123401
रेवाड़ी शहर के तहसील परिसर के पीछे रखे सरकारी सामान (कबाड़) में अचानक लगी आग
Rewari, Haryana:रेवाड़ी शहर के तहसील परिसर के पीछे रखे सरकारी सामान (कबाड़) में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। काफी दूर तक धुंआ फैलने के बाद आग का पता चला। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। तहसील परिसर के पीछे काफी जमीन खाली पड़ी हुई है जहां सालों पुराने व्हीकल और अन्य सामान कबाड़ के रूप में रखा हुआ है। इस कबाड़ का मामला कोर्ट में विचारधीन है इसलिए इसकी रखवाली के लिए दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीमपुर खीरी के पलिया में शॉर्ट सर्किट से वर्कशॉप में आग, तीन बसें जलकर राख
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र के अतरिया स्थित एक बस वर्कशॉप में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि वर्कशॉप में खड़ी तीन बसें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल आप पर काबू पा लिया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।0
0
Report
कोटपूतली-जयपुर से दिल्ली जा रही निजी बस पर हमला, यात्री सुरक्षित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर से दिल्ली जा रही एक निजी बस में किराए को लेकर उपजा विवाद इतना बढ़ गया कि देखते देखते बस रण क्षेत्र में तब्दील हो गई। किराए को लेकर एक युवक सवारी और कंडक्टर के बीच हुई कहासुनी के बाद एक युवक सवारी ने फोन करके अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। बदमाशों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की जिससे बस के शीशे और बॉडी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। परिवहन दस्ते ने की सूझबूझ से बची सवारियों की जान गनीमत यह रही कि घटना के समय परिवहन विभाग का दस्ता उसी मार्ग पर गश्त कर रहा था। जैसे ही परिवहन दस्ते की गाड़ी मौके पर पहुंची, हमलावर युवक तुरंत वहां से फरार हो गए। परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर नरेश स्वामी ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला और दूसरी बस के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। इस पूरी घटना में बस के चालक और कंडक्टर को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। परिवहन दस्ते ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए मार्ग पर बाधित हुए यातायात को सुचारु करवाया घटना देवनारायण मंदिर के सामने की है कोटपूतली जयपुर से दिल्ली मार्ग पर स्थित है। परिवहन इंस्पेक्टर नरेश स्वामी एवं उनकी टीम द्वारा समय रहते मोर्चा संभालना नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि दर्जन भर कर करीब बदमाश युवक लाठी डंडों व पत्थरों से बस पर हमला कर दिया जिसमें करीब 50 से 60 यात्री बैठे थे जिसमें महिला बच्चे बुजुर्ग सभी शामिल थे। गनीमत रही है सभी सवारियाँ नीचे झुक गई जिससे किसी सवारी को चोट नहीं आई. घटना की सूचना पाकर कोटपूतली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।0
0
Report
कन्नौज में पंचायत भवन परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, सरकारी परिसर में हुआ कार्यक्रम
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज में पंचायत भवन परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, सरकारी परिसर में कार्यक्रम की अनुमति पर उठे सवाल कन्नौज। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र की अल्हनापुर ग्राम पंचायत के चठिया गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में बार बालाओं के नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पंचायत भवन के मीटिंग हाल के बाहर बनाए गए मंच पर महिला डांसर दर्शकों के सामने नृत्य करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सरकारी भवन परिसर में इस तरह के आयोजन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकारी पंचायत भवन परिसर में इस कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति किसने दी? क्या कार्यक्रम के लिए संबंधित विभाग या ग्राम पंचायत से कोई अनुमति ली गई थी? इन सवालों को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन फिलहाल कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं है। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों में भी मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कार्यक्रम के आयोजन और अनुमति से जुड़े पूरे मामले की जांच कराता है या नहीं। नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही कार्यक्रम की अनुमति और आयोजन से जुड़ी वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
राजौरी गार्डन बंद मॉल से 19 साल की युवती ने आत्महत्या, पुलिस जांच जारी
New Delhi, Delhi:राजौरी गार्डन बंद पड़े मॉल की छत से 19 साल की युवती ने छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना राजौरी गार्डन थाना के नजदीक और मेट्रो स्टेशन के पास हुई। डीसीपी के अनुसार मृतक ने अपने संदर्भ में सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने कहा है कि वह अपनी मर्जी से जान दे रही है। युवती आर्यभट्ट कॉलेज दिल्ली में BA तीसरे वर्ष की छात्रा थी और 2021 में मां की मौत के बाद से डिप्रेशन से जूझ रही थी। मामले की जांच BNSS की धारा 194 के तहत की जा रही है और पुलिस स्थानीय डिपार्टमेंट से पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों और प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं कि बंद पड़े मॉल क्यों बार-बार असामाजिक गतिविधियों का ठिकाना बन जाते हैं। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन आगे क्या कदम उठाते हैं, यह देखा जाएगा।0
