132103
पानीपत शहर के तहसील कैंप के न्यू रमेश नगर में एक ड्राइवर के मकान में हुई चोरी
Panipat, Haryana:पानीपत शहर के तहसील कैंप के न्यू रमेश नगर के ड्राइवर के मकान में चोरी हो गई। आपको बता दें कि ड्राइवर अपनी टैक्सी में सवारी को लेकर दिल्ली गया था। जब वह वहां से वापस लौटा, तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर चोर ने ताला तोड़कर 1.80 लाख कैश, 2 तोले सोने के आभूषण और अन्य सामान चुरा लिया। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ, जब ड्राइवर दिल्ली से वापस लौटा था। घटना के बाद पीड़ित की सूचना अनुसार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
असम की बाढ़: शिवसागर समेत कई जिलों में राहत तेज, मौतें 85
Guwahati, Assam:ZEE MEDIA ग्राउंड जीरो पहुंचे बाढ़ पीड़ित की हाल खबर लेने Shivsagar. असम में बाढ़ से अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य के कई जिलों में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, जहां लोग और विभिन्न संगठन लगातार राहत कार्यों में जुटे हैं। बाढ़ की वर्तमान स्थिति और आंकड़ें कुल मौतें: 85 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रभावित लोग: लगभग 1.78 लाख लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। जलमग्न क्षेत्र: राज्य के 335 से अधिक गांव और लगभग 15,000 हेक्टेयर फसल क्षेत्र पानी में डूबा हुआ है। राहत शिविर: प्रशासन और स्थानीय संगठनों की मदद से हजारों विस्थापित लोगों को राहत शिविरों में शरण दी गई है。 असम के शिवसागर ,चराईदेव और अन्य कई जिलों में इस बार बार ने भारी तबाही मचाई लोगों के घर बार टूट चुके हैं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के मदद से किसी तरह से अपना जान बचाई खास तौर से शिवसागर जिले के स्टंटक और नेपाली खूंटी में ज्यादा तबाही हुई हम लोगों ने ग्राउंड जीरो जाकर देखा कि लोग बेहाल हालत में है लोगों से बातचीत की लोगों ने कहा कि वह लोग अभी बहुत ही बेहाल है इस दौरान असम के कई लोग आज बार पीड़ितों की मदद करने पहुंचे इस दौरान हमने गोरिया जातीय परिषद के लोगों को रिलीफ सामग्री बनते हुए देखा. गोरिया जातीय परिषद ने पिरिट लोगों को कपड़े और खाने की सामग्री के साथ-साथ नगर धनराशि 5000 भी दे रहे हैं हमने गोरिया जातीय परिषद के लीडर से बातचीत की उन्होंने कहा कि हम लोग आज यहां बार में नुकसान हुए लोगों को मदद करने आए हैं हम लोग ज्यादा कुछ नहीं दे रहे हैं सिर्फ नगद धनराशि 5000 से लेकर 7000 तक दे रहे हैं और कुछ खाने की सामग्री और कपड़े लगते भी दे रहे हैं परंतु हमारा अपील असम सरकार से है कि असम सरकार उन लोगों को जो लोगों के घर बार टूट चुके हैं बेहाल हालत में है और मुख्यमंत्री भी यहां हाल खबर लेने के लिए पहुंचे हैं तो उनको सरकारी तौर पर अच्छी और बड़ी मदद देना चाहिए जिससे वह लोग अपने घर बार बना सके और फिर से नए जीवन चला सके वही देखा जाय की असम में अभी भी बार स्थिति बनी हुई है शिवसागर के कुछ इलाकों में पानी अभी भी बढ़ रहा है.0
0
Report
चित्तौड़गढ़: साइबर ठगी में 24 घंटे में पूरी राशि वापस रिफंड
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रेडिट कार्ड KYC अपडेट के नाम पर हुई 1 लाख 11 हजार 953 रुपये की साइबर ठगी के मामले में पीड़ित को महज 24 घंटे में पूरी राशि वापस दिलवाई है। ठगों ने व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजकर इंस्टॉल करवाई, जिसके बाद क्रेडिट कार्ड से अनाधिकृत ट्रांजेक्शन हो गए। शिकायत मिलते ही ई-जीरो एफआईआर दर्ज कर साइबर थाना प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी विश्लेषण किया और मर्चेंट कंपनी के नोडल अधिकारियों से समन्वय कर ट्रांजेक्शन होल्ड करवाए। एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद पीड़ित के क्रेडिट कार्ड में पूरी राशि सफलतापूर्वक रिफंड करवा दी गई।0
0
Report
चलती ट्रेन से युवक की दर्दनाक मौत, बिलासपुर के पास हादसा
