Back
पंचकूला में अवैध हथियार तस्करी के शातिर को गिरफ्तार; पुलिस ने रिमांड पर भेजा
DRDivya Rani
Jan 06, 2026 11:37:12
Panchkula, Haryana
पंचकूला अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाते हुए डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने 05 जनवरी 2026 को एक शातिर हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक अवैध पिस्टल के साथ पिंजौर-मढ़ावाला हाईवे पर गांव जट्टामाजरी के समीप खड़ा है। सूचना के आधार पर इंचार्ज मनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू में लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान सतीश कुमार उर्फ टीटी (उम्र 34 वर्ष), निवासी गांव माजरा महताब, जिला पंचकूला के रूप में हुई। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल (मेड इन जापान) तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना पिंजौर में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1B)A के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई गुरमेज सिंह द्वारा की जा रही है।
वहीं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास तथा आपसी झगड़ों से संबंधित कुल छह मामले थाना पिंजौर एवं कालका में दर्ज हैं।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। इस दौरान मुख्य हथियार सप्लायर, गिरोह में संलिप्त अन्य व्यक्तियों तथा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी उक्त हथियारों की सप्लाई करने वाला था अथवा किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report