134108
पंचकूला में दो अवैध ड्रग तस्कर हुए गिरफ्तार
Panchkula, Haryana:एंटी नारकोटिक सेल ने कालका से दो अवैध ड्रग तस्करों को पकड़ा था। सूचना के अनुसार एक तस्कर महिला से 13.36 मिलीग्राम और एक पुरुष से 5.50 मिलीग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई थी। वहीं दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ सेल के इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड में लिया जाएगा और उनसे पूछताछ जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सतलुज फिल्म पर याचिका, OTT वापसी की मांग; पूर्व DSP जसपाल सिंह का पता खोज
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ की फ़िल्म 'सतलुज' से जुड़ी एक कानूनी याचिका पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंची है। मोहाली के रहने वाले सरवन सिंह ने यह याचिका दायर की है, जिसमें OTT प्लेटफ़ॉर्म से हटाई गई इस फ़िल्म को वापस लाने की मांग की गई है। इस बीच, मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की हत्या के मामले में भी नई जानकारी सामने आई है। नाभा ओपन एग्रीकल्चर जेल प्रशासन ने होशियारपुर पुलिस को पत्र लिखकर पूर्व DSP जसपाल सिंह का पता लगाने का निर्देश दिया है, जो खालरा हत्याकांड में उम्रकैद की सज़ा काट रहे हैं। होशियारपुर सदर पुलिस ने पुष्टि की है कि उन्हें पूर्व पुलिस अधिकारी का पता लगाने के निर्देश मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार, जसपाल सिंह को मई 2023 में नाभा ओपन एग्रीकल्चर जेल से ₹1 लाख के पर्सनल बॉन्ड पर ज़मानत पर रिहा किया गया था, जबकि वे इस मामले में उम्रकैद की सज़ा काट रहे थे। इससे पहले, सितंबर 2022 में पंजाब सरकार ने गवर्नर को जसपाल सिंह की सज़ा में समय से पहले छूट देने का प्रस्ताव भेजा था। यह प्रस्ताव अभी भी गवर्नर के पास लंबित है। जेल अधिकारियों ने अब होशियारपुर पुलिस से जल्द से जल्द उनका पता लगाने का आग्रह किया है।0
0
Report
दिल्ली के लक्ष्मी नगर में भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम
New Delhi, Delhi:दिल्ली देर से लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जलभराव देखने को मिला है दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेन रोड पर जलभराव होने से लोगो को पानी से होकर जाना पड़ रहा है, तो वही जलभराव के चलते लंबा जाम भी लगा गया। जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।0
0
Report
द्वारका सेक्टर-7 में कूड़े के ढेर से लोगों की परेशानी, सफाई तेज करनी होगी
New Delhi, Delhi:पालम विधानसभा के अंतर्गत द्वारका सेक्टर-7 स्थित अर्जुन अपार्टमेंट और डीडीए पार्क के बीच की सड़क पर फैले कूड़े के ढेर ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से कई-कई दिनों तक यहां से कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिससे पूरे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल जाती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क किनारे रखा कूड़ेदान अक्सर पूरी तरह भर जाता है। समय पर सफाई नहीं होने के कारण कूड़ा डिब्बे से बाहर निकलकर सड़क पर फैल जाता है। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को बदबू, गंदगी और कीड़े-मकोड़ों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि इस मार्ग से रोज बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, लेकिन सड़क पर बिखरा कूड़ा क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों ने नगर निगम से नियमित रूप से कूड़ा उठाने और सफाई व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिल सके।0
0
Report
Advertisement
