icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नमाना कस्बे में पत्थरों से भरा ट्रॉला फँसने से सड़क जाम, घंटों यातायात प्रभावित

Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन बूंदी नमाना कस्बे में सड़क के बीचों-बीच फंसा पत्थरों से भरा ट्रोला गरडदा की खान से मूर्ति निर्माण का बड़ा पत्थर भरकर जयपुर जा रहा था ट्रोला पावर हाउस के पास गड्ढों भरी सड़क में शुक्रवार रात करीब 8 बजे फंसा ट्रोला 12 से 13 घंटे बाद भी सड़क से नहीं हट पाया ट्रेलर मुख्य मार्ग पर हजारों वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित फोर व्हीलर वाहन मुश्किल से साइड से निकल रहे, बड़े वाहन रास्ते में जगह-जगह खड़े पीछे लंबी कतार में फंसे रहे भारी वाहन ड्राइवरों ने ढाबे और सुविधाएं नहीं होने से चाय-बिस्किट खाकर बिताई रात ट्रोला निकालने के लिए दो जेसीबी लगाई गई, फिर भी नहीं मिली सफलता गड्ढों भरी सड़क को लेकर लोगों में नाराजगी
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

नागौर सांसद बेनीवाल ने भैराना धाम पर रीको के खिलाफ महापंचायत का ऐलान किया

Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) भैराना धाम रीको भगाओ को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने किया बड़ा ऐलान। बिचून रीको के खिलाफ भैराणा धाम पर साधू संत और बेनीवाल करेंगे 27 मई को महापंचायत। तपोस्थली भैराना धाम बिचून में रीको के खिलाफ 31 दिन से जारी है साधू संतों का अग्नितप। 27 मई को नरेना पीठ के साधू संतो के साथ जयपुर कूच करने का बेनीवाल ने किया ऐलान, साधू संत एकजुट होने के लिए दूसरे राज्यों के साधू संतों से भी कर रहे हैं अपील। बेनीवाल ने जयपुर घेराव की दी चेतावनी, बेनीवाल ने कहा - साधू संतों के साथ आरएलपी के हजारों कार्यकर्ता साथ चलेंगे, गोली खाने की भी आवश्यकता पड़ी तो साधू संतों से पहले हम गोली खाएंगे। बाइट - हनुमान बेनीवाल, नागौर सांसद
0
0
Report

हरमू रोड के ट्रैफिक सिग्नल की लाइटें उलझन बन गईं, चालान-नियम पर सवाल

Ranchi, Jharkhand:रांची शहर में अगर आप ट्रैफिक सिग्नल का पालन नहीं करते हैं तो आपके मोबाइल नंबर पर नियम के उल्लंघन से संबंधित चालान पहुंच जाता है। लेकिन अगर ट्रैफिक सिग्नल ही नियम का उल्लंघन करने लगे तो आखिर किस पर और क्या कार्रवाई होनी चाहिए। दरअसल हम ऐसा इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि हरमू रोड में महेंद्र सिंह धोनी के पुराने आवास के बाहर एक चौक है जहां के ट्रैफिक सिग्नल लोगों को कंफ्यूज कर रहे हैं। दरअसल यहां पर का जो ट्रैफिक सिग्नल है उसकी सारी लाइट जल रही है जिससे लोग कन्फ्यूज्ड हैं। उनको लगता है कि अगर नियम का उल्लंघन हुआ तो एक चालान कट जाएगा और अगर लाइट्स के इंतजार में रहे तो यहां से निकल ही नहीं पाएंगे। ट्रैफिक डिपार्टमेंट से स्थानीय लोग लाइट को दुरुस्त करने की अपील कर रहे हैं
0
0
Report

इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनाकर ब्लैकमेलिंग: रायगढ़ में आरोपी गिरफ्तार

