icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
132103
SKSumit KumarFollow20 Jun 2024, 07:50 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हापुड़ में अग्रवाल महासभा चुनाव गणना के दौरान देर रात हंगामा, दोनों गुट भिड़े

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में अग्रवाल महासभा चुनाव की मतगणना के दौरान देर रात जमकर हंगामा और मारपीट हुई. अग्रबंधु सेवा ग्रुप और महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप के बीच हुए चुनाव की मतगणना दीवान इंटर कॉलेज में चल रही थी. रात 10 बजे तक गिनती की बेहद धीमी गति को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में भारी नाराजगी थी. नतीजों और रुझानों के बीच दोनों पक्षों के समर्थक कॉलेज के बाहर डटे हुए थे. बताया जा रहा है कि मतगणना में हो रही देरी और तनाव के बीच देर रात लगभग 11 बजे दीवान इंटर कॉलेज के बाहर जुटे दोनों गुटों (अग्रबंधु सेवा ग्रुप और महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप) के समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. ​वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर भारी भीड़ के बीच लोग एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं और आपस में हाथापाई कर रहे हैं. सड़क पर हुई इस मारपीट और अफरा-तफरी की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से भीड़ को तितर-बितर कर हटाया और माहौल बिगाड़ रहे कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया. फिलहाल मारपीट का यह वीडियो तेजी से वायरल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
0
0
Report

JK विधानसभा: शेख इशफाक जाबर ने BJP-NC समझौते का आरोप, विधानसभा स्थगन पर सवाल

Aram Pora, Ganderbal, Former MLA Ganderbal and JKUM president Sheikh Ishfaq Jabbar criticised the developments witnessed during the first day of the ongoing J&K Legislative Assembly session, alleging that the suspension of the Assembly reflected an understanding between the National Conference and the BJP. Speaking about the proceedings, Jabbar said the Opposition should have used the Assembly platform to raise public issues and seek answers from the government on commitments made in the election manifesto. He said issues including the promise of 200 units of free electricity, the reservation issue, demands of NHM employees, daily wagers and the concerns of around 24,000 outsourced employees should have been raised during the session. Jabbar said that instead of protests and disruptions leading to the suspension of the Assembly, the Opposition should focus on highlighting people's concerns and seeking accountability from the government. He alleged that the National Conference government had failed to fulfil commitments made in its election manifesto and said the Opposition should question the government on these issues inside the Assembly. He also points out that while the government claims a lack of powers when addressing public welfare or unemployment, it exercises power when increasing electricity tariffs, installing smart meters, or raising fees. Jabbar said that disruptions and protests in the House would not help resolve the problems faced by the people and urged legislators to use the Assembly to raise public grievances and demand answers from the government.
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद हाफ मैराथन: 1.27 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन, CM के साथ उद्घाटन

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में 27 सितंबर को होने वाली हाफ मैराथन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को DC आयुष सिन्हा ने सूरजकुंड पहुंचकर आयोजन स्थल और मैराथन रूट की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इस मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे और प्रतिभागियों को फ्लैग ऑफ करेंगे। 1.27 लाख से ज्यादा लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन हाफ मैराथन को लेकर अब तक 1 लाख 27 हजार 30 से ज्यादा प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। मैराथन में तीन श्रेणियां रखी गई हैं। इनमें 5, 10 और 21 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देना है। मैराथन को ‘ड्रग फ्री हरियाणा’ अभियान से भी जोड़ा गया है। अधिकारियों से जानकारी लेते हुए डीसी आयुष सिन्हा। पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था पर रहेगा फोकस DC ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिभागियों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया और पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही ट्रैफिक मैनेजमेंट, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर रखा जाए। पूरे आयोजन स्थल और रूट पर बैरिकेडिंग और साइनेज लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मैरेाथन रूट पर मेडिकल सुविधाओं का विशेष इंतजाम किया जाएगा पूरे रूट पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस रहेंगी मैराथन रूट पर मेडिकल सुविधाओं का विशेष इंतजाम किया जाएगा। DC ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अलग-अलग स्थानों पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रतिभागी को जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे DC आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैराथन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और दूसरी गतिविधियों का भी बेहतर आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें, ताकि यह आयोजन फरीदाबाद के लिए यादगार बन सके।
0
0
Report

