icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का किया खुलासा, 8 गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu शहर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का किया खुलासा जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 2 महिलाओं समेत 8 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार मेवात, तमिलनाडु और केरल के ठग मिलकर करते थे साइबर ठगी फेसबुक पर पुराने नोट और सिक्कों की फोटो डालकर लोगों को बनाते थे शिकार पुराने 1, 2 और 5 रुपए के नोटों की कीमत बताते थे 2 से 20 लाख रुपए रजिस्ट्रेशन के नाम पर पहले 1500 रुपए लेते थे इसके बाद GST, पार्सल और अन्य बहानों से ऐंठते थे लाखों रुपए ठगी के शिकार लोगों को राजस्थान बुलाकर बंधक बनाने का भी आरोप दो लोगों को बंधक बनाकर परिजनों से लाखों रुपए की मांग कर रहे थे पुलिस ने कार्रवाई कर दो बंधकों को मुक्त कराया आरोपियों से 14 एंड्रॉयड मोबाइल, स्कॉर्पियो कार, एयरटेल डोंगल और हिसाब-किताब की डायरी बरामद गिरोह में तमिल भाषा बोलने वाले युवक-युवतियों को भी रखा जाता था अलग-अलग राज्यों के लोगों से उनकी स्थानीय भाषा में बात कर फंसाते थे पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश और पूछताछ में जुटी
0
0
Report

उन्नाव HP गैस प्लांट पर ड्राइवर हड़ताल, सप्लाई संकट की आशंका तेज

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस प्लांट पर चालकों की हड़ताल । प्लांट में ट्रक चालकों को 6 से 7 घंटे अंदर रखने, चालकों से गलत व्यवहार , पार्किंग व अन्य सुविधाएं न दिए जाने से नाराज है ट्रांसपोर्टर। गैस प्लांट मैनेजमेंट के खिलाफ ट्रांसपोर्टर्स ने खोला मोर्चा। लगभग 12 घंटे से टैंकर व ट्रक चालक हड़ताल पर है। हड़ताल खत्म न होने से गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका। यूपी एलपीजी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के निर्देश पर हुई है हड़ताल । सिटी मजिस्ट्रेट, ARTO, SHO समेत अन्य अधिकारी पहुंचे गैस प्लांट। दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित HP गैस प्लांट का मामला।
0
0
Report

जिला विकास प्राधिकरण ने ऑनलाइन NOC व्यवस्था लागू कर मानचित्र स्वीकृति विंडो से देगी

Haldwani, Uttarakhand:जिला विकास प्राधिकरण ने आम जनता को मानचित्र स्वीकृति में होने वाली दिक्कतों से राहत देने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था में बदलाव किया है। अब आवासीय भवनों के मानचित्र की स्वीकृति के लिए जरूरी NOC ऑनलाइन जारी की जाएगी। संबंधित विभाग को NOC जारी करने के लिए 7 दिन का समय दिया जाएगा। अगर 7 दिन के भीतर NOC जारी नहीं होती है, तो उसे डीम्ड NOC मानते हुए आवासीय मानचित्र को स्वीकृति दे दी जाएगी, वहीं, कमर्शियल भवनों के मानचित्र के लिए NOC जारी करने की समयसीमा 15 दिन तय की गई है। अगर संबंधित विभाग 15 दिन के भीतर NOC जारी नहीं करता है, तो उसे भी डीम्ड मानकर मानचित्र की स्वीकृति दी जाएगी, प्राधिकरण के मुताबिक, कई विभागों की आईडी जेनरेट नहीं होने के कारण लोगों को NOC के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद आवेदक को मानचित्र के लिए सिंगल विंडो पर ही आवेदन करना होगा और ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए एक ही स्थान से मानचित्र की स्वीकृति मिल सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

खकरा River किनारे अवैध निर्माण पर बुलडोजर; रोड और कई मकान ध्वस्त

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत शहर में खकरा नदी से सटकर कॉलोनाइजर कॉलोनी विकसित कर रहा था जिसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुचकर बुलडोजर की कार्रवाई की है बताया जा रहा है एनजीटी के नियम के अनुसार 100 मीटर के दायरे में किसी भी नदी के आसपास कोई निर्माण नहीं हो सकता। बावजूद इसके नदी से सटकर रोड डाल लिया था। साथ ही कुछ सरकारी जमीन के रास्ते पर भी रोड डाला गया था मौके पर जब सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे तो कई घर ऐसे बने थे जो नदी के मानो अंदर ही बना दिए गए हो। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट व कॉलोनाइजर अहमद नबी की बहस भी हो गई। कॉलोनाइजर का कहना है कि उसने जमीन खरीद के यह रोड बनवाया था और उसका बड़ा नुकसान हो गया क्योंकि अभी कॉलोनी विकसित नहीं की जा रही है केवल रोड डाला था। प्रशासन ने उसका लाखों का नुकसान किया है। इस मामले में नगर पालिका की भी मिली भगत के संकेत मिले हैं मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट को नगर पालिका की जमीन पर भी कब्जा कर रोड डालने की सूचना मिली। लेकिन नगर पालिका ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। फिलहाल सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि जो नदी के पास घर बने हैं उनको नोटिस दिया जाएगा और पूरे मामले की जांच की जाएगी।
0
0
Report

