132103
हरियाणा के ग्रामीण चौकीदारों ने कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक किया पैदल मार्च
Panipat, Haryana:हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा ने सरकार की अनदेखी के विरोध में कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक पैदल यात्रा शुरू की है। सूचना के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष बुधराम ने बताया कि 30 जून से शुरू हुई यात्रा 5 जुलाई को दिल्ली पहुंचेगी, जहां वे मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही चौकीदारों की मुख्य मांगों में समय पर मानदेय और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। वहीं सरकारी घोषणाओं के बावजूद इन मांगों की अनदेखी से चौकीदारों में रोष जताया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चूड़ा मिल में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, CCTV में मारपीट; पुलिस जांच शुरू
Bettiah, Bihar:Anchor ________ बेतिया से खबर है जहां चनपटिया के चूड़ा मिल में जमकर दो पक्षों में मारपीट हुई है मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है चूड़ा मिल मालिक और एक पैक्स अध्यक्ष के बीच यह मारपीट की घटना हुई है धान को लेकर किसी विवाद में जमकर मारपीट हुई है सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई करीब पांच गाड़ियों सहित एक पक्ष चूड़ा मिल पहुंचे वाद विवाद होने पर मिलर के लोग और पैक्स अध्यक्ष के लोग आपस में भिड़ गए इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है पुलिस सीसीटीवी फुटेज के तहत दोषियों को चिन्हित कर रही है0
0
Report
धान की खरीद 48 घंटे में, मंत्री श्याम सिंह राणा का मंडी संचालन पर दावा
Sirsa, Haryana:कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया अनाज मंडी का निरीक्षण मंडी में आई फसल की नमी देखी और अधिकारियों को दिए उठान तेज करवाने के निर्देश सिरसा में डबवाली रोड पर नई शुरू हुई वैकल्पिक अनाज मंडी में पहुंचे कृषि मंत्री मंडी मजदूरों की सुनीं समस्याएं और दिए व्यवस्था सुधारने के निर्देश मजदूरों ने अधिकारियों पर लगाए कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप कृषि मंत्री ने मार्किट कमेटी कार्यालय में पहुंच अधिकारियों व आढ़तियों के साथ की बैठक वैकल्पिक अनाज मंडी शुरू करवाने पर आढ़तियों ने जताया आभार मंडी में फसल की बोली, उठान सहित अन्य कार्यों की हुई सराहना कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा- फसल पंजीकरण के लिए 3 दिनों पर दोबारा खोला गया पोर्टल जिला के अधिकारी धान की फसल का कर रहे फिजिकल वैरीफिकेशन जिन किसानों की औसत से अधिक हो रही पैदावार व मार्केट कमेटी सचिव को रिपोर्ट दर्ज करवा कटवा सकते हैं गेट पास 48 घंटे में की जाएगी किसानों की फसल की खरीद कृषि मंत्री का दावा, मंडियों में आई किसान की फसल का खरीदा जाएगा एक-एक दाना अधिकारियों को दिए कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज किया डबवाली, कालांवाली, रानियां व सिरसा अनाज मंडिया का किया निरीक्षण0
0
Report
भदोही में बाइक हादसे में तीन युवकों की मौत, हेलमेट नहीं पहना होने से ब्रेन हेमरेज
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:खबर भदोही से है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई, तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसा औराई कोतवाली क्षेत्र के इटवा ऊपरवार गांव में यूनियन बैंक के पास हुआ, जहां उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे खुले गहरे नाले में जा गिरी,जानकारी के मुताबिक, मेदिनीपुर गांव के रहने वाले तीनों युवक रविवार को महाराजगंज बाजार में सामान खरीदने आए थे। बाजार से घर लौटते समय उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी औराई पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,मृतकों की पहचान 29 वर्षीय विवेक बिंद, 20 वर्षीय सूरज बिंद और 19 वर्षीय पुनीत बिंद के रूप में हुई है। डाक्टरों के मुताबिक, तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने और ब्रेन हेमरेज के चलते उनकी मौत हुई,एक साथ तीन युवकों की मौत से मेदिनीपुर गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
अजमेर नगर निगम दशहरा महोत्सव में लेजर शो और ड्रोन से रामायण उकेरेगा
Ajmer, Rajasthan:अजमेर नगर निगम की ओर से इस बार दशहरा महोत्सव खासे अनोखे अंदाज में मनाया जाएगा.. 11 दिवसीय इस महोत्सव को लेकर निगम के भाजपा पार्षदों और अधिकारियों ने कमर कस तैयारी की हैं.. 20 तारीख को दशहरे के मौके पर पटेल मैदान में रावण दहन के साथ आकर्षक लेजर शो और ड्रोन से आकाश में रामायण के पात्र उकेरे जाएंगे .. महापौर अनामिका शर्मा और उपमहापौर हेमंत सांखला ने पत्रकारों को बताया कि निगम बोर्ड की ओर से नाराज कांग्रेस के पार्षदों को अनेक संदेश भिजवाये लेकिन वह नहीं आए..0
0
Report
प्रेमी की रिहाई के लिए युवती ने टावर पर चढ़कर किया घंटों ड्रामा
