134108
पंचकूला में आपातकाल स्मृति कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने साझा किए अनुभव
Panchkula, Haryana:पंचकूला में आपातकाल की स्मृति में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सूचना के अनुसार सेक्टर 1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुए इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता मुख्य अतिथि थे। वहीं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, मेयर कुलभूषण गोयल और आपातकाल के दौरान जेल में रहे लोग भी उपस्थित थे। 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को काला दिवस के रूप में याद भी किया गया था। कार्यक्रम में एक नाटक का मंचन किया गया और गुप्ता जी ने अपने अनुभव साझा किए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खरगोन में 32 परिवारों ने माता के नाम से पौधारोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में बारिश से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व आव्हान को याद करते हुए त्रिशूल युवा संगठन के सानिध्य में शहर से दूर शंभु पर्वत पर 32 परिवारों ने सामूहिक रूप से एक पेड़ मां के नाम लगाते हुए उसके संरक्षण का संकल्प भी लिया। पौधारोपण के साथ पूरा परिवार शामिल हुआ संस्था के अतिशय जोशी ने बताया हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पौधा मां के नाम के आगे एक लाइन ओर जोड़ते हुए पौधारोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया है, जिसने एक पौधा मां के नाम के आगे परिवार के साथ रोपण एवं संरक्षण का संदेश दिया है। आज 32 परिवारों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया है आगे 150 गांवों में पहुंचकर सभी के साथ परिवार सहित पौधारोपण कर संरक्षण का संकल्प लेंगे। करीब दस हजार पौधों के इसी तरह रोपण का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम में आरआरएस के श्याम महाजन सहित बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।0
0
Report
पश्चिम विहार वेस्ट में सुरक्षा गार्ड की हत्या; CCTV फुटेज सामने
New Delhi, Delhi:लोकेशन - पश्चिम विहार वेस्ट पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में शख्स हत्या पीरागढ़ी गांव में लाठी-डंडों से वार कर एक शख्स गाड़ी चढ़ाने जैसा मामला गाड़ी चढ़ाने व लाठी मारने से शख्स की मौत टैंपो स्टैंड पर सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था मृतक बीती रात लगभग साढ़े तीन बजे की घटना घटना से CCTV वीडियो आया सामने मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस बाइट - मृतक का रिश्तेदार0
0
Report
हरदोई में ₹400 रंगदारी नहीं देने पर टैक्सी चालक बेरहमी से पिटा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह रंगदारी को लेकर दबंगई کا ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया, जिसने कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मल्लावां-लखनऊ रूट पर गाड़ी चलाने वाले कस्बे के गंगारामपुर के रहने वाले टैक्सी चालक आलोक मिश्रा को सिर्फ ₹400 की रंगदारी न देने पर बीच सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीटा गया। घटना मल्लावां चौराहे पर उस समय हुई जब आलोक रोज की तरह सवारी लेकर रूट पर जाने के लिए निकले थे। आरोप है कि तभी तेंदुआ गांव निवासी हिमांशु पटेल अपने साथी ध्रुव और दो अन्य युवकों के साथ मौके पर पहुंचा और गाड़ी रोककर रंगदारी की मांग करने लगा। जब चालक ने मेहनत की कमाई से ₹400 देने से इनकार किया, तो दबंग बौखला गए और सड़क पर ही खूनी तांडव शुरू कर दिया।\n\nप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने चालक को गाड़ी से नीचे खींच लिया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आलोक को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी पीठ पर गहरे नीले निशान पड़ गए और शरीर लहूलुहान हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान ध्रुव ने तमंचा निकालकर चालक की कनपटी पर तान दिया और दोबारा इलाके में दिखने पर गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित का यह भी आरोप है कि मुख्य आरोपी हिमांशु पटेल अपनी गाड़ी में ‘विधायक पास’ और पुलिस की टोपी रखकर इलाके में रौब झाड़ता है और इसी धौंस के दम पर वाहन चालकों से अवैध वसूली करता है।\n\nघटना के बाद सड़क पर घायल पड़े चालक को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। होश में आने के बाद पीड़ित ने मल्लावां कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में हिमांशु पटेल, ध्रुव और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर मल्लावां-लखनऊ रूट पर खुलेआम चल रहे इस ‘गुंडा टैक्स’ के खेल पर पुलिस कब लगाम लगाएगी।0