0
Report
जैसलमेर में NSUI का प्रदर्शन: छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग तेज
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का विरोध प्रदर्शन जैसलमेर जैसलमेर में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एनएसयूआई के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मानाराम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा हनुमान चौराहे से जिला कलेक्टर कार्यालय तक जुलूस के रूप में पहुंचे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों को अपनी समस्याएं लोकतांत्रिक तरीके से उठाने और अपने प्रतिनिधि चुनने का अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने सरकार से छात्रसंघ चुनाव जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की. प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा और जुलूस के दौरान पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था संभालते हुए प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखी. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा.0
0
Report
उदयपुर के गोगुन्दा में बकरियाँ चरा रही युवती पर पैंथर हमला, हालत गंभीर
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के गोगुन्दा से खबर, बकरियां चरा रही युवती पर पैंथर ने किया हमला, हमले में कमी गमेती हुई गंभीर रूप से घायल, खेदर का भीलवाड़ा फला की है घटना, पैंथर के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल, परिजनों ने घायल युवती को पहुंचाया हॉस्पिटल, वन विभाग से पिंजरा लगा पैंथर को पकड़ने की उठाई माँग0
0
Report
Advertisement
जांजगीर-चांपा क्रेशर हादसे में 55 वर्षीय मजदूर की मौत; सुरक्षा मानक पर उठे सवाल
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग क्रेशर खदान में दर्दनाक हादसा, 55 वर्षीय मजदूर की मौत,, ग्राम बिरगहनी स्थित प्रकाश राठौर क्रेशर में हुआ दर्दनाक हादसा,, काम के दौरान पट्टे में फंसने से 55 वर्षीय मजदूर की गई जान,, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस,, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,, घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश, मुआवजे की मांग,, क्रेशर में सुरक्षा इंतजामों को लेकर उठे गंभीर सवाल,, सेफ्टी और सुरक्षा मानकों पर फिर बड़ा सवाल, हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस,,0
0
Report
पटना में पप्पू यादव ने Zee बिहार-झारखंड के साथ राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पहुंचे ZEE बिहार-झारखंड के ऑफिस。 एडिटोरियल टीम से की मुलाकात。 ZEE बिहार-झारखंड के स्थानीय संपादक स्वपनिल सोनल ने सांसद पप्पू यादव का स्वागत किया。 इस दौरान पप्पू यादव ने बिहार-झारखंड की टीम के साथ बिहार की मौजूदा राजनीति और प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की。 बातचीत के दौरान बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों के साथ-साथ आम लोगों से जुड़ी समस्याओं और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई。 सांसद पप्पू यादव ने चैनल के तमाम लोगों से बातचीत की और बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर अपने विचार साझा किए。0
0
Report
बुलंदशहर राशन डीलर पर कम राशन और अभद्रता का आरोप, जांच शुरू
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर राशन डीलर पर कम मात्रा में राशन देने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करने पहुंची आपूर्ति अधिकारी प्रीति सिंह के साथ राशन डीलर पति और समर्थकों ने गाड़ी रोक कर की अभद्रता। राशन डीलर पति और उसके समर्थकों ने गांव में जांच कर रही आपूर्ति अधिकारी के कार्य में डाली बाधा। किसी तरह अपना बचाव करते हुए गांव से बाहर निकली आपूर्ति अधिकारी। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर एक यूनिट पर 3 किलो राशन देने का लगाया आरोप। ग्रामीणों का आरोप राशन डीलर पति ग्राहकों के साथ करता है अभद्रता। दबंग किस्म का है राशन डीलर पति। पूर्व में भी कई बार की जा चुकी है राशन डीलर की शिकायत। खुर्जा तहसील क्षेत्र के गांव बहानपुर का मामला।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर मेडिकल अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर 18 हजार की वसूली का वीडियो वायरल; जांच शुरू
