132103
पानीपत में आवारा सांड का आतंक, बुजर्ग को उठाकर पटका
Panipat, Haryana:पानीपत के अशोक नगर के वार्ड 4 में एक आवारा सांड ने बुजर्ग व्यक्ति को उठाकर पटका। इस घटना ने हालात को गंभीर बना दिया। सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई। बुजर्ग को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
घोरावल में बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत, मातम
Obra, Uttar Pradesh:सोभद्र के घोरावल क्षेत्र में बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। खेत में शौच के लिए गईं दो बालिकाएं बारिश शुरू होने पर एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं, लेकिन कुछ ही पलों बाद आकाशीय बिजली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से झुलसी दोनों बालिकाओं को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नौगवां नंदलाल गांव की घटना है। बताया जा रहा है कि करमा थाना क्षेत्र के बसदेवा गांव निवासी 10 वर्षीय आंचल गर्मी की छुट्टियां बिताने अपनी मौसी के घर आई थी। मंगलवार की शाम वह गांव की 14 वर्षीय पूजा के साथ घर से कुछ दूरी पर खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों पास में स्थित एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। तभी तेज चमक और गरज के साथ आकाशीय बिजली पेड़ के पास गिरी और दोनों बालिकाएं उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो मासूम बच्चियों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची घोरावल कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
भगवंत मान ने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ LOC जारी होने की बात कही
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: BHAGWANT MANN (PUNJAB CM) PRESS CONFERENCE CHANDIGARH | SAD नेता बिक्रम मजीठिया के बारे में पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा, "...अब जब उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया है. तो लोगों को फंसाने के बाद वह फरार हो गए हैं. हमने उनके खिलाफ 'लुक आउट सर्कुलर' (LOC) भी जारी कर दिया है."0
0
Report
कर्नाटक के मुख्यमंत्री-designate DK शिवाकुमार अपने आवास पहुँचे; विजुअल्स जारी
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): KARNATAKA CM DESIGNATE DK SHIVAKUMAR ARRIVES AT HIS RESIDENCE/ VISUALS0
0
Report
Advertisement
हिमाचल के उपमुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक बसों का निरीक्षण कर सेवा-योजनाओं पर संकेत दिए
Noida, Uttar Pradesh:सोलन (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने HRTC के बेड़े में शामिल हो रही नई इलेक्ट्रिक बसों का निरीक्षण किया और सोलन-बरूड़ी मार्ग पर इलेक्ट्रिक बस में यात्रा की। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा, '297 बसें आनी हैं, दो बार में आनी हैं; पहले बार में 150 बसें आएंगी और दूसरी में बची हुई बसें आएंगी। यहां पर 80 बसें पहुंच गई हैं। पहली जो इलेक्ट्रिक बसें आई थीं उनका रंग नीला था, तो हमने कहा था दो HRTC का मूल्य रंग चलते हों; आप वही रंग इलेक्ट्रिक बसें में रखें और इनकी क्षमता पहले जब ये ट्रायल के लिए आई थीं तब इनकी क्षमता 30 यात्रियों की थी, तब हमने इन्हें कहा था कि इसे 32 यात्रियों के लिए करो। तो वो सीट लग गई है। बस में हमने लोगों के सामान रखने के लिए रैक बनाए गए थे, कहा था तो वो भी लग गया है; सीट हमने बदलने को कहा था ताकि लोग आराम से बैठ सकें, वो भी बदल गया है... चार्जिंग स्टेशन हमने प्रदेश में स्थापित कर दिए हैं और ट्रांसफार्मर लग गए हैं। 30-32 इलाकों में इसका ट्रायल होना था, वो भी लगभग पूरा गया है, जहां पर इलेक्ट्रिक बसें चला सकते हैं, वहां पर हम इसका अलॉटमेंट करेंगे।0
0
Report
जयपुर RTO निरीक्षक पर ऑडियो: 16 गाड़ियाँ, 30 गाड़ियों का हवाला
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर। मार्बल से लदी गाड़ियों को पार करने का खेल! परिवहन विभाग से जुड़ा एक ऑडियो आया सामने। जयपुर RTO द्वितीय के निरीक्षक अनिल बसवाल का बताया जा रहा ऑडियो। ऑडियो में बसवाल और एक अन्य व्यक्ति की बातचीत। प्राइवेट व्यक्ति बता रहा, मेरी 16 गाड़ियां चल रही। जबकि इंस्पेक्टर 30 गाड़ियों का दे रहा हवाला। 2500 रुपए प्रति गाड़ी प्रतिमाह वसूली की बात ऑडियो में। ज़ी मीडिया ने पूछा तो परिवहन निरीक्षक अनिल बसवाल ने किया इनकार। कहा, ऑडियो में मेरी आवाज नहीं, एडिट किया गया। ज़ी मीडिया नहीं करता वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि0
0
Report
