पंचकूला में धारा 144 के बावजूद वोकेशनल टीचरों ने किया प्रदर्शन
Panchkula, Haryana:पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित शिक्षा सदन के बाहर हरियाणा के वोकेशनल टीचरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। साथ ही धारा 144 लागू होने के बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षक, महिलाएं और बच्चे प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रमुख मांगों में डिप्लॉयमेंट, वेतन वृद्धि, समान कार्य-समान वेतन और सभी वोकेशनल टीचरों को स्थायी करना शामिल था। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शिक्षकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
