icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
132108
SKSumit KumarFollow7 Jul 2024, 02:58 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झाँसी में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा

Adil AhmadAdil AhmadFollowJust now
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी महानगर में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बलदेव भाई पटेल जूनियर हाई स्कूल से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सरदार पटेल के अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर सशक्त, संगठित और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
0
0
Report

टीकमगढ़ में कानून-व्यवस्था ढीली, बस स्टैंड पर युवक पर हमला वीडियो वायरल

Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, अपराधियों मे नहीं रहा पुलिस का कोई खौफ, टीकमगढ़ जिले में आये दिन असामाजिक तत्त्वों की गुंडागर्दी व मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार हो रहे है वायरल, ऐसे ही एक मामले में जिले के पलेरा कस्बे में बस स्टैंड पर हुए मामूली विवाद में एक युवक के साथ बीच सड़क पर पटक कर तीन से चार युवकों ने लात घूंसों से जमकर की मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने किसी तरह युवक को बचाया, पीड़ित युवक की पहचान अनंदी अहिरवार के रूप में हुई है, वही पीड़ित की शिकायत के वावजूद पलेरा थाना पुलिस ने आरोपियों पर नहीं की कोई कार्यवाही।
0
0
Report

किरंदुल में गेट निर्माण पर विरोध गहराया; विधायक अट्टामी ने निर्माण रोक की मांग की

Dantewada, Chhattisgarh:किरंदुल में गेट निर्माण को लेकर बवाल, एनएमडीसी अधिकारियों पर भड़के विधायक चैतराम अट्टामी। दंतेवाड़ा जिले के बचेली में एनएमडीसी द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर गेट निर्माण कराए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों के विरोध के बीच अब क्षेत्रीय भाजपा विधायक चैतराम अट्टामी भी मैदान में उतर आए हैं। शिकायत मिलने पर विधायक एनएमडीसी बचेली कार्यालय पहुंचे, पहुंचते साथ ही एनएमडीसी पर फूटा गुस्सा उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने दो टूक शब्दों में कहा कि शहर की जनता और जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कोई भी निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यहाँ तक कहा कि वे इस क्षेत्र के विधायक हैं और उनकी सहमति के बिना यहाँ कोई काम आगे नहीं बढ़ेगा। दरअसल, एनएमडीसी द्वारा बचेली शहर में सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य मार्गों पर गेट निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन इस निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि गेट बनने से बाजार, स्कूल, अस्पताल और रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने आवाजाही के दौरान आधार कार्ड मांगे जाने को लेकर भी एनएमडीसी प्रबंधन पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मामलो की शिकायत मिलने के बाद विधायक चैतराम अट्टामी एनएमडीसी बचेली पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एनएमडीसी प्रबंधन और जिला कलेक्टर से बातचीत कर निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग की। बाइट – चैतराम अट्टामी, विधायक। विधायक चैतराम अट्टामी ने स्पष्ट कहा कि एनएमडीसी को किसी भी तरह का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नगरपालिका से एनओसी और स्थानीय जनता की सहमति लेनी चाहिए। यदि सुरक्षा के लिहाज से गेट निर्माण जरूरी है तो इस पर जनप्रतिनिधियों, नगरपालिका और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर सहमति बनाई जाए। विधायक ने यह भी सवाल उठाया कि यदि गेट निर्माण का उद्देश्य धरना-प्रदर्शन और आंदोलनों को रोकना है, तो यह उचित नहीं है। लोकतंत्र में आम नागरिकों को अपनी मांगों और अधिकारों के लिए आंदोलन करने का संवैधानिक अधिकार है। फिलहाल विधायक ने एनएमडीसी प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। अब देखना होगा कि एनएमडीसी प्रबंधन इस विरोध के बाद क्या निर्णय लेता है और किरंदुल के लोगों की मांगों पर क्या कार्रवाई होती है। NMDC पर भड़कते हुए विधायक का शॉर्ट। विधायक चैतराम अट्टामी की बाइट。
0
0
Report
Advertisement

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरमथुरा पुलिस थाने में एकता- अखंडता का संदेश दिया गया

