123401
रेवाड़ी जिले के बवाल में एक विवाहिता की गई जान
Rasooli, Haryana:रेवाड़ी जिले के बावल कस्बे के झाबुआ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। सूचना के अनुसार मृतका का पति के साथ कोर्ट में विवाद चल रहा था, हालांकि दोनों के बीच सुलह के प्रयास जारी थे। वहीं मायके पक्ष ने पेट दर्द की दवा लेने के बाद जान जाने का दावा किया, जबकि पति ने पुलिस से जान जाने के कारणों की जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बावल सामुदायिक केंद्र भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही जान जाने के सही कारणों का पता चल सकेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चिरमिरी में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर; मंत्री ने दी स्वच्छता की शपथ
Muju, Jeonbuk State:चिरमिरी ब्रेक: चिरमिरी नगर पालिक निगम सभागार में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, नगर निगम मेयर रामनरेश राय समेत निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। वहीं अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खुद साफ-सफाई की। अभियान में कलेक्टर कोरिया, सीएमएचओ डॉ. खरे समेत निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
ढेरही टोल प्लाजा पर किसान धरना: धारा 144 के बीच प्रदर्शन शुरू
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी ब्रेकिंग * ढेरही टोल प्लाजा को बंद करने की मांग. * किसानों का आज टोल पर धरने का ऐलान. * पूर्वांचल किसान संगठन ने किया है ऐलान. * NHAI के विरोध में प्रदर्शन करेंगे किसान. * छावनी में तब्दील हुआ ढेरही टोल प्लाजा. * 15 किलोमीटर के रेंज धारा 144 लागू. * प्रशासन ने प्रदर्शन की नहीं दी थी अनुमति. * किसानों ने टोल पर वसूली का लगाया था आरोप. * चोलापुर थाना के ढेरही टोल प्लाजा का मामला.0
0
Report
दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के लिए 14 खातों के धंधेबाजों को गिरफ्तार किया
Durg, Chhattisgarh:एंकर बैंक अकाउंट को 05 से 15 हजार ₹ प्रति महीने की रकम पर सायबर ठगों को किराए पर देने वाले 14 आरोपीयों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल पूरा मामला म्युल अकाउंट का है जिसमें ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांजैक्शन कर अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करने वाले आरोपीयों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी 14 आरोपी अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पिछले दिनों छावनी थाने में म्युल अकाउंट को लेकर एक मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर अपराध एवं म्युल खातों के विरुद्ध छावनी और नेवई थाने और एसीसीयू की टीम द्वारा बैंक खातों की तकनीकी जांच एवं विश्लेषण किया जा रहा था. जांच में सामने आया कि साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में सभी बैंक खातों का उपयोग किया गया है. बैंक खातों से संबंधित कुल 14 खाता धारकों के नाम सामने आए, जिन पर बैंक से पतासाजी और पूछताछ की गई तब पता चला कि लाखों रुपए का लेनदेन इन सभी बैंक खातों में किया गया है. जिसके बाद फौरन सभी खाताधारकों को धर दबोचा गया और पूछताछ करने पर पता चला कि यह सभी खाताधारक अपने बैंक के खाते को 5000 से लेकर ₹15000 तक के कमीशन के लालच में साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था जिससे संबंधित खातों में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन देन हो रहा था. फिलहाल पुलिस ने सभी 14 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है. बाइट- शोभराज अग्रवाल एएसपी दुर्ग शहर0
0
Report
Advertisement
भाई वीरेंद्र: NDA को हराने के लिए देशव्यापी लड़ाई की लामबंदी
