icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बैंगलोर में राजस्थान फाउंडेशन के नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री शर्मा मुख्य अतिथि

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान फाउंडेशन बैंगलोर चैप्टर द्वारा नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। 9 अगस्त शाम 6 बजे पैलेस ग्राउंड, बेंगलुरु में समारोह होगा। राज्यसभा सदस्य डॉ. सतीश पूनिया को दिल्ली में आमंत्रित किया गया है। बैंगलोर चैप्टर के अध्यक्ष सचिन पांडिया ने पूनिया को आमंत्रित किया। पांडिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे, उपमुख्यमंत्री दिया Кумारी और उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ समारोह में शामिल होंगे। बैंगलोर की सभी सामाजिक, धार्मिक, व्यावसायिक और सांस्कृतिक संस्थाओं समेत सभी समाज बंधुओं को आमंत्रित किया गया है। फाउंडेशन प्रवासी राजस्थानियों को मातृभूमि से जोड़ने का पुल है और राजस्थान सरकार की निवेश, आर्थिक विकास की पहलों के साथ जुड़ाव बढ़ाने की कोशिश है ताकि निवेशकों, उद्योग लीडर्स, उद्यमियों और नीति-निर्माताओं के साथ एक व्यापक साझेदारी बने और प्रदेश के लिए रोजगार व विकास के अवसर सृजित हों।
0
0
Report

चानौत में टी कनेक्शन के लिए पाइपलाइन बनवाने की मांग पर हांसी-बरवाला रोड जाम

Hansi, Haryana:हांसी चानौत में शहरी पाइपलाइन से टी कनेक्शन की मांग को लेकर हांसी-बरवाला रोड जाम किसान नेता सुरेश कोथ बोले टी से पानी मिलने तक धरना जारी रहेगा हांसी के चानौत गांव में शहरी पाइपलाइन से T कनेक्शन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हांसी-बरवाला रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक टी के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। धरने के दौरान किसान नेता सुरेश कोथ ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने सोची-समझी साजिश के तहत पाइपलाइन का कार्य रुकवाया है। सरकार अब यह कह रही है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनओसी नहीं मिलने के कारण काम बंद किया गया है, जबकि यह बात पहले क्यों नहीं देखी गई। सुरेश कोथ ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उनका कहना था कि इस परियोजना पर लगभग 55 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में परियोजना को बीच में रोकना जनता के पैसे की बर्बादी है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चाहे आंदोलन एक साल तक क्यों न चले, ग्रामीण अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारियों ने दोहराया कि टी से पानी मिलने तक उनका धरना और आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

खराब मौसम के कारण तीन जहाज ड्रैगिंग: क्रू सुरक्षित, राहत दल मौके पर पहुंचा

Noida, Uttar Pradesh:5 जुलाई शाम 5 बजे Directorate General of Shipping (डीजी शिपिंग) से प्रतिकूल मौसम के कारण MT Asphalt Star, MT Stellar Ruby और MT Al Jafzia जहाजों के बहने (ड्रैगिंग) की सूचना प्राप्त हुई।इसके बाद क्षेत्र में मौजूद ICGS Samrat को स्थिति का आकलन करने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्काल मौके पर भेजा गया। साथ ही, डीजी शिपिंग से सहायता के लिए ETV Water Lily को भी तैनात करने का अनुरोध किया गया। फिलहाल MT Asphalt Star और MT Stellar Ruby सुरक्षित रूप से लंगर (एंकर) पर हैं तथा दोनों जहाजों के चालक दल (क्रू) पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं MT Al Jafzia, जो एंकर पर बिना चालक दल (अनमैन्ड) के खड़ा था, उसके मनोरी तट के पास ग्राउंड (किनारे पर फंसने) की आशंका है। वर्तमान में ICGS Prahari और ETV Water Lily क्षेत्र में मौजूद हैं और आवश्यक सहायता के लिए निगरानी बनाए हुए हैं।
0
0
Report
Advertisement

जालौर में तेज बारिश, खरीफ बुवाई के लिए किसानों की चहलकदमी तेज

Noida, Uttar Pradesh:जालौर में झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिलेजालौर शहर सहित आसपास के दर्जनों गांवों में सोमवार को तेज बारिश का दौर जारी रहा। अच्छी बारिश से मौसम सुहावना हो गया और किसानों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारियां तेज हो गई हैं। किसान अब बाजरा, मूंग, ग्वार, तिल और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई की ओर बढ़ रहे हैं। इधर, बारिश के साथ ही शहर और कस्बों की खाद-बीज की दुकानों पर किसानों की भीड़ बढ़ने लगी है। किसान आवश्यक कृषि सामग्री खरीदकर समय पर बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश का सिलसिला जारी रहा तो खरीफ सीजन बेहतर रहने की उम्मीद है。
0
0
Report

नई टिहरी में धरना: डोबरा-चांठी-लंबगांव मार्ग सुधार की मांगे तेज

New Tehri, Uttarakhand:नई टिहरी कलेक्ट्रेट परिसर में प्रताप नगर क्षेत्र के लोगों ने डोबरा चांठी -मोटना - लंबगांव रोड के सुधारीकरण सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है,स्थानीय निवासी प्रिन्सी रावत के नेतृत्व में डाइजर से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और प्रदर्शन किया,लोगो का कहना है कि रोड की बदहाली से सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों और बुजुर्गों को होती है और कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसको लेकर कई बार आंदोलन भी किया गया लेकिन फिर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना में BSP के बाहरी प्रत्याशी के नाम पर भारी विरोध