Dholpur, Rajasthan:राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरमथुरा पुलिस थाने में विशेष कार्यक्रम, एकता और अखण्डता का दिया संदेश सरमथुरा (धौलपुर) राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरमथुरा पुलिस थाने में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएलजी सदस्यों एवं उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही समाज में एकता, सद्भाव और शांति बनाए रखने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर डीएसपी दुलीचंद गुर्जर, सरमथुरा थानाधिकारी कैलाश सामरी, आँगई थानाधिकारी कृपाल सिंह सहित सीएलजी सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों में कपड़ा धुलाई से प्रदूषण का खतरा बढ़ा

Jaisalmer, Rajasthan:जिला - जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर कृषि भूमि पर कपड़ा धुलाई की संचालित हो रही अवैध फैक्ट्रियां खुले में छोड़ा जा रहा केमिकलयुक्त पानी सवालों के घेरे में जिम्मेदार विभाग, क्या प्रशासन की निगरानी में चल रहा है प्रदूषण का यह खेल? जैसलमेर। पैकेज खबर बालोतरा में कपड़ा फैकट्रीयों से निकलने वाले दूषित पानी और पर्यावरण प्रदूषण को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की कार्रवाई के बाद बालोतरा में कपड़ा धुलाई इकाइयाँ बंद हैं, अब सीमावर्ती जिले जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों में भी प्रदूषण का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बालोतरा में कार्रवाई के बाद कुछ कपड़ा धुलाई इकाइयों ने जैसलमेर के ग्रामीण क्षेत्रों का रुख किया है, जहां कृषि भूमि पर फैक्ट्रियां संचालित कर कपड़ों की धुलाई में रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पेश है जैसलमेर से शंकर दान की रिपोर्ट - सीमावर्ती जिले जैसलमेर से 80 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ उपखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को अब दूषित करने का दबाव बालोतरा में संचालित कपड़ा व्यापारियों ने उठाया है क्योंकि बालोतरा में एनजीटी की रोक के बाद अब इन कपड़ा व्यापारियों ने अपनी फैक्ट्रियां बंद कर दीं और जैसलमेर की ओर रुके हैं। फिलहाल जैसलमेर की फतेहगढ़ सहित आसपास की ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों से किराए के नाम पर जमीन लेकर उसे पर बिना किसी वेद परमिशन के यह केमिकल युक्त पानी से कपड़ा धोने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। इस पानी को खुले में छोड़ा जा रहा है जिससे भूजल दूषित होने का खतरा बढ़ रहा है。 सबसे गंभीर सवाल इन इकाइयों से निकलने वाले केमिकलयुक्त पानी के निस्तारण को लेकर उठ रहे हैं। आरोप है कि दूषित पानी को खुले में छोड़ा जा रहा है, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता, भूजल और आसपास के पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। मरुस्थलीय क्षेत्र होने के कारण जैसलमेर में जल संसाधनों और जमीन का संरक्षण विशेष रूप से महत्वपूर्ण है。 ग्रामीण क्षेत्रों में कथित तौर पर संचालित हो रही इन फैक्ट्रियों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या कृषि उपयोग की खातेदारी भूमि पर कपड़ा धुलाई जैसी औद्योगिक गतिविधियां संचालित करने के लिए संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति ली गई है? क्या इन इकाइयों के पास राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की जरूरी सहमति और दूषित पानी के उपचार एवं निस्तारण की उचित व्यवस्था है? वहीं स्थानीय प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल, राजस्व विभाग और संबंधित निकायों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। यदि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी स्तर पर कपड़ा धुलाई की इकाइयां संचालित हो रही हैं, तो उनकी स्थापना, भूमि उपयोग, पानी की व्यवस्था और अपशिष्ट निस्तारण की जांच कौन कर रहा है? बाइट - भलाराम सियाग, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण मंडल जैसलमेर
0
0
Report

फर्रुखाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिल्क पाउडर से बनी मिठाई की छापेमारी, नमूने जांच के लिए भेजे

Farrukhabad, Uttar Pradesh:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में मिल्क पाउडर से बनी मिठाई की शिकायत मिली। छेने के रसगुल्ले के नाम पर मिल्क पाउडर और चीनी से बनी रसीली मिठाई पर रोकथाम के निर्देश दिए गए। फर्रुखाबाद में इस अभियान के तहत जहानगंज सहित तीन स्थानों पर छापेमारी कर रसगुल्ला और लड्डू के नमूने संकलित किए गए। जहानगंज के आगे आलूपुर स्थित एक दुकान पर सड़क किनारे मिठाई बेचने के पीछे मिठाई बनाने का कार्य भी पाया गया; मिठाई बनाने वाली जगह पर गंदगी और मक्खियाँ मिलीं, दुकानदार मौके से भाग गया। टीम ने एक नमूना रसगुल्ले का संकलन किया और अन्य नमूनों के लिए लड्डू के नमूने भी लिए। नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है और परिणाम आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

