Back
हांसी जिला बनने से विकास के नए युग की शुरुआत: विधायक भयाना
RBRAKESH BHAYANA
Jan 29, 2026 14:03:57
Panipat, Haryana
हांसी बनेगा विकास का मॉडल जिला, 2029 तक रचेगा इतिहास : विधायक विनोद भयाना
भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ बना हांसी, जिला बनने से विकास को मिलेगी नई रफ्तार
डेरा बाबा जोध सचियार पानीपत में हांसी के विधायक विनोद भयाना ने नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर डेरा कमेटी द्वारा विधायक विनोद भयाना का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हांसी के नए जिले बनने के बाद पानीपत में बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे विधायक ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।
विधायक विनोद भयाना ने कहा कि जिला बनना अपने आप में विकास का दूसरा नाम है। पहले हांसी उपमंडल था, लेकिन अब जिला बनने के बाद यहां सभी जिला स्तरीय अधिकारी तैनात होंगे। डिप्टी कमिश्नर सहित तमाम उच्चाधिकारी हांसी में बैठेंगे, जिससे आम जनता को सरकारी सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।
प्रमुख विकास कार्य और योजनाएं
विधायक ने वीडियो संदेश में हांसी के आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा रखते हुए बताया कि:
सभी अधिकारियों के लिए सरकारी कार्यालय और आवास बनाए जाएंगे।
शहर में एक आधुनिक जिला सचिवालय की स्थापना होगी।
जुडिशियल कॉम्प्लेक्स और डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन्स कोर्ट का निर्माण किया जाएगा।
अब हांसी में एक्साइज एंड टैक्सेशन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, रोजगार अधिकारी, कृषि एवं पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहेंगे।
इसके साथ ही नई पुलिस लाइन और एक बड़ा स्टेडियम भी बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इन सभी विकास कार्यों से आने वाले समय में हांसी का भविष्य बेहद उज्ज्वल होगा और यह क्षेत्र तेजी से तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा।
पूर्व व वर्तमान नेतृत्व का आभार
विधायक विनोद भयाना ने सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2016 में हांसी को पुलिस जिला बनाकर इसकी मजबूत नींव रखी थी। नवंबर 2023 में मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल ने हांसी को पूर्ण जिला बनाने का वादा किया था और कहा था कि हरियाणा का 23वां जिला हांसी ही बनेगा।
इसके साथ ही विधायक ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया, जिन्होंने 16 दिसंबर 2025 को हांसी की विकास रैली में जिला बनाने की ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हांसी एक बड़ा शहर बनेगा और यहां अभूतपूर्व विकास देखने को मिलेगा।
जना्ता की उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प
विधायक भयाना ने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें बार-बार विधायक चुना है, वे उन उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आज हांसी भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ बन चुका है और भाजपा सरकार समान विकास के सिद्धांत पर प्रदेश को आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि 2029 तक हांसी विकास के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचेगा।
कार्यक्रम में मौजूद रहे
इस अवसर पर डेरा बाबा जोध सचियार कमेटी के महासचिव मदन मोहन भयाना, जसपाल भयाना, यशपाल ग्रोवर, सहसचिव कमल भयाना एवं अरविंद भयाना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बाइट विनोद भयाना विधायक हांसी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 29, 2026 15:18:340
Report
ACAshish Chauhan
FollowJan 29, 2026 15:18:210
Report
MIMohammad Imran
FollowJan 29, 2026 15:18:070
Report
SSSUNIL SINGH
FollowJan 29, 2026 15:17:550
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 29, 2026 15:17:350
Report
ADAjay Dubey
FollowJan 29, 2026 15:17:130
Report
NJNeeraj Jain
FollowJan 29, 2026 15:16:530
Report
PDPAWAN DURGAM
FollowJan 29, 2026 15:16:320
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 29, 2026 15:16:200
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowJan 29, 2026 15:15:530
Report
PKPushpender Kumar
FollowJan 29, 2026 15:15:430
Report
PKPradeep Kumar
FollowJan 29, 2026 15:15:240
Report
0
Report