0
Report
Advertisement
शाजापुर: नवविवाहिता की मौत फांसी से, पति के दो विवाह और जांच
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र के ग्राम झोंकर में शनिवार देर रात एक 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतिका के पति ने दो शादियां की थी और दोनों ही पत्नी एक साथ घर में रहती थी। मृतिका दूसरे नंबर की पत्नी हैं। बेटी की रोने की आवाज सुनकर पति कमरे में गया तो पत्नी ने फांसी लगा ली। पति ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पति अर्जुन मंडोर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पहली पत्नी पिंकी के साथ खाना खाकर सो गया था, जबकि रानू अपनी डेढ़ माह की बच्ची के साथ दूसरे कमरे में थी। अर्जुन के अनुसार, रात करीब 10 बजे बच्ची के रोने और किसी चीज के गिरने की आवाज आने पर उसने कमरे में जाकर देखा। वहां रानू नीचे गिरी हुई थी और उसके गले में रस्सी बंधी थी। छत की बल्लियों में भी रस्सी बंधी मिली। मक्सी थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात 9.30 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है, जबकि थाने पर सूचना रात 1.30 बजे दी गई। मामले की जांच मक्सी थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी रही कि मृतका की नवजात संतान थर्ड जेंडर है। मक्सी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।0
0
Report
घर में घुसे तेंदुए ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर किया गंभीर रूप से घायल,
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र अंतर्गत चकिया रेंज के जोगनिया ग्राम सभा के मौजीपुरवा में रविवार सुबह लगभग 7:00 बजे अचानक एक तेंदुआ एक ग्रामीण के घर में घुस गया तेंदुए के देखते ही घर में हड़कंप मच गया इसी दौरान तेंदुए ने घर में मौजूद तीन लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आसपास मौजूद ग्रामीण पहुंचे तभी तेंदुआ घर से बाहर निकल आया और मौका पाकर पुनः फिर घर के अंदर जाकर छिप गया घायल ग्रामीण अपने निजी साधन से वन विभाग को सूचना देने के साथ सीएचसी मोतीपुर पहुंचे जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 4 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद तेंदूआ वन विभाग की पकड़ में आया वन विभाग की टीम उसे पिंजरे में कैद कर रेंज कार्यालय ले गई। तेंदुए के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।0
0
Report
बांदीकुई पहुंचीं अलका सिंह गुर्जर ने मोदी के ईंधन बचाओ संदेश का किया पालन
Dausa, Rajasthan:बांदीकुई,दौसा भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधायक अलका सिंह गुर्जर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत जयपुर से ट्रेन द्वारा बांदीकुई स्टेशन पहुंचने पर दुपट्टा पहना कर अगवानी की अलका सिंह ने ट्रेन से सफर कर पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील का अनुसरण कर डीजल-पेट्रोल बचाने का दिया संदेश अलका सिंह क्षेत्र में कई सामाजिक,धार्मिक और अन्य कार्यक्रमों में कर रहीं शिरकत गुढ़ा आशिकपुरा में चल रहे 251 कुंडीय रूद्र महायज्ञ कार्यक्रम में हुईं शामिल भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर पीएम मोदी के ईंधन बचाने के संदेश का अनुसरण करते हुए ट्रेन से बांदीकुई पहुंची जहां भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया अलका सिंह गुर्जर क्षेत्र में कई सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो रही है गुढ़ा आशिकपूरा में चल रहे 251 कुंडिय रुद्र महायज्ञ में पहुंचकर अलका सिंह ने आहुति दी0
0
Report
Advertisement
दौसा के सिकंदरा में एक सप्ताह में पांच वाहन चोरी, पुलिस तफ्तीश तेज