Mau, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 'कार्यकर्ता महासम्मेलन' में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया जब मंच से नए प्रभारी प्रत्याशी के नाम का ऐलान हुआ. आजमगढ़ मंडल के मुख्य प्रभारी दिनेश चंद्रा ने जैसे ही इस सीट से जे.के. आजाद को बसपा का प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया वैसे ही कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा. कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर और 'बाहरी प्रत्याशी को वापस करो' तथा 'बाहरी को भगाना है' के जोरदार नारे लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया. माहौल इस कदर गरमा गया कि वहां तैनात पुलिस बल कोबचाव कर हंगामा और नारेबाजी कर रहे लोगों को शांत कराना पड़ा. भारी विरोध के बीच प्रभारी प्रत्याशी घोषित हुए जे.के. आजाद ने मायावती के प्रति आभार जताया और विरोध की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा 'कार्यकर्ताओं के विरोध जैसी कोई बात नहीं है. बहुजन समाज पार्टी का जो भी आदेश होता है, वह माननीया बहन जी का आदेश होता है. हम सब उनके अनुशासित सिपाही हैं और उनका फैसला ही हमारे लिए सर्वमान्य है.'विरोधियों और आलोचकों पर तंज कसते हुए जे.के. आजाद ने कहा, "लोग कह रहे थे कि हाथी बैठ गया है. लेकिन मैं इतना ही कहूंगा कि आज का यह सम्मेलन तो सिर्फ एक झांकी है. हाथी जब एक बार उठ जाता है, तो पूरे जंगल में उत्पात मचा देता है. हम जिला कमेटी और संगठन के सहयोग से जनता के बीच जाएंगे, लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और न्याय की लड़ाई लड़ेंगे.मोहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित सीट पर टिकट घोषित होते ही जिस तरह स्थानीय स्तर पर बगावत और गुटबाजी खुलकर सामने आई है उसने बसपा आलाकमान की चिंताएं जरूर बढ़ा दी हैं. एक तरफ जहां पार्टी नेतृत्व इसे विरोधियों की साजिश बताकर संवैधानिक अधिकार की दलील दे रहा है. वहीं जमीन पर डटे कार्यकर्ताओं की लोकल प्रत्याशी की मांग 2027 के चुनाव में पार्टी की चुनावी नैया के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. बाइट - जे के आजाद प्रत्याशी मऊ मोहम्मदाबाद सीट विधान सभा
0
0
Report

जेपीएससी 14वीं पीटी रिजल्ट अवैध, सीबीआई जांच की मांग तेज

Ranchi, Jharkhand:बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, इस सरकार में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ जारी है। ये सरकार छात्रों के सपनो को तोड़ने का काम कर रही है। अभी 14वीं जेपीएससी पीटी का जो नतीजा जारी हुआ है उसमें बहुत विसंगति है। सभी विसंगति को देखते हुए जेपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द किया जाए और इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए। झारखंड परीक्षा संकट आयोग बन गया है जेपीएससी. सिर्फ एक्जाम कंट्रोल और चेयरमैन के सिग्नेचर से रिजल्ट जारी हुआ है। तीन सदस्यों ने रिजल्ट पर साइन करने से मना कर दिया। यह आयोग झारखंड का भविष्य बर्बाद करने वाला बन गया है. राज्य सरकार ने मेन परीक्षा के लिए महज 16 दिन का समय दिया है। इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। जेपीएससी की 14वीं पीटी की परीक्षा के रिजल्ट अवैध है इसको तुरंत रद्द करना चाहिए। दबाव में रिजल्ट बनना और आनन फानन में जारी किया है। छात्रों से अपील है आप विरोध करें, बीजेपी छात्रों के साथ खड़ी है। इस रिजल्ट में 400 स्टूडेंट राज्य से बाहर के हैं। राज्य सरकार से मांग है 14वीं जेपीएससी पीटी की परीक्षा को रद्द करते हुए सीबीआई जांच की मांग करते हैं। अगर इसे राज्य की सरकार रफा दफा करने की कोशिश करते हैं तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर में आशा-आशा सहयोगिनी संगठनों का प्रदर्शन, मांगों के शीघ्र निवारण के लिए आन्दोलन चेतावनी

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में मध्यप्रदेश आशा-आशा सहयोगिनी श्रमिक संघ ने सोमवार को मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में एकत्र होकर अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद बड़ी संख्या में आशा, उषा एवं आशा पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं ने शाजापुर विधायक अरुण भीमावद को ज्ञापन सौंपा। वहीं तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम भी ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिला अध्यक्ष मोना प्रजापति ने बताया कि वर्ष 2023 में सरकार द्वारा की गई कई घोषणाएं अब तक लागू नहीं हुई हैं, जिससे प्रदेश की करीब 84 हजार आशा एवं आशा पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो 20 जुलाई से भोपाल में प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा, जिसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिवर्ष एक हजार रुपए की वृद्धि लागू करने, पर्यवेक्षकों को 15 हजार रुपए मानदेय के साथ अलग से यात्रा भत्ता देने, पांच लाख रुपए का कैशलेस स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा लागू करने, आकस्मिक एवं साप्तहिक अवकाश की सुविधा देने, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनुसार लंबित एरियर का भुगतान, वेतन का हर माह समय पर भुगतान और वेतन कटौती पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके अलावा संघ ने आयुष्मान कार्ड सहित गैर-विभागीय कार्यों का अतिरिक्त भार नहीं देने, ऑनलाइन एवं पारदर्शी प्रोत्साहन राशि भुगतान व्यवस्था लागू करने, रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने तथा अधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से सेवा समाप्ति और अभद्र व्यवहार पर रोक लगाने की भी मांग उठाई। संघ ने कहा कि मांगों का समाधान होने से स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top