Surajpur, Chhattisgarh:चलती ट्रेन से गिरा युवक हुई दर्दनाक मौत. दुर्ग, अंबिकापुर एक्सप्रेस से बिलासपुर जा रहा था युवक. बिलासपुर में सोफा सेट बनाने का करता था काम. मृतक बिहार के औरंगाबाद का निवासी बताया जा रहा. बसदेई चौकी इलाके के शिवप्रसादनगर रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा. पुलिस मौके पर पहुंच, घटना की जांच और कार्रवाई में जुटी.0
0
Report
Advertisement
करंट की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत, वरावल-दुदनी मार्ग पर दर्दनाक हादसा
Pali, Rajasthan:करंट की चपेट में आने से ट्रक चालक की दर्दनाक मौत, बेडा के वरावल-दुदनी सड़क मार्ग पर बड़ा हादसा, ऊंचे ट्रक का हिस्सा विद्युत लाइन के संपर्क में आने से फैला करंट, करंट लगते ही ट्रक के दो टायर फटे, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक गेट खोलकर नीचे उतर रहा था, तभी करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया, सूचना पर बेडा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घायल चालक को एम्बुलेंस से बेडा अस्पताल लाया गया, अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक को किया मृत घोषित ।0
0
Report
मेल के जरिए लालकिला और मेयर कार्यालय को उड़ाने की धमकी
New Delhi, Delhi:एक बार फिर मेल के जरिएमेयर कार्यालय सहित लालकिला को उड़ाने की धमकी0
0
Report
जहानाबाद में खाद वितरण बाधित, किसानों का गुस्सा सड़क पर उफान मार रहा
Jehanabad, Bihar:A.INTRO - बिहार में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के सरकारी दावे एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। जहानाबाद में यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत ने किसानों का सब्र तोड़ दिया। सुबह पांच बजे से खाद के इंतजार में लाइन में खड़े किसानों को जब दोपहर तक भी खाद नहीं मिली तो उनका गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। किसानों ने जहानाबाद-घोसी मार्ग को घंटों जाम कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान के समीप का है। Vo2 - इधर, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने ऑफ कैमरा बताया कि सावन की पहली सोमवारी के कारण जिले के अधिकांश पुलिसकर्मी वाणावर में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी वजह से बिस्कोमान केंद्र पर सुरक्षा बल उपलब्ध नहीं कराया जा सका। प्रशासन की ओर से केंद्र पर नोटिस चिपकाकर किसानों को सूचित किया गया है कि मंगलवार से सुरक्षा व्यवस्था के बीच खाद का नियमित वितरण शुरू किया जाएगा। F/Vo - अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब प्रशासन को पहले से किसानों की भारी भीड़ का अनुमान था, तो सुरक्षा और वितरण की पर्याप्त व्यवस्था पहले क्यों नहीं की गई? क्या हर सीजन में अन्नदाता को अपनी ही जरूरत के लिए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ेगा?0
0
Report
Advertisement
सड़क पर धान रोपकर जताया रोष, किया प्रदर्शन
Ramauli, Uttar Pradesh:सकलडीह । क्षेत्र में गौसपुर-खोर संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति और जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। वर्षों से जर्जर पड़े इस मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर अपना विरोध जताया। ग्रामीणों के अनुसार, संतोष राय के घर से रामनाथ राय के घर तक लगभग 150 से 200 मीटर लंबा यह मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर साल भर घुटनों तक पानी भरा रहता है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से स्कूली बच्चे विशेष रूप से प्रभावित हैं, जिन्हें घुटनों तक पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, बुजुर्गों, महिलाओं और दैनिक कार्यों के लिए निकलने वाले लोगों को भी इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग लगभग 20 