फरीदाबाद में थार ने खंभे से टकराकर ड्राइवर फरार, CCTV से जांच

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में बिजली के खंभे से टरकाई थार, ड्राइवर गाड़ी समेत फरार, खंभा टूटा; दुकानदार बोला- नशे में था कार सवार फरीदाबाद बडखल एनआईटी 4 -5 नंबर चौक स्थित मीट मार्केट के पास रविवार की देर रात तेज रफ्तार थार बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा कई हिस्सों में टूट गया। हादसे के बाद थार ड्राइवर गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला थाना एसजीएम नगर थाना क्षेत्र का है。 स्थानीय मोबाइल दुकानदार रोहित के मुताबिक हादसा देर रात हुआ। उस समय बाजार की सभी दुकानें बंद थीं। उन्होंने बताया कि चिमनी बाई धर्मशाला की तरफ से तेज रफ्तार में थार आ रही थी। आशंका है कि ड्राइवर शराब के नशे में था और अचानक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद थार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई。 टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का खंभा टूटने के साथ ही उस पर लगी बिजली की तारें भी टूट गईं। खंभे पर लगे बिजली के मीटर भी टूटकर नीचे गिर गए। हालांकि बिजली की तार टूटने के बाद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मीटर और बिजली व्यवस्था को ठीक किया。 चारों तरफ फैलीं चिंगारियां प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थार के बिजली के खंभे से टकराते ही चारों तरफ चिंगारियां फैल गईं। अचानक हुई तेज आवाज और चिंगारियों को देखकर सड़क से गुजर रहे लोग सहम गए। देर रात का समय होने के कारण मौके पर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। ड्राइवर की पहचान नहीं पुलिस के मुताबिक अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। इसके चलते थार के ड्राइवर और मालिक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस वायरल वीडियो और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

बिहार भोजपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, उदवंतनगर में युवक की मौत

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आजकल अपराध के बढ़ते ग्राफ ने पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। ताजा मामला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव की है जहां कल देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या दी। मृत युवक को सामने से सीने में गोली मारी गई। अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े इस वारदात के बाद उदवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मृत युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव वार्ड 8 निवासी स्व संतोष कुमार के 23 वर्षीय पुत्र शत्रुध्न कुमार है। मृतक के दादा कृष्णा कुमार ने बताया कि उसके पोते का बेटा बीस दिन पहले बड़ा ऑपरेशन करके हुआ था। बेटा होने से काफी खुश था। घर का इकलौता संतान होने के नाते सभी लोग शत्रुध्न को मानते थे। आज शाम घर से 500 मीटर की दूरी पर बड़ी नहर के पास बैठा हुआ था। तभी गांव के दो हथियारबंद लड़के वहां पहुंचे, इसके बाद दोनों लड़कों ने शत्रुध्न के साथ बकझक करने लगे। जब शत्रुध्न ने इसका विरोध किया तो एक लड़का हथियार निकालकर कहने लगा कि तुमको गोली मार देंगे। इसके उसने शत्रुध्न के सीने में गोली दाग दी। गोली लगने के बाद खून से लथपथ हालत में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर आ रहे थे तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई। बताया जाता है कि आरोपी युवकों से मृतक का दोपहर में आज झगड़ा हुआ था, हालांकिक किस बात को लेकर लड़ाई हुई ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद মৃতक के घर में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर तीन का गठन किया गया है और आगे की करवाई में पुलिस जुट गई है।
0
0
Report

जमुई गैंगरेप-छेड़खानी मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग, कानून के डर की आह्वान

