icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
123401
Chander Shekhar Chander Shekhar Follow2 Aug 2024, 09:41 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कटिहार के चित्रगुप्त मंदिर में श्रद्धालुओं का उत्साह, सौल्लासपूर्ण पूजा

Katihar, Bihar:कटिहार में चित्रगुप्तपूजा सौल्लास सम्पन्न देर रात तक श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता सीमांचल का वह मंदिर जहाँ है संगमरमर की स्थापित मूर्ति  सभी वर्गों के शिक्षाविद एवं युवा का मंदिर पर हुआ आगमन                कटिहार जिला के गौरवशाली मंदिरों में से एक कायस्थों की कुल देवता भगवान चित्रगुप्त का संगमरमर की स्थापित मूर्ति न्यू मार्केट स्थित हाई स्कूल पाड़ा में है । जहाँँ आज भगवान चित्रगुप्त की पूजा के लिए समाज के सभी वर्गों के द्वारा पूजा अर्चना की गई । इस पूजा अर्चना के साथ ही पूजा सौल्लास संपन्न हुआ । इस अवसर पर शहर के सभी बुद्धिजीवी विद्वान एवं कलम से कार्य करने वाले सभी लोग उपस्थित हुए । इस अवसर पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ । इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार सदर विधायक तार किशोर प्रसाद भी उपस्थित हुए । उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त सभी प्राणियों के अच्छे-बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं. वहीं, कायस्थ लोगों के इस्ट देवता के रूप में भी चित्रगुप्त भगवान को पूजा जाता है । वहीं वार्ड पार्षद मनीष घोष ने कहा कि जगतपिता ब्रह्मा जी के अंश, ज्ञान के अधिष्ठाता देवता , मानव जाति के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले लेखनी के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी की कृपा से सभी को समृद्धि और आरोग्यता की प्राप्ति हो ।  बाइट -- तार किशोर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक कटिहार  बाइट -- मनीष घोष, वार्ड पार्षद, कटिहार नगर निगम  - विजुअल -  - रिपोर्ट - रंजन कुमार, कटिहार
0
0
Report

बिहार की शादी ने अमेरिका तक धूम मचाई, बिहटा में दुल्हन का गृह प्रवेश

Danapur, Bihar:बिहार में होने वाली एक शादी इन दिनों सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सुर्खियां बटोर रही है। शादी की चर्चा अमेरिका के टेलीविजन चैनलों तक पहुंच चुकी है। बहु के स्वागत के लिए पटना के बिहटा में परिवार ने नया घर बनवाया है, जहां शादी के बाद पहली बार दुल्हन का गृह प्रवेश होगा। बुधवार को इसी नए आशियाने में पूरे विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश पूजा आयोजित की गई। सास आशा देवी का कहना है कि वह अपनी बहू को बहू नहीं, बल्कि बेटी बनाकर रखेंगी। तस्वीरें पटना के बिहटा की हैं जहां एक शादी को लेकर घर-घर में नहीं, बल्कि देश-विदेश में चर्चा हो रही है। बेटी के स्वागत के लिए परिवार ने यहां नया घर बनवाया है। खास बात यह है कि शादी के बाद दुल्हन शिवांगी सिंह की पहली एंट्री इसी नए घर में होगी। इसी खुशी में बुधवार सुबह से ही पूरे विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश पूजा की गई। परिवार के लोग दिल्ली से बिहटा पहुंचे हैं और शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। परिवार के मुताबिक, शादी की रस्मों की शुरुआत 20 नवंबर से होगी। पटना के दानापुर स्थित ऑर्गेनो बैंक्वेट हॉल में तिलक समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं, 25 नवंबर को बाढ़ के नदवां गांव में बारात पहुंचेगी और विवाह संपन्न होगा। बारात बिहटा स्थित इसी नए घर से निकलेगी। हल्दी समेत शादी की दूसरी रस्में भी यहीं आयोजित की जाएंगी। शादी के बाद शिवांगी इसी घर में गृह प्रवेश करेंगी। कुछ दिन यहां रहने के बाद परिवार के साथ अहमदाबाद चली जाएंगी। इस शादी की सबसे खास बात यह है कि इसकी चर्चा सात समंदर पार अमेरिका तक पहुंच गई है। परिवार के सदस्य बताते हैं कि मीडिया में शादी की खबरें आने के बाद अमेरिका, दुबई और दूसरे देशों में रहने वाले मित्रों और सहयोगियों के लगातार फोन आ रहे हैं। अमेरिका में रहने वाले कई दोस्तों ने टीवी पर शादी की खबर देखने के बाद फोन कर पूछा कि शादी की खबर तो देख ली, अब शादी में बुलाओगे भी या नहीं? शादी में देश-विदेश से मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, घोड़ा दौड़ भी समारोह का खास आकर्षण रहेगा। होनी वाली सास आशा देवी की बातों में भी इस रिश्ते को लेकर खुशी और अपनापन साफ झलक रहा है। उनके मुताबिक, शिवांगी के आने से घर में एक बेटी की कमी पूरी होगी। परिवार की कोशिश है कि शादी की हर रस्म यादगार बने और नए घर में आने वाली बहू का स्वागत पूरे सम्मान और प्यार के साथ किया जाए। कुल मिलाकर, बिहटा में बेटी के स्वागत के लिए बनाए गए नए घर से शुरू हुई खुशियों की यह कहानी अब बिहार की सीमाएं पार कर अमेरिका तक पहुंच चुकी है। अब परिवार को इंतजार है 25 नवंबर का, जब शिवांगी दुल्हन बनकर इस घर में पहली बार कदम रखेंगी।
0
0
Report
Advertisement

