Back
पत्थरगढ़ में यमुना किनारे रेत में दबे गोवंश के अवशेष से फैल गई सनसनी
RBRAKESH BHAYANA
Feb 13, 2026 10:18:28
Panipat, Haryana
यमुना किनारे रेत में दबे गोवंश के अवशेष, पत्थरगढ़ में हड़कंप
कई दिनों से गाय-बैल के गायब होने का सिलसिला, ग्रामीणों में रोष; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पानीपत जिले के गांव पत्थरगढ़ में यमुना किनारे रेत में दबे कई गोवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों ने बताया कि रेत में कई गाय, बैल और बछड़ों के कटे हुए सिर दबे हुए मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही गौ रक्षक दल और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी गई।
ग्रामीण उधम ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव और आसपास के क्षेत्रों से गाय-बैल गायब होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। पशुपालक लगातार अपने मवेशियों के लापता होने से परेशान थे। अब रेत में मिले अवशेष उन्हीं गाय-बैलों के होने की आशंका जताई जा रही है। घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग کی है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि गांव पत्थरगढ़ थाना सनौली के अंतर्गत आता है। गांव के लोगों की शिकायत पर समसुद्दीन के खेत में 8-10 गायों के कटे हुए अवशेष मिलने के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा एसएचओ सनौली को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
रात के समय गश्त बढ़ाने के सवाल पर डीएसपी ने कहा कि नियमित गश्त पहले से जारी है, लेकिन इस घटना को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस की गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि विशेष निगरानी रखी जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ग्रामीणों को जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया गया है।
बाइट सतीश वत्स डीएसपी हैडक्वाटर
बाइट उधम ग्रामीण
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई की हत्या के बाद गौस मुहीउद्दीन ने जमानत अर्जी ली वापस
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 13, 2026 11:50:260
Report
SPSohan Pramanik
FollowFeb 13, 2026 11:50:140
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 13, 2026 11:49:580
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 13, 2026 11:49:420
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 13, 2026 11:48:48Jhansi, Uttar Pradesh:हंगामे का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया...
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 13, 2026 11:48:380
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 13, 2026 11:48:22Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ से एक बार फिर तंदूर कारीगर की घिनौनी करतूत का वीडियो सामने आया है... हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद इस तरह की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रहीं
0
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowFeb 13, 2026 11:47:330
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 13, 2026 11:46:500
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 13, 2026 11:46:190
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 13, 2026 11:46:040
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 13, 2026 11:45:57Firozpur, Punjab:फिरोजपुर के गांव बाजीदपुर में एक युवक ने पत्नी और बच्चे को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारी। तीनों की हालत गंभीर निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया
0
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 13, 2026 11:45:340
Report
0
Report