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ महिला थाना और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती कर छेड़खानी, धमकी और अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी सौरभ सिंह राजपूत (24 वर्ष), निवासी गया बिहार को चक्रधरनगर क्षेत्र से पकड़ा गया। पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी से उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोपी ने रायगढ़ आकर युवती से छेड़खानी की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी लगातार फोन कर परेशान करता रहा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर दबाव बनाता रहा। युवती द्वारा बातचीत बंद करने पर आरोपी ने उसके इंस्टाग्राम आईडी से परिजनों को अश्लील फोटो और वीडियो भेजना शुरू कर दिया। शिकायत के बाद महिला थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सूचना मिलने पर महिला थाना और साइबर टीम ने पीछा कर आरोपी को चक्रधरनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

औरंगाबाद में वट सावित्री पूजा: पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं का उत्साह

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:आज पूरे देश मे पति की लंबी उम्र और उनके बेहतरी के लिये महिलाएं वट सावित्री पूजा कर रही है । इसे लेकर औरंगाबाद में भी महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है । अहले सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं शहर के विभिन्न बट वृक्ष वाले स्थानों पूजा की थाल लिए पहुंची और बड़े ही धूमधाम से पति के दीर्घायु होने की मंगल कामना की । महिलाओं ने बताया कि आज वे पति के लिये उपवास करती हैं और पूजा के बाद अपने अपने पतियों की आरती करती हैं और उन्हें प्रसाद खिलाती हैं । इधर पूजा करवा रहे पंडीत जी ने बताया कि यह पूजा महिलाओं के लिये खास है और जो महिलाएं सच्चे मन से अपने पति की लंबी उम्र के लिये कामना करती हैं , उनकी मांग जरूर पूरी होती हैं । बाईट-1-प्रमिला देवी , व्रती महिला बाईट-2-मिथिलेश कुमार , पुजारी
0
0
Report

ग्वालियर में स्क्रब टाइफस: भर्ती युवक ICU से डिस्चार्ज, सतर्कता बरतें

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में स्क्रब टाइफस जैसी जानलेवा बीमारी ने दस्तक दे दी है। जिला अस्पताल मुरार में 22 वर्षीय युवक में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। हालत बिगड़ने पर युवक को आईसीयू में भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया गया। समय पर इलाज मिलने से युवक अब पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुका है। डॉक्टरों ने आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वीओ-ग्वालियर के मुरार स्तिथ तिकोनिया इलाके में रहने वाले 22 साल के तालिब को तेज बुखार और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बाद पहले प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था,हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल मुरार रेफर किया गया,जहां जांच में स्क्रब टाइफस बीमारी की पुष्टि हुई।मेडिसन विशेषज्ञ डॉक्टर मुकेश तोमर की निगरानी में युवक को आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। लगातार इलाज और मॉनिटरिंग के बाद मरीज की हालत में सुधार हुआ और अब उसे स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वीओ-डॉक्टरों के मुताबिक स्क्रब टाइफस एक गंभीर संक्रामक बीमारी है,जो घास और झाड़ियों में पाए जाने वाले लाल रंग के सूक्ष्म कीड़ों के काटने से फैलती है। यह कीड़े लार्वा अवस्था में इंसानों को संक्रमित करते हैं। इस बीमारी में तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, शरीर पर दाने और त्वचा पर काले निशान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने पर मरीज को पीलिया, लीवर और किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जो आगे चलकर मल्टी ऑर्गन फेलियर का रूप ले सकती हैं।ऐसे में डॉ मुकेश तोमर का कहना है कि अगर लगातार बुखार, शरीर दर्द या त्वचा पर काले निशान दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। खेतों और घास वाले इलाकों में जाते समय पूरी सावधानी जरूर बरतें। बाइट- ताक़िब -मरीज बाइट -डॉ. मुकेश तोमर-मेडिसन विशेषज्ञ,जिला अस्पताल मुरार
0
0
Report
Advertisement

नालंदा के पुनहा में मारपीट से युवक की मौत, 11 गिरफ्तार

Pariaunna, Bihar:नालंदा, पुनहा गाँव में शुक्रवार देर रात आपसी विवाद के कारण दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, जबकि दोनों पक्ष के 8 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतक की पहचान पुनहा गाँव निवासी अनिल चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल रवि कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष के 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जख्मी ने बताया कि गांव के दूसरे टोले में गृह प्रवेश समारोह का आयोजन था। दोनों पक्ष के लोग भोज में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात सूचना मिली थी कि किसी बात को लेकर अनिल चौधरी और बाल्मीकि चौधरी पक्ष के बीच मारपीट हुई है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है。
0
0
Report