Noida, Uttar Pradesh:दरअसल टावर पर चढ़ी इस युवती का प्रेमी किसी मामले में जेल में बंद है...अपने प्रेमी की रिहाई के लिए ये युवती टावर पर चढ़ी और घंटों ड्रामा किया...0
0
Report
हरदा में दीपावली से पहले अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस कार्रवाई
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में दीपावली से पहले अवैध पटाखा भंडारण पर बड़ी कार्यवाही, शहर के बीच स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास पटाखों का भंडार मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में पटाखे जब्त किए, पुलिस ने बताया कि सागर तनेजा युवक के घर पर बड़ी मात्रा में पटाखा का भंडारण किया हुआ पाया गया, पुलिस में मौके पर पहुंचकर बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किए हैं0
0
Report
Advertisement
किशनगढ़ में बंदरों के आतंक पर चक्का जाम, अस्पताल एंटी-रेबीज नहीं मिलने का आरोप
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम राईपुरा में बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 43 पर चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण अमानगंज-गुलगंज नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बंदर लगातार लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं, लेकिन अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन तक उपलब्ध नहीं है। वहीं वन विभाग द्वारा बंदरों के रेस्क्यू को लेकर भी कोई उचित व्यवस्था नहीं की जा रही है; जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुंचे एसडीओपी और वन परिक्षेत्र अधिकारी ने ग्रामीणों को समझाइश दी और जल्द ही बंदरों को पकड़वाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद करीब साढ़े 3 घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला。0
0
Report
फर्रुखाबाद: टोल पर फोन के बाद पति मौत, घर पहुंची पत्नी लाश
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के कायमगंज-अलीगंज रोड पर कैसर खां अड्डा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में फिटर लोकेंद्र यादव की मौत हो गई. लोकेंद्र यादव, पुत्र गिरीश, मिनपुरी जनपद के नगला हार के निवासी थे, वे 2017 से कायमगंज चीनी मिल में फिटर के पद पर कार्यरत थे और सरकारी क्वार्टर में रहते थे. परिवार में गमी होने के कारण वे मैनपुरी गए थे और वापस लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए. टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया. घर पर पत्नी कल्पना अपने पति के लौटने का इंतजार कर रही थीं; उन्हें वह आखिरी फोन कॉल याद आ रही थी जिसमें लोकेंद्र ने कहा था कि “हम टोल पर आ गए हैं, तुम पानी भरकर रख लो, हम आकर नहाएंगे.” लोकेंद्र अब नहीं लौटेंगे; कल्पना और उनके दो बच्चों परी और शिवांश के सिर से पिता का साया उठा है.0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
नवरात्रि में गरबा-डांडिया के साथ आस्था और मर्यादा का संदेश
Taga, Chhattisgarh:आखिर मां दुर्गा की आराधना के पावन पर्व नवरात्रि में ही धर्म और आस्था की मर्यादा को लेकर सवाल क्यों उठ रहे हैं? गरबा और डांडिया, जो मां दुर्गा की भक्ति, साधना और श्रद्धा से जुड़ी परंपराएं हैं, क्या उन्हें केवल मनोरंजन तक सीमित कर देना उचित है? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने गरबा और डांडिया के आयोजनों को लेकर लोगों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि साधना और भक्ति का पर्व है, इसलिए धार्मिक आयोजनों में आस्था, संस्कार और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इसी क्रम में युवा वर्ग की दो युवतियों ने भी समाज और सनातन धर्मावलंबियों से अपील करते हुए धार्मिक परंपराओं के सम्मान और संरक्षण का संदेश दिया है। युवतियों ने अपनी पीढ़ी से जागरूक रहने और गरबा-डांडिया जैसे धार्मिक आयोजनों की मूल भावना को समझने का आह्वान किया। उनका कहना है कि उत्सव की खुशियां मनाते समय धर्म, संस्कृति और आस्था का सम्मान बनाए रखना जरूरी है, ताकि धार्मिक परंपराएं मनोरंजन तक सिमटकर न रह जाएं। श्रीमती कौशल्या देवी साय और युवतियों की इस अपील का मुख्य संदेश है कि नवरात्रि केवल उत्सव नहीं, बल्कि मां दुर्गा के प्रति समर्पण, श्रद्धा और साधना का अवसर भी है। समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवा पीढ़ी को अपनी साँस्कृतिक विरासत को समझने और आने वाली पीढ़ियों तक इसे सम्मान के साथ पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सवाल यही है क्या हम अपनी धार्मिक परंपराओं की मूल भावना को सहेज पा रहे हैं? गरबा और डांडिया की भव्यता के साथ भक्ति, संस्कार और मर्यादा भी बनी रहे, यही समाज से अपील है。0
0
Report
पन्ना में अतिवृष्टि से फसल नुकसान का सर्वे अब तक नहीं हुआ