ब Baba की भविष्यवाणी से IPS बने राम नारायण सिन्हा और प्रसंग पर बहस

Mathura, Uttar Pradesh:राम नारायण सिन्हा के प्रसंग पर प्राथमिक विकल्प: राम नारायण सिन्हा के परिवार का ऐसा सदस्य, जिसके पास इस प्रसंग की प्रमाणित पारिवारिक जानकारी हो。 वैकल्पिक विकल्प: पुस्तक के लेखक पूज्य श्री अनुरागकृष्ण पाठक जी。 सवाल 1: “राम नारायण सिन्हा के जीवन में बाबा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणी का क्या महत्व बताया जाता है?” सवाल 2: “जब पुलिस कप्तान के पद पर संकट आया, तब बाबा के ‘नौकरी नहीं छोड़ेगा’ वाले कथन का प्रसंग किस स्रोत या संस्मरण में दर्ज है?” संदर्भ: राम नारायण सिन्हा ब्रिटिश राज में एक सब इंस्पैक्टर थे, बाबा ने भविष्यवाणी की थी कि वे पुलिस कप्तान बनेंगे। आजादी के बाद भविष्यवाणी सच भी हुई। लेकिन फिर पांच साल बाद जब नए आईपीएस रिक्रूट होकर आने लगे तो कहा गया कि अब इन सीनियर बन चुके अफसरों को पद खोना पड़ेगा। इस डिमोशन की सूचना से सिन्हा अपमानित महसूस कर रहे थे, तभी बाबा आए और कहा कि तू नौकरी नहीं छोड़ेगा। और फिर सरकारी आदेश आया और उन्हें आईपीएस के रूप में स्थायी कर दिया गया。 इफ़्तिख़ार हुसैन के प्रसंग पर प्राथमिक विकल्प: इफ़्तिख़ार हुसैन के परिवार का ऐसा सदस्य, जिसे उनके बाबा-संबंधी संस्मरणों की प्रत्यक्ष या पारिवारिक जानकारी हो。 वैकल्पिक विकल्प: पुस्तक के लेखक पूज्य श्री अनुरागकृष्ण पाठक जी。 सवाल 1: “इफ़्तिख़ार हुसैन साहब के आम और हलवे वाले प्रसंग का स्रोत क्या है? यह विवरण किस संस्मरण या पुस्तक में दर्ज है?” सवाल 2: “क्या परिवार में इस घटना का कोई प्रत्यक्ष या पारिवारिक विवरण सुरक्षित है?” सवाल 3: “इस प्रसंग में इफ़्तिख़ार साहब की मनःस्थिति और बाबा के प्रति उनके भाव में आए बदलाव को किस तरह समझा जाए?” संदर्भ: इफ़्तिख़ार साहब एक आईएएस अधिकारी थे। एक बार उनके मन में यह सवाल आया कि वो जो बाबा को ढेर सारे आम गिफ्ट करने जा रहे हैं, उनमें से एक आम जो आकार-प्रकार में कुछ अलग था, अगर बाबा ने उन्हें वही आम प्रसाद के रूप में लौटा दिया तब वो समझेंगे कि बाबा पहुंचे हुए फ़कीर हैं साथ ही उनके मन में यह भी इच्छा हुई कि आश्रम में उन्हें हलवा खाने को मिल जाए तो अच्छा होगा। उनके मन में चल रही ये दोनों बातें आश्रम में पूरी हुईं और उनके मन में बाबा को लेकर पनपे संदेह को जवाब मिल गया।
0
0
Report

