Back
PM किसान योजना की 21वीं किश्त से हरियाणा के किसानों को 316 करोड़ सीधे खाते में
RBRAKESH BHAYANA
Nov 19, 2025 13:47:15
Panipat, Haryana
हरियाणा के 15.82 लाख किसानों के खाते में पहुँचे 316 करोड़, ढांडा ने PM मोदी का जताया आभार
हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ पर ढांडा सख्त—“मांग नहीं रहे, हक ले रहे हैं
SYL विवाद पर ढांडा बोले—“पंजाब की पार्टियों पर अब किसी का भरोसा नहीं”
पंजाब चुनाव पर ढांडा का दावा—“स्पष्ट बहुमत से भाजपा की बनेगी सरकार”
“कांग्रेस पार्टी नहीं, कांग्रेस गैंग है”—ढांडा का करारा हमला
पानीपत के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के रूप में हरियाणा के किसानों के खातों में लगभग 316 करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित होने की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि देश भर के 9 करोड़ किसानों को 18,000 करोड़ रुपये, जबकि हरियाणा के 15.82 लाख किसानों को 316.38 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
पानीपत जिले के 46 हजार किसानों को 9.14 करोड़ रुपये की राशि मिली है।
मंत्री ढांडा ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती की दिशा में बढ़ने का उनका संदेश देश के कृषि भविष्य को नई दिशा दे रहा है।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि अत्यधिक फर्टिलाइज़र उपयोग मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का बड़ा अभियान शुरू किया गया है।
हरियाणा में हजारों एकड़ भूमि पर किसान अब प्राकृतिक खेती से फसलें उगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि कृषि लागत भी कम होगी।
कृषि विज्ञान केंद्र पानीपत में मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने चंडीगढ़ को लेकर बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा कि “चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी है, थी और रहेगी। हम इसे मांग नहीं रहे, यह हमारा हक है।”
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
शिक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि पंजाब की सरकार जानबूझकर SYL नहर का पानी हरियाणा को नहीं देना चाहती।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाखों हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की कमी से भारी नुकसान हुआ है।
ढांडा ने कहा कि पंजाब की राजनीतिक पार्टियों पर अब जनता का भरोसा नहीं रहा और आगामी चुनावों में भाजपा की सरकार बनेगी।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में गुटबाज़ी और मारपीट आम बात है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की किसी भी रैली या बैठक में मारपीट, जातिगत टकराव और आंतरिक कलह नज़र आती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई नेता नहीं, सब स्वयंभू हैं और पार्टी को खुद ही नुकसान पहुँचा रहे हैं।
बाइट महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री
39
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 19, 2025 14:49:210
Report
MKManitosh Kumar
FollowNov 19, 2025 14:48:560
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 19, 2025 14:48:360
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 19, 2025 14:48:150
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 19, 2025 14:47:450
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 19, 2025 14:47:330
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 19, 2025 14:46:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 19, 2025 14:46:400
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 19, 2025 14:46:27Sitapur, Uttar Pradesh:खाना बनाते समय लगी आग। दो भाइयों के घर जले। गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख। लाखों रुपए का हुआ नुकसान। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू । सदरपुर थाना क्षेत्र का मामला।
0
Report
MKMohammed Khan
FollowNov 19, 2025 14:46:150
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowNov 19, 2025 14:46:040
Report
MSManish Sharma
FollowNov 19, 2025 14:45:310
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 19, 2025 14:45:19Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: SIR कार्य में लापरवाही बरतने पर BLOs पर FIR दर्ज।
लोक प्रतिनिधि अधिनियम 1950 म तहत दर्ज कराई गई FIR。
बूथ लेबल पर नियुक्त 6 BLOs पर काम मे उदासीनता के चलते हुई कार्रवाई。
सिकंदराबाद एसडीएम दीपक पाल ने छह BLOs पर दर्ज कराई एफआईआर。
0
Report