअप चालक को पकड़ा चूरू. जिले के रतनगढ़ की सब्जी मंडी में विचरण करने वाली एक पालतु गाय को चौमू से सब्जी लाने वाले एक पिकअप चालक ने एक सब्जी व्यापारी से पूछकर पिकअप में डालकर ले गया। जैसे ही वह पिकअप पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची, तो गाय के मालिक एवं अन्य लोग पिकअप चालक को रोक लिया तथा बवाल मच गया। गाय के मालिक नागरमल प्रजापत निवासी वार्ड संख्या 15 ने बताया कि उसकी दुधारू गाय का सुबह दूध निकालकर उसे थोड़ी देर के लिए खोला था कि इसी दौरान पिकअप चालक ने उस गाय को किसी एक सब्जी व्यापारी के कहने से पिकअप में डालकर चौमू की तरफ लेकर जा रहा था, कि इसी दौरान गाय मालिक के परिवार के एक लड़के ने घटना को देख लिया, जिस उसने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तथा पोस्ट ऑफिस के पास पिकअप को रोक लिया। गाय मालिक का कहना है कि उसकी दो गाय पूर्व में भी इसी तरह गायब हो गई थी। घटना के बाद मौके पर बवाल मच गया तथा पिकअप चालक गाय को उतारने की बात कहने लगा, लेकिन गाय मालिक घटना को लेकर मामला दर्ज करवाने की बात कही। करीब 15 मिनट तक चले बवाल के बाद पुलिस को सूचना दी, जिस पर हैड कांस्टेबल गणेश मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों को थाने लेकर आ गए, जहां पर समझाइश के बाद मामला निपट गया।0
0
Report
Advertisement