संतोष मांझी का राहुल गांधी पर हमला: कांग्रेस के दावों पर पलटवार

Forbesganj, Bihar:बिहार सरकार के लघु संसाधन मंत्री संतोष मांझी आज अररिया पहुंचे और गरीब चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पटना लौटने के क्रम में फारबिसगंज में लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जी मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कांग्रेस द्वारा कल दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह से फैल हो चुके हैं और विदेशों में ही ज्यादा रहते हैं लेकिन एक नई पार्टी के आंदोलन से उन्हें विपक्ष की कुर्सी जाने का डर सताने लगा है इसीलिए इस तरह की रैली का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैलेट से देश में 27 जगहों पर अभी चुनाव हुए हैं लेकिन इसमें भी कांग्रेस शून्य पर आउट हो गई है जिसका स्पष्ट मतलब है कि राहुल गांधी लोगों के दिल में नहीं हैं
0
0
Report
Advertisement

गया में विदेशी शराब का भारी भंडार पकड़ा गया, कारोबारी गिरफ्तार

Gaya, Bihar:गया में शराब के सबसे बड़े ठिकानों में से एक का भंडाफोड़! भोजपुर निवास में मिला विदेशी शराब और बीयर का जखीरा, एक कारोबारी को किया गया गिरफ्तार\n\nगया: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने नवागढ़ी तीन मोहानी स्थित गायत्री घाट के समीप भोजपुर निवास में छापेमारी कर भारी मात्रा में विभिन्न कंपनियों की विदेशी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। घर के अंदर शराब का बड़ा भंडार मिलने से पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने विशाल कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, घर के अन्य पारिवारिक सदस्यों को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई है।\n\nप्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को भोजपुर निवास में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में छापेमारी की योजना बनाई। इसके बाद नगर प्रखंड चंदौती के मजिस्ट्रेट आनंद कुमार की मौजूदगी में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस और मजिस्ट्रेट की निगरानी में परिसर के एक-एक कमरे को खुलवाकर तलाशी ली गई।छापेमारी के दौरान पुलिस को शराब छिपाकर रखने के कई ठिकाने मिले। शराब किसी एक स्थान पर नहीं रखी गई थी, बल्कि घर के अलग-अलग हिस्सों में व्यवस्थित तरीके से छिपाकर रखी गई थी। कुछ शराब कमरों में रखी मिली, तो कुछ ट्रंक के अंदर छिपाई गई थी। इसके अलावा बेसमेंट में भी शराब का भंडारण किया गया था। यहां तक कि फ्रिज में भी शराब रखी हुई मिली। पुलिस ने जब एक-एक कमरे की तलाशी शुरू की तो अलग-अलग स्थानों से विदेशी शराब और बीयर की बोतलें तथा कार्टन बरामद होने लगे। बरामद शराब विभिन्न नामी कंपनियों और बड़े ब्रांड की बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक सभी브ांड और बोतलों की आधिकारिक सूची सामने नहीं आई है। पूरी कार्रवाई नगर प्रखंड चंदौती के मजिस्ट्रेट आनंद कुमार की निगरानी में संपन्न हुई। इस मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट आनंद कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई है। अभी शराब की गिनती नहीं की गई है। सभी बरामद बोतलों और कार्टन की गिनती पूरी होने के बाद ही इसकी वास्तविक मात्रा की जानकारी दी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन की निगरानी में एक-एक कमरे को खुलवाकर शराब बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने विशाल कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही घर में मौजूद अन्य पारिवारिक सदस्यों को भी पुलिस हिरासत में लेकर विष्णुपद थाना ले गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर का भंडारण किस उद्देश्य से किया गया था। शराब कहां से लाई जाती थी, इसकी आपूर्ति किन लोगों द्वारा की जा रही थी और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। छापेमारी में बरामद की गई सभी शराब को जब्त कर विष्णुपद थाना ले जाया गया है। थाने में जब्त शराब की गिनती और ब्रांड के अनुसार उसका विवरण तैयार किया जाएगा। इसके बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी। शराब की कुल बोतलों की संख्या, लीटर में मात्रा और अलग-अलग कंपनियों के ब्रांड का विवरण गिनती पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।\n
0
0
Report

विदिशा में 17 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Vidisha, Madhya Pradesh:17 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार विदिशा में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कोतवाली पुलिस ने डंडापुरा इलाके में कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 17 ग्राम स्मैक पाउडर, जिसकी कीमत 1 लाख 72 हजार रुपये बताई जा रही है, और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान डंडापुरा निवासी राकेश साहू के रूप में हुई है। कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि वह स्मैक कहाँ से लाता था और किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था। साथ ही नशे के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