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिला मेमोरियल अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर कथित रूप से 18 हजार रुपये की वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 2 मिनट 46 सेकंड के वायरल वीडियो में एक युवक मरीज के परिजनों से रुपये लेते और नोट गिनते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो में₹8000 युवक लेट नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुशवाहा के यहां एक मरीज भर्ती था, जिसका ऑपरेशन होना था। आरोप है कि ऑपरेशन के नाम पर 18 हजार रुपये की demanding की गई। इसमें 8 हजार रुपये पहले और बाद में 8 हजार रुपये दिए जाने की बात सामने आ रही है। वीडियो में₹8000 गिनता युवक नजर आ रहा है। हालांकि पूरे मामले में रकम और भुगतान को लेकर आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी。 वायरल वीडियो में एक युवक रुपये गिनते हुए यह कहते सुनाई देता है कि डॉक्टर साहब ने जितना कहा है, उतना पैसा देना पड़ेगा, तभी काम होगा। 18000 कहे हैं तो पूरा देना पड़ेगा। वीडियो में पांच-पांच सौ रुपये के नोट गिनते हुए युवक दिखाई देता है। पैसे लेने वाले युवक का नाम मिथिलेश यादव बताया जा रहा है। वीडियो के कुछ समय बाद डॉ. उमेश कुशवाहा भी वहां दिखाई देते हैं और फिर वहां से चले जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों तक पहुंचा। बलरामपुर पहुंचे डिप्टी सीएम से जब मीडिया ने इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी。 अब सवाल यह है कि जिला मेमोरियल अस्पताल जैसे सरकारी अस्पताल में मरीज से ऑपरेशन के नाम पर कथित वसूली किसके इशारे पर हुई और इसमें अस्पताल के कर्मचारियों या अन्य लोगों की क्या भूमिका है। वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की भूमिका जांच के बाद ही साफ होगी।0
0
Report
हाथरस में पति-पत्नी के विवाद ने मचाई हलचल, ससुराल में मारपीट
Hathras, Uttar Pradesh:रिश्तों की तकरार... ससुराल में बवाल देखते ही देखते मारपीट तक पहुंचा मामला विधवा सास के साथ मारपीट का आरोप mouke पर हंगामा, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस कोर्ट में चल रहा है पति पत्नी का विवाद हाथरस में पति-पत्नी के विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि विवाहिता अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ ससुराल पहुंच गई... इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके में हंगामा खड़ा कर दिया... मामला थाना हाथरस गेट क्षेत्र के विष्णु पूरी इलाके का है... बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है... इसी विवाद के बीच विवाहिता अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ ससुराल पहुंची और वहां मौजूद विधवा सास के साथ मारपीट की गई... इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है... घटना के बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया और मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची... पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है... फिलहाल मारपीट के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है... मामले में दोनों पक्षों की भूमिका और घटना की पूरी सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी...0
0
Report
झांसी में इलेक्ट्रिक स्कूटी में भीषण आग, चालक बचा, वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा में झांसी-कानपुर हाईवे की सर्विस रोड पर आज एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग और चालक कुछ समझ पाते तब तक लपटों ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें ज्यादा तेज होने की वजह से काबू नहीं पाया जा सका। कुछ ही मिनट में देखते ही देखते इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर पूरी तरह राख हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक सुरक्षित है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。0
0
Report
Advertisement
बहराइच: बिजली तार चोरी गिरोह के साथ मुठभेड़, एक घायल, चार अन्य गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई...इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने चार बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है... अब पुलिस की जांच इस बात पर टिकी है कि बिजली तार चोरी करने वाला ये गिरोह कितनी वारदातों में शामिल रहा है और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं?0
0
Report
मण्डला में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई मण्डला में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे एवं जिला आबकारी अधिकारी शैली सैयाम के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने ग्राम गौंझी में नर्मदा नदी के किनारे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान करीब 450 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की गई। महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 46 हजार 500 रुपये बताई गई है। आबकारी अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अभाव निवारण समिति के सदस्यों से संवाद कर सेवा प्रतिबद्धता दोहराई
Noida, Uttar Pradesh:0808ZRJ_JPR_CM_CMR_R मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न जिलों से आए जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के सदस्यों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि जिलों में समिति सदस्य जिला प्रशासन के साथ टीम के रूप में काम करें तथा सेवा के भाव के साथ जन अभावों के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद मदन राठौड़ सहित विभिन्न जिलों में गठित समिति के सदस्य उपस्थित रहे तथा उपखण्ड समिति के सदस्य सभी जिला मुख्यालयों से वीसी के जरिए इस संवाद कार्यक्रम में जुड़े।0
0
Report
Advertisement