कलानौर के मुल्तानी अस्पताल में ग्रेनेड धमाका: मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:GURDASPUR (PUNJAB): ADITYA SHARMA (SSP)ON MULTANI HOSPITAL KALANAUR GRENADE ATTACK CASE / MAIN ACCUSED DHARMENDRA SINGH ALIAS CHINDI ARRESTED FROM TARN TARAN / FORENSIC CONFIRMATION OF GRENADE ATTACK गुरदासपुर के SSP आदित्य शर्मा ने कहा, "दोपहर करीब 3:00 बजे, कलानौर के SHO को सूचना मिली कि कलानौर के मुल्तानी अस्पताल में एक ज़ोरदार धमाका हुआ है। SHO और DSP ने तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया। हमारी फोरेंसिक टीम ने वहां ग्रेनेड होने की पुष्टि की। इस घटना के संबंध में, पुलिस ने कई टीमें गठित कीं। पंजाब पुलिस और उसकी काउंटर-इंटेलिजेंस विंग के एक संयुक्त अभियान के ज़रिए—जिसमें तकनीकी और मानवीय, दोनों तरह की खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करते हुए विस्तृत जांच की गई—मुख्य आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। वह कलानौर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अगवान गांव का रहने वाला है। इसके अलावा, इस मामले में एक विदेशी हैंडलर का नाम भी सामने आया है, और पुलिस फिलहाल सभी संबंधित तथ्यों की गंभीरता से और गहन जांच कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब के DGP के निर्देशों के आधार पर, पंजाब पुलिस राज्य के भीतर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।"0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में गोलीबारी: दोस्त के बचाते युवक घायल, पुलिस तलाश में
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुंबई से लौटे युवक को मारी गोली, घायल जेएन मेडिकल कॉलेज में एडमिट, दोस्त को बचाने पहुँचे युवक फैजान पर फायरिंग, पैर में लगी गोली, युवक पर हमला करने वाले हमलावर युवक मौके से फरार, घटना से इलाके में फैली सनसनी, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, घटना की सूचना पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी, अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना इलाके के फ़िर्दौस नगर की घटना.0
0
Report
उदयपुर के गोगुंदा हाईवे पर तेज रफ्तार गुजरात कार ने मजदूर की मौत
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर जिले के गोगुंदा हाईवे पर बायण माता मंदिर के समीप हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। गुजरात नंबर की तेज रफ्तार कार ने चाय लेने जा रहे मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।नजानकारी के अनुसार सूरजगढ़ निवासी रूपा पुत्र रामा गमेती गोगुंदा में शिवम हॉस्पिटल के पास सुनील मराठी के घर पर मजदूरी का कार्य कर रहा था। वह पास के होटल पर चाय लेने जा रहा था। इसी दौरान उदयपुर की ओर से आ रही गुजरात नंबर की तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रूपा करीब 10 फीट उछलकर कार के शीशे पर जा गिरा। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और कार का पीछा करते हुए टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। कार में सवार पांच गुजराती पर्यटक उदयपुर से माउंट आबू की ओर जा रहे थे。0
0
Report
आंगई के कच्छपुरा में बिजली करंट से महिला की मौत
Dholpur, Rajasthan:आंगई के कच्छपुरा गांव में बिजली करंट से महिला की मौत घर से बाहर जाते वक्त गली में आया सांड तो बचने के लिए बिजली पोल के पीछे हुई पोल में करंट आने से हुआ हादसा,आंगई थाना पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम बाड़ी, धौलपुर जिले के आंगई थाना क्षेत्र के कच्छपुरा गांव में बिजली करंट से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। में महिला अपने घर से निकलकर गली में घूमने के लिए जा रही थी। इस दौरान अचानक आवारा सांड आगे आ गया। जिससे बचने के लिए महिला बिजली पोल के पीछे चली गई और जहां पोल में आ रहे करंट से हादसा हो गया। घटना के बाद परिजन अचेत हुई महिला को लेकर तुरंत बाड़ी अस्पताल पहुंच गए,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर आंगई थाना क्षेत्र के कच्छपुरा निवासी देवी सिंह मीणा ने बताया कि उनकी भाभी 57 वर्षीय रामादेवी पत्नी लक्ष्मण मीणा घर से वाहर जा रही थी। गली में निकलते ही आवारा सांड आ गया। जिससे बचने के लिए वह सड़क किनारे बिजलीं पोल के पीछे हो गई। पोल को पकड़ते ही उनको करंट लग गया। जिससे वह अचेत हो गई। वे उन्हें लेकर तुरंत बाड़ी अस्पताल पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मायादेवी अपने पीछे चार संतान छोड़ गई है0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के सायरा में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना, चालक की मौत
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में आज शाम सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सायरा मार्ग पर सुआवतों का गुड़ा रोड के पास एक तेज रफ्तार सीडी डिलक्स बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल सायरा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान शंकरलाल गमेती (42) पुत्र कर्तिराम गमेती निवासी फला वालरा, सेमड़ के रूप में की। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को सायरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। मामले की जांच जारी है.0
0
Report
राजस्थान में संरक्षित वृक्ष संरक्षण हेतु विधेयक मसौदा तैयार