गांवों को जोड़ता है। वर्षों से सड़क और नाली का निर्माण न होने के कारण यहां जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। थोड़ी सी बारिश में भी सड़क तालाब में बदल जाती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मार्ग पर जल्द से जल्द आरसीसी सड़क और पक्की नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस प्रदर्शन में राजू सिंह, रामखेलावन राय, शिवकुमार, रामभारत, बैजनाथ राय, संतोष राय, रामनाथ राय, शिवपूजन राय, मदन राय, राघव प्रजापति, हरिलाल प्रजापति, पंकज प्रजापति, शिव बच्चन राय, शिवभजन, विश्वनाथ राय, सर्वजीत राय, गुप्ता राय, श्रुति राय और राजा प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।0
0
Report
दिल्ली लालकिला और मेयर कार्यालय को उड़ाने की धमकी फिर मिली
New Delhi, Delhi:दिल्ली के मेयर कार्यालय सहित लाल किला को उड़ाने की फिर मिली धमकी0
0
Report
रानीपुरा में करोड़ों की जमीन फर्जी रजिस्ट्री: 12 लोग FIR के तहत गिरफ्तार नहीं, केस दर्ज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर-छतरपुर के नौगांव तहसील के हरपालपुर से लगे रानीपुरा में करोड़ों की कृषि भूमि की कथित फर्जी रजिस्ट्री मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। खुलासे के बाद 12 लोगों पर FIR दर्ज हुई है, मामला ग्राम रानीपुरा के खसरा नंबर 416 और 418/1/3/1/1/1 की जमीन से जुड़ा है। उत्तरप्रदेश के महोबा के अजनर थाना क्षेत्र की सरोज राजपूत ने शिकायत की थी कि उनकी जमीन हड़पने के लिए पहले आधार कार्ड में नाम बदlकर सरोजदेवी उर्फ सुनीता किया गया। फिर इसी पहचान पर 2 मार्च और 10 अप्रैल 2026 को नौगांव उप पंजीयक कार्यालय में 3 विक्रय पत्र निष्पादित कराए गए। शिकायत में सबसे बड़ा सवाल ये है कि वास्तविक भूमि स्वामिनी के पति का नाम बलराम राजपूत है, जबकि आधार में ओमप्रकाश राजपूत दर्ज था। इतनी बड़ी विसंगति के बावजूद रजिस्ट्री कैसे हो गई? पुलिस ने सेवा प्रदाता अशोक राजपूत, उनकी पत्नी तारा राजपूत, 2 अन्य खरीदारों, सरपंच, सचिव समेत 12 लोगों पर बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि आधार में नाम परिवर्तन ग्राम पंचायत रानीपुरा के सरपंच और सचिव के प्रमाण-पत्र के आधार पर हुआ। अब जांच होगी कि प्रमाण-पत्र किस आधार पर दिया गया और प्रक्रिया का पालन हुआ या नहीं। सेवा प्रदाता के जरिए हुई रजिस्ट्री में उनकी पत्नी का नाम भी खरीदार के रूप में सामने आया है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के थाना चौक में कांवड़िया ड्रेस में आए बच्चों ने स्कूली वैन पर पथराव कर दिया, आरोपी फरार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के थाना चौक इलाके ने कांवड़िया ड्रेस में आए कुछ लड़कों ने एक स्कूली वैन पर पथराव कर दिया। वैन के शीशे टूट गए। उसमें कुछ बच्चे सवार थे, जो दहशत में आ गए। पत्थरबाजी करके आरोपी फरार हो गए। पुलिस CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है0
0
Report
मालदा में 2.4 करोड़ रुपये और कफ सिरप का जखीरा बरामद, तीन गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बंगल में फिर से पैसे बरामद। मालदा थाने के मंगलवाड़ी इलाके में। नोट गिनने की मशीन से गिनती चल रही है। घटनास्थल पर स्पेशल ऑपरेशन टीम मौजूद है। साथ में दक्षिण दिनाजपुर और मालदा थाने की पुलिस भी है। पिछली 5/7/26 तारीख को दक्षिण दिनाजपुर के मेहंदीपाड़ा में 1500 कफ सिरप जब्त की गई थी। चार लोग गिरफ्तार हुए थे। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस को मालदा में इस कारोबार के पैसों का पता चला। गिरफ्तार चारों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। तीन लोग गिरफ्तार। गिरफ्तार लोगों के नाम पिंटू सरकार (28), गोपाल चाकी (32), सुशांत हल्दार (30) हैं। इन सभी का घर मालदा थाने में है। कुल 2 करोड़ 40 लाख 97 हजार 380 रुपये बरामद हुए हैं। और लगभग बीस ग्राम सोना और एक लैपटॉप बरामद हुआ है। इसके अलावा खैहट्टा इलाके के एक गोदाम में 9000 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ है। तलाशी सुबह चार बजे तक चली। पिंटू सरकार की तरक्की पिछले तीन सालों में हुई है। इलाके में लोग उसे एक सामान्य दवा व्यापारी के तौर पर जानते हैं। वह कोई बहुत प्रभावशाली व्यक्ति नहीं है। मालदा थाने में उसकी दवाओं की दुकान है। इसी वजह से वह प्रतिबंधित फेंसेडिल की तस्करी करने लगा। दक्षिन दिनाजपुर पुलिस ने इस साल 5 जुलाई को 1500 प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में पिंटू सरकार का नाम सामने आया। उसके बाद अभियान चलाया गया। तलाशी के बाद गिरफ्तारी हुई। पुुलिस अधिकारियों का अनुमान है कि पिंटू सरकार के ऊपर भी इस कारोबार का कोई बड़ा सरगना है। उसकी तलाश के लिए पिंटू सरकार समेत गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जाएगी। इसलिए गिरफ्तार लोगों को अपनी हिरासत में लेने के लिए अदालत में अर्जी दी जाएगी। तीन साल से पिंटू का घर से कोई संपर्क नहीं था। वो क्या करता था? गिरफ्तार पिंटू सरकार के पिता को कुछ नहीं पता। बेटे की करतूत से वो काफी अपमानित महसूस कर रहे हैं। वो अपना नाम बताने को तैयार नहीं हैं। मालदा थाने के नवाबगंज इलाके में एक देसी शराब की भट्टी के पास खाने की दुकान चलाकर वो अपना गुजारा करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। एक बेटा यही पिंटू है। एक नाबालिग बेटी भी है। 1998 में घर के मालिक दिलीप साहा तृणमूल में थे। 2014 में मैंने तृणमूल ज्वाइन किया था। उसी सिलसिले में पहचान है। दिलीप साहा के आवासन में कई लोग किराए पर रहते हैं। वे क्या करते हैं? इस पर ध्यान देना चाहिए। देर से ही सही, प्रशासन की नजर में आया है। ये अच्छी बात है। ऐसा पुरातन मालदा नगरपालिका के चेयरमैन विभूति घोष ने कहा。0
0
Report
घरेलू कलह से परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
Kota, Rajasthan:घरेलू विवाद से तंग आकर युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या कोटा। जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा बस्ती में एक युवक ने घरेलू कलह से परेशान होकर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। थाना के हेड कांस्टेबल घमंडी लाल के अनुसार मृतक की पहचान आकाश विश्वास के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांधी सागर का निवासी था और वर्तमान में परिवार के साथ दुर्गा बस्ती में रह रहा था। घटना के वक्त आकाश घर में अकेला था। परिजन जब घर पहुंचे तो उसे फंदे से लटका देख तुरंत नीचे उतारा और एमबीएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते आकाश मानसिक तनाव में था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
अमृतसर में अचानक मौसम बदला, गर्मी के बाद ठंडी हवाओं से राहत
Amritsar, Punjab:गੁਰੂ नगरी अमृतसर ਵਿੱਚ ਮੌਸਮ ਨੇ ਅਚਾਨਕ ਕਰਵਟ ਲੈ ਲੀ ਹੈ। ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਦੀ ਹੁਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਸਮਾਨ 'ਤੇ ਕਾਲੇ ਬੱਦਲ ਛਾ ਗਏ ਅਤੇ ਠੰਡੀ ਹਵਾਵਾਂ ਨਾਲ ਮੌਸਮ ਸੁਹਾਵਣਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਸ ਬਦਲੇ ਮੌਸਮ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ ਦਿੱਤੀ ਹੈ。0
0
Report
फिरोजपुर में पंजाब कांग्रेस में गुटबंदी तेज, चन्नी के कार्यक्रम से पॉलिटिक्स गर्म