निगरानी विभाग ने पैक्स अधिकारी को रिश्वत के साथ रंगेहाथ पकड़ा

Nalanda, Bihar:करयपरसुराय प्रखंड के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (बीसीओ) संतोष कुमार को निगरानी विभाग की विशेष टीम ने बुधवार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि सान्ध पंचायत के पैक्स प्रबंधक का कार्यभार सौंपने के एवज में उनसे रिश्वत की मांग की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, सान्ध गांव निवासी अभिषेक कुमार को नियमानुसार पैक्स प्रबंधक का कार्यभार सौंपा जाना था। आरोप है कि कार्यभार सौंपने के बदले 28 हजार रुपये की मांग की गई थी। इस मामले में कई महीने से टाल-मटोल किए जाने से परेशान अभिषेक कुमार ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में लिखित शिकायत की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार को पूर्व निर्धारित योजना के तहत जैसे ही अभिषेक कुमार ने बीसीओ संतोष कुमार को केमिकल लगे 28 हजार रुपये दिए, आसपास सादे लिबास में मौजूद निगरानी टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी पदाधिकारी को अपने साथ पटना ले गई। वहां आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा。
0
0
Report

Mongia Steel: Dr. Gunwant Singh Mongia की प्रेरक औद्योगिक यात्रा

Ranchi, Jharkhand:कुछ लोग कारोबार करते हैं… और कुछ लोग कारोबार को एक पहचान देते हैं। झारखंड की धरती से निकली एक ऐसी ही प्रेरणादायक औद्योगिक यात्रा है— Mongia Steel की… और इस यात्रा के सूत्रधार हैं— Dr. Gunwant Singh Mongia. इस पूरी यात्रा के पीछे है एक ऐसा नेतृत्व, जिसने steel industry को न सिर्फ ,करीब चार दशकों तक समझा, जिया और आगे बढ़ाया बल्कि, quality, technology और लगातार बेहतर करने की सोच को Mongia Steel की कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाया। Steel का कारोबार सिर्फ production का कारोबार नहीं है। यह भरोसे का कारोबार है। क्योंकि जिस steel के शहरी कोई अपना घर की बुनियाद रखता है और निर्माण करता है, उससे infrastructure तैयार होता है, उसके पीछे सिर्फ एक product नहीं… एक विश्वास जुड़ा होता है। Mongia Steel ने इसी विश्वास को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बनाने की दिशा में लगातार काम किया है। एक मजबूत steel bar सिर्फ वजन नहीं उठाती… वह वर्षों का भरोसा उठाती है। और एक मजबूत organisation सिर्फ आज की उपलब्धियों से नहीं बनता… वह बनता है वर्षों की मेहनत, गुणवत्ता, vision और नेतृत्व से। Mongia Steel की कहानी इसी निरंतर यात्रा की कहानी है—एक ऐसी यात्रा, जिसमें industry के साथ innovation है, growth के साथ responsibility है, और business के साथ भरोसा है। उनके औद्योगिक योगदान को विभिन्न मंचों पर सम्मान भी मिला है। आज Zee Media के इस विशेष मंच पर हम सम्मानित कर रहे हैं उस नेतृत्व को, जिसने steel को सिर्फ एक product नहीं… बल्कि भरोसे की पहचान बनाने का प्रयास किया।
0
0
Report
Advertisement

