हरियाणा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए DGP शत्रुजीत कपूर की सख्त चेतावनी
Bassi Akbarpur, Haryana:DGP शत्रुजीत कपूर ने कहा कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए और विधानसभा चुनावों को भी बेहतरीन तरीके से संपन्न कराया जाएगा। कांवड़ यात्रा के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं ट्रैफिक की व्यवस्था अलग से की गई है और कांवड़ शिविर पर विशेष सुरक्षा रखी गई है। पड़ोसी राज्यों के साथ भी तालमेल बनाया गया है। विदेश में बैठकर अमन-शांति में बाधा डालने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। हांसी के विधायक विनोद भ्याना पर पिस्तौल तानने के मामले को लॉ एंड ऑर्डर का हिस्सा बताया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