Dausa, Rajasthan:सिकराय, दौसा सिकंदरा थाना क्षेत्र में वाहन चोर सक्रिय एक सप्ताह ने पांच वाहन चोरी किए बदमाशों ने घर के सामने से ही दिन में कर रहे चोरी की वारदात सुनील जोशी की घर से दिन में बाइक चुरा ले गये चोर परिवार के सभी सदस्य गर्मी के चलते थे अंदर उस दौरान बदमाश कर गया वारदात पीड़ित की सूचना पर पुलिस कर रही वाहन चोरों की तलाश दौसा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में वाहन चोर सक्रिय है पिछले एक सप्ताह में चोरों ने वाहन चोरी की पांच वारदात कर दी घरों के सामने से चोर बाइक लेकर चंपत हो रहे हैं हालांकि पुलिस हर मुमकिन प्रयास कर चोरों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है ताकि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके वाहन चोरी के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं0
0
Report
शिवहर के माधोपुर छता में ट्रैक्टर से हत्या, 40 वर्षीया रामकली देवी की मौत
Sheohar, Bihar:त्रिपुरारी शरण शिवहर जिले में हिरम्मा थाना क्षेत्र के माधोपुर छता गांव में मवेशी चराने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दबंगों ने गांव की 40 वर्षीया रामकली देवी को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दिया है इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल कायम है तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही होरिल कुमार ने गुस्से में आकर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। मृतका के बेटे ने बताया कि शनिवार शाम आरोपी का मवेशी खेत में फसल का नुकसान कर दिया रामकली देवी जब इसकी शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचीं तो विवाद भड़क गया और इसी दौरान आरोपी होरिल ट्रैक्टर लेकर आया और रामकली देवी को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल रामकली देवी को सदर अस्पताल शिवहर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। तनावपूर्ण स्थिति की आशंका को देखते हुए गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया गया है।पुलिस द्वारा फरार आरोपी होरिल कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। डीएसपी अनुशील कुमार ने बताया कि घटना की सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।0
0
Report
नागौद में पानी पीने के दौरान मारपीट: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के थाना नागौद क्षेत्र के बरापत्थर इलाके में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, खखरौधा निवासी रामगनेश कुशवाहा बाजार करने के लिए नागौद आ रहे थे। इसी दौरान वे बरापत्थर क्षेत्र में एक दुकान पर पानी पीने के लिए रुके। तभी वहां कुछ युवकों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि इस दौरान समय लाल पटेल, नागेन्द्र पट Patel, नितिन पटेल और भोपाली नामक युवकों ने रामगनेश कुशवाहा के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।0
0
Report
Advertisement
आगरा पुलिस ने सोशल मीडिया नीति उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सोशल मीडिया पॉलिसी उल्लंघन पर आगरा कमिश्नरेट में बड़ी कार्रवाई वर्दी में पोस्ट डालने वाले 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर 5 उपनिरीक्षक, 2 महिला उपनिरीक्षक और 1 महिला आरक्षी पर कार्रवाई इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पोस्ट बनी कार्रवाई की वजह सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के उल्लंघन पर सख्त रुख उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर विभागीय कार्रवाई अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई आगरा पुलिस कमिश्नरेट में सोशल मीडिया गतिविधियों पर बढ़ी निगरानी पुलिस कमिश्नर के साथ पुलिस कर्मियों के फाइल विजुअल लगाए है,और रीलबाज सिपाही के दो वीडियो0
0
Report
मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे पर कार में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग सड़क पर चलती शिफ्ट कार मे लगी आग कार से कूदकर चालक ने बचाई जान कार मे आग देख हाइवे पर मची अफरा तफरी शॉर्ट सर्किट के चलते कार मे लगी आग फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू खतौली से हरिद्वार की और जा रहा था कार चालक थाना खतौली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 58 की घटना0
0
Report
झारखंड के सभी जिलों में कांग्रेस ने शिकायत निवारण कार्य दिवस शुरू किया