ANTF के सूंघने वाले डॉग्स से राजस्थान में NDPS कार्रवाइयों के चौंकाने वाले खुलासे

Jaipur, Rajasthan:नाकाम हो रही तस्करों की हर चाल, ANTF के ‘सूंघने वाले सिपाही’ बन रहे नशे के दुश्मन राजस्थान में नशा तस्करों के खिलाफ चल रही जंग में अब ANTF के ट्रेंड डॉग्स सबसे बड़े हथियार बनकर उभरे हैं। तस्कर चाहे जमीन में नशा दबाएं, घरों में छिपाएं या गुप्त ठिकानों पर स्टॉक करें… ANTF के ‘सूंघने वाले सिपाही’ हर बार उनकी चाल को नाकाम कर रहे हैं.. राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड — ‘सुजेन’, ‘नौवी’ और ‘प्रिंस (पापा) लगातार बड़ी कार्रवाईयों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इन डॉग्स की तेज सूंघने की क्षमता ने अब तक 19 बड़ी NDPS कार्रवाईयों में पुलिस को सफलता दिलाई है। तस्कर अब नई-नई तकनीक अपनाकर मादक पदार्थों को जमीन, खेतों और गुप्त स्थानों पर छिपा रहे हैं, लेकिन प्रशिक्षित डॉग्स हर बार सटीक लोकेशन तक पुलिस को पहुंचा रहे हैं। कई बार ऐसी जगहों पर भी नशा बरामद हुआ, जहां सामान्य तलाशी में कुछ मिलना मुश्किल था। इनकी मदद से फलोंदी, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में कार्रवाई कर भारी मात्रा में डोडा-पोस्त, अफीम और गांजा बरामद किया गया। कई मामलों में आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया।
0
0
Report
Advertisement

सीकर कोर्ट ने गर्मी से बचाव के उपाय: परिंडे और वाटर कूलर का उद्घाटन

Sikar, Rajasthan:सीकर कोर्ट में गर्मी से बचाव के उपाय जिला जज ने 23 परिंडे बांधे, 4 वाटर कूलर का उद्घाटन किया, पॉलिथिन फ्री कोर्ट के लिए बांटे कपड़े के थैले सीकर में जिला जज रूपा गुप्ता ने गर्मी के मौसम को देखते हुए एडवोेकेट्स, विजिटर्स के लिए वाटर कूलर और पशु-पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में परिंडा प्रकल्प के तहत पक्षियों के लिए पेड़-पौधों और उपयुक्त स्थानों पर परिंडे बांधे गए। साथ ही प्लास्टिक मुक्त शहर अभियान के तहत लोगों को कपड़े के थैले भी बांटे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला जज रूपा गुप्ता ने कहा कि बढ़ती गर्मी के इस दौर में बेजुबान पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने कोर्ट परिसर में करीब 27 परिंडे बांधे और उनमें पानी भरा। कोर्ट परिसर में आने वाले परिवादियों, वकीलों और आमजन के लिए ठंडे पानी की सुविधा के लिए जिला जज ने कैंपस में 4 नए आधुनिक वाटर कूलर का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सेक्रेटरी शालिनी गोयल और चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विकास कुमार स्वामी सहित सभी कोर्ट्स के जज मौजूद रहे। न्यायिक अधिकारियों और भारत विकास परिषद के सदस्यों ने परिंडे लगाए और कपड़े के थैले बांटकर सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील की। जिला जज रूपा गुप्ता और DLSA सेक्रेटरी शालिनी गोयल ने कहा कि सरकारी स्तर या संस्थाओं के अलावा घरों की छतों, बालकनी और सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम एक परिंडा अवश्य लगाना चाहिए और उसमें नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प लेना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top