Back
पंचकूला ठगी केस: ऑंकार उर्फ ओंकार वासी गिरफ्तार, 32 लाख की शिकायत
DRDivya Rani
Jan 08, 2026 12:52:52
Panchkula, Haryana
पंचकूला विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के एक मामले में पंचकूला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला अक्टूबर 2023 से जुड़ा हुआ है, जिसमें पंचकूला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर उससे लाखों रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की पहचान एक जानकार के माध्यम से अंबाला निवासी ऑंकार उर्फ ओंकार वासी अंबाला से हुई थी, जिसने उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने का भरोसा दिलाया और इसके बदले करीब 32 लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने अलग-अलग समय पर शिकायतकर्ता से कुल 13 लाख रुपये ले लिए, लेकिन इसके बाद लगातार टालमटोल करता रहा। न तो पीड़ित के बेटे को विदेश भेजा गया और न ही ली गई राशि वापस की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने 5 जनवरी को अंबाला से मुख्य आरोपी ऑंकार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिव्यांग बताया जा रहा है। उसे अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report