झारखंड पर्यटन में निवेश बढ़ा, धार्मिक व इको-पर्यटन से रोजगार सृजन का लक्ष्य
Noida, Uttar Pradesh:1. पृष्ठभूमि झारखंड सरकार पर्यटन को राज्य के प्रमुख विकास क्षेत्रों में शामिल करते हुए धार्मिक पर्यटन, घने जंगलों, जलप्रप्रातों, आदिवासी संस्कृति, वन्यजीवों, बांधों, साहसिक पर्यटन और विरासत स्थलों की समृद्ध विरासत का लाभ उठा रही है。 वर्ष 2024 में झारखंड में लगभग 5.85 करोड़ पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया। इनमें लगभग 4.4 करोड़ श्रद्धालु धार्मिक पर्यटन के तहत पहुंचे, जबकि इको-टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, वाटर स्पोर्ट्स और अनुभव आधारित पर्यटन तेजी से उभरते हुए क्षेत्र हैं। राज्य सरकार ने नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, डिजिटल प्रचार-प्रसार और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) आधारित विकास के जरिए पर्यटन के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है। पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है, जिससे निवेश प्रोत्साहन, संस्थागत वित्त और निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा मिला है। 2. झारखंड की प्रमुख पर्यटन विशेषताएं धार्मिक पर्यटन * बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर * पारसनाथ पहाड़ * राजरप्पा मंदिर * बासुकीनाथ * इटखोरी सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थल इन धार्मिक स्थलों पर प्रतिवर्ष लगभग 4.4 करोड़ श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे यह राज्य का सबसे बड़ा पर्यटन क्षेत्र है। इको, प्राकृतिक एवं वन्यजीव पर्यटन * नेतरहाट * बेतला राष्ट्रीय उद्यान * दलमा वन्यजीव अभयारण्य * मसानजोर बांध * रांची और खूंटी के जलप्रपात * सारंडा के वन क्षेत्र एडवेंचर एवं वाटर टूरिज्म * ट्रैकिंग * रॉक क्लाइम्बिंग * रोपवे * ग्लास ब्रिज * स्काईवॉक * बांधों में वाटर स्पोर्ट्स * कैंपिंग * एयरो स्पोर्ट्स * माइनिंग टूरिज्म सांस्कृतिक एवं आदिवासी पर्यटन * आदिवासी विरासत * लोक परंपराएं * स्थानीय व्यंजन * त्योहार * ग्रामीण पर्यटन * हस्तशिल्प क्लस्टर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य ने कई पर्यटन सर्किट भी विकसित किए हैं, जिनमें प्रमुख हैं: * मैक्लुस्कीगंज–नेतरहाट–बेतला–मिरचैया * दलमा–चांडिल–जमशेदपुर–रांची * पारसनाथ–इटखोरी–कौलेश्वरी * उलिहातू–डोम्बारी बुरू–रांची 3. नीति एवं संस्थागत ढांचा झारखंड सरकार ने पर्यटन क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं— * झारखंड पर्यटन नीति, 2021 लागू की गई, जिसका उद्देश्य निवेश, रोजगार, पर्यटन स्थलों की पहचान और PPP आधारित विकास को बढ़ावा देना है। * झारखंड पर्यटन नीति 2026 तथा झारखंड होमस्टे नीति 2026 पर परामर्श जारी है। * पर्यटन व्यापार पंजीकरण नियम, 2023 के तहत डिजिटल सिंगल विंडो प्रणाली लागू की गई। * एडवेंचर एवं सुरक्षा दिशानिर्देश, 2024 जारी किए गए। * इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट नीति, 2025 तथा राज्य पर्यटन पुरस्कार दिशानिर्देश, 2025 लागू किए गए। इन पहलों का उद्देश्य व्यवसाय करने में आसानी, गुणवत्ता सुनिश्चित करना, निवेशकों का विश्वास बढ़ाना तथा पर्यटन स्थलों की बेहतर ब्रांडिंग करना है। 