नडियाद के सुराशामल गांव में NRIs के घर लूट की कोशिश: 4 आरोपी गिरफ्तार

Kheda, Gujarat:ખેડા બ્રેકિંગ. નડિયાદ ના સુરાશામળ ગામે NRI ના મકાન માં લૂંટ નો પ્રયાસ કરનાર ટોળકી ના 4 આરોપીઓ ઝડપાયા કુલ 7 આરોપીઓ માંથી 4 ઝડપાયા ગત તારીખ 20 સપ્ટેમ્બર ના NRI ના મકાન માં લૂંટ ના ઇરાદે ઘૂસ્યા હતા આરોપીઓ ઘટના દરમિયાન 80 વર્ષ જશભાઈ પટેલ નામના વૃદ્ધ જાગી જતા ઓશિકા વડેHOT مګر ... mostrar પરંતુ જશભાઈ ના દીકરા સંદીપ પટેલ વચ્ચે પડતા તેઓને તીક્ષ્ણ હથિયારના ઘા મારી ગંભીર જાઓ કરી હતી સમગ્ર મામલો પોલીસ સુધી પહોંચતા LCB, SOG, ચકલાસી પોલીસ, નડિયાદ ટાઉન પોલીસ ની ટીમો બનાવી તપાસ શરૂ કરી હતી તપાસ ના CCTV પર થી આરોપીઓ નું વાહન ઓળખાયું હતું, જેના પર થી આગળ ની કડીઓ મળી હતી તપાસમાં કુલ 7 આરોપીઓ ના નામ ખુલ્યા હતા, જેમાં થી 4 ની ધરપકડ કરવામાં આવી હતી. ઝડપાયેલા આરોપીઓ માં બાતમીના આધારે નડિયાદ-સલુણ મોટી કેનાલ પર રામદેવપીર મંદિરથી કંજોડા બ્રિજ થી નીચે થી આરોપીઓની ધરપકડ કરવામાં આવી છે. મહત્ત્વની બાબત છે કે સુરાસામળમાં લૂંટ કરવામાં સફળતા મળી હોત તો आरोपીઓ આણંદમાં પણ લૂંટ કરવા જવાના હતા પોલીસની તપાસ માં ઘટનાની ગંભીરતાને જોતાં LCB, SOG, ચકલાસી અને નડિયાદ ટાઉન પોલીસની ટીમો બનાવી FSL, ફિંગરપ્રિન્ટ, ડોગ સ્ક્વોડ અને CCTV ફૂટેજના એનાલિસીસ તેમજ ટેકનિકલ-હ્યુમન ઇન્ટેલિજન્સ આધારે તપાસ હાથ ધરાઈ હતી. આંક અને નામ દર્શાવવામાં આવ્યા છે
0
0
Report
Advertisement

एम्स के पास निजी स्मार्ट सिटी विवाद में गोलीबारी, एक युवक घायल

Darbhanga, Bihar:एम्स के बगल में निजी स्मार्ट सिटी की जमीन को लेकर 10 से ऊपर राउंड नगोलीबारी, युवक घायल; तोड़फोड़ का CCTV फुटेज सामने आया। दरभंगा के बिशनपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ में निर्माणाधीन एम्स के बगल में निजी तौर पर विकसित की जा रही स्मार्ट सिटी की करीब आठ कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। गोलीबारी में विजय भगत नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी है घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में कई युवक निर्माणाधीन निजी स्मार्ट सिटी परिसर में घुसकर बाइक, कुर्सी और दीवार समेत अन्य सामान को इधर-उधर करते और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब आठ कट्ठा जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई। इसी दौरान विजय भगत को गोली लग गई। एम्स के बगल में होने के कारण इस इलाके की जमीन की कीमत काफी अधिक बताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर जमीन के इस विवाद में कथित रूप से भूमाफियाओं के नेटवर्क की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल बिशनपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जमीन विवाद और गोलीबारी की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। बाइट 1, सौरभ कुमार,घायल का भाई 2, मुकुंद चौधरी, स्थानीय
0
0
Report
Advertisement

डोंबिवली अस्पताल मामला: रमेश म्हात्रे कोर्ट में हाजिर, CCTV फुटेज पुरावे के रूप में