Patna, Bihar:RJD के विधायक भाई वीरेंद्र ने जमुई की घटना को लेकर कहा यह शर्मसार करने वाली घटना है और हर पार्टी के लोग इस घटना की चिंता जताई है और निंदा की है। हमारे नेता भी कठोर से कठोर कार्रवाई करने के लिए और सरकार को घेरने का काम किया। सरकार ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जो लड़कियों और महिलाओं के साथ बलात्कार कर रहे हों, छेड़खानी कर रहे हों, और दिन दहाड़े रोड पर इस तरह की घटना आप लोग को भी देखना चाहिए। माननीय मुख्यमंत्री से कहूंगा कि जल्द से जल्द इस पर संज्ञान लें और जो दोषी है उसको ट्रायल कराके तुरंत सजा दिलवाने का काम करें। अगर लोगों में भय और डर खत्म होने की बात है, तो हां भय-डर तो खत्म हो ही गया है। कार्रवाई जब तक नहीं होगी, कानून का जड़ मजबूत नहीं होगा, और कानून पर जो चलाने वाले लोग हैं उसका जब चाबुक नहीं चलेगा, तो कानून व्यवस्था ऐसे ही रहेगा। चाबुक को मजबूत कीजिए, चाबुक चलाते रहिए। प्रशासन की तरफ से कहा गया कि टीम की गिरफ्तारी की गई है, एसआईटी का गठन किया गया है, लेकिन दोषियों पर पॉक्सो (POCSO) के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। जो दोषी हैं, निश्चित रूप से लड़कियों का भी बयान लेना चाहिए कि कौन लोग हैं उसमें, और लड़की जिसके बारे में कहे उसको पॉक्सो के तहत कार्रवाई करते हुए तुरंत जेल भेजना चाहिए। ऐसे ही लोगों का एनकाउंटर होना चाहिए जो समाज को तोड़ना चाहता है, समाज के बेटी-बहुओं की इज्जत लूटना चाहता है। अगर एनडीए के कोई नेता इस घटना को छिटपुट बता रहे हैं, तो सवाल है कि ये करते रहे हैं लोग इसलिए ऐसा बताए हैं। उनको बिहार के लोगों से माफी मांगना चाहिए, और महिलाओं और बेटियों से माफी मांगना चाहिए कि हमने गलत बयान दिया है। जमुई में जा रही दो युवतियों पर ब्लेड मारने की घटना पर यही कहूंगा कि जब कानून का डर खत्म हो जाएगा, तो लोग ऐसे ही करेगा। कानून का राज खत्म हो गया है और ऐसे लोगों का राज चल रहा है जो भ्रष्ट लोग हैं, जो अपराधी हैं। अपराधी पर जब तक लगाम नहीं लगेगा, और ऐसे लोगों को एनकाउंटर नहीं किया जाएगा, तो ऐसे ही होता रहेगा। RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा योजनाओं को देखने के लिए ऑन स्पॉट मुख्यमंत्री के बिहार दौरे को लेकर मेरी यही राय है कि यह सोच अच्छी है। लेकिन यह लोगों का ध्यान बांटने के लिए है कि देश और बिहार में महंगाई है, बेरोजगारी है, अपराध पर लगाम नहीं लग पा रहा है; तो लोग सोचकर इस पर सोचेंगे कि अब माननीय मुख्यमंत्री जी अच्छा काम कर रहे हैं, देखने जा रहे हैं। पहले जो पुल गिर रहा है, अभी भी पुल गिरा है, जो निर्माणाधीन था और पुल गिरा। ऐसे कई रोड हैं कि एक तरफ से बनते गया और एक तरफ से उखड़ते चला गया। वैसे बड़े इंजीनियरों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है? छोटे जेई (JE) पर कार्रवाई होती है, एसडीओ (SDO) पर कार्रवाई होती है, और बड़े जो पदाधिकारी हैं उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। इसलिए मैं कहूंगा कि यह काम अच्छा है, लेकिन केवल दिखाने के लिए नहीं, करने के लिए होना चाहिए। अभियान बसेरा के तहत 3 डिसमिल जमीन देने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री आवास के पास हजारों की भीड़ लगने पर भाई वीरेंद्र ने कहा आज जो कुछ हो रहा है, लोगों को जगाया जा रहा है, सब लोग जग चुके हैं। इसमें कहीं दो राय नहीं, हर लोग अपने अधिकार लेने के लिए जग चुके हैं। लेकिन सरकार चाहती है कि झूठा वादा करके इन लोगों को ठगा जाए, अब जनता ठगने के फेरे में नहीं है। अब जनता अधिकार लेने के लिए तैयार है, अधिकार देना होगा सरकार को। जो घोषणा करती है वो सरकार को देना होता है।
0
0
Report
Advertisement