4. बुनियादी ढांचा एवं हालिया निवेश केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के تحت कई परियोजनाएं विकसित की गई हैं— * PRASHAD योजना के तहत बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर का विकास। * स्वदेश दर्शन 1.0 के तहत नेतरहाट, बेतला, मिरचैया और दलमा का विकास। * CBDD/स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत रामरेखा धाम (सिमडेगा) को मंजूरी तथा तिलैया और चांडिल का समग्र पर्यटन विकास। * नेतरहाट, धनबाद और खूंटी में बजट होटल विकसित किए जा रहे हैं। * मसानजोर, मैथन, तिलैया, धुर्वा, गेतलसूद और चांडिल सहित छह बांधों पर वाटर स्पोर्ट्स सुविधाएं विकसित की गई हैं। झारखंड पर्यटन विकास निगम (JTDC) होटल, पर्यटक सूचना केंद्र, लेक रिसॉर्ट और वे-सााइड सुविधाओं का संचालन कर रहा है। कई परियोजनाएं PPP मॉडल पर संचालित या विकसित की जा रही हैं। 5. निवेश के प्रमुख अवसर निजी निवेश के लिए प्रमुख क्षेत्र— * होटल, रिसॉर्ट और बजट आवास * रोपवे, स्काईवॉक, ग्लास ब्रिज और एडवेंचर इंफ्रास्ट्रक्चर * वाटर स्पोर्ट्स, क्रूज़ पर्यटन, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और हाउसबोट * लाइट एंड म्यूजिक शो तथा टेथर्ड बैलून राइड * कैंपिंग साइट और ग्रामीण पर्यटन * वे-साइड सुविधाएं एवं पर्यटन सेवाएं * इको, आदिवासी, माइनिंग एवं अनुभव आधारित पर्यटन उत्पाद पर्यटन नीति के तहत निवेशकों को पूंजी निवेश प्रोत्साहन, SGST प्रतिपूर्ति, ब्याज सब्सिडी, बिजली शुल्क में छूट, स्टांप शुल्क प्रतिपूर्ति तथा महिलाओं, अनुसूचित जाति/जनजाति, पूर्व सैनिकों और दिव्यांग उद्यमियों के लिए विशेष प्रोत्साहन उपलब्ध हैं। 6. निष्कर्ष झारखंड अब केवल धार्मिक पर्यटन तक सीमित नहीं रहकर विविध, टिकाऊ और निवेश-अनुकूल पर्यटन मॉडल की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्राकृतिक संपदा, आध्यात्मिक स्थलों, समृद्ध आदिवासी संस्कृति, बेहतर होती आधारभूत संरचना, निवेश समर्थक नीतियों और PPP मॉडल के अवसरों के कारण झारखंड पूर्वी भारत के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में शामिल होने की मजबूत क्षमता रखता है。 आने वाले समय में राज्य का फोकस उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे, निजी निवेश, सामुदायिक भागीदारी, पेशेवर पर्यटन प्रबंधन, सुरक्षा मानकों और राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर मजबूत ब्रांडिंग पर रहेगा。0
0
Report
बेमेतरा इंदिरा गांधी वार्ड के स्कूल में छत से प्लास्टर गिरने पर प्रशासन कार्यवाही
Bemetara, Chhattisgarh:एंकर बेमेतरा के इंदिरा गांधी वार्ड के स्कूल में छत से प्लास्टर गिरने की खबर को ज़ी मीडिया द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है..खबर प्रसारित होने के तुरंत बाद जिला शिक्षा विभाग और नगरपालिका की टीम स्कूल पहुंची और भवन का निरीक्षण किया है वही बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर हिस्सों को तत्काल बंद करने और आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं..प्रशासन ने भवन की तकनीकी जांच कराने के साथ-साथ मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की भी जांच कराने का आश्वासन दिया है..नगर पालिका ने तत्काल छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सिंधी धर्मशाला ने शाला लगाने की व्यवस्था की है वही कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगोई ने जिले के सभी निर्माण एजेंसी विभागों की बैठक लेकर तत्काल जर्जर स्कूल के मरम्मत करने डिस्मेंटल के लायक भवनों को डिस्मेंटल करने एवं 20 जुलाई तक प्रशासन को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है... बाइट 1 प्रतिष्ठा ममगोई कलेक्टर बेमेतरा।0
0
Report
झुंझुनूं में डॉ. अन्नूश्रीज़ डायग्नोस्टिक्स: MRI और 384-स्लाइस कार्डियाक CT से स्वास्थ्य आयाम
