icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बैतूल के किसानों ने दिन में बिजली की मांग पर आंदोलन की चेतावनी दी

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के खेड़ी सांवलीगढ़ बिजली फीडर के चार गांव के किसान और ग्रामीण बिजली कटौती और भरी गर्मी में किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए बिजली देने का विरोध कर रहे हैं। आज किसानों ने उप महाप्रबंधक के कार्यालय में हंगामा किया और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को ज्ञापन भी सौंपा। किसानों का कहना है कि बिजली विभाग किसानों को भरी दोपहर में बिजली दे रहा है जिससे गर्मी में सिंचाई करने से किसानों की सेहत खराब हो रही है,वहीं फसलों को भी नुकसान होने के साथ पानी बर्बाद हो रहा है। किसानों ने सुबह या शाम की पाली में बिजली सप्लाई करने की मांग रखी है। बात ग्रामीण क्षेत्रों के रिहायशी इलाकों की करें तो गर्मी के सीजन में रात के समय घंटों तक अघोषित बिजली काट रहे हैं जिससे ग्रामीण जनता परेशानी है। ग्रामीणों ने दो दिन में समस्या का समाधान करने की मांग रखी है। वहीं बिजली विभाग को चेतावनी भी दी है कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मामले में बिजली विभाग के महाप्रबंधक ने किसानों की मांग का प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कही है। बाइट -1- अलकेश वाघमारे,जनपद सदस्य बाइट -2- भीम पवार,किसान बाइट -3- योगेंद्र चौधरी,उप महाप्रबंधक बिजली विभाग बैतूल
0
0
Report

झारखंड में 27 नक्सली ने सरेंडर किया; सफलता, इनाम और पुनर्वास नीति घोषित

Jagdalpur, Chhattisgarh:झारखंड में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी मिली है, राज्य के इतिहास में पहली बार 27 माओवादियों ने एक साथ सरेंडर किया है, रांची पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा और CRPF अधिकारियों की मौजूदगी में इन नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया, सरेंडर करने वालों में सारंडा और कोल्हान क्षेत्र के सक्रिय माओवादी और प्रतिबंधित संगठन JJMP के उग्रवादी शामिल हैं, इनमें 8 हार्डकोर नक्सली ऐसे भी हैं जिन पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था, 6 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये, एक पर 2 लाख रुपये और एक महिला माओवादी पर 1 लाख रुपये का इनाम था। नक्सलियों ने सरेंडर के दौरान INSAS राइफल, SLR, पिस्टल, हजारों कारतूस और वॉकी-टॉकी समेत भारी मात्रा में हथियार भी जमा कराए। पुलिस के मुताबिक ये सभी उग्रवादी हत्या, सुरक्षाबलों पर हमला, विस्फोट और लेवी वसूली जैसे 426 मामलों में शामिल रहे हैं। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी सरेंडर करने वाले नक्सलियों को आर्थिक सहायता और पुनर्वास का लाभ दिया जाएगा।
0
0
Report

नयाटोला अपार्टमेंट से पांचवें तल से गिरा छात्रा, निजी अस्पताल में भर्ती

Danapur, Bihar:5 manjil se giri chhatra नयाटोला अपार्टमेंट के पांचवें तल्ले से संदिग्ध गिरी छात्रा, निजी नर्सिंग होम में भर्ती दानापुर थाना क्षेत्र के नयाटोला इलाके में एक छात्रा अपार्टमेंट के पांचवें तल्ले से संदिग्ध अवस्था में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को तत्काल सगुना मोड़ स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा परिवार के साथ किराये के मकान में रहती हैं वह किसी कार्य से अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल पर गई थी, इसी दौरान अचानक वह नीचे गिर गई। घटना के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। चिकित्सकों के अनुसार छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि मामले में अभी तक दानापुर थाना में किसी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

दुमका कांग्रेस जिला इकाई बैठक: बूथ-पंचायत स्तर मजबूत, एसआईआर पर सतर्कता

Dumka, Jharkhand:दुमका के यज्ञ मैदान स्थित जिला कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी की जिला कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने और झारखंड में शुरू होने जा रहे एसआईआर को लेकर विशेष चर्चा की गई। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस बैठक में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत बनाना प्राथमिकता है। इसके लिए गांव-गांव जाकर नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। बैठकं में झारखंड में शुरू होने जा रहे एसआईआर को लेकर भी चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक लोगों के नाम सूची से न कटें, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर हर स्तर पर निगरानी करें और किसी भी गड़बड़ी की सूचना तत्काल पार्टी को दें। कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। पंचायत स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के साथ-साथ नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। वहीं एसआईआर को लेकर भी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति का नाम सूची से न कटे।
0
0
Report

खंभे से बंधी पत्नी: वायरल वीडियो पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की