शिवगढ़ जुलूस में आरक्षक से हाथापाई, चाकू मिलने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के शिवगढ़ में धार्मिक जुलूस के दौरान पुलिस आरक्षक से हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, जुलूस के दौरान आरक्षक कंवरलाल भीड़ में बंटू नाम के युवक की तलाशी लेते हैं, जहां उसके पास से चाकू बरामद होता है। इसी दौरान बंटू का साथी आक्रोशित हो जाता है और आरक्षक कंवरलाल को थप्पड़ मार देता है। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो जाती है। मौके पर मौजूद दूसरे आरक्षक नीतीश जाटव भीड़ को हटाकर स्थिति संभालते हैं। पुलिस दोनों युवकों को थाने लेकर पहुंचती है। यहां थप्पड़ मारने वाले युवक ने माफी मांगी, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। वहीं, चाकू मिलने वाले बंटू के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है
0
0
Report

छात्रा के अपहरण-पिटाई मामले में आरोपी युवती की अग्रिम जमानत कोर्ट ने खारिज की

Satna, Madhya Pradesh:छात्रा के अपहरण और पिटाई मामले में आरोपी युवती को अग्रिम जमानत नहीं, कोर्ट ने कहा- मामला गंभीर, प्रथमदृष्टया घटना में शामिल नहीं होने का आधार नहीं सतना। कॉलेज छात्रा का धोखे से अपहरण कर बंधक बनाने और बेरहमी से पिटाई करने के मामले में 12वें अपर सत्र न्यायाधीश दीनानाथ वाडीवा की अदालत ने आरोपी युवती की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोलगवां पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5), 74, 75(2)3, 78(2), 79, 61(2) और 140(3) के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी युवती की ओर से सोमवार को सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान कोलगवां पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए कोर्ट को बताया कि आरोपी को जमानत मिलने पर दोबारा अपराध किए जाने की आशंका है। साथ ही गवाहों को प्रभावित किए जाने से मामले के साक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं। पीड़िता की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने भी अग्रिम जमानत का विरोध किया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि घटना के बाद छात्रा भयभीत है और इसी वजह से कॉलेज नहीं जा पा रही है। वह अधिकांश समय घर में ही रह रही है। सुनवाई के बाद अदालत ने मामले को गंभीर प्रकृति का मानते हुए अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने माना कि प्रथमदृष्टया ऐसा कोई आधार सामने नहीं आया है, जिससे यह माना जाए कि आवेदिका घटना में शामिल नहीं थी। पुलिस के मुताबिक मामले में न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेजे गए 19 वर्षीय आरोपी छात्र श्रवण सेन उर्फ श्रवण श्रीवास पर आरोप है कि वह करीब 10 महीने से कॉलेज छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि छात्रा के इनकार करने पर वह उसे अलग-अलग तरीके से प्रताड़ित करता रहा। जब वह अपने प्रयास में सफल नहीं हुआ तो कथित तौर पर उसने अपनी गर्लफ्रेंड की मदद ली। आरोप है कि गर्लफ्रेंड ने तीन सहेलियों के साथ मिलकर छात्रा का धोखे से अपहरण किया। इसके बाद उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर बंधक बनाया और मारपीट की। मारपीट का वीडियो भी बनाया गया। आरोप है कि पिटाई के दौरान छात्रा को वीडियो कॉल के जरिए श्रवण से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद छात्रा की पिटाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि आरोपी युवतियों में से एक की अग्रिम जमानत याचिका अब अदालत ने खारिज कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

दमोह के शहरी इलाकों में तेज बारिश से जलभराव, मकान-दुकान पानी में डूबे

Damoh, Madhya Pradesh:बारिश की वजह से कई शहरी इलाकों में जलभराव.. दमोह जिले में दो दिनों से अलग अलग इलाकों में हो रही तेज बारिश की वजह से जिले के शहरी इलाकों में भी जलभराव देखने को मिल रहा है। जिले के हटा और नरसिंहगढ़ इलाके ज्यादा प्रभावित दिखाई दिए जहां तेज बरसात की वजह से सड़के नाला बन गई और पानी लोगों के घरों और दुकानों में भर गया। इस जलभराव की वजह से घरों में लोगों की गृहस्थी खराब हुई तो अधिकांश दुकानों में रखा सामान भी खराब हुआ है, स्थानीय लोगों ने नगर पालिका को इसके लिए दोषी बताया है और ठोस काम करने की अपील की है।
0
0
Report