Firozpur, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਗੁੱਟਬੰਦੀ ਲਗਾਤਾਰ ਦਿਨੋ ਦਿਨ ਵੱਧ ਰਹੀ ਹੈ। ਅਤੇ ਇਹ ਹੁਣ ਜਮੀਨੀ ਸਤਰ ਤੇ ਵੀ ਗੁੱਟਬੰਦੀ ਹੋਰ ਵੱਧ ਕੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਜਿੱਥੇ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਆਪਣੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਸਮਰਥਕ ਨੇਤਾਵਾਂ ਨਾਲ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰ ਰਹੇ ਨੇ ਉੱਥੇ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਭੁਪੇਸ਼ ਬਘੇਲ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਹਰ ਬੂਥ ਕਾਂਗਰਸ ਮਜਬੂਤ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰ ਰਹੇ ਨੇ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਪਹੁੰਚੇ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਤੇ ਹਮਲਾ ਬੋਲਿਆ ਉਥੇ ਹੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਵੀਂ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸਾਰੇ ਹੀ ਵੱਡੇ ਨੇਤਾਵਾਂ ਦੇ ਨਾਮ ਦਿੱਤੇ ਉਹ ਚਾਹੇ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਰੰਧਾਵਾ ਉਹ ਨਹੀਂ ਆ ਫਿਰ ਪ੍ਰਤਾਪ ਬਾਜਵਾ ਤ੍ਰਿਪਤ ਰਜਿੰਦਰ ਬਾਜਵਾ ਹੋਣ ਜਾਂ ਫਿਰ ਭਾਰਤ ਭੂਸ਼ਣ ਆਸ਼ੂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਰੇ ਹੀ ਵੱਡੇ ਲੀਡਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕੋਲ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਤੇ ਕੁਝ ਮਹੀਨਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾ ਕੇ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਮਜਬੂਤ ਹੋ ਕੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਏਗੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਚੋਨਾਂ ਲੁੱਟਣ ਦੇ ਵੀ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਜਿਨਾਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲਾਂ ਤੇ ਧੱਕੇ ਨਾਲ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਕਾਬਜ ਹੋਈ ਹੈ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਆਉਣ ਤੇ ਉਹ ਸਾਰੀਆਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲਾਂ ਭੰਗ ਕਰਕੇ ਦੁਬਾਰਾ ਚੋਣਾਂ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਤਾਜਪੋਸ਼ੀ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਸਨ ਪਰ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਗੁੱਟਬੰਦੀ ਉਬਰ ਕੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਉਸ ਨਾਲ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਦਰਾਰਾਂ ਹੋਰ ਵਧੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਆਣ ਵਾਲੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਜਿਸਦਾ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਝੱਲਣਾ ਪੈ ਸਕਦਾ ਹੈ। Byte = ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ0
0
Report
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर 70 मीटर दरार, मजदूरों का कदम एक बार फिर खतरे में
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ी तहसील ब्लॉक मुख्यालय चढ़ेथी से आगे पापड़ गाड़ के पास सड़क एक बार फिर धीरे-धीरे धंसने लगी है। करीब 70 मीटर हिस्से में दरारें पड़ गई हैं, जिससे राजमार्ग के पूरी तरह बाधित होने का खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल छोटे वाहन किसी तरह निकल रहे हैं, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह सड़क पर हल्के क्रैक दिखाई दिए थे, लेकिन सड़क पर दरारें लगातार बढ़ रही हैं। अगर धंसाव इसी तरह बढ़ता रहा तो किसी भी समय गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद हो सकता है। 2025 धराली आपदा के दौरान इसी स्थान पर लगभग 70 मीटर सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी। इसके बाद बीआरओ (BRO) द्वारा यहां मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य कराया गया तथा सड़क का डामरीकरण भी किया गया था। लेकिन अब उसी स्थान पर दोबारा दरारें उभरने लगी है। बीआरओ की निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क निर्माण मानकों के अनुरूप और स्थायी समाधान के साथ किया गया होता तो इतनी कम अवधि में दोबारा ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। लोगों ने संबंधित एजेंसियों से तत्काल विशेषज्ञों की टीम भेजकर जांच कराने और स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। हालांक बीआरओ ने अस्थायी रूप सड़क आवाजाही के बना दी है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।0
0
Report
Advertisement