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट के लिए स्पॉन्सर एवी नं. 14 डॉ. अन्नूश्रीज़ श्री डायग्नोस्टिक्स : शेखावाटी में अत्याधुनिक जांच सुविधाओं का नया आयाम आज के समय में बेहतर इलाज की शुरुआत सटीक जांच से होती है। इसी उद्देश्य के साथ डॉ. अन्नूश्रीज़ श्री डायग्नोस्टिक्स, झुंझुनूं आधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय डायग्नोस्टिक सेवाओं के माध्यम से शेखावाटी क्षेत्र के लोगों को महानगरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। डॉ. अन्नूश्री एवं डॉ. अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में संचालित यह संस्थान गुणवत्ता, पारदर्शिता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए एक विश्वसनीय पहचान बन चुका है। संस्थान में स्थापित 3 Tesla MRI मशीन शेखावाटी क्षेत्र की अपनी तरह की पहली अत्याधुनिक मशीनों में से एक है। इस मशीन पर Cardiac MRI, CSF Flow Study, Liver Studies, Whole Body MRI सहित अनेक उन्नत जांचें उपलब्ध हैं। पहले इन विशेष जांचों के लिए मरीजों को जयपुर, दिल्ली या अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब ये सुविधाएं झुंझुनूं में ही उपलब्ध हैं। इसके साथ ही संस्थान ने 384-Slice Cardiac CT जैसी अत्याधुनिक तकनीक भी शुरू की है। यह हाई-स्पीड सीटी स्कैन मशीन बेहद कम समय में जांच पूरी करती है। कम स्कैनिंग समय के कारण मरीज को अपेक्षाकृत कम रेडिएशन डोज मिलती है, जबकि उच्च गुणवत्ता की इमेजिंग से हृदय सहित विभिन्न अंगों की सटीक जांच संभव हो पाती है। अब कार्डियक सीटी स्कैन जैसी महत्वपूर्ण जांच के लिए जयपुर या दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं रही। डॉ. अन्नूश्रीज़ श्री डायग्नोस्टिक्स में CT Scan, MRI, Digital X-Ray, Sonography, Pathology सहित अनेक अत्याधुनिक जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। प्रत्येक रिपोर्ट विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सावधानीपूर्वक तैयार की जाती है, ताकि मरीजों को समय पर सही निदान और चिकित्सकों को उपचार के लिए विश्वसनीय आधार मिल सके। झुंझुनूं में वर्षों से विश्वास का प्रतीक बना यह संस्थान अब फतेहपुर में भी अपनी सेवाएं दे रहा है। संस्थान का उद्देश्य शेखावाटी के लोगों को उनके अपने क्षेत्र में आधुनिक, सटीक और विश्वसनीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है। "सही जांच ही सही उपचार की पहली सीढ़ी है"—इसी विश्वास के साथ डॉ. अन्नूश्रीज़ श्री डायग्नोस्टिक्स आधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों और उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से हजारों परिवारों के स्वास्थ्य का भरोसेमंद साथी बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
धर्म-जाति से ऊपर प्रेम की मिसाल: बदायूं के उझानी में प्रेम-शादी
Budaun, Uttar Pradesh:दिपांशी और बबलू की यह कहानी सिर्फ एक शादी समारोह तक ही सीमित नहीं है. यह एक ऐसी कहानी है जो धर्म जाति से ऊपर उठकर मानवता प्रेम और पवित्रता की इबारत लिख रही है. यह सबक है उन लोगो के लिए जो हर औरत में बस एक ही रिश्ता तलाशते हैं कि औरत सिर्फ भोग की वस्तु मात्र है। उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के कस्बा उझानी से है. हर किसी के दिल को छू लेने वाली यह कहानी आज शाम उझानी कस्बे के एस एस ग्रीन पैलेस में दिपांशी के संग कमलकांत की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार होना है. इसकी जिम्मेदारी उठाई है नगर निवासी रियासत उर्फ बबलू सिद्दीकी ने. बातचीत में उन्होंने बताया दिपांशी हमारे ही मोहल्ले की रहने वाली थीं, जिनके परिवार में बचपन से आना जाना था. बबलू दिपांशी को बचपन से ही छोटी बहन मानता है. रिश्ता भले ही खून का नहीं मगर अपनापन से बना रिश्ता। आज 8 जुलाई को दिपांशी-कमलकांत का कन्यादान बबलू कर रहे हैं. बबलू ने बताया बिना किसी के सहयोग के मौन? शादी में सभी रस्में होंगी और