Motihari, Bihar:खंभे से बांध दी पत्नी, वायरल वीडियो से मचा बवाल मोतिहारी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, पुलिस ने महिला को कराया मुक्त मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत और पति-पत्नी के रिश्ते पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पचखरवा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को रस्सी से बांधकर खंभे से जकड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। वायरल वीडियो में महिला बेबस हालत में खंभे से बंधी दिखाई दे रही है। उसके हाथ-पैर रस्सी से कसकर बांधे गए हैं। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बंधनमुक्त कराया। इस दौरान पीड़िता के पिता भी मौके पर पहुंचे। पीड़िता शोभा देवी ने आरोप लगाया है कि उसका पति विजय गिरी लंबे समय से उससे बातचीत नहीं करता और उसके हाथ का बना खाना तक नहीं खाता। घरेलू विवाद को लेकर वह पहले भी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा चुकी है। महिला का कहना है कि रविवार को पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जब वह घर छोड़कर जाने लगी तो पति ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया। वहीं आरोपी पति विजय गिरी ने सफाई देते हुए कहा कि दोनों के बीच मामला कोर्ट में चल रहा है और उसकी पत्नी बार-बार घर छोड़कर चली जाती है। इसी वजह से उसने उसे बांधकर रखा था। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या किसी भी परिस्थिति में किसी महिला के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किया जा सकता है? जिस तरह महिला को खंभे से बांधकर रखा गया, उसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। वायरल वीडियो के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

खाई में गिरी कार, एक की मौत, 10 घायल; शाहाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा

Baran, Rajasthan:अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार; एक की मौत, महिलाओं व बच्चों सहित 10 लोग घायल बारां जिलें के शाहाबाद उपखंड के कस्बाथाना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बीलखेड़ा डांग क्षेत्र के कोटरा गांव के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश में किसी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव कोटरा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी कोटरा गांव के नजदीक पहुंची, अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी लहराते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत देवरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार जारी है। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के शव को शाहाबाद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की पहचान जनवेद सहरिया निवासी कोटरा के रूप में हुई है पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ में शराबी पति ने पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या, जांच जारी

Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड पाकुड़ में दिल दहला देने वाली घटना घटी है... शराब के नशे में सनकी एक पति ने पत्नी एवं बेटी का निर्मम हत्या कर दिया है... घटना जिले के महेशपूर के रद्दीपुर ओपी थाना क्षेत्र के गारामारा गांव की है... जहां सनकी पति ने अपने पत्नी एवं बेटी का निर्मम तरीके से हत्या कर दिया है... मृतक का पहचान 40 वर्षीय पत्नि शर्मिला किस्कु और 12 वर्षीय बेटी नेहा टुडू के रूप में हुई है... पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के पति नरेश टुडू को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है... पुलिस ने घर के आंगन से नेहा टुडू का शव बरामद किया है... जबकि शर्मिला किस्कु का शव गांव के जुनाश टुडू के निर्माणाधीन प्रধामनंत्री आवास योजना के अंदर दफन किए गए शव को बरामद किया... काफी मसक्कत के बाद महिला के शव को गड्ढा खोदकर निकाला गया... बताया कि पति पहले भी पत्नि और बेटी से मारपीट करता था... बताया जा रहा है की बेटी की हत्या गला दबाकर और पत्नि की हत्या कुल्हाड़ी से मारकर किया है... सूचना मिलते ही सीओ संजय सिन्हा, महेशपूर सर्किल इंस्पेक्टर, महेशपूर थाना प्रभारी, रद्दीपूर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं... फ़िलहाल शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी...
0
0
Report

जलगांव में फर्जी बाबा ने परिवार से लाखों की ठगी, पुलिस से कार्रवाई मांगी

Jalgaon, Maharashtra:जळगावमध्ये कौटुंबिक वादातून भोंदू बाबाच्या माध्यमातून एकाची फसवणूक झाल्याची घटना समोर आली आहे विनोद जयराम भोपे असे फसवणूक झालेल्या व्यक्तीचे नाव असून त्यांनी या संदर्भात कारवाई करण्यासाठी पोलीस अधीक्षकांची भेट घेतली आहे पत्नी, सासू इतर नातेवाईकांच्या माध्यमातून भोंदू बाबाने ही फसवणूक केल्याचा आरोप तक्रारदाराने केला आहे कुटुंबातील वाद दूर करण्याच्या बहाण्याने वेगवेगळ्या पूजेसाठी 70 ते 75 लाख रुपयात भोंदू बाबाने फसवणूक केल्याचा आरोप तक्रारदाराने केला आहे एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात महिनाभरापासून तक्रार देऊनही पोलीस कुठलीही कारवाई करत नसल्याचा आरोप देखील तक्रारदार विनोद भोपे यांनी केला आहे. 2019 मधली ही तक्रार असून या संदर्भात चौकशी केली असता पैशांचा कुठलाही व्यवहार झाल्याचा पुरावा आढळला नाही अशी माहिती पोलिसांनी दिली आहे या प्रकरणातील तथ्य समोर येण्यासाठी आणखी चौकशी करत असल्याचा देखील एमआयडीसी पोलीस ठाण्याचे पोलीस निरीक्षक बबन आव्हाड यांनी सांगितलं
0
0
Report
Advertisement

अमेठी के युवाओं में कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर रजिस्ट्रेशन का उफान

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी जिले के बेरोजगार युवाओं में कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होने का जूनून बढ़ा है। 16 मई 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी का रजिस्ट्रेशन सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ। कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से बनी वेबसाइट पर लोगों ने जुड़ना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार अमेठी जिले में भी सैकड़ों युवाओं ने कॉकरोच जनता पार्टी में रजिस्ट्रेशन किया। कॉकरोच समाज पार्टी की वेबसाइट पर युवाओं के द्वारा भारी संख्या में रजिस्ट्रेशन हो रहा है। वहीं लोक गायक प्रदीप मौर्य ने भी कहा कि हाँ, हम कॉकरोच हैं; चार लाइन गाकर किया कटाक्ष, कहा हम हैं काकरोच।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top