Back
पानीपत की बेटी श्रेया गुप्ता ने UPSC 2023 में 114वीं रैंक पर मचा धमाल
RBRAKESH BHAYANA
Mar 06, 2026 15:31:08
Panipat, Haryana
दूसरे प्रयास में चमकी पानीपत की बेटी: श्रेया गुप्ता ने UPSC 2023 में हासिल की 114वीं रैंक, परिवार में खुशी की लहर पानीपत। कड़ी मेहनत, धैर्य और मजबूत इरादों के दम पर पानीपत की बेटी श्रेया गुप्ता ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा UPSC 2023 में 114वीं रैंक हासिल कर शहर और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। श्रेया के लिए यह सफर आसान नहीं था। यह उनका दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में वे महज दो अंकों से प्रीलिम्स परीक्षा पास करने से चूक गई थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी कमियों को दूर करते हुए और अधिक मेहनत के साथ दोबारा तैयारी की। उसी मेहनत का परिणाम है कि आज वे देश की शीर्ष प्रतिभाओं में शामिल हो गई हैं। स्कूल से लेकर UPSC तक का सफर श्रेया ने अपनी स्कूली शिक्षा पानीपत के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। कॉलेज के अंतिम वर्ष से ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने घर पर रहकर ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से तैयारी की और धीरे-धीरे प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू जैसे कठिन पड़ावों को पार करते हुए इस मुकाम तक पहुंचीं। जब मिला रिजल्ट, तो थम गई सांसें रिजल्ट घोषित होने के समय श्रेया अपनी मां के साथ घर पर थीं। जैसे ही उन्होंने रिजल्ट की पीडीएफ में अपना नाम ढूंढना शुरू किया, पहले कुछ पन्नों में नाम नहीं मिलने पर वे थोड़ी घबरा गईं। लेकिन जब 114वीं रैंक पर अपना नाम दिखाई दिया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने तुरंत पिता, भाई और दादा-दादी को वीडियो कॉल करके यह खुशखबरी साझा की। उस पल घर में खुशी और भावनाओं का माहौल बन गया। समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण पर फोकस अपने सफलता के बाद श्रेया ने कहा कि वे समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित होकर काम करना चाहती हैं। उनकी विशेष प्राथमिकताओं में महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा शामिल हैं। इसके साथ ही बाल विकास के क्षेत्र में भी वे काम करना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उन्हें भारतीय विदेश सेवा (IFS) में जाने का अवसर मिलता है, तो अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात होगी। मां बोलीं — शब्दों में बयान नहीं हो रही खुशी Shreya की माँ पूनम ने भावुक होते हुए कहा, “मुझे जो महसूस हो रहा है, उसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। हम काफी समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब जब रिजल्ट आया है तो खुशी का ठिकाना नहीं है।” उन्होंने बताया कि श्रेया ने सुबह से लेकर देर रात तक जी-तोड़ मेहनत की, क्योंकि उसे डर था कि अगर इस बार सफलता नहीं मिली तो उसका मनोबल टूट सकता है। “हम हर कदम पर उसके साथ थे और उसने भी पूरी लगन के साथ मेहनत की ताकि कोई कसर न रह जाए।” पिता ने कहा — इससे बड़ी खुशी किसी पिता के लिए नहीं श्रेया के पिता रमेश गुप्ता ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद गर्व का क्षण है। “किसी भी पिता के लिए इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है कि उसकी संतान एक प्रतिष्ठित पद पर पहुंचे और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता हासिल करे।” उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि उनकी बेटी देश की सेवा करे और राष्ट्र के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति बने। परिवार का मानना है कि भगवान के आशीर्वाद और श्रेय की मेहनत से ही उसे दूसरे ही प्रयास में इतनी शानदार सफलता मिली है। अब ट्रेनिंग और नए सपनों की शुरुआत श्रेया ने कहा कि फिलहाल वे अपनी इस सफलता का आनंद लेंगी और आगे ट्रेनिंग के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगी, ताकि वे एक जिम्मेदार और संवेदनशील अधिकारी बनकर देश की सेवा कर सकें। बाइट श्रेया गुप्ता यूपीएससी में 114 रैंक बाइट पूनम माता बाइट रमेश गुप्ता पिता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma
FollowMar 06, 2026 19:02:000
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 19:01:21Noida, Uttar Pradesh:ये वो वीडियो है जिसमें अनुज अग्निहोत्री के पास सीएम की इनकमिंग वीडियो कॉल आई है, सीएम के कॉल आने से अनुज औैर उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
0
Report
MSManish Sharma
FollowMar 06, 2026 18:46:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:45:430
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 06, 2026 18:45:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:30:590
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 06, 2026 18:30:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:30:21Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
सृष्टि गोयल UPSC में 160 वीं रैंक पर आई
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहती है सृष्टि
पांचवे अटेम्प्ट सेलेक्ट हुई सृष्टि
कहा असफलता के बाद भी नहीं मानी हार
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 06, 2026 18:17:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:17:060
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:16:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 18:16:29Jodhpur, Rajasthan:बोरानाडा क्षेत्र में लगी आग, बासनी सहित 8 दमकल मौके के लिए रवाना, हेंडीक्राफ्ट में रखे लकड़ी के बुरादे में बताई जा रही आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में
0
Report
104
Report
49
Report