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा अगर किसी ने एनडीए सरकार को हराने की बात कही है, तो हम भी तैयार हैं। आइए, साथ बैठिए और देश के स्तर पर लड़ाई लड़िए, एनडीए को पराजित करने का काम कीजिए。 आज बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है। अपराध बढ़ रहा है और आम आदमी, महिला, पुरुष, पत्रकार और राजनीतिक कार्यकर्ता—हर कोई खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार और प्रशासन का इकबाल खत्म हो गया है। प्रशासनिक पोस्टिंग में जाति और पैसे के इस्तेमाल के जो आरोप लग रहे हैं, सरकार को उनकी जांच करानी चाहिए। पोस्टिंग योग्यता और ईमानदारी के आधार पर होनी चाहिए, ताकि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके。 बाढ़ की बात है तो बिहार के कई इलाकों में लोगों को पर्याप्त राहत नहीं मिल पा रही है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर पीड़ित परिवार तक राशन, चारा, दवा और दूसरी जरूरी सहायता पर्याप्त मात्रा में पहुंचे। बाढ़ में लोगों के जान-माल की रक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए。 जहां तक यादव समाज की बात है, मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि किसी भी जाति को अपराध से जोड़कर देखना गलत है। अपराधी की पहचान उसके अपराध से होनी चाहिए, उसकी जाति से नहीं। यादव समाज का अपना ऐतिहासिक और सामाजिक योगदान है और मैं सभी जातियों का सम्मान करता हूं। किसी भी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है तो संबंधित व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए。 व्यक्ति के अपराध की आलोचना कीजिए, लेकिन पूरी जाति को निशाना मत बनाइए। समाज को बांटने वाली भाषा से बचना चाहिए और सभी समुदायों के सम्मान के साथ राजनीति होनी चाहिए।0
0
Report
सिवनी शहर में 17 मामलों के आरोपी 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी की
Seoni, Madhya Pradesh:17 आपराधिक मामलों में दर्ज आरोपी गिरफ्तार पुरानी रंजिश में मारपीट और धमकी के मामले में 21 दिन से था फरार सिवनी शहर में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा फरार आरोपियों और निगरानी में शामिल बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में फरार चल रहे 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से 17 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि ग्राम बींझावाड़ा निवासी शिवा कौशिक ने 8 सितंबर 2026 को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि डूण्डासिवनी निवासी युवराज उर्फ बहादुर तेकाम ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ विवाद किया। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। घटना के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस उसकी संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही थी। इसी बीच मंगलवार 29 सितंबर की रात मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया。 गिरफ्तार आरोपी की पहचान युवराज उर्फ बहादुर तेकाम पिता स्व. बलवीरसिंह तेकाम, उम्र 22 वर्ष, निवासी गोंडी मोहल्ला, कबीर वार्ड, थाना डूण्डासिवनी, सिवनी के रूप में हुई है。0
0
Report
दोवड़ा में बेटे ने मां के सिर पर लाठी मारकर हत्या, आरोपी फरार
Dungarpur, Rajasthan:डॉवड़ाप्रांत के दोवड़ा थाना क्षेत्र के भोजातो का ओडा गांव में एक बेटे ने अपनी ही मां के सिर पर लट्ठ से हमला कर हत्या कर दी। हमले में लहूलुहान मां जमीन पर गिरकर तड़पती रही। वही वारदात के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। आरोपी बेटा अपनी पत्नी के चले जाने को लेकर माता पिता से झगड़ा करता रहता था और इसी को लेकर आवेश में आकर वारदात की अंजाम दिया। हत्या की ये वारदात भोजातो का ओडा पंचायत के विकासोर गांव में हुई। वालेंग ननोमा ने बताया कि उसकी पत्नी सुखी ननोमा (55) घर में चाय बना रही थी। उसके 2 बेटे ओर 3 बेटियां है ।बेटियों की शादी हो गई है। उसके बड़े बेटे पवन ने 6 साल पहले कैलाशी नाम की लड़की से प्रेम विवाह किया था। एक साल बाद दोनों के एक बेटा हुआ। इसके बाद कैलाशी इसके बेटे को छोड़कर चली गई। इसी बात को लेकर वह अपनी मां ओर पिता से झगड़ा करता रहता था। मां सुखी घर में चाय बना रही थी तभी पत्नी के छोड़कर चले जाने को लेकर बेटा पवन मां से फिर से झगड़ा करने लगा। बेटे ने चाय के बर्तन उठाकर फेंक दिया ओर फिर भागने लगा। इस पर मा सुखी उसे डांटते हुए उसके पीछे भागी तो गुस्से में आकर बेटे पवन ने घर ने रखा लट्ठ लेकर मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे मां लहूलुहान होकर वही ढेर हो गई। वारदात के बाद आरोपी बेटा पवन मौके से भाग गया। वही लट्ठ से हमले में सुखी की भी मौत हो गई थी। सूचना पर दोवड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। जहा पिता ने अपने ही बेटे पर हत्या का केस दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय बालात्कार कांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,होगी पूछताछ...