कुलगाम में आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों की सतर्कता ने बड़ी क्षति रोक दी

Chaka, कुलगाम में बढ़ी हुई सतर्कता ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया: हमलावरों को कुछ ही सेकंड में भागने पर मजबूर होना पड़ा, वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके - सुरक्षा एजेंसीज़ कुलगाम में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर असाधारण सतर्कता और पेशेवर दृढ़ता का परिचय देते हुए एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया है। जांचकर्ताओं ने पुष्टि की है कि यह एक सुनियोजित और बड़े पैमाने का आतंकी हमला था, जिसका मकसद भारी जान-माल का नुकसान पहुंचाना था। ताजा जांच के अनुसार, दो से अधिक आतंकवादी एक बड़े हमले की तैयारी कर रहे थे, जिसका उद्देश्य भारी तबाही मचाना था। घटना से कुछ घंटे पहले ही सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि इलाके में संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं, हालांकि सटीक लक्ष्य का पता नहीं था। इस जानकारी के आधार पर, पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक सुरक्षा कैंप के पास के संवेदनशील इलाके में अपनी तैनाती बढ़ा दी और पूरी तरह सतर्क रहे। यह तैयारी निर्णायक साबित हुई। जब आतंकवादियों ने हमला किया, तो वे कुछ सेकंड ही गोलीबारी कर पाए, जिसके तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने जोरदार जवाबी कार्रवाई की। इस त्वरित कार्रवाई के कारण हमलावरों को अपना इरादा छोड़कर मौके से भागना पड़ा, जिससे वे कोई बड़ा नुकसान नहीं कर सके। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा: "खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। सुरक्षा बलों की सतर्कता, तैयारी और मौके पर की गई त्वरित जवाबी कार्रवाई ने आतंकियों के मंसूबों को पूरी तरह नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों की इस प्रभावी कार्रवाई की वजह से हमलावर उतना नुकसान नहीं पहुंचा सके, जितना उन्होंने सोचा था। नतीजतन, वे अपने मकसद में कामयाब हुए बिना वहां से भागने पर मजबूर हो गए।" एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कुलगाम जिले के ख्रेवन चादर का रहने वाला आतंकवादी मोहम्मद लतीफ भट इस हमले के पीछे हो सकता है। भट पर 15 लाख रुपये का इनाम है। बताया जाता है कि वह इस साल की शुरुआत में एक पुलिस कांस्टेबल और दो बाहरी मजदूरों की हत्या में शामिल था और पिछले साल ही आतंकी गुटों में शामिल हुआ था। ज़ी न्यूज़ को मिले एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज में इस मुठभेड़ की साफ तस्वीर दिख रही है। फुटेज से पता चलता है कि सुरक्षा बलों ने कितनी तेजी से हमलावर आतंकवादियों को रोका और उन्हें 'नाका पार्टी' तथा पास के सीआरपीएफ कैंप की ओर बढ़ने से रोक दिया। यह फुटेज उस गति और तालमेल को दर्शाती है जिसके साथ सुरक्षा बलों ने खतरे को और गंभीर होने से पहले ही बेअसर कर दिया। घटना के बाद, ऐसी खबरें हैं कि दर्जनों ऐसे लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिनके पुराने रिकॉर्ड से पता चलता है कि उनका संबंध भारत-विरोधी तत्वों या आतंकी संगठनों से रहा है। मामले की जांच अभी जारी है। यह घटना इस क्षेत्र में सक्रिय आतंकी समूहों के बीच बढ़ती हताशा और निराशा को उजागर کرتی है। सुरक्षा बलों की उच्च सतर्कता, लगातार इलाके पर पकड़ बनाए रखने और उनकी तत्परता के कारण, आतंकियों के लिए अपनी योजनाओं को अंजाम देना बहुत मुश्किल हो गया है। अपनी जान जोखिम में डालकर कुछ ही सेकंड में जवाबी कार्रवाई करने वाले सुरक्षा कर्मियों की उनके समर्पण और पेशेवर प्रतिबद्धता के लिए काफी तारीफ हो रही है। यह घटना इस बात की एक बड़ी मिसाल है कि घाटी में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ समय पर मिलने वाली खुफिया जानकारी, लगातार सतर्कता और मौके पर की गई निर्णायक कार्रवाई ही सबसे प्रभावी हथियार हैं।
0
0
Report