बारात के लिए लगभग 800 लोगों का इंतजाम किया गया है. दिपांशी के माता-पिता का हो चुका है देहांत; ऐसे में भाई का फर्ज निभाया मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाले बबलू ने और उसके परिवार ने दीपांशी को अहसास तक नहीं होने दिया कि वो अपने बाप के आंगन से विदा नहीं हो रही है. हंसी खुशी सारी रस्में पूरी की गईं. दुल्हन दीपांशी का कहना है कि सगे भाई की तरह बबलू और उसके परिवार ने उसकी शादी कराई है जो समाज में एक नया संदेश देगी. जहां नफरत की खाई इतनी गहरी है वही यह आयोजन मोहब्बत का संदेश है.0
0
Report
रामपुर में CM सामूहिक विवाह योजना के तहत 1200 जोड़े विवाहित
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य आयोजन हुआ जिसमें 1200 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। डीएम अजय द्विवेदी, विधायक आकाश सक्सेना समेत जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जुटे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। विवाह स्थल को हिंदू रिवाजों और धार्मिक परंपराओं के अनुसार सजाया गया था, और कई परिजनों व मेहमानों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। इस योजना के जरिए गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक सहायता और घरेलू सामग्री उपलब्ध कराई जाती है ताकि बेटियों के विवाह में सहयोग मिले और सामाजिक समरसता बढ़े।0
0
Report
UP के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना निम्नांकित क्षेत्र में अधिक है :-मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं एवं आस पास के क्षेत्र । भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना निम्नांकित क्षेत्र में अधिक है :- कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, शाहजहांपुर एवं आस पास के क्षेत्र । भारी वर्षा की संभावना निम्नांकित क्षेत्र में अधिक है :- बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, andैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा एवं आस पास के क्षेत्र । मेघगर्जन एवं वज्रपात की सम्भावना निम्नांकित क्षेत्र में अधिक है:- बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नग सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर एवं आस पास के क्षेत्र ।0
0
Report
Advertisement
पन्ना में बारिश से उफनते नाले, सेल्फी के चक्कर में लोग जोखिम उठाने लगे
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले में बारिश के साथ ही नदी नाले उफान पर हैं। लोग प्राकृतिक झरनों का दर्शन करने के लिए जल स्रोतों के पास पहुंच रहे हैं और वहां वीडियो ग्राफी और फोटोग्राफी भी करते हैं। लेकिन देखने में यह आया है कि सेल्फी लेने के चक्कर में कई बार लोग अपनी जान जोखिम में भी डाल लेते हैं। मुख्य रूप से युवाओं में सेल्फी लेने का क्रेज होता है और वह अच्छी सेल्फी के लिए जोखिम भी उठाने से पीछे नहीं हटते हैं। पन्ना जिला में स्थित किलकिला फीडर में सुंदर झरना निर्मित होता है जिसे देखने के लिए लोग आते हैं। यहां बीते वर्षों में अनेक प्रकार की दुर्घटनाएं सेल्फी लेते हुए हो चुकी हैं। जिसको देखते हुए प्रशासन ने यहां चेतावनी बोर्ड भी लगाए हैं। लेकिन लोग लगातार यहां पहुंचते हैं और सेल्फी भी लेते हैं। कुछ युवाओं से हमारे संवाददाता ने बात की तो युवाओं ने यही कहा कि हमें सेल्फी जरूर लेना चाहिए लेकिन सावधानी रखना भी जरूरी है।0
0
Report
नोएडा में पिटबुल हमला: महिला घायल, उपचार के लिए अस्पताल