अनूपपुर में अर्नब तूफान से धान फसल बर्बाद, किसानों का क्रेडिट संकट गहरा

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर अनूपपुर चक्रवाती तूफान अर्नब की वजह से हुई लगातार बे मौसम बारिश नें किसानों की परेशानी बढ़ा दी है जिले के कई किसानो की पकी हुई धान की फसल पूरी तरह से चौपट हो चुकी है अनूपपुर जिले मे करीब 150 किसान मौसम की मार झेल रहे है ,कई किसान ऐसे है जो पूरी तरह से खेती के ऊपर ही निर्भर है जो अब पूरी तरह से बर्बाद हो चुके है कई किसान ऐसे है जो किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण भी ले चुके है जिसे चुकाने का संकट भी खड़ा हो गया है अनूपपुर जिले मे अर्नब तूफान की वजह से लगातार तीन दिनों तक बारिश और हवाओ का माहौल तबाही मचा रहा है किसानो की तैयार और पकी हुई फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है धान की तैयार फसल कटने के पहले ही खेतो मे पानी भर जाने से गिर कर पानी मे भीग चुकी है वहीं किसानो नें आरोप लगाया है की अभी तक कृषि विभाग व राजस्व बिभाग का कोई भी कर्मचारी अधिकारी इनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है बाइट 01 कौशल किसान बाइट 02 मथुरा केवट किसान बाइट 03 रामकली मिश्रा किसान
0
0
Report

दीपावली-छठ के चलते मिठाई दुकानों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां मिठाई दुकानों पर जिला प्रशासन का हंटर चला है बेतिया से लेकर नरकटियागंज तक दर्जनों दुकानों की जांच की गई है दीपावली छठ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है मिलावटी खाद्य पदार्थ नकली मिठाई बेचने वाले दुकानदारों की खैर नहीं है। दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है नरकटियागंज एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा ने कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया कई दुकानों में साफ सफाई को लेकर एसडीएम ने दुकानदारों को फटकार लगाई नकली खोआ पनीर स्पंज की जांच की गई ताजा और शुद्ध मिठाई ही ग्राहकों को देने का प्रशासन ने दुकानदारों को निर्देश दिया अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि किसी के सेहत से खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी नकली खाद्य पदार्थ मिलावटी मिठाई पकड़े जाने पर दुकानदारों को जेल भेजा जाएगा एसडीएम ने बताया कि दीपावली और छठ के अवसर पर दुकानों में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे जाने की सूचना मिली है उसको लेकर कार्रवाई की जा रही है पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

सतना: अवैध लहसुन कारोबार पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया, 83 क्विंटल जब्त

Satna, Madhya Pradesh:सतना से बड़ी खबर है जहां जिला प्रशासन और मंडी बोर्ड की टीम ने अवैध लहसुन कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है। डेलौरा के गांधी सब्जी बाजार में 13 लाख रुपये का 83 क्विंटल लहसुन जब्त किया गया है। दो फर्में बिना लाइसेंस के कारोबार कर रही थीं। आज सुबह sाढ़े नौ बजे एसडीएम राहुल सिलाड़िया के मार्गदर्शन और सचिव करुणेश तिवारी के नेतृत्व में मंडी जांच दल ने गांधी सब्जी बाजार में छापा मारा। पहली कार्रवाई कामना ट्रेडर्स पर हुई, जहां से 48 क्विंटल लहसुन जब्त हुआ, कीमत करीब sाढ़े सात लाख। फर्म के पास सतना का लाइसेंस नहीं था। जांच में खुलासा हुआ कि फर्म सीहोर मंडी के गेट पास का दुरुपयोग कर रही थी। ये गेट पास यूपी के प्रयागराज के लिए जारी हुआ था, लेकिन माल सतना में ही खपाया जा रहा था। दूसरी फर्म चंदन ट्रेडर्स से 35 क्विंटल लहसुन जब्त हुआ, कीमत साढ़े पांच लाख। यहां भी व्यापारी के पास वैध कागज नहीं मिले, सिर्फ एक कच्चा बिल। तीसरी दुकान पर ताला लगा मिलने पर उसे सील कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि ये राजस्व चोरी का गंभीर मामला है, इसमें कोई समझौता नहीं होगा। दोनों फर्मों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद पेश किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top