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।राजस्थान में खेजड़ी समेत संरक्षित वृक्षों के संरक्षण के लिए बड़ा कदम। प्रस्तावित वृक्ष संरक्षण अधिनियम के प्रारूप को अंतिम रूप। विधि मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक। संरक्षित वृक्षों को काटने पर सख्त कानूनी प्रावधान होंगे लागू। गैर-कृषि भूमि, आबादी क्षेत्र और पंचायती भूमि भी कानून के दायरे में। स्थानीय निकायों की भूमि पर मौजूद संरक्षित वृक्षों को मिलेगा संरक्षण। अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही अनुमति से हटाए जा सकेंगे संरक्षित वृक्ष। बिना अनुमति संरक्षित वृक्ष काटना होगा प्रतिबंधित। अधिनियम में शामिल होगी संरक्षित वृक्षों की सूची। राज्य सरकार वृक्ष संरक्षण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध- जोगाराम पटेल। समिति के सुझावों और संशोधनों के बाद विधेयक मसौदा तैयार। संबंधित विभागों को आगे की कार्रवाई के निर्देश जारी।0
0
Report
राजू कुछबंदिया हत्या: आरोपी की गिरफ्तारी न होने से समुदाय में उबाल
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- ग्वालटोली क्षेत्र में 55 वर्षीय राजू कुछबंदिया की चाकू मारकर हत्या किए जाने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से कुछबंदिया समाज में आक्रोश फैल गया। रविवार रात घर के आंगन में सो रहे राजू पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में घयाल को पहले जिला अस्पताल और फिर भोपाल रेफर किया गया,जहां उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। राजू की मौत की खबर सामने आते ही कुछबंदिया समाज के लोगों में रोष फैल गया। आज शाम को समाज के लोग कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बाद में अंतिम यात्रा के दौरान सातरास्ते चौराहे पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक परिवार को न्याय दिलाने और दोषी की गिरफ्तारी की मांग उठाई। करीब 10 से 15 मिनट तक चले इस विरोध प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि मामले की जांच तेज गति से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और प्रदर्शन समाप्त हो शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर में 11 केवी लाइव लाइन पर ठेकेदार की लापरवाही, ठेका कर्मी झुलसा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहभट्टा मेला परिसर में विद्युत विभाग की एक बेहद गंभीर और दिल दहला देने वाली लापरवाही का मामला सामने आया है। यहाँ बिना किसी सुरक्षा उपकरणों (सेफ्टी किट) के एक ठेकाकर्मी को 11 केवी की चालू (लाइव) लाइन के खंभे पर काम करने के लिए चढ़ा दिया गया, जिसके कारण वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। हादसे का शिकार हुए घायल ठेकाकर्मी की पहचान नंदलाल उरकेरा के रूप में हुई है, जो इस दर्दनाक घटना में लगभग 20 प्रतिशत तक जल चुका है। लाइन बंद किए बिना और सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए युवक को मौत के मुंह में धकेलने की इस घोर लापरवाही के बाद आनन-फानन में घायल को बिलासपुर के सिम्स (CIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ फिलहाल उसका इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन अब इस बात की जांच में जुट गए हैं कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार ने इतनी बड़ी लापरवाही को अंजाम कैसे दिया।0
0
Report
कर्नाटक के caretaker मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एयरपोर्ट पहुंचे, तस्वीरें वायरल
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): KARNATAKA CARETAKER CM SIDDARAMAIAH ARRIVES AT AIRPORT0
0
Report
यूरिया की कालाबाजारी और भ्रष्टाचार को लेकर किसान संगठन का तीसरे दिन जारी रहा धरना प्रदर्शन।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - नगला आलमपुर सहकारी समिति खानपुर पर किसानों का तीसरे दिन भी धरना जारी, 3 जून को महापंचायत का ऐलान बुलंदशहर के खानपुर स्थित क्षेत्र स्थित नगला आलमपुर सहकारी समिति पर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने किया। संचालन युवा जिला उपाध्यक्ष पं. हीरालाल शर्मा द्वारा किया गया। प्रमुख आरोप एवं मांगें: एडीसीओ योगेश शर्मा सहित समिति के समस्त स्टाफ द्वारा किसानों के साथ छल-कपट व दुर्व्यवहार। यूरिया की कालाबाजारी व वितरण में भारी अनियमितताएं। वादाखिलाफी एवं कृत्रिम किल्लत पैदा करना। मांग: दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई व जांच धरने को संबोधित करते हुए युवा के जिला अध्यक्ष ठा. शैलेंद्र आर्य ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आज 3 जून को सुबह 11:00 बजे क्षेत्र के समस्त किसानों से समिति परिसर में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलता और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होती, धरना अनवरत जारी रहेगा। संगठन किसी के दबाव में निर्णय नहीं लेगा।इस दौरान उपस्थित किसानों ने समिति प्रशासन के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की तथा जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। इस मौके पर संगठन के दर्जनों पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