Ranchi, Jharkhand:पूरे झारखंड में कांग्रेस पार्टी की ओर से आज “शिकायत निवारण कार्य दिवस” का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी से जुड़े नेता अपने शिकायतों और समस्याओं को लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचकर आवेदन दे सकते हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेता धर्मराज रामू ने कहा कि झारखंड प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बहुत बड़ा संगठन है, जिसमें लाखों कार्यकर्ता और सदस्य जुड़े हुए हैं। ऐसे में संगठन विस्तार, जिला कमेटी और ब्लॉक कमेटी गठन के दौरान यदि किसी कार्यकर्ता को किसी प्रकार की शिकायत या समस्या होती है, तो वह अपनी बात पार्टी फोरम के सामने रख सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनेगा और प्रभारी तथा अध्यक्ष स्तर पर बैठकर उसका समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम के रिस्पॉन्स को लेकर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हुआ है।0
0
Report
Advertisement
अलीराजपुर की आम मंडी में किसानों के शोषण पर जयस ने मोर्चा खोला
Alirajpur, Madhya Pradesh:प्रदेश की सबसे बड़ी आम मंडी में किसानों का बड़ा शोषण! पानी के भाव बिक रहा आम, जयस की सोमवार से आंदोलन की चेतावनी। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी आम मंडी से इस वक्त एक बेहद परेशान करने वाली तस्वीर सामने आ रही है। जिस आम को उगाने में किसान दिन-रात एक कर देता है, उसी मंडी में आज किसानों के पसीने की बोली पानी के भाव लगाई जा रही है। हाँ, अलीराजपुर की आम मंडी में किसानों के साथ सरेआम शोषण का खेल चल रहा है। आलम यह है कि बाजार में तो आम किलो के भाव बिक रहा है, लेकिन मंडी में दलाल और व्यापारी मिलकर किसानों से 'किलो' के बजाय 'ढेरों' (लॉट्स) में नीलामी कर औने-पौने दाम में आम खरीद रहे हैं। हालात बिगड़ते देख तहसीलदार और भारी पुलिस बल को मंडी पहुंचना पड़ा। इस भारी शोषण के खिलाफ अब आदिवासी संगठन जयस ने मोर्चा खोल दिया है और सोमवार से उग्र धरने की चेतावनी दे दी है। वही आलम यह है कि आम की मिठास कम और किसानों के आंसू ज्यादा बह रहे हैं। नियम कहते हैं कि किसानों की फसल को तौलकर सही दाम मिलना चाहिए, लेकिन आलीराजपुर के इस मंडी में नियमों को ताक पर रखकर दलालों का राज चल रहा है। आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है। किसानों के इस शोषण को लेकर पिछले साल भी यह मंडी पूरे प्रदेश भर में सुर्खियों में रही थी। हंगामा बढ़ने पर पिछले साल खुद कलेक्टर ने निर्देश देकर मंडी में एक बड़ा तोल कांटा लगाने की बात कही थी, ताकि किसानों के साथ धोखाधड़ी न हो। लेकिन प्रशासनिक लापरवाही का आलम देखिए कि वह तोल कांटा आज तक मंडी में नहीं लग पाया。0
0
Report
दहेज प्रताड़ना से विवाहिता रीना की मौत: फंदे से लटकाकर हत्या का शक
Gaya, Bihar:दहेज की बलि चढ़ी रीना, विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर के अंदर 26 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान विश्रामपुर निवासी सागर विश्वकर्मा की पत्नी रीना कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई, जबकि मायके पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजनों का आरोप है कि रीना की शादी वर्ष 2019 में पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को अक्सर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। कई बार परिवार और समाज के लोगों के बीच बातचीत कर मामला शांत कराया गया, लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई। मायके वालों ने बताया कि घटना से एक रात पहले भी रीना की फोन पर बात हुई थी। उस दौरान उसने घर में विवाद और प्रताड़ना की बात कही थी। परिजनों का आरोप है कि रीना की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया, ताकि पूरे मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। घटना के बाद मायके पक्ष में भारी आक्रोश है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के हर पहलू की जांच की जा रही है। घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर दहेज प्रताड़ना की बात सही साबित होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।0
0
Report
राहुल गांधी के देशविरोधी बयान पर संबित पात्रा का जोरदार हमला
Noida, Uttar Pradesh:राहुल गांधी के देशविरोधी बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डॉ संबित पात्रा का जोरदार हमला0
0
Report
Advertisement