Kalyan, Maharashtra:डोंबिवली शास्त्रीनगर हॉस्पिटल डॉक्टर-नर्स मारहाण प्रकरण, आज रमेश म्हात्रे, कोर्टात हजर, आज कोर्टात साक्ष नोंदवली, पुढील सुनावणी 3 ऑक्टोबरला, कोर्टात सादर केला CCTV फुटेजचा DVR. डोंबिवलीतील शास्त्रीनगर हॉस्पिटलमध्ये डॉक्टर आणि नर्सला मारहाण केल्याच्या प्रकरणातील आरोपी रमेश म्हात्रे, आज कल्याण न्यायालयात हजर झाले. या सुनावणीदरम्यान प्रकरणातील साक्ष नोंदवण्यात आली. या प्रकरणाची पुढील सुनावणी आता 3 ऑक्टोबर रोजी होणार आहे. या प्रकरणात हॉस्पिटलमध्ये डॉक्टर आणि नर्स यांच्या केबिनमध्ये लावण्यात आलेल्या CCTV कॅमेऱ्यांचे फुटेज महत्त्वाचा पुरावा मानला जात आहे. घटनेनंतर या CCTV फुटेजमधील काही दृश्ये सोशल मीडियावर व्हायरल झाली होती. पोलिसांनी तपासादरम्यान जप्त केलेला CCTV फुटेजचा DVR आज न्यायालयासमोर सादर केला. शास्त्रीनगर हॉस्पिटलमध्ये 6 जुलै रोजी डॉक्टर आणि वैद्यकीय कर्मचाऱ्यांवर कथित मारहाणीची घटना घडली होती. या प्रकरणात रमेश म्हात्रे, यांच्यासह पाच जणांविरोधात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. पोलिसांनी तपास पूर्ण करून 1,832 पानी आरोपपत्र न्यायालयात दाखल केले. आता या प्रकरणाची नियमित सुनावणी सुरू असून, आजच्या सुनावणीमध्ये साक्ष नोंदवण्याची प्रक्रिया पार पडली. तसेच पोलिसांनी CCTV फुटेजचा DVR न्यायालयात सादर केल्याने हा पुरावा पुढील न्यायालयीन प्रक्रियेत महत्त्वाचा ठरणार आहे. पुढील सुनावणी 3 ऑक्टोबर रोजी होणार असून, त्यावेळी प्रकरणातील पुढील साक्ष आणि न्यायालयीन प्रक्रिया पार पडणार आहे.
0
0
Report

बद्रीनाथ में वामन द्वादशी पर माता मूर्ति मेले की भव्य संपन्नता

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में वामन द्वादशी के अवसर पर आयोजित होने वाला ऐतिहासिक एवं पौराणिक माता मूर्ति मेला बुधवार को धार्मिक उल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान बदरी विशाल अपनी माता मूर्ति से मिलने माणा गांव के समीप स्थित माता मूर्ति मंदिर पहुंचे। भगवान बदरी विशाल की उत्सव मूर्ति के माता मूर्ति मंदिर पहुंचते ही पूरा क्षेत्र बदरी विशाल के जयकारों से गूंज उठा। बद्रीनाथ मंदिर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर माणा गांव के समीप नारायण पर्वत की तलहटी में माता मूर्ति का मंदिर स्थित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रत्येक वर्ष वामन द्वादशी के दिन भगवान बदरी विशाल अपनी माता से मिलने यहां पहुंचते हैं। यह परंपरा अनादि काल से चली आ रही है और बद्रीनाथ धाम की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है। बाल भोग के बाद बद्रीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना रोक दी गई। इसके बाद सुबह 10 बजे भगवान बदरी विशाल की उत्सव मूर्ति को शोभायात्रा के रूप में माता मूर्ति मंदिर के लिए रवाना किया गया। उत्सव मूर्ति को रावल के संरक्षण में पैदल माता मूर्ति मंदिर तक ले जाया गया। माता मूर्ति मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान सेना और आईटीबीपी के बैंड की धुनों के बीच बद्री विशाल के जयकारे लगाए गए। बद्री-केदार मंदिर समिति की ओर से माता मूर्ति को राजभोग अर्पित किया गया, जिसे बाद में प्रसाद के रूप में मणा गांव के ग्रामीणों को वितरित किया गया। मेले में माणा गांव की महिलाओं ने पारंपरिक पौंणा नृत्य प्रस्तुत किया। सेना और आईटीबीपी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता मूर्ति के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपनी मनौतियां मांगीं। माता मूर्ति मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों के बाद दोपहर करीब तीन बजे मेला संपन्न हुआ। इसके बाद भगवान बदरी विशाल की उत्सव मूर्ति की शोभायात्रा वापस बद्रीनाथ मंदिर पहुंची और मंदिर में पूजा-अर्चना दोबारा शुरू की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता मूर्ति ने भगवान विष्णु को पुत्र रूप में प्राप्त करने के लिए तपस्या की थी। भगवान विष्णु ने उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर नर और नारायण के रूप में उनके यहां अवतार लिया। इसी धार्मिक परंपरा और मान्यता से माता मूर्ति तथा बद्रीनाथ धाम का संबंध जुड़ा हुआ है। बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वामन द्वादशी के अवसर पर भगवान बदरी विशाल अपनी माता मूर्ति से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि माता मूर्ति मेला गढ़वाल का ऐतिहासिक और पौराणिक मेला है, जो अनादि काल से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता मूर्ति के दर्शन के लिए पहुंचे। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता मूर्ति ने भगवान विष्णु को पुत्र रूप में प्राप्त करने के लिए तपस्या की थी। भगवान विष्णु ने उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर नर और नारायण के रूप में उनके यहां अवतार लिया। इसी धार्मिक परंपरा और मान्यता से माता मूर्ति तथा बद्रीनाथ धाम का संबंध जुड़ा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top