यातायात पुलिस ने सिंगरौली में अव्यवस्थित पार्किंग पर 24 चालान किए

Singrauli, Madhya Pradesh:स Singrauli में अव्यवस्थित पार्किंग के कारण बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। कॉलेज तिराहा से टॉकीज तक, तुलसी मार्ग, सराफा तिराहा, बस स्टैंड और अंबेडकर बाजार क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक मार्गों पर बेतरतीब खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों को व्यवस्थित कराया गया। अभियानों के दौरान यातायात नियमों और पार्किंग व्यवस्था का पालन नहीं करने वाले 24 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश दी कि सड़क पर वाहन खड़े करने से आम लोगों को परेशानी होती है और जाम की स्थिति बनती है। इसलिए सभी लोग अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी रोशनी केशरवानी के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधीक्षक ने शहरवासियों से यातायात नियमों का पालन करने और व्यवस्थित पार्किंग में सहयोग करने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
0
0
Report

फरीदाबाद: ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच की मुठभेड़, चोर घायल, पिस्टल व मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad, Haryana:ब्रेकिंग फरीदाबाद पुलिस की ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच व एक चोर के बीच हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली, सुभाष कॉलोनी का रहने वाला है विमल 11/12 नवंबर रात की घटना, थाना सेक्टर 58 के अंतर्गत पलेटिंग जॉन सेक्टर 58 के पास हुई मुठभेड़, चोरी की मोटरसाइकिल से वारदात को अंजाम देने के लिए आया था आरोपित पुलिस टीम पर किए थे दो फायर, जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर पर लगी गोली, मौका से एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो खोल व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद। पूर्व में भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड, 20 के करीब चोरी के मामले हैं दर्ज, थाना सेक्टर 58 के 4-5 चोरी के मामलों में वांछित है, सिविल अस्पताल फरीदाबाद में चल रहा है इलाज, स्थिति सामान्य
0
0
Report
Advertisement

बदायूं मुठभेड़: 50,000 रुपये के इनाम वाले हत्या आरोपित की गिरफ्तारी, एक सिपाही घायल

Noida, Uttar Pradesh:बदायूं (उत्तर प्रदेश): बदायूं में पुलिस मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया; उस पर 50,000 रुपये का इनाम था। इस दौरान एक कांस्टेबल घायल हो गया。 Ankita Sharma (SSP Budaun) on police encounter of Murder Accused Carrying Rs 50,000 Reward बाईट दिनांक 7 नवंबर को थाना दातागंज क्षेत्र में एक घटना हुई थी जिसमें दो व्यक्तियों द्वारा अन्य दो व्यक्तियों को चाकू से हमला किया गया था जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई थी और एक व्यक्ति अभी भी उपचाराधीन है हायर सेंटर में इसमें एक अभियुक्त को ऑलरेडी जेल भेजा चुका था और दूसरा अभियुक्त जिसका नाम मोहम्मद वारिस है उसके लिए कई टीमें हमारी पिछले पांच दिन से लगातार दबिश दे रही थीं डीआईजी बरेली सर के द्वारा इस अभियुक्त पर पचास हज़ार का इनाम भी घोषित किया गया था। आज सुबह पाँच बजे थाना अलापुर में खकराला रोड पर इस व्यक्ति को देखा गया और जब उसका पीछा किया गया तो उसके द्वारा हमारी टीम पर फायर किया गया। मुठभेड़ के दौरान इस व्यक्ति को पैर में गोली लगी है और हमारा एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है। इसके पास से एक तमंचा, कुछ जिंदा खरतूस और कुछ खोखा खरतूस बरामद हुआ है। इसमें अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top