पानीपत में कपड़े की फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Panipat, Haryana:बुधवार दोपहर पानीपत के सेक्टर 29 स्थित आदर्श कपड़े की फैक्ट्री में आग लग गई। उस समय फैक्ट्री में 20-25 कर्मचारी काम कर रहे थे जो आग के भयंकर रूप लेने से पहले बाहर निकल आए जिससे किसी की जान नहीं गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और वहां जमा भीड़ को हटाया। आग के कारण आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है और किसी को भी आसपास जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida, Uttar Pradesh:गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत। संदिग्ध परिस्थितियों में 5 की मौत। माता-पिता और तीन बच्चों की मौत। फूड पॉइजनिंग से मौत की आशंका है। घर के अंदर 5 लोगों की बॉडी मिली। ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा क्षेत्र की घटना।