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना में अतिवृष्टि के कारण हुई फसल क्षति का आकलन एक महीने में नहीं हो पाया है, खरीफ का सीजन खत्म हो गया है, रवि की बुआई शुरू हो गई है लेकिन पन्ना के 2 लाख 14 हजार किसानों का अभी तक सर्वे नहीं हो पाया है0
0
Report
घाघरा नदी के कटान से महाराजपुर गांव खतरे में; विशाल पेड़ लहरों की चपेट में
Noida, Uttar Pradesh:दरसअल घाघरा नदी में हो रहे लगातार कटान की वजह से महाराजपुर गांव का अस्तित्व खतरे में है...ऐसे में महाराज बाबा के स्थान पर एक विशालकाय पेड़ भी घाघरा की लहरों की चपेट में आ गया...0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में कालिका यूनिट का शुभारंभ, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता
Dholpur, Rajasthan:कालिका यूनिट शुभारंभ कार्यक्रम में धौलपुर पुलिस ने निभाई ऑनलाइन सहभागिता महिला सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता धौलपुर। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर राजस्थान पुलिस की पहल में धौलपुर पुलिस ने ऑनलाइन सहभागिता निभाई। जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 100 नवीन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का भव्य शुभारंभ हुआ। इसमें धौलपुर से एसपी विकास सांगवान के साथ कालिका टीम जुड़ी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे इस दौरान महिला सुरक्षा पर चर्चा और कालिका प्रभारियों से संवाद किया गया। धौलपुर पुलिस मुख्यालय से एसपी विकास सांगवान के साथ कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट, महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम, महिला पुलिसकर्मी और महिला यूथ सीएलजी सदस्यों ने ऑनलाइन भागीदारी की। इस दौरान एएसपी वैभव शर्मा और एएसपी शिकायत प्रकोष्ठ हवा सिंह भी रहे मौजूद। एसपी सांगवान ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा धौलपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कालिका یونिट के माध्यम से सुरक्षा जागरूकता, संवेदनशील कार्यप्रणाली और त्वरित सहायता को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस नहीं, पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। धौलपुर पुलिस द्वारा जागरूकता गतिविधियों, संवाद कार्यक्रमों और सामुदायिक सहभागिता से महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत किया जा रहा है। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में 112 और महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 पर संपर्क करें0
0
Report
नीमकाथana के نامदेव मंदिर से चोरी, ताला तोड़कर सामान ले भागे चोर
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में नामदेव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे से कॉपर वायर के बंडल, पंखे और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। नामदेव समाज के अध्यक्ष मक्खन लाल टेलर ने बताया कि देर रात दो कमरों के ताले तोड़कर तीन छठ पंखा पानी की मोटर समेत चार बंडल कॉपर वायर चोरी हुए।0
0
Report
शहीद महेश निठारवाल की 8वीं पुण्यतिथि पर देशभक्ति का संदेश
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर शहीद महेश निठारवाल की 8वीं पुण्यतिथि पर वीर सपूत को किया नमन यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, शहीद के माता-पिता और वीरांगना की मौजूदगी में भावुक हुआ माहौल,दौड़ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया सम्मानित शहीद की शहादत को सलाम, युवाओं को मिला देशभक्ति और राष्ट्र सेवा का संदेश एंकर श्रीमाधोपुर में आज शहीद महेश निठारवाल की 8वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वीर सपूत की शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों और गणमान्य लोगों ने शिरकत कर शहीद के बलिदान को याद किया। इस दौरान शहीद के पिता गिरधारी लाल निठारवाल, माता अणची देवी और वीरांगना सुमन देवी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भावुक और गौरवपूर्ण बना दिया। पुण्यतिथि के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रा वर्ग में लक्ष्मी निठारवाल ने प्रथम, काजल निठारवाल ने द्वितीय और योगिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र वर्ग में संजय सैनी प्रथम, महेंद्र गुर्जर द्वितीय और करण सिंह तृतीय स्थान पर रहे। दोनों वर्गों में चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 1100 रुपए, द्वितीय को 550 रुपए, त्रतीय को 250 रुपए तथा चौथे और पांचवें स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 100-100 रुपए का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम ने शहीद महेश निठारवाल के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की यादें ताजा कर दीं। शहीद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए देश के लिए उनके बलिदान को सदैव याद रखने और युवा पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देने का संदेश दिया गया。0
0
Report
Advertisement