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा-- पिटबुल डॉग ने महिला परकिया अटैक महिला को आई चोट, टेल बोन में फ्रैक्चर टहलने निकली महिला पर पिटबुल ने किया अटैक निजी अस्पताल में महिला का चल था इलाज सेक्टर 50 निधि राठी घटना के बाद से सदमे में हैं घायल महिला के पति ने पुलिस को लिखी शिकायत भी दी थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 की घटना。0
0
Report
पीलीबंगा के ख्वाजा नहर में ट्रैक्टर ट्रॉली गिरा, युवक डूबा; SDRF तलाश शुरू
Noida, Uttar Pradesh:Hanumangarh: पीलीबंगा में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली STG नहर में गिरा, ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार तीन जने, दो जने नहर से बाहर निकलने में सफल, युवक ख्वाजा नहर के तेज बहाव में डूबा, सूचना पर पीलीबंगा पुलिस मौके पर, नहर में डूबे युवक की तलाश में SDRF की टीम, गांव लबाना में पुल के पास हादसा, हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को बाहर निकाला जाएगा।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर: कोर्ट के आदेश से रीको की ग्लव्स फैक्ट्री से 2 मशीनें कुर्क, सील
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। जिला मुख्यालय के रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित स्वयेर हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड नाम की सर्जिकल ग्लव्स फैक्ट्री पर कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई। कॉपीराइट अधिनियम के उल्लंघन के मामले में न्यायिक टीम ने फैक्ट्री की 2 मशीनों को कुर्क कर सील कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने 25 मई 2026 और 22 जून 2026 को जिला न्यायालय धौलपुर को आदेश दिए थे कि 7 अगस्त 2021 के आदेश को पुनर्जीवित कर फैक्ट्री की दोनों मशीनों को कुर्क और सीज किया जाए। जिला एवं सत्र न्यायालय धौलपुर के न्यायाधीश संजीव मागो ने उन्हीं आदेशों की अनुपालना में मशीनों को कुर्क कर सील करने के आदेश दिए। मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री द्वारा मैसर्स अनोन्दिता हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के डिजाइन का अवैध इस्तेमाल कर सर्जिकल ग्लव्स बनाए जा रहे थे। इसे बौद्धिक संपदा अधिकार का उल्लंघन मानते हुए पीड़ित पक्ष ने कोर्ट में याचिका लगाई थी। न्यायालय के आदेश पर नियुक्त कमिश्नर और सेल अमीन की टीम रीको स्थित फैक्ट्री पहुंची और उत्पादन में लगी 2 मशीनों को कब्जे में लेकर चैन और ताला लगाकर कोर्ट की सील लगा दी0
0
Report
शौर्य फाउंडेशन भर्ती धोखाधड़ी: जिगर भट्ट गिरफ्तार, बेरोजगारों से लाखों ठगे
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में बांसवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, शौर्य फाउंडेशन के जरिए नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवक-युवतियों से लाखों रुपए की ठगी के बहुचर्चित मामले शातिर आरोपी जिगर भट्ट को डीएसपी मनीष चारण ने गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तارت भट्ट से पुलिस रिमांड के दौरान एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि बेरोजगारों का भरोसा जीतने के लिए पहले उन्हें स्कूलों में वालंटियर के रूप में 7 से 8 हजार रुपए मासिक वेतन पर अस्थायी नौकरी दी गई। दो-तीन महीने तक नियमित वेतन भी दिया गया, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद युवाओं को स्थायी नियुक्ति का सपना दिखाकर 40 हजार से एक लाख रुपए तक वसूले गए। पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में करीब 200 युवाओं के साथ ठगी की जानकारी मिली थी। इनमें से 78 पीड़ितों के साथ धोखाधड़ी के साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। बाकी पीड़ितों के बयान और दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। ऐसे में पहली बार इस मामले में