शेखपुरा डीटीओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन के लिए हंगामा, घूस के आरोप

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा कलेक्ट्रेक स्थित जिला परिवहन कार्यालय में उस समय अपने अपने काम से कार्यालय पहुंचे लोगो ने हंगामा किया जब लगातार ऑफिस के कर्मियों द्वारा काम अगले दिन होने की सूचना दे दिया।दरअसल नगर थाना क्षेत्र के मकदुमपुर मोहल्ले निवासी शशिकांत सहित दर्जनों लोग अपने गाड़ी के फिटनेस ,ड्राइवरी लाईसेस सहित अन्य काम के सिलसिली में ऑफिस पहुंचे थे।काफी समय बीत जाने के बाद जब काम नहीं हुआ तो लोगों ने लोगो ने हंगामा कर दिया।अपने गाड़ी का नंबर पुनः रजिस्ट्रेशन के लिए पिछले तीन महीनों से ऑफिस का चक्कर लगाने के बाद भी काम नहीं होने से नाराज शशिकांत ने जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को खड़ी खोटी सुना दिया।पीड़ित शशिकांत ने कहा कि लखीसराय जिले से नीलम हुई गाड़ी को खरीद किया था।जहां जिला प्रशासन और परिवहन विभाग लखीसराय द्वारा अपनी स्वेक्षा से कही भी रजिस्ट्रेशन को लेकर पुनः रजिस्ट्रेशन संबंधित स्वीकृति पत्र सौंपा।जिसके बाद शशिकांत अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन के लिए जिला परिवहन कार्यालय में आवेदन दिया लेकिन तीन महीना होने के बाद भी जब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की प्रिक्रया नहीं हुआ तो आवेदक का गुस्सा फूट गया और उन्होंने जिला परिवहन कार्यालय पर कई आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डीटीओ बेबी कुमारी से मिलने भी नहीं दिया जाता है।पहले डीटीओ से मिलने को लेकर पर्ची पर नाम पता लिया जाता है और अंदर जाने के पहले वहां के गार्ड फरियादियों से मोबाईल फोन जमा के लेते है जो गलत है।जबकि कर्मियों द्वारा घुस की रकम मागने का भी आरोप लगाया है।काम के बदले घुस मांगने वाले की नाम तो नहीं बताया लेकिन घुस की डिमांड की बात कही है।इस पूरे प्रकरण पर जिला परिवहन पदाधिकारी बेबी कुमारी ने कहा कि उनका बंगाल नंबर का गाड़ी है जबकि बह 15 वर्ष पुराना है और नीलामी में उन्होंने गाड़ी खरीद किया है।पुराने गाड़ी के रि - रजिस्ट्रेस को लेकर विभाग से दो बार पत्राचार के साथ मार्गदर्शन किया गया है लेकिन कोई मार्गदर्शन नहीं मिल सका है।जबकि उन्होंने कहा कि पूरी रजिस्ट्रेशन की प्रकिया कई स्तरों से ऑनलाइन है ऐसे में कही से कोई लापरवाही नहीं होने की बात कही है।
0
0
Report

चंदवा में दर्दनाक हादसा: प्रदीप उरांव की मौत, पत्नी घायल

Latehar, Jharkhand:चंदवा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार प्रदीप उरांव (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी आश्रीता देवी (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रदीप उरांव अपनी पत्नी के साथ हिसरी गांव से कुडू में करमा पूजा के अवसर पर अपने बच्चे को लाने जा रहे थे। इसी दौरान चंदवा थाना के समीप अमूल दूध लेकर जा रही टाटा मैजिक वाहन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार प्रदीप उरांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा सड़क के दाहिने तरफ जाकर हुआ, वहीं प्रारंभिक जानकारी में हादसे के लिए दूध वाहन की गलती की बात कही जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top