Mainpura, Bihar:राजीव राम की रिपोर्ट।बेगूसराय में एक युवती के साथ पहले चाकू के नोक पर किया अपहरण फिर उसके साथ होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म फिर जमकर किया मारपीट।इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोहित कुमार को समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार किया है। आपको बताते चले कि नगर थाना क्षेत्र के ब्लू डायमंड होटल में एक लड़की को चाकू के नोक पर पहले अपहरण किया। फिर ब्लू डायमंड होटल में ले जाकर दूसरे युवक को सौंप दिया और उसके बाद उसे युवक के द्वारा लड़की के साथ बलात्कार किया। इसके बाद लड़की के साथ बेरहमी से घंटे तक मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। मारपीट और अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और होटल पहुंचने वाले युवक विक्रम कुमार को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी रोहित कुमार पुलिस के पकड़ से फरार चल रहा था। हालांकि पुलिस की दबिश शुरू हुई थी। मुख्य आरोपी रोहित कुमार नेपाल भागने के फिराक में हो गए थे। लेकिन पुलिस ने भी अपना तत्परता दिखाते हुए समस्तीपुर जिले के मोहोदीनगर से गिरफ्तार किया है। हालांकि जब पुलिस उसे अपने गाड़ी में बैठ कर ले जा रहा था। तभी मुख्य आरोपी रोहित कुमार पुलिस के गाड़ी से भी भागने लगा। हालांकि पुलिस ने भी उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और इसी दौरान मुख्य आरोपी रोहित कुमार को गंभीर चोट लगी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। इस घटना के संबंध में एसपी मनीष ने बताया है कि 27 सितंबर को ब्लू डायमंड होटल में एक लड़की के साथ मारपीट और दुष्कर्म किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी रोहित कुमार नेपाल भागने के फिराक में था। लेकिन पुलिस ने समस्तीपुर जिले से उसे गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार करने के बाद वह पुलिस के गाड़ी से भागने लगे तभी पुलिस ने उसे कदर कर पकड़ लिया और इसी दौरान वह गंभीर रूप से चोटिला हुआ है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है उन्होंने उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया है। जिस मोबाइल में लड़की का आपत्तिजनक वीडियो और मारपीट का वीडियो जो बनाया था वह वीडियो भी उसके मोबाइल में मिला है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
IAS बाबू लाल मीना राजस्व परिषद के अध्यक्ष नियुक्त
Lucknow, Uttar Pradesh:IAS बाबू लाल मीना को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया0
0
Report
यमुनानगर के छछरौली में खेत में अधेड़ शव, हत्या की आशंका—पुलिस CCTV खंगाल रही
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के छछरौली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव श्मशान घाट जाने वाले रास्ते के पास खेत में पड़ा मिला। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं और चेहरा खून से लथपथ था। पुलिस को मौके से करीब 50 हजार रुपये नकद भी मिले हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए जांच में जुटी है. यमुनानगर के जेधर गांव की तस्वीरें बुधवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में एक व्यक्ति का शव देखा। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ लोग श्मशान घाट की तरफ खेतों में घूमने निकले थे। इसी दौरान सफेद कपड़ों में शव दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो व्यक्ति के सिर पर गहरी चोट लगी थी और चेहरा खून से सना हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी.0
0
Report
Advertisement
तिमारपुर, उत्तरी दिल्ली में गहरे गड्ढों पर प्रशासन ने मरम्मत शुरू कर दी
New Delhi, Delhi:खबर का असर—सड़क के गड्ढों पर प्रशासन की कार्रवाई। एंकर उत्तरी दिल्ली की तिमारपुर विधानसभा में सुर घाट से वजीराबाद जाने वाली सड़क पर गहरे गड्ढों की वजह से राहगीरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मानसून के दौरान सड़क पर जलभराव के चलते हालात और खराब हो गए थे। सड़क हादसों की आशंका को लेकर स्थानीय लोगों ने भी चिंता जताई थी। अब इस मामले में खबर का असर देखने को मिला है। वीओ-1 तस्वीरें उत्तरी दिल्ली की तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के सुर घाट से वजीराबाद जाने वाली सड़क की हैं। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क पर चलना और भी मुश्किल हो जाता था। वाकथरु / नसीम अहमद वीओ-2 खस्ताहाल सड़क और गहरे गड्ढों की वजह से यहां हादसों का खतरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना था कि मानसून के दौरान सड़क की स्थिति लगातार खराब होती चली गई। इस समस्या को लेकर Zee मीडिया ने प्रमुखता से खबर दिखाई और सड़क की बदहाल स्थिति को प्रशासन के सामने रखा। बाईट / स्थानीय निवासी वीओ-3 खबर प्रसारित होने के करीब दस दिन बाद अब प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। अधिकारियों की ओर से सड़क पर बने गहरे गड्ढों की रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क की मरम्मत शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है। बाईट / स्थानीय निवासी वीओ-4 वहीं, जानकारी के मुताबिक सुर घाट से वजीराबाद तक सड़क को स्थायी रूप से बेहतर बनाने के लिए जल्द ही आरसीसी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत भी हो सकती है। अगर आरसीसी सड़क का निर्माण होता है तो बारिश के दौरान सड़क की खराब होती स्थिति और जलभराव से होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। बाईट / स्थानीय निवासी वीओ-5 फिलहाल गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। अब देखना होगा कि प्रस्तावित आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य कब शुरू होता है और स्थानीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही इस समस्या से स्थायी राहत कब मिलती है। रिपोर्ट :- नसीम अहमद Zee मीडिया उत्तरी दिल्ली0
0
Report
गंजबासौदा में चार साल की बच्ची की मौत: गला दबाने की आशंका, पिता पर शक
Vidisha, Madhya Pradesh:गंजबासौदा में चार साल की आदिवासी बच्ची के लापता होने के बाद आज सुबह उसका शव झाड़ियों में मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कल शाम करीब 7 बजे गुमशुदगी दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की थी। सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीओपी शिखा भलावी के मुताबिक बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और गर्दन ढीली अवस्था में है। प्रथम दृष्टया गला दबाने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पिता की भूमिका को लेकर भी जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।0
0
Report
श्योपुर मानपुर क्षेत्र में बारिश-हवा से धान फसल गिरी, किसानों ने मुआवजे की मांग तेज
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर श्योपुर जिले के मानपुर ओर आसपास के क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं का कहर, खेतों में बिछी धान की फसलें, मानपुर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा, बारिश और हवाओं के चलते कई खेतों में धान की खड़ी फसल जमीन पर गिर गई। फसलें गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार होने के समय हुई बारिश और तेज हवाओं ने मेहनत पर पानी फेरने का खतरा पैदा कर दिया है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित गांवों में फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाए और नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा दिया जाए0
0
Report
Advertisement
जशपुर में टेनशन तार की चपेट में आकर 2 मजदूरों की मौत, ठेकेदार गिरफ्तार
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर: ठेकेदार की लापरवाही से हुई 2 मजदूरों की मौत पर भड़के परिजन और ग्रामीण, ठेकेदार की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़े, सैंकड़ो की संख्या में अस्पताल के बाहर जुटी भीड़, मृतक का शव लेने से परिजनों ने किया इंकार, कल पोल शिफ्टिंग के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आकर 2 मजदूरों की मौत, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, पत्थलगांव पुलिस और स्थानीय प्रशासन लोगों को समझाइश देने में जुटी।0
0
Report
स्वामी विवेकानंद की राजस्थान यात्राओं पर शोध पत्र जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गाँव री... के लिए गांव—भीमसर, जिला— झुंझुनूं — स्वामी विवेकानंद की राजस्थान यात्राओं पर शोध पत्र जारी — डॉ. जुल्फिकार और डॉ. इंद्रेश कुमार ने शोध किया — 'एक कर्मयोगी की राजस्थान यात्राएं' पुस्तक का विमोचन हुआ — खेतड़ी को विवेकानंद की आध्यात्मिक कर्मभूमि बताया गया — शोध में राजस्थान प्रवास और कर्मयोग को रेखांकित किया0
0
Report
झुंझुनूं में मारवाड़ी युवा मंच ने नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—झुंझुनूं, जिला— झुंझुनूं — मारवाड़ी युवा मंच ने नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया — वार्ड 29 के पार्षद प्रतिनिधि रवि गुप्ता का सम्मान — वार्ड 50 के पार्षद हरीश तुलस्यान भी सम्मानित हुए — डॉ. डीएन तुलस्यान और प्रमोद खंडेलिया रहे मौजूद — मंच पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभाली0
0
Report
Advertisement