बड़ी संख्या में पीड़ितों को न्याय मिलने की उम्मीद जागी है। पुलिस के अनुसार आरोपी जिगर भट्ट शौर्य फाउंडेशन में प्रोजेक्ट मैनेजर था और संस्था के डायरेक्टर दिलीप कुमार दवे सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर यह पूरा नेटवर्क संचालित कर रहा था। पिछले साल 11 अक्टूबर को दानपुर के कोलियापाड़ा फेफर निवासी अर्जुनलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज हुआ था। उसका युवाओं को नौकरी दिलाने का आरोप था कि संस्था ने 200 युवाओं से अधिक को झांसा देकर 40 हजार से एक लाख रुपए तक लिए, लेकिन बाद में सभी आरोपी फरार हो गए। अभी इस मामले में पुलिस केवल जिगर भट्ट को गिरफ्तार कर पाई है। डॉयरेक्टर दिलीप दवे समेत अन्य आरोपी फरार हैं, जिन्हें पुलिस तलाश रही है। जैसे ही पीड़ित लोगों को इस मामले की जानकारी लगी तो वो एसपी ऑफिस बड़ी संख्या में पहुचे और आरोपी ने जो रुपए ठगे उसे वापस दिलाने की पुलिस ने मांग की। टीएसपी के सात जिलों तक फैला था नेटवर्क.... पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शौर्य फाउंडेशन का प्रोजेक्ट केवल बांसवाड़ा तक सीमित नहीं था। संस्था ने टीएसपी क्षेत्र के सात जिलों-बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और पाली के कुछ हिस्सों तक अपना नेटवर्क फैलाने की तैयारी कर ली थी। सबसे पहले बांसवाड़ा में भर्ती शुरू हुई, इसके बाद डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में भी युवाओं को जोड़ा गया। शुरुआती चरण में इन तीन जिलों में 500 से अधिक युवाओं को वालंटियर के रूप में नियुक्त किया गया था। हालांकि शिकायतें सामने आने के बाद अन्य जिलों में विस्तार की योजना अधूरी रह गई दो बड़े मामलों में आरोपी है जिगर भट्ट... जिगर भट्ट केवल शौर्य फाउंडेशन ठगी का ही आरोपी नहीं है। वह 18 लाख रुपए की लग्जरी कार ठगी के मामले में भी वांछित था। गढ़ी थाने में दर्ज प्रकरण में उस पर कार बेचने के नाम पर रकम लेकर फरार होने का आरोप है। बांसवाड़ा पुलिस ने उसे जयपुर से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। डिप्टी एसपी मनीष चारण ने बताया कि गुरुवार को आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश किया जाएगा। यदि डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में भी ठगी के मामले दर्ज पाए जाते हैं तो वहां की पुलिस भी आरोपी को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर ले सकती है।0
0
Report
झुंझुनूं के कांस्टेबल अमित मोटसरा को अवार्ड: बदमाशों की गिरफ्तारी में बड़ी सफलता
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट अवार्डी एवी नं. 15 15. श्री अमित मोटसरा (कांस्टेबल, जिला विशेष टीम) जिला विशेष टीम में तैनात कांस्टेबल अमित मोटसरा अपराधियों की धरपकड़ और गंभीर मामलों के खुलासे में अपनी विशेष कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ₹50-50 हजार के इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी सहित कई फरार वारंटियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा जिले में हुई अनेक चर्चित चोरी की वारदातों का सफल खुलासा कर चोरी का माल बरामद कराने में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। तकनीकी जांच, मुखबिर तंत्र के प्रभावी उपयोग और टीम के साथ बेहतर समन्वय के कारण वे कठिन से कठिन मामलों में भी सफलता हासिल करने में सक्षम रहे हैं। उनकी सतर्कता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा ने उन्हें पुलिस विभाग के भरोसेमंद जवानों में शामिल किया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में उनका योगदान जिले की पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
